गोपीगंज पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार: बैंक को नकली आभूषण से धोखाधड़ी कर नुकसान पहुंचाने का आरोप

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने बैंक को नकली आभूषणों के माध्यम से धोखाधड़ी कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले एक गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गोपीगंज पुलिस ने 20 मई 2026 को आरोपी अजय कुमार को उसके घर से पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। आरोपी अजय कुमार, राजू सेठ के नेतृत्व वाले 21 सदस्यीय गिरोह का हिस्सा है। इस गिरोह पर नकली आभूषणों को असली बताकर बैंकों को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाने, कूट रचना और धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संबंध में गोपीगंज थाने में धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा संख्या 176/2026 पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार पुत्र कमलेश कुमार (42 वर्ष), निवासी मकान संख्या 210, नारेपार ऊपरवार, थाना कोईरौना, जनपद भदोही के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी गोपीगंज थाने में मुकदमा संख्या 150/25, धारा 419, 420, 120बी, 409, 467, 468, 471 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान, कांस्टेबल शिवम सिंह, रिजर्व कांस्टेबल रामजीवन और चालक हेड कांस्टेबल जयनारायण सिंह यादव शामिल थे।
गोपीगंज पुलिस ने एक गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार: बैंक को नकली आभूषण से धोखाधड़ी कर नुकसान पहुंचाने का आरोप

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने बैंक को नकली आभूषणों के माध्यम से धोखाधड़ी कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले एक गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गोपीगंज पुलिस ने 20 मई 2026 को आरोपी अजय कुमार को उसके घर से पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। आरोपी अजय कुमार, राजू सेठ के नेतृत्व वाले 21 सदस्यीय गिरोह का हिस्सा है। इस गिरोह पर नकली आभूषणों को असली बताकर बैंकों को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाने, कूट रचना और धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संबंध में गोपीगंज थाने में धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा संख्या 176/2026 पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार पुत्र कमलेश कुमार (42 वर्ष), निवासी मकान संख्या 210, नारेपार ऊपरवार, थाना कोईरौना, जनपद भदोही के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी गोपीगंज थाने में मुकदमा संख्या 150/25, धारा 419, 420, 120बी, 409, 467, 468, 471 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान, कांस्टेबल शिवम सिंह, रिजर्व कांस्टेबल रामजीवन और चालक हेड कांस्टेबल जयनारायण सिंह यादव शामिल थे।
डॉ. भारतेंदु द्विवेदी का नाम एशियन एडमिरेबल अचीवर्स बुक में:संस्कृत साहित्य में योगदान से जनपद का मान बढ़ा, लोगों ने दी बधाई
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। डॉ भारतेन्दु द्विवेदी का नाम प्रतिष्ठित एशियन एडमिरेबल अचीवर्स बुक में प्रकाशित हुआ है। यह सम्मान संस्कृत साहित्य, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक समर्पण और विद्वत्ता का परिणाम है, जिससे जनपद का गौरव बढ़ा है। डॉ द्विवेदी ने अपने ज्ञान, लेखन और शिक्षण के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है, बल्कि समाज और राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना को भी समृद्ध किया है। उनकी यह उपलब्धि मानी पीढ़ियों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बनेगी। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष रहे डॉ भारतेन्दु द्विवेदी का नाम प्रतिष्ठित पुस्तक में शामिल होना जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जनपद के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है।
भदोही में लेखपाल भर्ती परीक्षा, 3120 में से 2542 उपस्थित:सात केंद्रों पर हुई परीक्षा, 578 अभ्यर्थियों ने छोड़ी; कड़ी सुरक्षा रही

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 3120 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2542 उपस्थित रहे, जबकि 578 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सभी सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और कक्ष निरीक्षकों व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी।
सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें बायोमेट्रिक और आधार कार्ड सत्यापन शामिल था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि भदोही में तीन और ज्ञानपुर में चार केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
भदोही पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से बचाए ₹13,000: कोइरौना निवासी पीड़ित के खाते में लौटी पूरी रकम

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत दी है। कोइरौना थाना क्षेत्र के एक निवासी के खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए काटे गए 13,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई।

