आजमगढ़: जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख प्राप्त करना नहीं - रामानंद
जमगढ़। मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक विलासिता का सुख प्राप्त करना नहीं है। मानव जीवन का उद्देश्य राग द्वेष बैर भाव ऊंच नीच छूआ छूत से ऊपर उठकर सबको गले लगाना है। श्री श्री 1008  योगी रामानंददास महाराज ने जिले के तहबरपुुुुर विकास खण्ड में पड़ने वाले सराय सागर गांव में चल रहे श्री शत चंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन में कही । उन्होंने ने “पुरुषार्थ” और “निर्वाण” का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए बताया कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख प्राप्त करना नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति और मोक्ष की ओर बढ़ना है। जाति पाति ऊंच नीच बैर भाव लोभ मोह मद से ऊपर उठकर समाज के दबे-कुचले का उत्थान करना है।उन्होंने कहा कि पुरुषार्थ का अर्थ है — "मनुष्य द्वारा जीवन में किए जाने वाले श्रेष्ठ प्रयास"। सनातन धर्म में चार पुरुषार्थ बताए गए हैं: 'धर्म' – सत्य और कर्तव्य का पालन। 'अर्थ' – न्यायपूर्ण तरीके से धन अर्जन। 'काम' – मर्यादित इच्छाओं की पूर्ति। 'मोक्ष' – जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति। इन चारों में मोक्ष को सर्वोच्च माना गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि निर्वाण का अर्थ है अहंकार, मोह, क्रोध ,ल़ोभ और सांसारिक बंधनों से पूर्ण मुक्ति प्राप्त कर परम शांति की अवस्था में पहुँचना। योग और भक्ति के माध्यम से मनुष्य आत्मज्ञान प्राप्त कर निर्वाण की ओर अग्रसर हो सकता है। इस अवसर पर अनिल सिंह, संजय सिंह, प्रेम प्रकाश राय, दीनदयाल उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद रहे।
आजमगढ़: विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया पति पर प्रताड़ना का आरोप,
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में शुक्रवार देर रात गेहूं में रखे कीटनाशक के सेवन से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वान दल और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ के मर्चरी हाउस भेज दिया। पवई थाना क्षेत्र के अंडिका गांव निवासिनी विद्यार्थी की शादी 20 वर्ष पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। धर्मेंद्र राजमिस्त्री का काम करता है। आए दिन वह शराब के नशे में धुत होकर शाम को घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था।शुक्रवार देर शाम धर्मेंद्र शराब के नशे में धुत होकर आया और पत्नी विद्यार्थी से गाली गलौज और मारपीट करने लगा। रात में पता नहीं कब विद्यार्थी ने पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। थोड़ी देर में जब उसकी हालत खराब होने लगी और उल्टी शुरू हो गई तो आसपास के लोग उसे माहुल बाजार के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।उसके बाद धर्मेंद्र ने अपने पत्नी विद्यार्थी के मृत होने की सूचना डायल 112 की पुलिस को दिया और शव को घर ले जाने लगा।जैसे ही शव को लेकर स्वजन घर के समीप स्थित निजामपुर माहुल मार्ग पर पहुंचे सामने से पुलिस वाहन आता देख विद्यार्थी के शव को सड़क के किनारे छोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोगों के साथ ही साथ थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह, चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जॉच पड़ताल शुरू कर दिया। थोड़ी देर में श्वान दल के साथ ही साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और दो घंटे तक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्री और एक पुत्र है जिनमें साक्षी 15 वर्ष,मीनाक्षी 12 वर्ष और सागर 08वर्ष है। मृतका की बड़ी पुत्री और मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि आए दिन घर में झगड़ा होता था और पति धर्मेंद्र द्वारा विद्यार्थी को मारा पीटा और प्रताड़ित किया जाता था।शुक्रवार को घटना के एक घंटे पहले उसने पत्नी को मारा पीटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मन्तोष सिंह का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से यह घटना हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आयेगे उसी के आधर पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।।
