बेटियों ने रचा इतिहास,जिले व विद्यालय में पाया स्थान, ग्राम प्रधान ने किया पुरस्कृत*
रितेश मिश्रा
हरदोई। "हौसलों से उड़ान होती है" इस बात को बालामऊ की होनहार छात्राओं ने सच कर दिखाया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणामों में एस.बी.एस. इंटर कॉलेज,कलौली रोड बालामऊ की मेधावी छात्रा ग्राम बालामऊ निवासी भावना त्रिवेदी पुत्री नृपेंद्र कुमार त्रिवेदी ने इस परीक्षा में अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान,अदिति पटेल पुत्री अखिलेश पटेल ने द्वितीय,पल्लवी पटेल पुत्री राम-लखन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। उनकी इस बड़ी सफलता की खबर मिलते ही बालामऊ गांव के ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन वर्मा ने प्रथम स्थान दस हजार रुपए, द्वितीय स्थान पांच हजार रुपए व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को स्मृति चिन्ह,पेन डायरी देकर सम्मानित किया साथ ही आयुष पुत्र सेवक राम, आर्यन पुत्र विपिन , शिवांश पुत्र विनोद कुमार सहित विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बालामऊ ग्राम प्रधान ने सैकड़ों छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व अंकपत्र देकर प्रोत्साहित कर प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी सफलता का श्रेय भावना ,अदिति, शिवांश ने अपने माता-पिता के अटूट सहयोग और विद्यालय के गुरुजनों के सही मार्गदर्शन को दिया है। ग्राम प्रधान ने बच्चों व अभिवावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। ग्रामीण अंचल की मेधावी छात्राओं ने यह साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी आसमान छूने का जज्बा रखती हैं। एस.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज प्रशासन ने इस ऐतिहासिक पल पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सदैव तत्पर है। बेटियों की सफलता से प्रेरित होकर विद्यालय के अन्य छात्र छात्रों में भी एक नया उत्साह देखने को मिला। वहीं भावना त्रिवेदी व अदिति की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बालामऊ गांव के लिए यह गौरव का क्षण है! स्कूल स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने भावना त्रिवेदी व अदिति पटेल को भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं देते हुए ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन वर्मा व विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि जिले व विद्यालय में टापर्श छात्र छात्राओं को हमेशा सहयोग मिलता रहेगा।।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1