हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बात, संगठन की उपलब्धियों और विवादों पर दिया जवाब
हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट मैदान में हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एचडीसीए) द्वारा एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में चेयरमैन मनीष जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव बंटी तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान एचडीसीए ने अपने गठन, क्रिकेट गतिविधियों, मैदान के विकास, वित्तीय पारदर्शिता, खिलाड़ियों की उपलब्धियों तथा हाल के विवादों को लेकर विस्तारपूर्वक अपनी बात पत्रकारों के समक्ष रखी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चेयरमैन मनीष जायसवाल ने बताया कि एचडीसीए का गठन एचएए से अलग होकर वर्ष 1986 में हुआ था। इसके बाद संगठन में कई अनुभवी लोगों ने अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इनमें रणधीर वर्मा, ब्रज किशोर जायसवाल, प्रोफेसर आर एस सिन्हा, आरके मलिक, प्रवीण कुमार सिंह, मनोज कौशिक, अखिलेश झा, भीमसेन टूटी और मनीष जायसवाल शामिल रहे। वर्तमान समय में राजीव सिंह अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समय के साथ मैदान का लगातार विकास होता गया और इसमें सभी जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यशवंत सिन्हा ने 18 लाख रुपये की सहायता से बाउंड्री निर्माण में सहयोग किया। सौरभ नारायण सिंह ने 4 लाख रुपये की मदद से गेट का निर्माण कराया, जिसे आज ओल्ड गेट के नाम से जाना जाता है। मनीष जायसवाल ने विधायक कार्यकाल के दौरान 25 लाख रुपये से ग्राउंड निर्माण, 8 लाख रुपये से फेंसिंग और 4 लाख रुपये से बाउंड्री निर्माण कराया। जयंत सिन्हा ने 15 लाख रुपये की लागत से मुख्य द्वार का निर्माण कराया। वर्तमान विधायक प्रदीप प्रसाद ने 15 लाख रुपये की सहायता से फेवर ब्लॉक लगवाया। पवेलियन का निर्माण जिला परिषद की मदद से कराया गया जबकि फ्लड लाइट राज्य सरकार की सहायता से लगाई गई। मनीष जायसवाल ने कहा कि संगठन प्रत्येक वर्ष जुलाई से अगस्त के बीच वार्षिक आमसभा आयोजित करता है, जिसमें संगठन अपने आय-व्यय और क्रिकेट गतिविधियों का पूरा ब्यौरा सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि पहले प्रत्येक दो वर्ष में कमेटी का गठन किया जाता था, लेकिन सत्र 2024-25 की एजीएम में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अब जेएससीए की तर्ज पर प्रत्येक तीन वर्ष में नई कमेटी का गठन होगा। उन्होंने कहा कि आय-व्यय का पूरा ब्यौरा वार्षिक आमसभा में रखने से पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा ऑडिट कराया जाता है और उसके बाद ही इसे पारित किया जाता है। प्रेस वार्ता में सचिव बंटी तिवारी ने राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के नाम भी साझा करते हुए कहा कि इनमें अमित कुमार यादव, सचिन कुमार यादव, जीवन पटेल, पंकज कुमार, शिवांश, राहुल रजक, मणिकांत, वर्षा कुमारी, रितिका कुमारी, अर्चना कुमारी और श्रेया साहा शामिल हैं। मनीष जायसवाल ने भावुक होते हुए कहा कि हजारीबाग क्रिकेट के लिए संजय सिंह का नाम सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संजय सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें हमेशा सबसे पहले याद और सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग क्रिकेट में संजय सिंह का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। मैदान दिलाने से लेकर ग्राउंड तैयार कराने और क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने तक उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से वेल्स क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर संजय सिंह स्टेडियम करने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद से यह मैदान संजय सिंह स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। प्रेस वार्ता के दौरान एचडीसीए ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ टूर्नामेंट में अपनी सहभागिता की जानकारी भी दी। संगठन ने बताया कि सत्र 2022-23 में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अंडर-19 प्लेट ग्रुप पुरुष, अंडर-19 महिला वर्ग और अंडर-16 बालक वर्ग में सहभागिता रही। सत्र 2023-24 में रंधीर वर्मा ट्रॉफी सीनियर डिस्ट्रिक्ट, अंडर-14 बालक वर्ग, अंडर-19 प्लेट ग्रुप पुरुष, अंडर-19 महिला वर्ग तथा सीमा देसाई टी-20 टूर्नामेंट महिला वर्ग में सहभागिता रही। वहीं सत्र 2024-25 में अंडर-14 बालक वर्ग, रंधीर वर्मा ट्रॉफी सीनियर डिस्ट्रिक्ट, अंडर-16 बालक वर्ग, सीमा देसाई टी-20 टूर्नामेंट महिला वर्ग और अंडर-23 महिला स्टेट कैंप में खिलाड़ियों ने भाग लिया। सत्र 2025-26 