यह मामला तब सामने आया जब जुड़उपुर गांव, कोइरौना निवासी विशाल कुमार सरोज पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत सरोज ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के कारण उनके बैंक खाते से 13,000 रुपये काट लिए गए थे।

शिकायत मिलते ही कोइरौना थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल संज्ञान लिया। डेस्क के अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से समन्वय स्थापित किया और तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि 13,000 रुपये आवेदक के खाते में वापस करा दी।

पुलिस अधीक्षक भदोही, अभिनव त्यागी ने जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए थानों की साइबर हेल्प डेस्क को पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह सफल रिकवरी उन्हीं निर्देशों के क्रम में की गई है।

अपनी खोई हुई धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित विशाल कुमार सरोज ने भदोही पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क कोइरौना के प्रति आभार व्यक्त किया है।

साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस ने कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है:
1. साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।
2. किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें।
3. वर्क फ्रॉम होम या शेयर ट्रेडिंग जैसे प्रस्तावों से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें।
4. अनजान व्यक्ति द्वारा पैसों की मांग किए जाने पर अच्छे से जांच करें और अपने खाते का बैलेंस चेक करें, किसी के बहकावे में न आएं।
5. अज्ञात व्यक्ति या अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक न करें।

कोइरौना थाने की साइबर हेल्प डेस्क में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय और महिला कांस्टेबल शिवानी मिश्रा शामिल हैं।
भदोही में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं मिला तो सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, सत्ता की मलाई चाटने का आरोप लगाते हुए डॉ. संजय निषाद को दे डाला बड़ा ऑफर
नितेश श्रीवास्तव

भदोही । यूपी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती दिख रही है। भदोही पहुंचे वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद और योगी-मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने समाज को आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन और 'संकल्प यात्रा' का ऐलान करते हुए कहा कि अगर समाज को उसका हक नहीं मिला तो मौजूदा सरकार को वोट नहीं दिया जाएगा। साथ ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव से बातचीत कर इंडिया गठबंधन के साथ आगे बढ़ने के संकेत भी दिए।


भदोही के ज्ञानपुर नगर स्थित एक हॉल में आयोजित बैठक में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिंद, केवट, मल्लाह और निषाद समाज को लंबे समय से सिर्फ सपने दिखाए गए, लेकिन उनका हक नहीं मिला।

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद पार्टी प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल सत्ता की मलाई चाट रहे हैं और उनका उद्देश्य सिर्फ अपने परिवार को सेट करना और सत्ता में बने रहना है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी समाज का कोई भला नहीं हुआ और आरक्षण का मुद्दा पूरी तरह भुला दिया गया।

उन्होंने कहा कि समाज को आरक्षण और हक-अधिकार दिलाने के लिए अब बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मुकेश सहनी ने 25 जुलाई से यूपी में 'संकल्प यात्रा' निकालने का ऐलान करते हुए कहा कि समाज के नौजवान, बुजुर्ग, माताएं और बहनें हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लेंगी।


सहनी ने कहा कि अगर डॉ. संजय निषाद सच में समाज के हितैषी हैं तो वह योगी-मोदी सरकार से बात करके छह महीने के भीतर समाज को आरक्षण दिलाएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें सत्ता को लात मारकर बाहर आ जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि छह माह में संजय निषाद समाज को आरक्षण दिला देते हैं तो आगामी चुनाव में वह उनका पूरा समर्थन करेंगे, लेकिन यदि वह असफल रहते हैं तो समाज सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

मुकेश सहनी ने कहा कि अगर डॉ. संजय निषाद सरकार छोड़कर समाज के हक की लड़ाई में साथ आते हैं, तो साथ में राहुल गांधी और अखिलेश यादव से बातचीत कर इंडिया गठबंधन में उनका स्वागत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज अब जागरूक हो चुका है और अगर उसे उसका हक नहीं मिला तो लोग किसी लोडर नहीं, बल्कि अपने लीडर के साथ खड़े होंगे।

हमला जारी रखते हुए सहनी ने कहा कि खुद मंत्री रहते हुए संजय निषाद रोते हैं कि समाज की बहू-बेटियों के साथ दुराचार हो रहा है, वोट चोरी हो रहे हैं और झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।

