श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल के नए पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट बोर्ड का चुनाव
![]()
मुंबई । श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) का आयोजन सकल नारायण शर्मा सभागृह, शारदा ज्ञान पीठ इंटरनेशनल स्कूल, दत्त मंदिर रोड, मालाड पूर्व, मुंबई में संपन्न हुआ। सभा में सर्वसम्मति से नए ट्रस्ट बोर्ड एवं व्यवस्थापक समिति का चुनाव किया गया। सभा में डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा को ट्रस्ट बोर्ड का चेयरमैन तथा सुभाष चन्द्र उपाध्याय को प्रबंध ट्रस्टी चुना गया। इसके साथ ही डॉ. आर.आर. उपाध्याय, प्रो. मंगला प्रसाद दुबे, अजय शर्मा, मुकेश सभापति पाण्डेय एवं विवेक उपाध्याय को ट्रस्टी के रूप में चयनित किया गया।
व्यवस्थापक समिति में राम सेवक पाण्डेय को अध्यक्ष चुना गया, जबकि कौशल कुमार तिवारी, मानकेश्वर चौबे एवं छोटेलाल उपाध्याय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त मंत्री पद पर सुभाष चन्द्र उपाध्याय, विनोद कुमार मिश्र एवं राधेश्याम दूबे का चयन हुआ। समिति सदस्यों के रूप में डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा, शिवराम चौरसिया, धर्मचन्द्र उपाध्याय, विंध्यवासिनी उपाध्याय, ओमप्रकाश पाण्डेय, राकेश उपाध्याय (प्रबंधक), अमरनाथ त्रिपाठी, डॉ. अखिलेशचन्द्र चौबे, डॉ. नीरज चंद्रशेखर दुबे, योगेश गुलाब तिवारी, डॉ. संदीप मिश्रा, ओंकारनाथ उपाध्याय, डॉ. देवेंद्र तिवारी एवं अखिलेश अक्षयधन तिवारी को चुना गया।
मानद सदस्यों में माया शंकर मिश्र, माता प्रसाद चतुर्वेदी, सुनील रामसेवक पाण्डेय, अनिरुद्ध पाण्डेय एवं डॉ. मिथिलेश दुबे का चयन किया गया। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में सुधाकर उपाध्याय एवं अच्छेलाल पाण्डेय को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
डॉ. शारदा प्रसाद शर्मा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच द्वारा निरंतर की जाने वाली मासिक काव्यगोष्ठी 16 मई 2026 शनिवार को संस्था के मंच संचालक उमेश मिश्र "प्रभाकर" के आवास ठाणे में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने गजलकार एन बी सिंह "नादान" की उपस्थिति तथा शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता और उमेश मिश्र प्रभाकर के संचालन मे कविगोष्ठी सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारम्भ सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर" द्वारा माँ सरस्वती के चरणों मे वंदना स्वरुप प्रथम पुष्प अर्पित करके किया गया।गोष्ठी के क्रम में अरुण मिश्र अनुरागी द्वारा "माता शबरी" पर गीत का सुन्दर गायन किया गया।अगली कड़ी में वरिष्ठ कवि अजय सिंह ने "चार संख्या" पर सुन्दर गीत प्रस्तुत किया।इसके बाद मधुर ने बहुत ही सार गर्भित ग़ज़ल "जिंदगी से डर" का गायन किया।अगले क्रम में वरिष्ठ कवि तिलकराज खुराना ने युद्ध के दौरान दुनियां के दिल को दहला देने वाली स्कूल पर बम गिराने की घटना को लेकर लिखी गई रचना का गायन किया।क्रम को आगे बढ़ाते हुये त्रिलोचन सिंह अरोरा ने कविता के वास्तविक स्वरूप का अद्भुत वर्णन किया।संचालक के निवेदन पर सुप्रसिद्ध गजलकार नादान ने उनकी विशेष विधा गजल और मुक्तक का गायन किया।अगली कड़ी में संस्था की गोष्ठी में पहली बार शिरकत करने वाले आशु कवि विनय मिश्र ने मां पर तमाम तरह के दोहे,छंद,मुक्तक पढ़कर सभी को आह्लादित कर दिया।संयोजक रामजीत गुप्त ने अपनी भोजपुरी रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरी।तदनंतर संचालक उमेश मिश्र प्रभाकर ने श्रृंगार पर अपना गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम अध्यक्ष पद पर आशीन शिव शंकर सिंह ने बेहतरीन अंदाज़ में अपना उद्बोधन किया और सभी को शुभकामनायें प्रदान किया।अंत में सह संयोजक मधुर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।
मुंबई। NEET परीक्षा का रद्द होना लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक विनाशकारी झटका है। इसके मुख्य दुष्प्रभावों में छात्रों का मानसिक तनाव, कीमती समय की बर्बादी, शैक्षणिक सत्र में देरी, आर्थिक नुकसान और परीक्षा प्रणाली पर से अटूट विश्वास का उठ जाना शामिल है। पूर्वांचल विकास परिवार के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव का कहना है कि NEET पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा घोटाला ही नहीं है, बल्कि लाखों युवाओं के सुनहरे सपनों की हत्या है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने और अवसाद के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों (जैसे दिल्ली, यूपी, राजस्थान और गोवा) में कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सरकार का कोई जिम्मेदार मंत्री यह कहने के लिए तैयार नहीं है कि भविष्य में पेपर लीक नहीं होगा। पिछले वर्ष पेपर लीक होने के बावजूद परीक्षा रद्द नहीं की गई। एक चैनल पर जिस तरह से दिखाया गया कि 2025 में राजस्थान के एक ही परिवार से जुड़े 5 ऐसे बच्चों ने नीट परीक्षा पास की, जो पढ़ने में बेहद कमजोर थे। इससे साफ होता है कि परीक्षा परिणाम में साफ तौर पर हेरा फेरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार पेपर लीक मामले की कड़ी निंदा करता है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करता है। साथ ही पेपर लीक मामले में लिप्त दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा मिले। डॉ यादव ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए । उन्होंने कहा कि सिस्टम की विफलता के चलते एक भी बच्चे की जान नहीं जानी चाहिए।

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के मुंबई आगमन पर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में उत्साह, सम्मान और गर्मजोशी का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय भाजपा नेता आर यू सिंह, आरडी यादव, पत्रकार अविनाश पांडेय, राजेश यादव, आरके मिश्रा, अरुण सिंह, नीरज वाजपेयी, मनोज सिंह, पद्माकर सिंह सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास को नई मजबूती मिली है। उनकी कार्यशैली एवं प्रशासनिक क्षमता के कारण देशभर में उनकी अलग पहचान बनी है।
1 hour and 31 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0