में अंडर-14 बालक वर्ग, अंडर-16 बालक वर्ग, अंडर-23 महिला वर्ग, अंडर-15 गर्ल्स, अंडर-16 जोनल बालक वर्ग, अंडर-23 महिला स्टेट कैंप, अंडर-19 पुरुष स्टेट कैंप, सीमा देसाई टी-20 टूर्नामेंट महिला वर्ग तथा बीसीसीआई अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी झारखंड बनाम केरल मुकाबले तक संगठन की सहभागिता रही। संगठन ने अपने आगामी लक्ष्यों की भी जानकारी दी। श्री जयसवाल ने कहा कि जल्द ही जेपीएल महिला टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा और अंतिम लक्ष्य रणजी ट्रॉफी तक पहुंचना है। यह भी बताया गया कि एचडीसीए सोसाइटी एक्ट में रजिस्टर्ड एवं जीएसीए से एफिलिएटेड बॉडी है। संगठन के सचिव बंटी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बदलते दौर के साथ अब सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप माध्यम का उपयोग किया जा रहा है। किसी भी कार्यक्रम की जानकारी संगठन द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सदस्यों तक पहुंचाई जाती है और व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल कर सूचना देने की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वे स्वयं चेयरमैन के रूप में वहां मौजूद थे और अध्यक्ष भी मौजूद थे, तब विधायक प्रदीप प्रसाद ने केवल सचिव बंटी तिवारी से ही बातचीत करने की कोशिश की। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनकी नाराजगी संगठन से थी तो वे चेयरमैन और अध्यक्ष से भी बात कर सकते थे। संभवतः ऐसा होता तो मामला इतना आगे नहीं बढ़ता।उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी सदस्य को व्यक्तिगत रूप से बुलाने की परंपरा नहीं है। यदि उनकी शिकायत व्यक्तिगत निमंत्रण को लेकर है तो जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगे इसका ख्याल रखेगा और भविष्य में उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित भी किया जाएगा। मनीष जायसवाल ने कहा कि एक सदस्य के तौर पर अपनी शिकायत रखने के कई तरीके होते हैं, लेकिन जिस प्रकार कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नाराजगी जाहिर की गई, वह सदस्यता धर्म के अनुरूप नहीं है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका व्यक्तिगत मानना है कि यदि कोई व्यक्ति सुबह का भूला हो और शाम को वापस आ जाए तो उसे माफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वे उन्हें गले से लगा लेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है, जबकि इस मामले में संगठन क्या कार्रवाई करेगा, यह हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन तय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि छोटा भाई उदंड हो जाए और यह अपेक्षा रखे कि बड़ा भाई जाकर उससे बात करे, तो मनीष जायसवाल ऐसा बड़ा भाई नहीं है।

हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट मैदान में हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एचडीसीए) द्वारा एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में चेयरमैन मनीष जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव बंटी तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान एचडीसीए ने अपने गठन, क्रिकेट गतिविधियों, मैदान के विकास, वित्तीय पारदर्शिता, खिलाड़ियों की उपलब्धियों तथा हाल के विवादों को लेकर विस्तारपूर्वक अपनी बात पत्रकारों के समक्ष रखी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चेयरमैन मनीष जायसवाल ने बताया कि एचडीसीए का गठन एचएए से अलग होकर वर्ष 1986 में हुआ था। इसके बाद संगठन में कई अनुभवी लोगों ने अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इनमें रणधीर वर्मा, ब्रज किशोर जायसवाल, प्रोफेसर आर एस सिन्हा, आरके मलिक, प्रवीण कुमार सिंह, मनोज कौशिक, अखिलेश झा, भीमसेन टूटी और मनीष जायसवाल शामिल रहे। वर्तमान समय में राजीव सिंह अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर गुरुवार को उनके लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर यहां के नए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार वर्मा से मुलाकात की। पौधा भेंटकर उनका हजारीबाग में स्वागत किया। इस दौरान सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गंभीर जनसमस्याओं और व्यवस्थागत कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनसे तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। रंजन चौधरी ने प्राचार्य से कहा कि लगातार प्रबंधकीय लापरवाही के कारण यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने उनसे आग्रह किया कि अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर जैसे आपातकालीन और संवेदनशील स्थान पर जूनियर रेजिडेंट्स के साथ 24 घंटे सातों दिन सीनियर फिजिशियन और सीनियर सर्जन की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जानी चाहिए, ताकि मरीजों को बेवजह रेफर न करना पड़े और उनका यहीं सुव्यवस्थित इलाज सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी रिपोर्ट सीधे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करती है, इसलिए इस विभाग की विशेष मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और शवों का समय पर पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि पीड़ित परिवारों को राहत और उचित न्याय मिल सके।
