सड़क को लेकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा,फर्जी हस्ताक्षर कराकर सड़क का प्रस्ताव पास कराने का आरोप
सरकारी अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई दो मीटर दर्ज, चार मीटर हो रहा निर्माण

अमृतपुर । फर्रुखाबाद ।  विधानसभा क्षेत्र के गांव जटपुरा में जटपुरा–करनपुर दत्त संपर्क मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई, और मुजहा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यक्रम में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य भी पहुंच गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं और सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई केवल 2 मीटर दर्ज है, जबकि मौके पर प्रस्तावित सड़क को 4 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इससे किसानों की उपजाऊ जमीन और खेतों में खड़ी फसल प्रभावित होगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि या तो किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए या फिर सड़क का निर्माण उसी चौड़ाई में कराया जाए, जो सरकारी कागजों में निर्धारित है।
विरोध के दौरान ग्रामीणों और कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। जटपुरा और मुजहा गांव के लोगों के बीच बहस का माहौल बना रहा। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में पक्षपात किया जा रहा है और केवल एक विशेष बिरादरी के लोगों की बात सुनी जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि फर्जी हस्ताक्षर कराकर सड़क प्रस्ताव को पास कराया गया है।
हंगामे के बावजूद विधायक सुशील शाक्य ने सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि सड़क गांव की सुविधा और विकास के लिए बनाई जा रही है। भूमि संबंधी विवाद अधिकांश सड़क निर्माण कार्यों में सामने आते हैं, लेकिन अंततः सड़क निर्माण नियमों के अनुरूप ही होगा। उन्होंने कहा कि जनता और मानकों के अनुसार विवाद का समाधान कराया जाएगा तथा सड़क निर्माण कार्य पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।
सड़क को लेकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा,फर्जी हस्ताक्षर कराकर सड़क का प्रस्ताव पास कराने का आरोप
सरकारी अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई दो मीटर दर्ज, चार मीटर हो रहा निर्माण

अमृतपुर । फर्रुखाबाद ।  विधानसभा क्षेत्र के गांव जटपुरा में जटपुरा–करनपुर दत्त संपर्क मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई, और मुजहा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यक्रम में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य भी पहुंच गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं और सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई केवल 2 मीटर दर्ज है, जबकि मौके पर प्रस्तावित सड़क को 4 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इससे किसानों की उपजाऊ जमीन और खेतों में खड़ी फसल प्रभावित होगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि या तो किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए या फिर सड़क का निर्माण उसी चौड़ाई में कराया जाए, जो सरकारी कागजों में निर्धारित है।
विरोध के दौरान ग्रामीणों और कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। जटपुरा और मुजहा गांव के लोगों के बीच बहस का माहौल बना रहा। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में पक्षपात किया जा रहा है और केवल एक विशेष बिरादरी के लोगों की बात सुनी जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि फर्जी हस्ताक्षर कराकर सड़क प्रस्ताव को पास कराया गया है।
हंगामे के बावजूद विधायक सुशील शाक्य ने सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि सड़क गांव की सुविधा और विकास के लिए बनाई जा रही है। भूमि संबंधी विवाद अधिकांश सड़क निर्माण कार्यों में सामने आते हैं, लेकिन अंततः सड़क निर्माण नियमों के अनुरूप ही होगा। उन्होंने कहा कि जनता और मानकों के अनुसार विवाद का समाधान कराया जाएगा तथा सड़क निर्माण कार्य पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।
नो पे ,नो वर्क को लेकर एन०एच०एम० संविदा कर्मचारियों ने दिया धरना प्रदर्शन,लम्बित मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग

फर्रुखाबाद l नो पे , नो वर्क स्लोगन की तख्तियों को लेकर जिले भार के समस्त प्राथमिक सामुदायिक केंद्रों पर
एन०एच०एम० के  कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया,कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें  मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 का नानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों एवं उन पर आश्रित परिवारजनों को गम्भीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान समय में विद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ हो चुका है, जिसके चलते कर्मचारियों को अपने बच्चों का शैक्षिक शुल्क, पुस्तकें एवं अन्य शक्षणिक व्यवस्थाओं के साथ.... दैनिक आवशयकताओं की पूर्ति हेतु धन की आवशयकता है और  इस गम्भीर समस्या के प्रति अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इन परिस्थितियों में कर्मचारियों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुये समस्त एन०एच०एम० संविदा कर्मचारियों का लम्बित मानदेय अति शीध भुगतान कराने की मांग की है l कर्मचारियों को 02 माह का लम्बित मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है l उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाह्न पर जनपद के समस्त कर्मचारियों के साथ 21 मई 2026 से नो वर्क नो पे की नीति अपनाते हुए कार्य बहिकार किया गया l
संगठन ने पुनः मांग की है कि कर्मचारियों की इस गम्भीर समस्या का शीघ्र समाधान कराकर सम्भावित आन्दोलन को रोका जाए l
किसानों का विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 23 मई को आयोजित होगा
फर्रुखाबाद l जनपद के किसानो सुविधा एवं उनके वाहनों से संबंधित आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 23 मई 2026 को एक विशेष किसान ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी  इटावा-बरेली मार्ग, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा।
शिविर के माध्यम से किसानों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवश्यक सेवाएं सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन, आवश्यक अभिलेखों की जांच तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी, जिससे किसानों को विभागीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर शिविर का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।
प्रशासन द्वारा यह प्रयास किसानों को सुगम, पारदर्शी एवं जनहितकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
लेखपाल भर्ती परीक्षा का डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से परीक्षा कराने के निर्देश

