थाना समाधान दिवस में 22 पुलिस शिकायतें निस्तारित:कुल 132 आवेदन मिले, राजस्व मामलों पर दिए गए निर्देश

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पुलिस विभाग से संबंधित सभी 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। यह आयोजन शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से किया गया था। भदोही के जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में समस्याओं को सुना गया। समाधान दिवस में प्रशासनिक और पुलिस टीमों ने मिलकर जनता की समस्याओं को सुना। प्राप्त 132 प्रार्थना पत्रों में से 92 राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि 22 पुलिस विभाग से जुड़े थे। पुलिस विभाग से संबंधित सभी 22 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि जमीन से संबंधित सभी मामलों में पुलिस और राजस्व की टीमें संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। इसका उद्देश्य फरियादियों को अलग-अलग भटकने से बचाना और मामलों का त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। राजस्व के लंबित प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की तीन संयुक्त टीमें भी गठित की गई हैं।
नौतपा के दौरान पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस बार पारा 47 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है

माैसम विभाग के अनुसार, 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेगा। इस दरम्यान सुबह नौ बजे से ही लू चलने लगती हैं। वहीं मौसम विभाग ने 24 मई तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस बार कई नौतपा में कई सारे रिकाॅर्ड टूटने की आशंका है।

क्या है नौतपा

नौपता गर्मियों में पड़ने वाले साल के सबसे गर्म नौ दिन होते हैं। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार,इस दौरान सूर्य और पृथ्वी की दूरी सबसे कम हो जाती है। जिससे अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी का असर अधिक रहता और लू चलती है। नौपता में गर्मी के असर से ही बारिश की स्थिति का पता चलता है।

नौतपा से तय होगी बारिश की रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के समय मैदानी इलाकों में तेज धूप और लू का असर बढ़ता है। नौतपा में पड़ने वाली भीषण गर्मी से उत्तर भारत में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होता है। इसके कारण अरब और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ती है। यह स्थिति मानसून को मजबूत और सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा कहा जाता है कि नौतपा से जितनी अच्छी गर्मी पड़ती है, मानसून उतना ही बेहतर रहता है। इससे खेती और जल स्त्रोतों को फायदा मिलता है।
गोपीगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने दी तीन दिन की मोहलत

नितेश श्रीवास्तव

गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगर क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अचानक बिना पूर्व सूचना के पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे और प्रतिष्ठानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए। कार्रवाई के दौरान पूरे नगर में हड़कंप मच गया और कई लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते नजर आए।
अभियान के दौरान न्यायिक एसडीएम शिव प्रकाश यादव, एडिशनल एसपी शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, कोतवाल शैलेश राय चौकी प्रभारी  तथा लेखपाल राहुल चौधरी समेत राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन लोगों ने तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके बाद बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
प्रशासन ने खास तौर पर उन लोगों को भी चेताया है जो अपने मकान या प्रतिष्ठानों के सामने पैसे लेकर ठेला-खोमचा लगवाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जाएगी और सड़क किनारे अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर कई स्थानों पर लाल निशान लगाए गए। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
योग से स्वस्थ बनेंगे परिषदीय स्कूल के बच्चे*

*स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा में नियमित होगा योगाभ्यास*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ बनाने के लिए अब प्रार्थना सभा के दौरान नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कुछ विद्यार्थियों में योग गतिविधियां पहले से संचालित है, जबकि शेष विद्यालयों में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया है। जिले में 885 प्राथमिकी,पूव माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। जिनमें 1.30 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षण कार्य के साथ-साथ सह- शौक्षिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। पिछले वर्ष भी परिषद की ओर से विद्यालयों में योगाभ्यास कराने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन क‌ई स्कूलों में इसका नियमित पालन नहीं हो रहा था। इसे देखते हुए सचिव ने दोबारा पत्र जारी कर सभी विद्यालयों में योग गतिविधियां सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देश के अनुसार प्रशिक्षित शिक्षक और अनुदेशक बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कराएंगे। योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन,अनुलोम - विलोम और कपालभाति के साथ दौड़, स्ट्रेचिंग तथा सामान्य व्यायाम भी शामिल होंगे। इसके बच्चों की शारीरिक क्षमता बढ़ने के साथ उनकी एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम् पांडेय ने बताया कि सभी विद्यालयों को नियमित योगाभ्यास कराने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। स्कूल खुलने के बाद इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा,ताकि छात्र - छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
भीषण गर्मी एवं लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

