हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव खेडी कला खादर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भूमाफियाओं से कब्जामुक्त कराई गई वन भूमि
संवाददाता/परविंदर चौधरी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खेड़ी कला खादर में सोमवार दिनांक 18/05/2026 को प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वर्षों से विवादित पड़ी एम.एल.सी की भूमि एवं वन विभाग की भूमि को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, राजस्व विभाग की टीम तथा वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में राजस्व विभाग, थाना हस्तिनापुर पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहमति से कब्जाई गई भूमि को खाली कराया गया। बताया गया कि भूमाफियाओं द्वारा लंबे समय से वन एवं एमएलसी की भूमि पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी तथा आज ट्रैक्टरों के के द्वारा करीब 200-400 बीघा (भूमि ) जमीन को जोत कर कब्जा मुक्त कराया गया और भविष्य में बची हुई भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा, इस भूमि से क्षेत्र में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी। कई बार इस भूमि को लेकर तनाव एवं खूनी रंजिश जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी थीं।
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग द्वारा संबंधित भूमि को वन विभाग के सुपुर्द किया गया। वन विभाग की टीम वन दरोगा, अतुल स्वामी, अंकित यादव, ऋषभ कुमार, नितिन फौजी, वनरक्षक अशोक, वनरक्षक रवि चपराना , वनरक्षक डालचंद, वाचर अमित, पवन,हर्षित चौहान, राजेंद्र,ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराते हुए कब्जामुक्त कराया। खेड़ी कला के ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि भूमाफियाओं के कब्जे के कारण उनकी पैतृक एवं लगानी भूमि लगातार प्रभावित हो रही थी। खेतों के आसपास अवैध कब्जों के चलते नीलगाय व अन्य जंगली पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे, जिससे किसान परेशान थे।
वन रेंज क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई भूमि अभयारण क्षेत्र की वन भूमि है, जो वन्य जीवों के प्राकृतिक विचरण क्षेत्र में आती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रखेगा तथा वन संपदा और वन्य जीवों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई में राजस्व विभाग से कानूनगो सीताराम, पटवारी नीरज तोमर, थाना प्रभारी हस्तिनापुर ने उपनिरीक्षक मनीष, उपनिरीक्षक निर्दोष कुमार सहित पूरी पुलिस टीम एवं महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे और इस प्रशासनिक कार्य में अड़चन भी आई कुछ किसानों ने इसका विरोध किया जिससे पुलिस बल ने उन्हें समझाया ,प्रशासनिक अपने प्रशासनिक कार्य में कोई भी हस्तीक्षेप किया तो आपको पुलिस हिरासत में ले लिया जाएगा , और सभी ने कार्रवाई का समर्थन किया।
1 hour and 19 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1