फर्रुखाबाद l जनपद में हो रही लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ तथा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को शासन की मंशानुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी तथा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस मौके पर संबंधित उपजिलाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अप्रेंटिशिप मेला में 36 युवाओं को मिला रोजगार
फर्रुखाबाद l राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिशिक्षु/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया। मेला में दो कम्पनियों ने प्रतिभाग किया है , इन कंपनियों में रिक्त 150 पद के सापेक्ष मेला मे 41 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। मेला में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 41 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर कुल 36 अभ्यर्थियों का (मारुति सुजुकी इण्डिया लि०, गुजरात के लिए 32 (अप्रेन्टिसशिप/एफ०टी०सी०), एन०टी०एफ० इण्डिया के लिए चयन हुआ l प्रा०लि०, मानेसर हरियाणा ने 04 जॉब ट्रेनी) अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेला की व्यवस्था में प्रमुख रूप से नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बृजेश कुमार कार्यदेशक, सुनील कुमार प्लेसमेन्ट प्रभारी, रंजीत कुमार सुमन अप्रेन्टिस प्रभारी, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो एंव समस्त स्टॉफ रा०औ०प्र०संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का ज़बरदस्ती दबाव, नहीं करेंगे नहीं करेंगे, आशा वर्कर्स यूनियन ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

फर्रुखाबाद l आशा वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जबरदस्ती आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि पूर्व में किए गए कार्य का अभी तक भुगतान नहीं मिला है l यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक भुगतान नहीं होगा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य नहीं करेंगे नहीं करेंगे, जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया l यूनियन नेताओं का कहना था कई बार जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रशासनिक तौर पर आश्वासन मिला लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल सका है l उन्होंने कहा कि अब यूनियन आरपार की लड़ाई लड़ेगी l यूनियन अध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी और सचिव सपना कटियार के नेतृत्व में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बिजली-पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, पारा में मोहान रोड जाम
* घंटों ठप रहा यातायात, महिलाओं-युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
लखनऊ। राजधानी के पारा इलाके में लगातार बनी बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने मोहान रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क पर प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई दिनों से बिजली और पानी का गंभीर संकट बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच हालात और खराब हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
रोड जाम की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर पुलिस और प्रशासन की देरी से पहुंचने को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। काफी देर तक चले प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
दवा विक्रेताओ ने मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी

फर्रुखाबाद l अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री, जनस्वास्थ्य पर उत्पन्न गंभीर खतरे तथा छोटे केमिस्टों के संरक्षण हेतु तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया l बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया l
बुधवार को जनपद भर के सभी दवा दुकानें एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में बंद रखी है। यह कदम लंबे समय से संबंधित प्राधिकरणों से लगातार चल रहा है l उन्होंने कहा कि इंटरनेट माध्यम से हो रही अवैध दवा बिक्री पर कोई प्रभावी कार्यवाही न होने के विरोध स्वरूप यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि
देशभर के लाखों केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं में व्याप्त गहरे असंतोष के कारण, ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड इगिस्टस तथा उत्तर प्रदेश राज्य केमिस्ट एंड इगिस्टस एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने सयुक्त एवं सर्वसम्मति से इस आंदोलन में भाग लिया है। स्थानीय प्रशासन / शासन को ज्ञापन प्रस्तुत कर ध्यान जनस्वास्थ्य एवं मरीजों की सुरक्षा से जड़े अत्यंत गंभीर विषयों की ओर आकर्षि करना चाहते हैं। बिना किसी स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बि वैध चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण तथा अत्यधिक छूट  जैसी गतिविधियाँ करो मरीजों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। साथ ही ये देशभर के लाखौं लाइसेंसधारी छोटे केमिस्ट ए ऑनलाइन दवा बिकी का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के बावजूद विभिन्न ऑनलाइन कंपनियों वर्षों से दवाओं की विन दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर भी सीधा संकट उत्पन्न कर रही है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा की गई


फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति,वन विभाग के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन केशव शरण कांति देवी इंटर कॉलेज शमशाबाद में किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन लाइफ कार्यक्रम को बढ़ावा देते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे- जल संरक्षण,वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, वन्य जीव संरक्षण आदि पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

युवाओं को अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न स्तरों से का कार्य करने के लिए जागरूक किया।उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में हमारा पर्यावरण असंतुलित होता  जा रहा है जिसका कारण है प्रतिदिन होने वाला प्रदूषण। हम जाने अनजाने में पर्यावरण को प्रदूषित करते जा रहे हैं। अनावश्यक जल का प्रयोग कर रहे हैं‌, पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं, वन्यजीवों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है एवं ऐसे विभिन्न कार्य है जो हम अपने दिनचर्या में करते हैं जिसके वजह से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है फल स्वरुप हम देख रहे हैं कि अत्यधिक गर्मी, अत्यधिक सर्दी,  बिना मौसम बरसात आदि का सामना कर रहे हैं जो की न सिर्फ प्राकृतिक आपदा का संकेत है बल्कि हमें इससे कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। यदि समय रहते हम सभी इसके लिए प्रयास नहीं करेंगे तो आने वाले समय में इससे भी अधिक भीषण परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए समय रहते हम सभी को अपने जिम्मेदारी समझनी चाहिए एवं पर्यावरण को बचाने के लिए अपने स्तर से जो भी हो सके वह प्रयास करना चाहिए।

प्रशिक्षक रोहित दीक्षित जी ने बताया कि प्रत्येक युवा यदि सप्ताह में एक दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करें एवं वह अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें तो हम पर्यावरण संरक्षण करने में सहायक हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपस्थित युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पंपलेट व पोस्टर भी वितरण किए गए एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर प्रबंधक सोमेश कुमार गंगवार,प्रधानाचार्य सतपाल सिंह गंगवार,शिक्षक गण चंद्र प्रकाश,धीरेंद्र,बृजेश, सर्वेश,मीनू,दिव्यांशी,वैष्णवी, प्रिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।