यूपी बार काउंसिल मतगणना में अनुराग पाण्डेय को मिला भारी समर्थन
जौनपुर। जनपद में चल रही यूपी बार काउंसिल मतगणना में प्रत्याशी अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय को 333 प्रत्याशियों में अब तक सर्वाधिक 346 मत प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर है। अब तक की कुल मतगणना में अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय को 1630 मत प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रदर्शन के आधार पर वह कानपुर नगर एवं जौनपुर में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं तथा प्रदेश स्तर पर छठे स्थान पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि अभी कानपुर, कन्नौज, प्रयागराज, प्रतापगढ़ सहित कई महत्वपूर्ण जनपदों की मतगणना शेष है। ऐसे में समर्थकों को उम्मीद है कि आगामी चरणों में अनुराग पाण्डेय की स्थिति और अधिक मजबूत हो सकती है।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर खुटहन, दौलतपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि पूरी दुनिया में राजीव गांधी को संचार क्रांति के जनक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने संविधान संशोधन के माध्यम से महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकार देकर उन्हें आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया। साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे, मुन्नू प्रजापति, मनोज कुमार, पंकज दुर्गावती, विनोद दूबे सहित दर्जनों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने महाराजगंज में किया कार्यभार ग्रहण
जौनपुर। शिक्षा विभाग में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने महराजगंज विकासखंड में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि नई खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर होगी।खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने कहा कि शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं विद्यालयों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान विभागीय कर्मचारी, शिक्षक जिनमें चंद्रप्रकाश मिश्रा, अजय मिश्रा, केशव सिंह प्रधानाध्यापक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्र संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
जौनपुर। NEET पेपर लीक के खिलाफ ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) व ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गनाइजेशन (AIDYO) ने आज संयुक्त रूप से जुलूस व विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। जुलूस की शुरुआत बदलापुर सब्जी मण्डी के पास स्थित संगठन के कार्यालय से की गई, जो इन्दिरा चौक होते हुए बदलापुर तहसील परिसर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया। जहां पर, महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित 6 सूत्री मांग पत्रक तहसीलदार बदलापुर को सौंपा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, राजस्थान में प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 को रद्द किया जाना और CBI जांच के आदेश ने एक बार फिर देश में केंद्रीकृत उच्च-स्तरीय परीक्षाओं से जुड़े गहरे संकट को उजागर कर दिया है।  छात्र संगठन AIDSO निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने में NTA की लगातार विफलताओं की कड़ी निंदा करता है। पिछले कई वर्षों से विभिन्न केंद्रीय परीक्षाओं में पेपर लीक, अनियमितता, हेरफेर और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बार-बार सामने आते रहे हैं। इतने व्यापक प्रचारित “सुरक्षित” परीक्षा तंत्र को भेदने की क्षमता केवल सामान्य व्यक्तियों में नहीं हो सकती; इस प्रकार की संगठित धांधली प्रभावशाली और ऊँचे स्तर के नेटवर्क की संलिप्तता की ओर संकेत करती है। यदि हर बार असली दोषियों को बचा लिया जाए या जांच निष्कर्षहीन रह जाए, तो छात्र और अभिभावक NEET तथा अन्य केंद्रीय परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर कैसे भरोसा करेंगे। कार्यक्रम को एआईडीवाईओ के जौनपुर जिलाध्यक्ष इन्दुकुमार शुक्ल,  एआईडीएसओ के राज्य सचिव दिलीप कुमार के अलावा अभिभावक प्रमोद कुमार शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। संचालन संतोष प्रजापति ने किया। इस अवसर पर रामकुमार यादव,  राजबहादुर विश्वकर्मा, यशवंत राव, मिथिलेश मौर्य, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, साधना, रोशनी,  विनोद मौर्य, रवीन्द्र पटेल,  शिवप्रकाश विश्वकर्मा, राकेश मौर्य,  सहित अन्य कई छात्र नौजवान मौजूद रहे।
लेदुका में 16 मई को जगद्गुरु शंकराचार्य की उपस्थिति में भव्य गविष्ट यात्रा
जौनपुर । जनपद के लेदुका क्षेत्र में 16 मई 2026, शनिवार को धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ा भव्य आयोजन “गविष्ट यात्रा” आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर परम आराध्य देव, उत्तराम्नाय ज्योतिर्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन होगा। कार्यक्रम का आयोजन देवाधिदेव महादेव मां काली धाम प्रांगण, लेदुका, जौनपुर में सायं 3 बजे से किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और सनातन प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को पूज्य महाराजश्री के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त होंगे। साथ ही गौ सेवा, सनातन संस्कृति और धर्म रक्षा का संदेश भी दिया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य आयोजक राजा राजेश्वर राजगुरु “जयशंकर दुबे” हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्माचार्य एवं आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
महमदपुर गुलरा में भक्तों के दर्शन के लिए खुला भव्य दुर्गा मंदिर