*दोपहर 12 से 4 बजे तक अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, जिलाधिकारी ने जारी की एडवायजरी; बच्चों, बुजुर्गों और पशु-पक्षियों के लिए पानी व छाया का करें पुख्ता इंतजाम— जिलाधिकारी*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे लू (हीटवेव) से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें तथा स्वयं के साथ परिवार, बच्चों, बुजुर्गों एवं पशु-पक्षियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भीषण लू एवं गर्म रातों की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि जनपद में कहीं भी पेयजल की कमी न होने पाए। नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंडों तथा प्रमुख स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तालाबों, जलाशयों एवं पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। धूप में निकलते समय सिर को गमछा, टोपी अथवा कपड़े से ढककर रखें तथा हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों की विशेष देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बंद वाहन में न छोड़ें। साथ ही आमजन से अनुरोध किया गया कि वे अपने घरों, छतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी तथा पशुओं के लिए छायादार स्थान एवं पेयजल की व्यवस्था अवश्य करें।

प्रशासन ने नागरिकों को आगाह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार, बेहोशी अथवा अत्यधिक प्यास जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें। किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवा 108 एवं आपातकालीन सहायता हेतु 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि “सतर्कता एवं सावधानी ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें तथा अपने आसपास जरूरतमंद लोगों की सहायता भी करें।
पेट्रोल लेने जा रहे युवक को थार ने रौंदा दर्दनाक मौत*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। गोपीगंज के किशुनदेवपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया।
ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के चकटोडर निवासी अनुपम उर्फ सूरज तिवारी (32) अपने साथी धीरज पाण्डेय के साथ प्रयागराज से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में उनकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद दोनों पैदल पेट्रोल लेने जा रहे थे। तभी वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात थार ने अनुपम को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल अनुपम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
भदोही पुलिस ने 105 गुम मोबाइल बरामद किए:17.85 लाख रुपए के फोन मालिकों को सौंपे, CEIR पोर्टल से मिली मदद

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 105 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत 17 लाख 85 हजार रुपये है। बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने ये फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर जनपद में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के खोए हुए मोबाइलों को ढूंढकर उन तक पहुंचाना है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए थे। शिकायतें जनसुनवाई, डायल 112 या अन्य माध्यमों से प्राप्त होते ही IMEI नंबर और संबंधित जानकारी तुरंत पोर्टल पर दर्ज की जाती है। पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, जैसे सिम नंबर और लोकेशन का विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई की गई। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 105 मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने भदोही पुलिस अधीक्षक और जनपदीय पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की। CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए मोबाइल फोनों की थानावार सूची इस प्रकार है: ज्ञानपुर - 21, गोपीगंज - 19, कोईरौना - 12, भदोही - 12, चौरी - 03, औराई - 13, ऊँज - 09, सुरियावां - 14, और दुर्गागंज - 02। अपर पुलिस अधीक्षक ने आम जनता को CEIR पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो इस पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे उसके दुरुपयोग को रोका जा सके।
गोपीगंज पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार: बैंक को नकली आभूषण से धोखाधड़ी कर नुकसान पहुंचाने का आरोप

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने बैंक को नकली आभूषणों के माध्यम से धोखाधड़ी कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले एक गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गोपीगंज पुलिस ने 20 मई 2026 को आरोपी अजय कुमार को उसके घर से पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। आरोपी अजय कुमार, राजू सेठ के नेतृत्व वाले 21 सदस्यीय गिरोह का हिस्सा है। इस गिरोह पर नकली आभूषणों को असली बताकर बैंकों को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाने, कूट रचना और धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संबंध में गोपीगंज थाने में धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा संख्या 176/2026 पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार पुत्र कमलेश कुमार (42 वर्ष), निवासी मकान संख्या 210, नारेपार ऊपरवार, थाना कोईरौना, जनपद भदोही के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी गोपीगंज थाने में मुकदमा संख्या 150/25, धारा 419, 420, 120बी, 409, 467, 468, 471 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान, कांस्टेबल शिवम सिंह, रिजर्व कांस्टेबल रामजीवन और चालक हेड कांस्टेबल जयनारायण सिंह यादव शामिल थे।