हजारीबाग: हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त श्री हेमंत सती से शिष्टाचार भेंट कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल और बिजली की समस्या सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की।
हजारीबाग, 19 मई 2026: हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन द्वारा मंगलवार को गोरहर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित मामलों, वारंट एवं कुर्की मामलों की समीक्षा की गई और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
हजारीबाग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 18 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान हजारीबाग पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटर यान निरीक्षक (MVI) एवं यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान वाहन चेकिंग के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
गिद्दी/अरगडा: सीसीएल अरगडा क्षेत्र में व्याप्त बिजली-पानी की घोर किल्लत, गिद्दी-ए अस्पताल की लचर व्यवस्था, सीसीएल कॉलोनियों की बदहाली और सीसीएल अधिकारियों की लालफीताशाही एवं मनमानी सहित अन्य जनसमस्याओं के खिलाफ मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन सह महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया। सांसद मनीष जायसवाल के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में अरगडा, सिरका, गिद्दी-ए, गिद्दी-सी, रेलीगढ़ा और गिद्दी वाश री क्षेत्र के कुल 14 पंचायतों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सड़कों पर उतर आए। धरना-प्रदर्शन में उमड़े जनसैलाब में जनता के आक्रोश को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। विदित हो कि इस क्षेत्र की लगभग एक लाख से अधिक की आबादी बुनियादी सुविधाओं के लिए सीसीएल पर निर्भर है और पिछले करीब 25 दिनों से क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप्प होने से जनता त्राहिमाम कर रही थी। स्थानीय लोगों के इस दर्द को समझते हुए क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने दो दिन पूर्व इस महाआंदोलन का बिगुल फूंका था, जो आज एक ऐतिहासिक प्रदर्शन में तब्दील हो गया।
उपायुक्त हेमन्त सती ने आज 18 मई को बाल सुधार गृह (संप्रेक्षण गृह) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों की देखरेख एवं उपलब्ध सुविधाओं का गहन जायजा लिया।
उपायुक्त हेमन्त सती ने आज 18 मई को हजारीबाग झील के निकट प्रतिदिन लगने वाली भीड़-भाड़ एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त श्री ओम प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित थे।
हजारीबाग: वट सावित्री पूजा 2026 के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत कोर्रा थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय हजारीबाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 मई 2026 को विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के पास स्कूटी संख्या JH-02BT-4669 पर सवार दो अपराधियों ने चलती स्कूटी पर बैठे पति-पत्नी में पीछे बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया था। घटना के दौरान होली क्रॉस स्कूल के पास पुलिस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसके कारण अपराधी भागने में सफल नहीं हो सके। ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने के बाद कोर्रा थाना की गश्ती टीम वहां पहुंची और पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरवाज खान, पिता सहजाद खान, निवासी पगमिल, थाना लोहसिंघना बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से छीना गया मंगलसूत्र बरामद किया गया। आगे की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी उसके दोस्त अहमद रजा उर्फ आर्यन की है और वह अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी अब्दुल रहमान, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, पगमिल, थाना लोहसिंघना को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से टूटा हुआ सोने जैसा मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k