भवन निर्माता राजेश व सुरेश सिंह की मां की तेरहवीं में शामिल हुए 4000 से अधिक लोग

मीरा भायंदर । माँ का महत्व नि:स्वार्थ प्रेम, सुरक्षा, और संस्कार की नींव के रूप में सर्वोच्च है। वह बच्चे की पहली शिक्षक, मार्गदर्शक और सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, जो निस्वार्थ भाव से पालन-पोषण करती हैं। उनके बिना परिवार अधूरा है, और उनका आशीर्वाद जीवन भर सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। मीरा भायंदर के प्रख्यात भवन निर्माता राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह एवं सुरेश सिंह की मां धानफूल फुलराज सिंह का 25 अप्रैल को मुंबई में निधन होने के बाद उनके पैतृक गांव भरसथ, गोपालापुर, जौनपुर स्थित सिंह हाउस में 7 मई को तेरहवीं का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 4000 से अधिक लोग शामिल हुए । अत्यंत विनम्र, दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की धानफूल देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के अलावा मीरा भायंदर, ठाणे , वसई, मुंबई, कल्याण से आये सैकड़ो लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी राज्य मंत्री अमरीश सिंह भोला, विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक लीना तिवारी, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, सोनू सिंह सुमित दास वर्तमान ब्लाक प्रमुख , अनेक पूर्व ब्लाक प्रमुख, भाजपा जिला महामंत्री स्कंद पटेल, भवन निर्माता पंकज सिंह, भवन निर्माता दीपक जायसवाल, भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, ठाणे के वरिष्ठ समाजसेवी पंकज मिश्रा, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ परमिंदर सिंह डॉ आलोक सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रधान चंदन सिंह, प्रधान राहुल पांडे, प्रधान प्रभात तिवारी, प्रधान चिंटू सिंह, प्रधान निरंजन उपाध्यक्ष, प्रधान अशोक सिंह समेत 45 ग्राम प्रधान, मीरा भायंदर के नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह,  भाजपा नेता अलगू सिंह, दीपक जायसवाल, दीपक सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजदेव तिवारी, जिला महामंत्री कमलेश दुबे आदि का समावेश रहा। राजेश सिंह और सुरेश सिंह के अलावा परिवार के  बबऊ सिंह, धर्मराज सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, संजीत, सुजीत, सतीश राज, प्रधान विपिन सिंह, डॉ सिद्धांत सिंह, सर्वेश सिंह, राज सिंह आदि ने आने वाले लोगों का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटील का हाल-चाल जानने पुणे पहुंचे कृपाशंकर सिंह
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह अपने संबंधों के निर्वाह को लेकर हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभाताई पाटील को अपना राजनीतिक गुरु और मां का दर्जा देने वाले कृपाशंकर सिंह आज उनका हाल-चाल जानने के लिए अचानक पुणे स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक उनके साथ समय बिताया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। श्रीमती पाटिल ने कृपाशंकर को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर ने कहा कि श्रीमती प्रतिभाताई पाटील न सिर्फ उनकी राजनीतिक गुरु हैं, अपितु वह उन्हें अपनी मां के समान आदर करते हैं। उनका स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर मिलता रहता है। कृपाशंकर ने कहा कि मैंने उनसे मिलकर न सिर्फ उनका हाल-चाल जाना अपितु ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना भी की।
मुंबई में थम नहीं रही बच्चों के गायब होने की घटनाएं, मालवणी में लापता हुआ अनंत यादव

मुंबई। महानगर में पिछले कुछ अर्से से बच्चों के गायब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. 11 मई को रात 8 बजे मलाड के मालवणी में गेट नंबर 6  परिसर से अनंत यादव पुत्र अभिमन्यु यादव अचानक लापता हो गया। घर से बाहर खेलने निकले अनंत यादव ने हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। अनंत के परिवार वालों ने मालवणी पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी है। अनंत का परिवार जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित वीरपालपुर गांव का रहने वाला है। यदि किसी व्यक्ति को अनंत के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह मोबाइल क्रमांक 9892196266, 8299806606 या 9936331177 पर संपर्क कर सकता है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अनंत के गायब होने से उनके परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
मीरा भायंदर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ताकत से करूंगा काम : एड. रवि व्यास
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका के नवनिर्वाचित सभागृह नेता एड रवि व्यास ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। मीरा-भायंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने नारियल फोड़कर सभागृह नेता कार्यालय का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर विधायक नरेंद्र मेहता ने नवनिर्वाचित सभागृह नेता एड रवि व्यास को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सौम्य, सुसंस्कृत एवं सहनशीलता के व्यक्तित्व से सराबोर एड रवि व्यास के भीतर अद्भुत नेतृत्व क्षमता है। लोकसभा, विधानसभा तथा पिछले कुछ महीनों पूर्व संपन्न हुए मीरा-भायंदर महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत में इनका अहम योगदान रहा है। जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए इन्होंने सर्व-समाज, खासकर युवाओं, महिलाओं को पार्टी से जोड़ा, जिसका भरपूर लाभ भाजपा तथा महायुति के सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को लोकसभा, विधानसभा तथा हाल ही में संपन्न हुए मीरा-भायंदर महानगर पालिका चुनाव अपने दम पर लड़ने वाली भाजपा को भरपूर तौर पर मिला। विधायक नरेंद्र मेहता ने इस अवसर पर भरोसा जताया कि मनपा सभागृह नेता का यह कार्यालय न सिर्फ सदन के सुचारू संचालन, शहर के विकास को गति देने, अपितु शहरवासियों की समस्याओं के निराकरण तथा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के कल्याण का केंद्र बनेगा। रवि व्यास ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा के महाराष्ट्र के प्रमुख नेता तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए शहर के विकास और समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समर्पित भावना के साथ काम करूंगा। इस अवसर पर महापौर डिंपल विनोद मेहता,मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, मनपा स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा,विरोधी पक्ष नेता सैयद आफरीन मुजफ्फर हुसैन, मीरा-भायंदर विकास आघाड़ी के गुट नेता जय ठाकुर, महिला बालकल्याण समिति की सभापति अनीता पाटिल, उपसभापति हेमा राजेश बेलानी, मनपा रौप्य महोत्सव समिति की सभापति शानू जोरावर गोहिल, प्रभाग समिति समापति वर्षा गिरधर भानुशाली, सुनीता रमेश जैन, मदन उदित नारायण सिंह, दिनेश जैन, प्रशांत ज्ञानदेव दलवी, संजय थेराडे, एसआईआर संयोजन समिति के प्रभारी मनीष भगवती तगनचंद शर्मा, वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, पार्टी के वकील व युवा नगरसेवक एड तरूण सुभाष शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व नगरसेवक दरोगा पांडेय, युवा नेता शैलेश म्हामुणकर, समरस  फाउंडेशन के महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय समेत तमाम नगरसेवक, नगरसेविका, पदाधिकारी तथा शुभचिंतक हजारों की तादाद में उपस्थित रहे, और सभी ने एड रवि व्यास के सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
आत्मबोध से विश्वबोध तक परिचर्चा एवं कविगोष्ठी संपन्न

ठाणे । जनपद के शहाड स्थित बिरला वन्या प्रांगण सभागृह कल्याण, ठाणे में राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट एवं केवल काव्य परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आत्मबोध से विश्वबोध तक विषय पर वक्तव्य रखा गया।उक्त आयोजन रविवार 10 मई 2026 को श्रीमती अन्नपूर्णा गुप्ता एवं गुप्ता परिवार के संयोजन में रखा गया। जिसकी अध्यक्षता बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक शिवकुमार सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छंदकार डॉ राज बुंदेली उपस्थित थे।सम्मानित अतिथियों में रामस्वरूप साहू,अनिल कुमार राही,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,दयाराम दर्द,विनय कुमार शर्मा उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ किया गया।मंच का खूबसूरत संचालन श्रीमती सीमा त्रिवेदी साज़ ने किया। उपस्थित सभी अतिथि साहित्यकारों का सम्मान अंगवस्त्र,रामनामी पट्टी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। आत्मबोध से विश्वबोध तक के वक्तव्य पश्चात कविगोष्ठी का आयोजन किया गया।आमंत्रित सम्मानित अतिथि साहित्यकारों में किरण तिवारी,डॉ निलिमा पाण्डेय, ओजस्विनी लक्ष्मी यादव, पल्लवी रानी, मीनाक्षी शर्मा पंकज,जागृति सिन्हा अजय, रीना धीमान स्वर्ण,कविता ए झा,श्रीमती गायत्री देवी,सत्यभामा सिंह जिया,‌ अन्नपूर्णा गुप्ता,बिट्टू जैन शना उपस्थित थी।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से मातृदिवस को समर्पित रचना एवं स्वैच्छिक रचना सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने उक्त कार्यक्रम के उद्देश्य को रखते हुए अपनी कविता सुनाई तथा केवल काव्य परिवार की अध्यक्ष डॉ कनकलता तिवारी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाई किंतु अपनी शुभकामनाएं व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंचाई।अंत में बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
डॉ.ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को मिला सुश्रुतरत्न पुरस्कार

वसई।  श्री नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल  ट्रस्ट की विश्वस्त, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग प्रसुती तंत्र विभाग प्रमुख, पालघर जिले की प्रसिद्ध स्त्रीरोग प्रसूती विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद तज्ञ डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे इनको दिनांक 8 मई 2026 को डी.वाय.पाटील युनिव्हर्सिटी मुंबई मे आयोजित "अनुशल्य जिज्ञासा" इस राष्ट्रीय परिसंवाद (National Symposium of Parasurgical Procedures)मे "सुश्रुतरत्न"* पुरस्कार से सम्मानित किया गया l
मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन (MARBISM) एवं नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन (NCISM) के प्रेसिडेंट डॉ. मुकुल पटेल, डी. वाय. पाटील स्कूल ऑफ आयुर्वेद के डीन डॉ.महेश कुमार हारित, पोदार आयुर्वेद कॉलेज वरळी की डीन डॉ.संपदा संत,कार्यक्रम आयोजन के चेअरमन डॉ. अमरप्रकाश दिवेदी, डी. वाय. पाटील संस्था की व्यवस्थापक विश्वस्त राजलक्ष्मी पाटील, आयुर्वेद व्यासपीठ के  संस्थापक अध्यक्ष डॉ.विनय वेलणकर व अन्य मान्यवरोके उपस्थिती मे यह पुरस्कार प्रदान किया गया l पालघर जिले में आयुर्वेद शिक्षा, स्त्रीरोग प्रसुती (gynaec-obstetrics) और महिलाओ की आरोग्य सेवा क्षेत्र के योगदान, समर्पण एवम कार्य को ध्यान में रखते हुए उन्हे सम्मानित किया गया l नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के लिए यह गर्व का क्षण है l उन्होने अपने चिकित्सकीय कालावधी मे किये हुए कार्य का यह एक सन्मान हैl महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.ओमप्रकाश दुबे, संपूर्ण दुबे परिवार,नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या  डॉ. हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक, विद्यार्थी अध्यापकेतर कर्मचारी एवं रुग्णालयीन कर्मचारी इन्होने डॉ. ऋजुता दुबे का मनःपूर्वक अभिनंदन किया है और उनके अग्रीम कार्य के लिये शुभकामनाये दीl
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने केक काटकर मनाया संगीत मासूम का जन्मदिन
मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले द्वारा उभरते हुए रॉक स्टार एवं अभिनेता संगीत मासूम का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर श्री आठवले ने स्वयं केक काटकर संगीत मासूम को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संगीत मासूम आज संगीत एवं अभिनय जगत में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कई प्रसिद्ध गायकों, संगीतकारों एवं कलाकारों के साथ कार्य कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विशेष रूप से चर्चित हिंदी म्यूजिक एल्बम “बेदर्दी” में उनके अभिनय को दर्शकों एवं संगीत प्रेमियों द्वारा काफी सराहा गया। इस एल्बम का भव्य लोकार्पण मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित IMPPA सभागार में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले एवं पद्मश्री Sonu Nigam के करकमलों द्वारा किया गया था। एल्बम “बेदर्दी” में संगीत मासूम ने अपनी प्रभावशाली अभिनय शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया। गीत “उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा...” को भी श्रोताओं ने विशेष रूप से पसंद किया। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन ने भी संगीत मासूम की अभिनय प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उभरता हुआ सितारा बताया और वीडियो के माध्यम से शुभकामनायें दीं। इसी प्रकार प्रसिद्ध संगीतकार निखिल कामत और रफीक राजा द्वारा वीडिओ भेजकर शुभकामनायें प्रेषित की।
बता दें कि संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग अकादमी से अभिनय प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा स्वर्गीय डांस डायरेक्टर सरोज खान से नृत्य की शिक्षा ली है, जिसकी झलक उनके व्यक्तित्व एवं प्रस्तुति में स्पष्ट दिखाई देती है। इससे पूर्व भी उनके कई गीत लोकप्रिय हो चुके हैं और युवाओं के बीच उनकी विशेष पहचान बन चुकी है। रामदास आठवले ने जब केक काटा तो उस दौरान  कैलाश मासूम, मुकेश कुमार मासूम, दास बाबू जैसवाल  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संगीत मासूम के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि संगीत मासूम अपनी मेहनत, प्रतिभा, अभिनय क्षमता एवं संगीत के प्रति समर्पण के बल पर आने वाले समय में देश के बड़े कलाकारों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। कार्यक्रम का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आनंदमय रहा।
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विकास संगम को नई दिशा देगा बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव –एकता समिट अध्याय 3
मुंबई। विलेपार्ले पूर्व स्थित सहारा होटल में आयोजित “बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव – एकता समिट अध्याय 3” का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक एवं मुंबई बैंक के अध्यक्ष प्रविण दरेकर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समन्वय को देश की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन दोनों राज्यों के विकास मॉडल को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। “महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को एक साथ लाते हुए” थीम पर आधारित यह समिट विकसित भारत 2036 के विज़न को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच एक सशक्त ग्रोथ कॉरिडोर तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा। “एकता समिट अध्याय 3” की मेंटर टीम में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, अनिल गलगली, रश्मि उपाध्याय, डॉ. गौरीशंकर चौबे एवं बलवंत वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. गौरीशंकर चौबे द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तर प्रदेश - महाराष्ट्र : संबंधों का सेतु” का विमोचन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संदीप गुप्ता ने “बूस्टिंग इंडिया टुगेदर : द उत्तर प्रदेश–महाराष्ट्र ग्रोथ मॉडल फॉर नेक्स्ट डिकेड” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा डॉ. हुज़ैफ़ा खोराकीवाला ने “वसुधैव कुटुंबकम : लीडिंग इंडिया’स मैसेज ऑफ वर्ल्ड पीस” विषय पर संबोधन देते हुए भारत की वैश्विक शांति संदेश की परंपरा को रेखांकित किया। “स्टार्टअप्स एवं MSME ग्रोथ : फ्यूलिंग ग्रोथ – बिल्डिंग अ जॉइंट स्टार्टअप एंड MSME इकोसिस्टम” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में उद्योग, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर मंथन हुआ। सत्र का संचालन वरुण सिंह ने किया, जबकि प्रफुल उमरे, मित छेड़ा, अनंतकुमार श्रीराम गनेडीवाल और अजीत सिंह आहलूवालिया ने MSME और स्टार्टअप्स की भूमिका, सरकारी योजनाओं, निवेश और आत्मनिर्भर भारत पर अपने विचार रखे। वहीं “कल्चर एंड सोशल हार्मनी : संगम ऑफ ट्रेडिशन – सेलिब्रेटिंग यूनिटी इन डाइवर्सिटी” विषय पर आयोजित चर्चा में भारतीय संस्कृति, कला और सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श हुआ। राहुल शुक्ला के संचालन में सृजया सिम्हाद्रि, आचार्या विहाना बी. चौधरी और कलाकार रेनी ने “विविधता में एकता” को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। “वस्त्र से विकास तक : यूपी–महाराष्ट्र हेरिटेज टेक्स सेंटर स्टेज एट एकता समिट फैशन वॉक” के माध्यम से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक एकता और पारंपरिक विरासत का भव्य संगम देखने को मिला। रैंप पर चिकनकारी के साथ पैठणी और बनारसी के साथ वारली कला का अद्भुत मेल प्रस्तुत किया गया। ‘वस्त्र से विकास तक’ थीम पर आधारित इस फैशन वॉक के तीन चरण — शक्ति, संगम और संकल्प — विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों, हथकरघा कारीगरों और विजन 2047 के तहत सतत विकास को बढ़ावा देने वाले खादी उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक संजय उपाध्याय, समाजवादी पार्टी विधायक अबू आसिम आजमी, आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े, उद्योगपति अभिषेक दुबे, उद्योगपति सोहेल खंडवानी, अभिजीत राणे, भाजपा नेता पवन कुमार त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह तथा दिलशाद खान उपस्थित थे। “कथक की अदा, लावणी का ठुमका” शीर्षक से प्रस्तुत कथक-लावणी प्रोजेक्ट ने बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव में शानदार जुगलबंदी पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस विशेष प्रस्तुति में उत्तर भारत के शास्त्रीय कथक और महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी नृत्य शैली का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सांस्कृतिक एकता और कला की विविधता को खूबसूरती से मंच पर प्रस्तुत किया।
समिट में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान ग्रामीण औद्योगीकरण, विलेज टूरिज्म, डिजिटल कनेक्टिविटी, उद्यमिता विकास और सांस्कृतिक सद्भाव जैसे विषयों पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा। संस्कृति, समुदाय और सामाजिक जुड़ाव का उत्सव माने जा रहे इस समिट का उद्देश्य “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विज़न को मजबूत करते हुए महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सामूहिक शक्तियों को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अभिनंदन सिंह ने किया।
समाजसेवी अरविंद उपाध्याय के शादी की 25वीं सालगिरह समारोह में शामिल हुई जानी-मानी हस्तियां
भायंदर। शादी की सालगिरह का महत्व पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार, विश्वास और प्रतिबद्धता (commitment) को याद करने और उसे फिर से जीवंत करने में है। यह पिछले वर्षों में एक-दूसरे के साथ बिताए गए खास लम्हों, उतार-चढ़ाव और पर्सनल ग्रोथ का जश्न मनाने का दिन है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक तथा समर्पित भावना के साथ सनातन का पूरे देश में प्रचार प्रसार कर रहे अरविंद उपाध्याय ने अपनी धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय की शादी की 25वीं सालगिरह (रजत जयंती समारोह) को मीरा रोड के इस्कॉन मंदिर में स्थित भव्य सभागार कक्ष में धूमधाम के साथ मनाया, जिसमें मीरा भायंदर के अलावा मुंबई ,ठाणे, वसई, विरार, कल्याण, पनवेल से आए अनेक प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर और भजन गायक राकेश उपाध्याय चंचल के अलावा जौनपुर के प्रख्यात लोक गायक राम अनुज पाठक के मधुर गीतों ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने सबसे पहले श्री उपाध्याय और उनकी धर्मपत्नी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महानगरपालिका परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा उपस्थित रहे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज के मानस पुत्र अरविंद उपाध्याय शिक्षा दान अभियान फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा घर-घर रामायण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। पिछले 10 वर्षों से हर मंगलवार को अखंड सुंदरकांड का पाठ कराने वाले अरविंद उपाध्याय हर वर्ष 5000 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने के साथ-साथ माता-पिता की पुण्यतिथि को वृद्ध आश्रम में मनाते हैं, जहां पूरे दिन भर उनकी सेवा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सनातन की यात्रा में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोषी उपाध्याय का पूरा साथ और सहयोग रहता है। रजत जयंती समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश ठाकुर, विधायक नरेंद्र मेहता, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे, समाजसेवी डॉ किशोर सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, उद्योगपति दिनेश त्रिपाठी, समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी ,डॉ हृदय नारायण मिश्र, कल्याण के प्रख्यात समाजसेवी विजय पंडित, शनि मंदिर के महंत सुरेश गुरु ओझा, प्रोफेसर सुधाकर मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, शिवसेना विभाग संगठन हेमंत पांडे, उद्योगपति ओमप्रकाश सिंह, हिंदू युवा वाहिनी महाराष्ट्र संयोजक साहब तिवारी, गणेश अग्रवाल, जैकी तिवारी, पूर्व नगरसेवक विजय राय, मनोज चतुर्वेदी, रमेश चंद्र मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, अमर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, समाजसेविका सुंदरी ठाकुर, समाजसेविका रूपा शर्मा, शिवपूजन तिवारी, समाजसेवी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, जगदंबा तिवारी, छोटे चेतन, रतन तिवारी, पत्रकार विनोद मिश्र, कृपाशंकर पांडे, वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, उद्योगपति नवीन सिंह, पत्रकार राजेश उपाध्याय संतोष उमाशंकर तिवारी, विनोद उपाध्याय आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष पांडे, रवि यादव, राकेश उपाध्याय, पंकज मिश्रा, विभांशु त्रिपाठी, अमन जायसवाल आदि का विशेष योगदान रहा। श्री उपाध्याय के तीनों बच्चे ऋषि, श्रुति और पार्थ भी अपने माता-पिता के सम्मान समारोह में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ शामिल रहे । अंत में अरविंद उपाध्याय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संजयभाई जीवनलाल शाह की श्री वर्धमान जंबूद्वीप ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में नियुक्ति
मुंबई। जैन शासन की सेवा एवं तीर्थों के उत्थान के लिए समर्पित सेवाभावी व्यक्तित्व संजयभाई जीवनलाल शाह को श्री वर्धमान जंबूद्वीप ट्रस्ट तथा वर्धमान जैन पेढ़ी के ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस गौरवपूर्ण नियुक्ति से जैन समाज में हर्ष और आनंद की भावना व्याप्त है।
इस अवसर पर पन्यास प्रवर श्री अभयसागरजी महाराज साहेब के परम शिष्य रत्न, 108 फीट आदिनाथ दादा के प्रेरक, जंबूद्वीप, नागेश्वर, मांडवगढ़ एवं मणिभद्र तीर्थों के उद्धारक एवं मार्गदर्शक गुरुदेव प.पू. आ.भ. श्री अशोकसागरसूरीश्वरजी म.सा. तथा कार्यदक्ष विनयी प.पू. आ.म. श्री सौम्यचंद्रसागरसूरीश्वरजी म.सा. के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से सतीशभाई आर. शाह (ट्रस्टी) के करकमलों द्वारा श्री संजयभाई को ट्रस्टी-पत्र प्रदान कर विधिवत ट्रस्टी नियुक्त किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर जैन समाज के अनेक अग्रणी एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। जिनमें श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के संस्थापक अध्यक्ष जवाहरभाई मोतीचंद शाह, उपाध्यक्ष (महिला विभाग) अल्पा संजय शाह सहित परीन शाह, राजेन पारिख (डायमंड हॉल उपाध्यक्ष), जयंतीभाई शाह (उपाध्यक्ष, जैन पत्रकार संघ), प्रकाशभाई हेक्कड़ (सेक्रेटरी, भारत डायमंड बुर्स), समीर हेक्कड़, अमीष हेक्कड़, कल्पेशभाई हेक्कड़, प्रकाश मेहता एवं पीनल दोशी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
संजयभाई शाह के कुशल प्रशासन एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में जंबूद्वीप तीर्थ में यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे, जिनमें 150 से अधिक सुविधायुक्त कमरों वाली आधुनिक नवीन धर्मशाला, साधु-साध्वी भगवंतों एवं श्रावक-श्राविकाओं की आराधना हेतु नवीन उपाश्रय, यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन भोजनशाला जैसे भव्य प्रकल्पों का समावेश है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने संजयभाई जीवनलाल शाह को इस नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। गणमान्यों की ओर से देव-गुरु-धर्म की कृपा से उनके मार्गदर्शन में जैन शासन की प्रभावना एवं तीर्थों का विकास निरंतर प्रगति करता रहे, यही मंगलकामना व्यक्त की गई।