जब सरकार में रहते हुए भी यह हाल है, तो ऐसी सरकार से बाहर निकल जाना चाहिए।

मुकेश सहनी ने जातिगत जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि जिसकी जितनी संख्या है, उसे उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि एनडीए में बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने यूपी में 55 सीटों पर चुनाव लड़ाया था, लेकिन बाद में भाजपा ने उनके विधायक अपने साथ ले लिए और उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया।

उन्होंने कहा कि वह लगातार अपने समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं और आने वाले समय में यह आंदोलन और बड़ा होगा। फिलहाल, उन्होंने कहा कि वह छह महीने तक डॉ. संजय निषाद का इंतजार करेंगे, उसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का अंतिम फैसला लेंगे
भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
*लू का अलर्ट: 22 से 26 मई तक भीषण गर्मी की चेतावनी, प्रशासन सतर्क*



नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी उष्ण-लहर (लू) आधारित पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार जनपद भदोही में 22 मई से 26 मई 2026 तक उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भदोही, शैलेष कुमार ने आमजन के हित में लू से बचाव हेतु विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी एवं तेज धूप से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें तथा स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूर्ण रूप से ढककर रखें तथा हल्के रंग के सूती एवं आरामदायक वस्त्र पहनें। धूप में निकलते समय छाता, टोपी, गमछा, चश्मा एवं जूतों का प्रयोग अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी एवं अन्य तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि का सेवन करते रहें। यात्रा के दौरान अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें तथा चेहरे, सिर एवं गर्दन को गीले कपड़े से ढककर रखें। घर एवं कार्यस्थल पर सूर्य की सीधी किरणों से बचाव हेतु पर्दे आदि की व्यवस्था बनाए रखें।

जिलाधिकारी ने बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि हीट स्ट्रोक अथवा लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम राजकीय चिकित्सालय में संपर्क करें। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि पशुओं को छायादार स्थान पर रखें तथा उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर जाने से बचें। धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें। नंगे पैर अथवा बिना शरीर ढके बाहर न निकलें तथा बासी एवं अत्यधिक प्रोटीनयुक्त भोजन के सेवन से बचें। उन्होंने अत्यधिक गर्मी में श्रम कार्य न करने, तंग एवं गहरे रंग के कपड़ों से परहेज करने तथा शराब, चाय, कॉफी एवं कार्बोनेटेड पेयों का अत्यधिक सेवन न करने की भी सलाह दी।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सहायता हेतु तत्काल 108 एवं 112 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने सभी नागरिकों से लू से बचाव संबंधी एडवाइजरी का पूर्णतः अनुपालन करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की है।
पिता ने वर्दी छोड़ी, मां ने नौकरी अब हर्ष की फिरकी पर नाचेंगे अफगानी


*जिले के यशस्वी, शिवम् दूबे के बाद आलराउंडर हर्ष दूबे का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन से परिजनों खुशी, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे हर्ष*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। विदर्भ और इंडिया-ए टीम से खेल चुके जिले के क्रिकेटर हर्ष दुबे का टीम इंडिया की मुख्य टीम में चयन हुआ है। वह अगले महीने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे। इससे उनके परिजनों और रिश्तेदारों में हर्ष है। यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के बाद वे जिले के तीसरे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। बड़े पिता राजेंद्र दुबे ने बताया कि

मूल रूप से डीघ ब्लॉक के तिलंगा गांव निवासी हर्ष दुबे की कहानी भी संघर्षों से भरी रही है। बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए उनके माता-पिता नागपुर में ही शिफ्ट हो गए। उनके पिता सुरेंद्र दुबे ने साल 2015 में आर्मी की नौकरी छोड़ दी। वहीं उनकी मां ज्योति दुबे ने एक साल पहले ही बेटे की खातिर शिक्षिका की नौकरी छोड़कर पूरा ध्यान बेटे के कॅरिअर पर दिया। हर्ष विदर्भ की तरफ से अंडर-13, 16, 19 और रणजी खेल चुके हैं। रणजी खेलते हुए उन्होंने एक ही सीजन में 69 विकेट लेकर रिकाॅर्ड बनाया था। इसके बाद उनका चयन इंडिया-ए टीम में हो गया। वह आईपीएल में सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं।  टीम इंडिया की घोषित 16 सदस्यीय टीम में हर्ष को भी शामिल किया गया है। उनके चयन की सूचना पर रिश्तेदार रामकृष्ण द्विवेदी ने खुशी जताई।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई तक, बनी असमंजस की स्थिति*