आजमगढ़: आजमगढ़ में जेई से मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़। विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज में तैनात एक अवर अभियंता (जेई) के साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पीड़ित जेई ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर दो नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सहदेव राम पुत्र लक्षीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हैं और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:45 बजे वह उपकेंद्र जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आधा दर्जन लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने पहले उनका पद पूछा और जाति की जानकारी होने पर सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना में जेई के चेहरे पर चोटें आईं और सूजन हो गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना से सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आजमगढ़: सराय सागर गांव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब,यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर लोग हो रहें हैं निहाल
आजमगढ़ । क्षेत्र के सराय सागर गांव में चल रही श्री शत् चंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर मन वांछित फल की कामना की। गांव में भक्ति रस की अविरल गंगोत्री बह रही है।
क्षेत्र के सराय सागर गांव में श्री श्री 1008 योगी रामानंद दास जी महाराज के सानिध्य में 18 भी से नौ दिवसीय पांच कुण्डीय श्री शत् चंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। महायज्ञ में दूसरे दिन यज्ञ मण्डप में यज्ञाचार्य के नेतृत्व में ब्राह्मणो द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के वैदिक मंत्रों के उच्चारण पूजन अर्चन से दिशाएं गूंज उठी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर मन वांछित फल की कामना की।शाम को लोग प्रवचन का आंनद उठा रहे हैं।
श्री श्री 10008 स्वामी रामानंद दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य मानव कल्याण की भावना निहित है। समाज से आपसी राग द्वेष बैर भाव मिटाकर समता समरसता आपसी सौहार्द पूर्ण भाई चारा कायम करना है। उन्होंने ने कहा कि जब सनातन धर्म से ही अखण्ड भारत का नव निर्माण हो सकता है। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय, राकेश उपाध्याय,राम प्रसाद,अजय राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव मूरत यादव आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़: सराय सागर गांव में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ शुरू, बैदिक मंत्रों से गूंज उठी दिशाएं
आजमगढ़। सराय सागर ( सरया) गांव में नौ दिवसीय श्री शत् चण्डी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच बैदिक मंत्रों घंटा घड़ियाल एवं जयकारों से दिशाएं गूंज उठी। जनपद के तहबरपुर विकास खण्ड में पड़ने वाले सराय सागर (सरया ) गांव में श्री श्री 1008 योगी रामानंद दास जी महाराज के सानिध्य में नौ दिवसीय पांच कुण्डीय शत् चंडी महायज्ञ एवं सनातन धर्म सम्मेलन कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के निकाली गयी। यज्ञाचार्य पंडित रामानुज मिश्र द्वारा यज्ञ मण्डप के बाहर ब्राह्मणो के साथ यजमानों से वैदिक मंत्रों के बीच विधिवत पूजन अर्चन कराया। मुख्य यजमान रविन्द्र उपाध्याय व राहुल उपाध्याय रहे।कन्याओ को मंत्रो के साथ तिलक लगाया गया। तत्पश्चात कन्याओं एवं महिलाओं ने अपने सर पर कलश धारण किया। कलश शोभायात्रा खुटिया गजयपुर सहित विभिन्न गांवों से तहबरपुुुुर होते हुए तमसा - कुंवर नदी के संगम पर पहुंची। वैदिक मंत्रों के बीच कलश में संगम से जल भरकर लाया गया। कलश को यज्ञ मण्डप में स्थापित किया गया। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच घंटा घड़ियाल, वैदिक मंत्रों एवं जयकारों से दिशाएं गूंज उठी। भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हो उठी। श्री श्री 1008 योगी रामानंद दास जी महाराज ने बताया कि प्रतिदिन निशुल्क रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, प्रेम प्रकाश राय,अजय राय, शिवमूरत यादव कृष्ण मोहन उपाध्याय, योगेन्द्र राय, कमलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़: शिक्षामित्रों ने बैठक कर मानदेय बृद्बि सीएम और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, संगठन की मजबूती पर दिया बल
आजमगढ़ ।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की जनपदीय बैठक स्थानीय कुंवर सिंह उद्यान में हुई। जिसमें संघटन को मजबूत बनाने, स्थाईकरण, प्रदेश नेतृत्व और सरकार के बीच चल रही साकारात्मक वार्ता , सैलरी एकाउंट खुलवाने, मानदेय वृद्धि तथा संघटन के विस्तार आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी। शिक्षा मित्रों ने मानदेय बृद्बि पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी। बैठक में सठियाँव ब्लॉक से राजकुमार को जिला कोषाध्यक्ष, पवई ब्लॉक से राजनाथ यादव को (जिला संगठन मन्त्री, मिर्जापुर ब्लॉक से श्री मती संगीता को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व अजय कुमार को मिर्जापुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिसका लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मन्त्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने कहा की प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एक