हजारीबाग पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बकरीद को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश
हजारीबाग। दिनांक 12-05-2026 को अंजनी अंजन द्वारा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तथा आगामी बकरीद पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान बरही थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट कांड के सफल उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं महिला प्रताड़ना, हिंसा एवं अनुसूचित जाति-जनजाति से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
आगामी बकरीद त्योहार 2026 को देखते हुए पूर्व में हुई सांप्रदायिक घटनाओं की समीक्षा कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वर्ष 2025 से पूर्व लंबित सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने को कहा गया।
बैठक में सभी थानों में लंबित जमानती एवं गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक को प्रत्येक सोमवार थाना स्तर पर बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित कर संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ CCA, थाना हाजिरी एवं गुंडा पंजी की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
इसके साथ ही अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्ण रोक लगाने के लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को भी प्राथमिकता दी गई।
बैठक में सभी थाना प्रभारियों को आम जनता की समस्याएं सुनकर समय पर समाधान सुनिश्चित करने तथा जमीन विवाद से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

हजारीबाग। दिनांक 12-05-2026 को अंजनी अंजन द्वारा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तथा आगामी बकरीद पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा मोड़ के समीप पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। प्राप्त सूचना के आलोक में दिनांक 11.05.26 को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन से 09 पेटी किंगफिशर बीयर, जिसमें कुल 120 पीस बीयर शामिल थे, तथा 08 पीस ब्लेंडर शराब की बोतल बरामद की।
बरही प्रखंड के बेन्दगी पंचायत अंतर्गत जेबरा क्लब रामनगर हसनदाग में आयोजित एक दिवसीय इंटर विलेज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का रविवार रात भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान सांसद और विधायक ने मैदान में बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का जरिया है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। वहीं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद जरूरी है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राथमिक, उत्क्रमित, 10+2 उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, समर्थ विद्यालय, सीएम एक्सीलेंस स्कूल तथा पीएम श्री विद्यालयों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
हजारीबाग, 11 मई 2026 — जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिला परिषद भवन सर्किट हाउस हजारीबाग के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अरुण राणा ने किया।
मातृ दिवस के पावन दिन पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा ओल्ड एज होम में विशेष सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य वहां निवास कर रही मातृशक्ति एवं बुजुर्गों के बीच पहुंचे और पूरे आत्मीय भाव के साथ मातृ दिवस मनाया। इस दौरान ओल्ड एज होम का वातावरण भावुकता, सम्मान और अपनत्व से सराबोर हो उठा। संस्था की ओर से बुजुर्गों के बीच फल, बिस्किट ग्लूकोन-डी, हॉर्लिक्स, दूध के पैकेट, जूस, मुरी सहित कई आवश्यक खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने एक-एक बुजुर्ग से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उनके साथ समय बिताया। कार्यक्रम के दौरान कई बुजुर्ग भावुक हो उठे। किसी ने अपने परिवार की बातें साझा कीं तो किसी ने अपने जीवन के अनुभव सुनाए। पूरे धैर्य और आत्मीयता के साथ उनकी बातें सुनीं और उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। मातृ दिवस के इस खास मौके पर बुजुर्ग माताओं के चेहरों पर जो मुस्कान देखने को मिली, वह पूरे कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गई। कार्यक्रम के दौरान कई बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे अवसर उन्हें अकेलेपन से बाहर निकालते हैं और यह एहसास कराते हैं कि वे समाज के लिए आज भी महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के समापन पर वहां उपस्थित सभी बुजुर्गों ने संस्था के सभी सदस्यों को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान ओल्ड एज होम में एक पारिवारिक वातावरण देखने को मिला। गौरतलब है कि हजारीबाग यूथ विंग समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि माता केवल एक शब्द नहीं, बल्कि त्याग, ममता और संस्कार का सबसे बड़ा स्वरूप होती हैं। मातृ दिवस का वास्तविक उद्देश्य केवल शुभकामनाएं देना नहीं, बल्कि उन माताओं और बुजुर्गों तक पहुंचना है जिन्हें सबसे अधिक अपनेपन और सहारे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हमेशा समाज के हर वर्ग के बीच सेवा कार्य करता रहा है और आगे भी संस्था इसी भावना के साथ जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि ओल्ड एज होम में पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना संस्था के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। आज के दौर में जरूरत इस बात की है कि युवा पीढ़ी अपने बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल के प्रति अधिक संवेदनशील बने। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल,संस्था के मार्गदर्शक डॉक्टर बी वेंकटेश,संजय कुमार,विकाश केशरी,कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन,विवेक तिवारी,सनी देव,सेजल सिंह, सत्यनारायण सिंह,सनी सलूजा,साक्षी राणा सहित कई लोग उपस्थित रहें।
हजारीबाग। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर तरंग ग्रुप द्वारा कृष्णापुरी स्थित डांस एवं म्यूजिक अकादमी में नृत्य, गायन एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्रों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ दिवस के अवसर पर माता के महत्व को रेखांकित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें बड़े स्तर तक पहुँचाने का अवसर देना था।
हजारीबाग स्थित अन्नदा महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय कुलपति प्रो० (डॉ०) चन्द्र भूषण शर्मा के कर-कमलों द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। यह अवसर महाविद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बन गया।
हजारीबाग। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में शनिवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Unmasked Cyber Security Private Limited द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k