महमदपुर गुलरा में भक्तों के दर्शन के लिए खुला भव्य दुर्गा मंदिर
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में प्राचीन शिवालय एवं हनुमान मंदिर के समीप नव निर्मित मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय उमाशंकर पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभावती देवी की पावन स्मृति में ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजे रथ पर रखकर गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। भक्तों ने जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित अवधेश महाराज, नन्हे महराज, गगन, गुरु प्रसाद, सोनू, रोहित और बच्ची महराज ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज में आस्था, संस्कार और एकता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान रमेश चन्द्र पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, इंजीनियर ऋषभ पांडे, डॉ सुभाष चन्द्र पाण्डेय, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित संजय पाण्डेय, कैलाश नाथ पाण्डेय, संजय सिंह, जगदीश सिंह, वशिष्ठ पाण्डेय, संतोष यादव, सतीश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश दूबे, धनंजय पांडे ,जगदंबा पांडे, जगदीश पांडे, दयाशंकर पाण्डेय, मृदुल पांडे, राहुल पांडे, प्रवेश पांडे, प्रदीप पांडे, प्रवीण कुमार पांडे, अशोक कुमार पांडे, नित्यानंद पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, राजन पांडे, अंकित पांडे, अभिषेक पांडे, विपिन पांडे, नवीन पांडे, रोशन पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह तीसरा मंदिर है। इस मंदिर के बगल में भगवान शंकर और हनुमान जी का भव्य मंदिर है। कुल मिलाकर यह स्थान अब भक्तों की आस्था का केंद्र बन चुका है।

जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में प्राचीन शिवालय एवं हनुमान मंदिर के समीप नव निर्मित मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय उमाशंकर पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभावती देवी की पावन स्मृति में ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजे रथ पर रखकर गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। भक्तों ने जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित अवधेश महाराज, नन्हे महराज, गगन, गुरु प्रसाद, सोनू, रोहित और बच्ची महराज ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज में आस्था, संस्कार और एकता का संदेश देते हैं।

जौनपुर । महाराजगंज क्षेत्र के मया गांव में युवा उद्योगपति वरिष्ठ समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे के आवास पर विगत वर्षों की भांति जनकल्याण एवं धर्म प्रचार के उद्देश्य से आयोजित श्री रामचरितमानस मानस पाठ का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अयोध्या से पधारे हनुमानगढ़ी महंत श्री राजू दास महराज का आगमन हुआ जहां भक्तों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया उनके दर्शन के लिए सैकड़ो भक्त मौजूद रहे। अपने वक्त में महंत जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर हमें चलना चाहिए जिसे अपना एवं जग का कल्याण हो युवा इस समय भटक रहे हैं और उन्हें श्री रामचरितमानस पाठ अध्ययन कर अपने जीवन में उतर कर माता-पिता तथा गुरु की सेवा करें एवं रामचरितमानस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कारों का संदेश दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, संत-महात्मा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर प्रतापगढ़ की धरती से आए आनंद पाण्डेय ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। उन्होंने समाज में धार्मिक आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया। आनंद पांडे आज प्रतापगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महराज की कथा करा कर युवाओं के दिल में जगह बना चुके हैं एवं कुछ दिन पहले रोजगार मेला लगाकर सबके चहेते बन चुके हैं कार्यक्रम के आयोजक राहुल देवशंकर दुबे ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की भावना से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी लोगों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला।समापन के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की देखरेख संतोष दुबे, धीरज चतुर्वेदी ग्राम प्रधान असरोपुर रोहित दुबे, चंदू यादव लगे रहे वहीं भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति, लोक गायक मुकेश त्रिपाठी, गायिका अंशिका सिंह द्वारा समा बांधा गया जहां सब ने खूब सराहना की इस मौके पर मुंबई से चलकर आए मीरा रोड भयंदर युवा नगरसेवक विवेक उपाध्याय, रत्नाकर मिश्रा समाजसेवी, अमित दुबे (दुबे स्टेट) ,राम तिवारी,राकेश तिवारी, प्रेम पांडे, महेन्द्र पाण्डेय, पप्पू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर । महाराजगंज क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता (उच्च न्यायालय ) अमर नाथ पाण्डेय के निज निवास नाथ निकेतन पर देवरिया की धरती से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक कुल गुरु ब्रजेश मणि त्रिपाठी जी का आगमन हुआ जहां आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। आगमन पर परिवारजनों द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान की गई।इस दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार कुल गुरु जी के चरण पखारे गए तथा परिवार के सभी सदस्यों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। घर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना रहा। कुल गुरु जी ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके साथ अनिल मिश्र भी रहे कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं परिवार जन में अमित पाण्डेय, आशीष कुमार पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय उपस्थित रहे।
– दिनेश चंद्र, पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर
जौनपुर । अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह दुर्गावंश के नेतृत्व में महाराणा प्रताप जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर महराजगंज तिराहे तक पहुंची, जहां पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में जौनपुर के युवा समाजसेवी हरिवंश रामजी उपाध्याय का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और स्मृति चिन्ह से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, भोला वर्मा, रामलिंगम तथा मुकेश साहनी उपस्थित रहे। जौनपुर के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महदा, बहरीपुर गांव निवासी श्री उपाध्याय का मुंबई में अपना व्यवसाय है। हर वर्ष जाड़े में गांव में रहने हजारों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हैं। यही नहीं धार्मिक कार्यक्रमों में भी पूरा सहयोग करते हैं। डॉ किशोर सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। हरिवंश उपाध्याय ने समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए दिए गए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
1 hour and 6 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1