वट बृक्ष के समान है । लेकिन कुछ स्वार्थी लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए संगठन को विखंडित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन इनके मनसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा की प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल एवं प्रदेश महामन्त्री सुशील कुमार यादव के अलावा बाकी किसी संगठन के नेता की कोई औकात नहीं है की जो कोई कुछ करा सके । उन्होंने ने शिक्षा मित्रों को आगाह किया कि संगठन को कमजोर करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव ने कहा की संगठन मेरा प्रदेश पर जितना मजबूत है उतना मजबूत कोई संगठन नहीं है। हमें संगठित होने की जरूरत है।एक न एक दिन सारी समस्याओं का समाधान होगा।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव व संचालन प्रांतीय संगठन मन्त्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उपेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, राजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष,अशोक यादव जिला संगठन मन्त्री, रीता सिंह जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पूनमलता यादव जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ , रंजू सिंह जिला उपाध्यक्ष), विजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज, इन्द्रावती मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सठियाँव , राधेश्याम मौर्य ब्लॉक उपाध्य्क्ष सठियाँव,रामनगीना विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सठियाँव , हरिकेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष जहानागंज, अमरशेखर जिला मीडीया प्रभारी , चन्द्रमा देवी ,अंशु प्रजापति, कुसुम लता,पवन मौर्य,सुधाकर यादव , राधेश्याम यादव , फारुख सिद्दिकी, शायना अंजुम, शहिदुनिशा,दुखरन यादव , श्री राम ,सुनीता यादव ,जयप्रकाश श्रीवास्तव सहित दर्जनों शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्विप्ट डिजायर कार पार्सल वाहन में घुसी, 5 की मौत
आजमगढ़। कंधरापुर थानांतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 238.5 के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे पार्सल वाहन में पीछे से जा घुस गई। सूचना पर DM रविंद्र कुमार और SP डॉ अनिल कुमार भी अस्पताल और पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। जानकारी के अनुसार पार्सल वाहन संख्या RJ 09 GB 6297 गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या HR 51 CW 5271 अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। मामले की जांच जारी है। मृतकों में 1-मनीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार उम्र 43 वर्ष 2-कंचन देवी पत्नी मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष 3-आस्था कुमारी पुत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 16 वर्ष 4-अदिति पुत्री मनीष कुमार उम्र 11 वर्ष 5- इसके अतिरिक्त एक नाम पता अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 20 वर्ष समस्तनिवासी गण ग्राम गयासपुर थाना सिसवन जिला सिवान बिहार
आजमगढ़: रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील दिवस में डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने लगाई न्याय की गुहार
आजमगढ़ ।जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बगल में स्थित एक भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। सुराई गांव निवासी डॉक्टर नाहिद तबस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने शनिवार को निजामाबाद तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है तथा लगातार धमकी दी जा रही है। डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने तहसील प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने जनवरी माह में उक्त भूमि अमीना पुत्री स्वर्गीय रिजवान अहमद से विधिवत रजिस्ट्री कराकर खरीदी थी। भूमि का दाखिल-खारिज भी हो चुका है तथा खतौनी में उनका नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने बताया कि जमीन की सुरक्षा के लिए वहां गेट लगाकर ताला भी बंद किया गया था। आरोप है कि जमीन विक्रेता के कुछ पट्टीदारों ने बीते 20 अप्रैल को जबरन ताला तोड़कर जमीन में प्रवेश कर कब्जा कर लिया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें लगातार मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डॉक्टर तबस्सुम ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात दर्जनों लोग उक्त जमीन पर जनरेटर लगाकर निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते देर रात तक मौके पर हंगामा होता रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी के कारण स्थिति और तनावपूर्ण बनी रही। पीड़िता ने तहसील दिवस में प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
