मवाना तहसील क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर, पुलिस ने जेसीबी की सीज
मवाना संवाददाता


मवाना तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। देर रात थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में की जा रही चेकिंग के दौरान खेती मोड़ पर अवैध खनन का मामला सामने आया। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गए, जबकि एक जेसीबी मशीन को पुलिस ने मौके से कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान खेती मोड़ के पास मिट्टी खनन का अवैध कार्य होता दिखाई दिया। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और डंपर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात के समय अवैध खनन का कार्य चल रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार डंपर चालकों की तलाश जारी है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
डी मोनफोर अकादमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में लहराया परचम
रामराज स्थित डी मोनफोर अकादमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की छात्रा कनिष्का चौधरी ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं भाविका ने पीसीबी वर्ग में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रियांशी ने पीसीएम वर्ग में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विशेष बात यह रही कि रामराज क्षेत्र में लगातार पाँचवीं बार डी मोनफोर अकादमी का विद्यार्थी क्षेत्र का टॉपर बना है। विद्यालय की इस निरंतर उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में भी गर्व और प्रसन्नता का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा यह सफलता उसी का प्रमाण है।
विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। वहीं उपप्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है।
डी मोनफोर अकादमी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दीं।
मवाना पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, पटाखा बजाने वाली 5 बुलेट सीज, 20 वाहनों के चालान

जाम और यातायात अव्यवस्था पर सख्ती, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

मवाना संवाददाता
मवाना नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क पर बढ़ रही अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए मवाना पुलिस ने सोमवार देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। नवागत थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुलिस चौकी, सुभाष चौक समेत मुख्य मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की।
अभियान के दौरान तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर विशेष कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 बुलेट बाइक सीज कर दीं। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 15 से 20 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा नो-एंट्री और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 से 10 बड़े वाहनों एवं ट्रकों पर भी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच की। अचानक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक रास्ता बदलते नजर आए।
थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने बताया कि नगर को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, महिला उप निरीक्षक सहित अन्य दारोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन तोमर की चेतावनी के बाद झुका मेरठ पुलिस प्रशासन आरोपी गिरफ्तार, महापंचायत स्थगित

मोनू भाटी मवाना।संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार इन्द्रजीत सिह सांगवान के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर विनायक भोसले से मिलकर ज्ञापन दिया था।
भारतीय किसान यूनियन,तोमर के  राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष,धर्मेंद्र तोमर के आवास शिव विहार दिल्ली रोड पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है मेरठ एसएसपी कार्यालय पर प्रस्तावितमहापंचायत के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था।
संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मौ०वसी की हत्या के मामले में दौराला पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई और मांगों पर बनी सहमति के बाद चौधरी संजीव तोमर ने 13 मई को होने वाली महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया है थाना दौराला अंतर्गत ग्राम लोईयां में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता वसी की दबंगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने हुंकार भरते हुए ऐलान किया था कि यदि 11 मई तक हत्यारों की गिरफ्तारी और दोषी दरोगा पर कार्रवाई नहीं हुई, तो  मेरठ SSP कार्यालय का घेराव कर महापंचायत की जाएगी।
महापंचायत की तारीख नजदीक आते ही मेरठ पुलिस ने मुख्य आरोपी सेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके उपरांत तनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता कर धरना स्थगित करने का अनुरोध किया था देर रात्रि संगठन के पदाधिकारी और किसान नेताओं की काफी देर तक वार्ता चली थी
अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
इस आश्वासन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा कर दी थी
इस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय सलाहकार इन्दरजीत सांगवान,जिला अध्यक्ष इन्तजार प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष आकिल राणा, महानगर अध्यक्ष कुश अग्रवाल, गुल्लू पहलवान, अब्बास, मोहम्मद सफी, मुनसफ, रिजवी और सफी अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्राह्मण समाज को लेकर जाने, अनजाने में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की गई
मोनू भाटी।मवाना
संयुक्त गुर्जर परिसंघ  कार्यकारिणी सदस्यों की आज एक बैठक गंगानगर स्थित कार्यालय पर हुईजिसमें सर्वसम्मति से सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता,राजकुमार भाटी द्वारा टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान ब्राह्मण समाज को लेकर जाने, अनजाने में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की गई।
संयुक्त गुर्जर परिसंघ का कहना है गुर्जर समाज के लिए ब्राह्मण समाज हमेशा हमारा मार्गदर्शक होने के साथ बहुत ही आदरणीय रहा है
संगठन के जिम्मेदार लोगों ने इस संबंध उनसे बात की गई उनका कहना है की मेरा उद्देश्य ब्राह्मण समाज की निंदा करने के लिए नहीं था मेरे बयान को गलत दिशा में प्रचारित किया गया है जिसका मुझे खेद है और इसके लिए समस्त ब्राह्मण समाज से मैं हृदय से माफी मांगता हूं।
संयुक्त गुर्जर परिसंघ बड़े खेद के साथ ब्राह्मण समाज से क्षमा मांगते हुए अपील करता है कि इस मुद्दे को अब यहीं समाप्त कर दिया जाए।
कक्षा बारहवीं का परिणाम घोषित — डीपीएम पब्लिक स्कूल ने क्षेत्र में किया अभूतपूर्व प्रदर्शन
मोनू भाटी

मेरठ | 13 मई 2026 — केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज घोषित कक्षा बारहवीं के परिणाम में डी०पी०एम० पब्लिक स्कूल, बहसूमा, मेरठ के विद्यार्थियों ने शानदार एवं अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। विद्यालय ने पूरे क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और कई विद्यार्थियों ने अच्छे अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम पूरे मेरठ क्षेत्र में रोशन किया है।
विज्ञान संकाय में विद्यालय का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा:
प्रथम स्थान: सरण्या सिंह — 92.60%    द्वितीय स्थान- देव चौधरी — 89.04%   तृतीय स्थान रिया सोलंकी — 87.60%
                                       
वाणिज्य संकाय में भी शानदार परिणाम:
प्रथम स्थान -  सिम्बुल — 85.02%  द्वितीय स्थान - आस्था सिरोही —82.02%   तृतीय स्थान अंश — 80.01%
विद्यालय के सम्मानित सचिव जगदीश त्यागी जी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और भावपूर्ण अभिनंदन किया।
सचिव महोदय ने अपने संबोधन में कहा, “यह उपलब्धि हमारे विद्यालय डी०पी०एम० पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। हमारे विद्यार्थियों ने न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि पूरे क्षेत्र में विद्यालय का परचम लहराया है। मैं पूरे गर्व के साथ कह सकता हूँ कि हमारा विद्यालय आज मेरठ क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्यालय सिद्ध हुआ है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग का अद्भुत संगम है।”
श्री जगदीश त्यागी जी ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी विशेष रूप से अभिनंदन किया और कहा कि “अभिभावकों का विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन ही इस उपलब्धि की असली नींव है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य  जिया जैदी जी ने भी सभी विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय गर्व से भरा हुआ है और शिक्षकों की मेहनत व समर्पण अत्यंत सराहनीय रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने एक-दूसरे का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल छाया रहा।
डी०पी०एम० पब्लिक स्कूल, बहसूमा, मेरठ का पूरा परिवार समस्त सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है। ईश्वर सभी को और भी बड़ी ऊँचाइयों तक पहुँचाए। मेरठ
लगातार पाँचवीं बार क्षेत्र टॉपर बना डी मोनफोर अकादमी का छात्र, 12वीं परिणाम में लहराया परचम
मेरठ/बहसूमा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में डी मोनफोर अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय की छात्रा कनिष्का ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं भाविका ने पीसीबी वर्ग में 90 प्रतिशत अंक तथा प्रियांशी ने पीसीएम वर्ग में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।

विशेष उपलब्धि यह रही कि रामराज क्षेत्र में लगातार पाँचवीं बार डी मोनफोर अकादमी का विद्यार्थी क्षेत्र का टॉपर बना है। विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यह परिणाम उसी का प्रमाण है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।

उपप्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्�
डीपीएम पब्लिक स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
क्षेत्र में लहराया सफलता का परचम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मेरठ। बहसूमा स्थित डी०पी०एम० पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार एवं अभूतपूर्व सफलता हासिल कर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसमें अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विज्ञान संकाय में सरण्या सिंह ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं देव चौधरी ने 89.04 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा रिया सोलंकी ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में सिम्बुल ने 85.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आस्था सिरोही ने 82.02 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अंश ने 80.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के सम्मानित सचिव जगदीश त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय को मेरठ क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्यालय बताते हुए गर्व व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य जिया जैदी ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों की लगन ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने क
मेरठ में STF का बड़ा एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर ढेर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसटीएफ और कुख्यात बदमाश जुबैर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी जुबैर ढेर हो गया। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और हत्या, लूट, डकैती समेत दो दर्जन से ज्यादा संगीन मामलों में वांछित चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ लखनऊ को इनपुट मिला था कि अलीगढ़ के चर्चित हत्या कांड का आरोपी जुबैर मेरठ में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही जुबैर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।

गंभीर हालत में जुबैर को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो 32 बोर पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

बताया जा रहा है कि जुबैर पर अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में दिसंबर 2025 में हुई राव दानिश हिलाल की हत्या का आरोप था। इस हत्याकांड के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज थे। उसके खौफ से कई इलाकों में लोग दहशत में रहते थे।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि जुबैर के गैंग और उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मेरठ में STF का बड़ा एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर ढेर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसटीएफ और कुख्यात बदमाश जुबैर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी जुबैर ढेर हो गया। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और हत्या, लूट, डकैती समेत दो दर्जन से ज्यादा संगीन मामलों में वांछित चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ लखनऊ को इनपुट मिला था कि अलीगढ़ के चर्चित हत्या कांड का आरोपी जुबैर मेरठ में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही जुबैर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।

गंभीर हालत में जुबैर को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो 32 बोर पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

बताया जा रहा है कि जुबैर पर अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में दिसंबर 2025 में हुई राव दानिश हिलाल की हत्या का आरोप था। इस हत्याकांड के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज थे। उसके खौफ से कई इलाकों में लोग दहशत में रहते थे।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि जुबैर के गैंग और उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।