मातृ दिवस पर तरंग ग्रुप ने सजाया प्रतिभाओं का मंच, डांस-सिंगिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता में दिखा हुनर
हजारीबाग। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर तरंग ग्रुप द्वारा कृष्णापुरी स्थित डांस एवं म्यूजिक अकादमी में नृत्य, गायन एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्रों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ दिवस के अवसर पर माता के महत्व को रेखांकित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें बड़े स्तर तक पहुँचाने का अवसर देना था।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग एवं मॉडलिंग की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। आयोजन समिति ने बताया कि यह चयन प्रतियोगिता आगामी भव्य फिनाले की तैयारी का हिस्सा है, जिसका आयोजन जल्द ही नगर भवन हजारीबाग में किया जाएगा। फिनाले में चयनित प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का विशेष अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में बतौर निर्णायक प्रसिद्ध कलाकार हंसराज लोहरा, अभिषेक कुमार, शिप्रा जैन एवं अपराजिता तिवारी उपस्थित रहे। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि,
“तरंग ग्रुप का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि हजारीबाग की छुपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का मार्ग तैयार करना है। आज बच्चों, युवाओं एवं प्रतिभागियों का उत्साह देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि हमारे शहर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आने वाले समय में तरंग ग्रुप कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में और बड़े आयोजन करेगा।”
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, चंदन कुमार, लक्ष्मी यादव, अगस्त्य कुमार, दीपक झा, संध्या कुमारी, दीपक गुप्ता एवं शशिकांत सहित कई गणमान्य सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक माहौल के बीच पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हजारीबाग। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर तरंग ग्रुप द्वारा कृष्णापुरी स्थित डांस एवं म्यूजिक अकादमी में नृत्य, गायन एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्रों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ दिवस के अवसर पर माता के महत्व को रेखांकित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें बड़े स्तर तक पहुँचाने का अवसर देना था।
हजारीबाग स्थित अन्नदा महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय कुलपति प्रो० (डॉ०) चन्द्र भूषण शर्मा के कर-कमलों द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। यह अवसर महाविद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बन गया।
हजारीबाग। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में शनिवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Unmasked Cyber Security Private Limited द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
हजारीबाग में आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन द्वारा 18 मई 2026 को राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन स्थानीय मुंद्रिका कुंज में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक 11 मई 2026 को दोपहर 12 बजे जिला परिषदन भवन सर्किट हाउस के सभा कक्ष में बुलाई गई है।
हजारीबाग: शहर के टाउन हॉल, हजारीबाग में छात्राओं एवं युवतियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा पर आधारित “टेक सखी 2026” कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तरंग समूह की पहल पर “डिजिटल बेटी शक्ति महाअभियान” के अंतर्गत संपन्न हुआ।
हजारीबाग: शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर का 28वां स्थापना दिवस इस वर्ष भी भक्ति, उल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन के प्रथम दिन मंदिर परिसर “जय दादी” के जयकारों से पूरी तरह गुंजायमान रहा।
उपायुक्त हेमंत सती ने आज 5 मई को शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का भ्रमण करते हुए पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं उनकी संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर के अंदर सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया।
हजारीबाग: शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में कल से 28वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है।
इचाक। हजारीबाग में दो युवतियों और एक युवक की हत्या के चर्चित मामले के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में सोमवार को इचाक प्रखंड के पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम बीडीओ संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की।
2 hours and 23 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k