आजमगढ़: प्राथमिक विद्यालय पूरा अचानक में हुआ समर कैम्प का आयोजन, मिशन शक्ति, साइबर क्राइम की दी गयी जानकारी
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र एवं थाना क्षेत्र, तहबरपुर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल,पूरा अचानक (सहनूपुर) में " सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश" के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति - 5.0 " फेज - 2 एवं साइबर क्राइम तथा पुलिस हमारी दोस्त* "से संबंधित कार्यशाला का आयोजन विद्यालय में चल रहे 2 दिवसीय समर कैंप में किया गया। तहबरपुर थाना के उपनिरीक्षक लोकेशमणि त्रिपाठी एवं उनकी पूरी टीम को बच्चों द्वारा स्वयं के बनाए गुलदस्ते भेंटकर सम्मानित किया गया। आपने बच्चों को मित्र पुलिस एवं साइबर क्राइम की स्थितियों को विस्तार से बताया। आप द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों का बच्चों द्वारा तत्काल उत्तर देने पर आपने बच्चों की सराहना की साथ ही और आगे बढ़ने को प्रेरित किया। महिला कांस्टेबल उपासना यादव ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बहुत अच्छी एवं रोचक जानकारी दी। बच्चों एवं पुलिस टीम के बीच प्रश्नकाल का आयोजन किया गया। बच्चों ने निडर पुलिस टीम से उत्सुकता से प्रश्न पूछे एवं पुलिस टीम ने बहुत ही धैर्य एवं बेहतर तरीके से बच्चों की जिज्ञासा का समाधान किया। तहबरपुर के वरिष्ठ ए आर पी उदय प्रताप राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट पर साइबर क्राइम होते हैं और आनलाइन अनजान लोगों से चैटिंग या फोन पर बात करने से बचना चाहिए* । शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्णमोहन उपाध्याय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पुलिस टीम के आने से मित्र पुलिस की अवधारणा को बल मिलेगा एवं समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। बच्चों के बीच कक्षावार पेंटिग, मेहंदी और कलश डेकोरेशन की प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल्स द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गयी और बच्चों की क्लाकृतियों की सराहना की गयी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार यादव ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताने एवं समय देने के लिए उपनिरीक्षक लोकेशमणि त्रिपाठी एवं उनकी टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर लोकेशमणि त्रिपाठी,ए आर पी तहबरपुर उदय प्रताप राय,कृष्णमोहन उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार यादव, अवधेश कुमार "रिंकू" , अनिल कुमार चौबे, हरेंद्र यादव, हमराही शिवम् गुप्ता, अरविन्द कुमार मौर्य उपासना यादव, स्नेहलता, मानसी बीडीसी प्रतिनिधि गौरी शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
आजमगढ़: तहबरपुर में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन वर्तमान परिवेश में शैक्षिक समस्याएं और शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा
आजमगढ़। तहबरपुर विकासखंड के अंतर्गत 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में ब्लॉक सभागार में एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वर्तमान परिवेश में शैक्षिक समस्याएं एवं शिक्षकों की भूमिका विषय पर केंद्रित इस संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ राम उजागर शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना की मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया सभागार को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर राम उजागर शुक्ला ने कहा कि बदलते परिवेश में नई शैक्षिक चुनौतियां सामने आ रही हैं शिक्षकों ने हमेशा समाज को दिशा और गति प्रदान की है उन्होंने शिक्षक समुदाय से इन समस्याओं का सर्वमान्य समाधान खोजने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला महामंत्री रवि शंकर यादव ने आधुनिक शैक्षिक तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों को तकनीक के प्रयोग को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार धीरे-धीरे शिक्षकों क परिलब्धियों को समाप्त कर रही है। रमोद यादव ने शिक्षकों से अपने उत्कृष्ट कार्यो के माध्यम से समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करने का आग्रह किया और वर्तमान समय में संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप राय ने पिछले 1 वर्ष में उत्तर प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक समिति द्वारा शिक्षक हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि समिति विद्यालयों के पेयरिंग/ मर्जर, चयन वेतनमान, टेट की अनिवार्यता के विरोध, जनगणना 2026 तथा परिषदीय विद्यालयों में साफ सफाई जैसे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय ने की जबकि संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया।