Mirzapur: बीजेपी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा मिलता है डॉ शिवकुमार सिंह पटेल
![]()
मीरजापुर। देश के ताज़ा हालात तथा बढ़ती मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। सोमवार को मीरजापुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मीरजापुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पेट्रोल एवं डीजल, सीएनजी गैस के महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल, सीएनजी गैस का रेट बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जनता एवं किसान विरोधी सरकार है। यह सिर्फ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। कहा कि 1 लाख 32 हजार करोड़ के कच्चे तेल का देश ने तमाम देशों से आयात किया और ₹52000 हजार करोड़ रुपए का निर्यात किया। अगर देश में तेल की कमी है तो मोदी जी विदेशों में सप्लाई क्यों दे रहे हैं। देश के जनता को क्यों गुमराह कर रहे हैं? देश और प्रदेश में बढ़ रहे महंगाई एवं बेरोजगारी से युवाओं किसानों और आम जनता परेशान है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल एवं डीजल और गैस के दाम की निन्दा करता हूं।
प्रवक्ता छोटे खान ने कहा की केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश और प्रदेश की जनता एवं किसानों मजदूर और नौजवानों परेशान है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सत्ता में जब-जब बीजेपी आती है उद्योगपतियों को फायदा मिलता है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन दीपचन्द्र जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाब चन्द पांडेय, दुर्गा प्रसाद चौधरी, कांग्रेस नेता राजधर दुबे, रामनाथ दुबे, मनीष दुबे, कमलेश दुबे, कपिल कुमार सोनकर, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, राम लखन मास्टर, राजेंद्र विश्वकर्मा, राकेश त्रिपाठी, मधु सैलानी, डॉ दिनेश चौधरी, विवेक सिंह, प्रमोद गुप्ता, रितेश मिश्रा, कन्हैया लाल पाठक, संतोष यादव, छोटू चौबे, रितेश मिश्रा, शिबू पांडे, अशोक कुमार, विजय दुबे पहाड़ी, रामराज भारती, विनोद भारती, रोशन अंसारी, सैफुद्दीन, अशोक पटेल, अमिताभ पांडे, विवेक सिंह, मनोज पटेल, दिनेश विश्वकर्मा, संतोष बियार उपस्थित रहे।![]()


मीरजापुर। देश के ताज़ा हालात तथा बढ़ती मंहगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। सोमवार को मीरजापुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मीरजापुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पेट्रोल एवं डीजल, सीएनजी गैस के महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल, सीएनजी गैस का रेट बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जनता एवं किसान विरोधी सरकार है। यह सिर्फ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। कहा कि 1 लाख 32 हजार करोड़ के कच्चे तेल का देश ने तमाम देशों से आयात किया और ₹52000 हजार करोड़ रुपए का निर्यात किया। अगर देश में तेल की कमी है तो मोदी जी विदेशों में सप्लाई क्यों दे रहे हैं। देश के जनता को क्यों गुमराह कर रहे हैं? देश और प्रदेश में बढ़ रहे महंगाई एवं बेरोजगारी से युवाओं किसानों और आम जनता परेशान है।

मिर्जापुर। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, राजगढ़ द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वाराणसी शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित यह विशेष शैक्षिक यात्रा विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक समझ में महत्वपूर्ण मूल्यवर्धन करने वाली साबित हुई। इस भ्रमण में विद्यालय के शिक्षकगण एवं प्रबंधन की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। शिक्षकों ने पूरे यात्रा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रत्येक स्थल की ऐतिहासिक, सामाजिक एवं नैतिक महत्ता से अवगत कराया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने जिला कारागार, वाराणसी का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें कारागार की कार्यप्रणाली, अनुशासन व्यवस्था एवं कानून के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने वहाँ कैदियों की जीवनशैली को निकट से देखा तथा उनसे संवाद भी किया। इस अनुभव ने बच्चों को जीवन में सही मार्ग चुनने, अनुशासन का पालन करने एवं नैतिक मूल्यों के महत्व को समझने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने जाना कि गलत निर्णय व्यक्ति के जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर सकते हैं।
मीरजापुर। खाद्य रसद इंस्पेक्टर एवं आफिसर्स एसोशिएशन विंध्याचल मंडल मीरजापुर का दो वर्षीय अधिवेशन लल्लू राम बैठक हाल भरूहना, मीरजापुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी रविशंकर सिंह को 26 मतों से विजई हुए तथा जिलाध्यक्ष श्वेता पांडेय जिलाध्यक्ष सोनभद्र ने अनूप चौधरी अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से हराकर विजई हुए तथा जिला अध्यक्ष भदोही पीके पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देते हुए शपथ ग्रहण कराया गया।
मीरजापुर। जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना है। जानकारी के मुताबिक अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली गांव के समीप तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार गौतम 35 पुत्र दुख्खू तथा उनकी पत्नी फूला देवी 29की मौत हो गई है जबकि बेटी ममता व गुलशन बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि सभी बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे कि तभी हादसे के शिकार हो गए। हादसे का मंजर देख कर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे वहीं बाइक से छिटकर दूर गिरे दोनों बच्चों का माता पिता के मौत का मंजर आंखों से देख रो-रोकर बुराहाल हो गया था। हादसे की खबर होने पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी रहीं हैं।
*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर ने जारी की एडवाइजरी*
मीरजापुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालगंज-दीपनगर मार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोलकम गांव के सामने हुई, जब तीन युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर पिउरी गांव से लालगंज लौट रहे थे। मृतक की पहचान हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी 19 वर्षीय रमाशंकर के रूप में हुई है।
मीरजापुर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज को जागरूक करने के लिए विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हरियाली अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शहर के कजरहवा पोखरा स्थित श्रीवास्तव बाल विद्या समिति में आयोजित किया गया। विद्यालय के कुल 28 बच्चों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश श्रीवास्तव द्वारा प्रतियोगिता का निर्देशन किया गया। छात्र आयुष यादव को प्रथम स्थान सिद्धार्थ बिन्द को द्वितीय तथा दिनेश्वर बिन्द को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के शिक्षक शशि श्रीवास्तव, मधु सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, प्रदीप बिंद, प्रियांशु दुबे, मिथिलेश उपाध्याय, मृदुल तिवारी आदि ने प्रतियोगिता में योगदान प्रदान किया
1 hour and 30 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k