*अभी तक उनका कार्यकाल बढ़ाने का आदेश शासन की तरफ से नहीं मिला है*

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जिले में 546 ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। इसमें मात्र एक सप्ताह का समय बचा है। अभी तक शासन स्तर से प्रशासक की तैनाती का कोई आदेश भी जारी नहीं हुआ है। इसको लेकर असमंजश की स्थिति बनी हुई है।
ऐसे में ग्राम पंचायतों में होने वाले लाखों के विकास कार्य को समय से पूर्ण करा पाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी। जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें हर साल 15वें वित्त, राज्य वित्त, टाइड, अनटाइड फंड संग स्वच्छ भारत मिशन से बजट शासन से जारी होता है। राज्य वित्त और 15वें वित्त के बजट से खड़ंजा, इंटरलाॅकिंग,जैसी सुविधाएं दी जाती है जबकि टाइड फंड सशर्त अनुदान है, जो प्रधान को केवल विशिष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है।
इसका 50 फीसदी हिस्सा पेयजल आपूर्ति, जल संचयन और पुनर्चक्रण के लिए, जबकि शेष 50 फीसदी स्वच्छता और ओडीएफ स्थिति के रखरखाव के लिए अनिवार्य रूप से खर्च करना होता है। 2021 में निर्वाचित ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा।



26 म‌ई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अभी तक उनका कार्यकाल बढ़ाने का आदेश शासन की तरफ से नहीं मिला है। ग्राम पंचायतों के संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त होने की संभावना है। दो से तीन में शासन से इससे संबंधित पत्र मिल सकता है। जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

ज्ञान प्रकाश,प्रभारी डीपीआरओ भदोही
604 किलो गांजा बरामद, 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का गांजा पकड़ा

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 604.20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कोईरौना थाना पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। आरोपियों को रैयापुर, भावापुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से एक क्रेटा कार और एक ट्रक कंटेनर से कुल 604.20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 88/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 207 मोटर अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा प्रांत से लेकर आए थे। उनका मकसद इसे भदोही और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचना था। उन्होंने बताया कि उनके गिरोह का सरगना त्रिशूल जायसवाल है, जिसके कहने पर वे ओडिशा से गांजा ला रहे थे। गांजे की बिक्री से होने वाले मुनाफे को वे आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान त्रिशूल जायसवाल (64 वर्ष, निवासी टिकरी, थाना मांडा, प्रयागराज), बाबू राम मौर्या (60 वर्ष, निवासी मुतकल्ली, थाना पवई, आजमगढ़), सुरेन धरई (24 वर्ष, निवासी कादो पाड़ा, थाना रियामल, देवगढ़, ओडिशा) और मोंटू साहू (18 वर्ष, निवासी कादो पाड़ा, थाना रियामल, देवगढ़, ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य वांछित सदस्यों की तलाश कर रही है।



*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
*टीम -1* टीम - 1
प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी कोईरौना, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह चौकी सीतामढी व उ0नि0 प्रमोद कुमार राय, हे0का0 शैलेन्द्र सिंह यादव (चालक), का0 प्रवेश कुमार, का0 रामानन्द, का0 नीरज कुमार थाना कोईरौना जनपद भदोही।
*टीम - 2* उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल, हे0कां0 राधेश्याम कुशवाहा, हे0कां0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव, हे0कां0 बृजेश सूर्यवंशी,हे0कां0 नागेन्द्र यादव, कां0 गोपाल खरवार, कां0 नीरज यादव, कां0 राघवेन्द्र कुशवाहा,कां0 मन्नू सिंह, कां0 सुनील पाल, कां0 सुनील कन्नौजिया,कां0 हिमांशु सिंह, कां0 दीपक यादव, कां0 प्रत्युष पाठक समस्त सर्विलांस/स्वाट टीम।