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में प्राचीन शिवालय एवं हनुमान मंदिर के समीप नव निर्मित मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय उमाशंकर पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभावती देवी की पावन स्मृति में ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजे रथ पर रखकर गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। भक्तों ने जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित अवधेश महाराज, नन्हे महराज, गगन, गुरु प्रसाद, सोनू, रोहित और  बच्ची महराज ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज में आस्था, संस्कार और एकता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान रमेश चन्द्र पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, इंजीनियर ऋषभ पांडे, डॉ सुभाष चन्द्र पाण्डेय, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित संजय पाण्डेय, कैलाश नाथ पाण्डेय, संजय सिंह, जगदीश सिंह, वशिष्ठ पाण्डेय, संतोष यादव, सतीश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश दूबे, धनंजय पांडे ,जगदंबा पांडे, जगदीश पांडे, दयाशंकर पाण्डेय, मृदुल पांडे, राहुल पांडे, प्रवेश पांडे, प्रदीप पांडे, प्रवीण कुमार पांडे, अशोक कुमार पांडे, नित्यानंद पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, राजन पांडे, अंकित पांडे, अभिषेक पांडे, विपिन पांडे, नवीन पांडे, रोशन पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह तीसरा मंदिर है। इस मंदिर के बगल में भगवान शंकर और हनुमान जी का भव्य मंदिर है। कुल मिलाकर यह स्थान अब भक्तों की आस्था का केंद्र बन चुका है।
उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

जौनपुर । जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव के मूल निवासी तथा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत कैलाश तिवारी की बेटी उन्नति तिवारी ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में रहने वाले उनके परिवार वालों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लखनऊ स्थित एसकेडी एकेडमी, विक्रांतखंड गोमतीनगर की होनहार उन्नति ने मेहनत के बल पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यहां उल्लेखनीय है कि उन्नति के पिता केएन तिवारी अल्मोड़ा जिले में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह जिले में पहले भी जिला विकास अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी ममता तिवारी गृहिणी हैं । उन्नति के चाचा विपिन तिवारी ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में टॉपर छात्रा रही। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गुरूजनों व नात रिश्तेदारों के साथ- साथ परिवार वालों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्नति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का महाराजगंज में आगमन, दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब
जौनपुर । महाराजगंज क्षेत्र के मया गांव में युवा उद्योगपति वरिष्ठ समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे के आवास पर विगत वर्षों की भांति जनकल्याण एवं धर्म प्रचार के उद्देश्य से आयोजित श्री रामचरितमानस मानस पाठ का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अयोध्या से पधारे हनुमानगढ़ी महंत श्री राजू दास महराज का आगमन हुआ जहां भक्तों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया उनके दर्शन के लिए सैकड़ो भक्त मौजूद रहे। अपने वक्त में महंत जी ने कहा  कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर हमें चलना चाहिए जिसे अपना एवं जग का कल्याण हो युवा इस समय भटक रहे हैं और उन्हें श्री रामचरितमानस पाठ अध्ययन कर अपने जीवन में उतर कर माता-पिता तथा गुरु की सेवा करें एवं रामचरितमानस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कारों का संदेश दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, संत-महात्मा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर प्रतापगढ़ की धरती से आए आनंद पाण्डेय  ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। उन्होंने समाज में धार्मिक आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया। आनंद पांडे आज प्रतापगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महराज की कथा करा कर युवाओं के दिल में जगह बना चुके हैं एवं कुछ दिन पहले रोजगार मेला लगाकर सबके चहेते बन चुके हैं कार्यक्रम के आयोजक राहुल देवशंकर दुबे ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की भावना से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी लोगों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला।समापन के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की देखरेख संतोष दुबे, धीरज चतुर्वेदी ग्राम प्रधान असरोपुर रोहित दुबे, चंदू यादव लगे रहे वहीं भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति, लोक गायक मुकेश त्रिपाठी, गायिका अंशिका सिंह द्वारा समा बांधा गया जहां सब ने खूब सराहना की इस मौके पर मुंबई से चलकर आए मीरा रोड भयंदर युवा नगरसेवक विवेक उपाध्याय, रत्नाकर मिश्रा समाजसेवी, अमित दुबे (दुबे स्टेट) ,राम तिवारी,राकेश तिवारी, प्रेम पांडे, महेन्द्र पाण्डेय, पप्पू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कथावाचक ब्रजेश मणि त्रिपाठी का नाथ निकेतन पर  भव्य सम्मान
जौनपुर । महाराजगंज क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता (उच्च न्यायालय ) अमर नाथ पाण्डेय के निज निवास नाथ निकेतन पर देवरिया की धरती से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक कुल गुरु ब्रजेश मणि त्रिपाठी जी का आगमन हुआ जहां आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। आगमन पर परिवारजनों द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान की गई।इस दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार कुल गुरु जी के चरण पखारे गए तथा परिवार के सभी सदस्यों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। घर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना रहा। कुल गुरु जी ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके साथ अनिल मिश्र भी रहे कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं परिवार जन में अमित पाण्डेय, आशीष कुमार पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय उपस्थित रहे।