प्रधानमंत्री मोदी के विकास सुशासन और राष्ट्रवाद का जनादेश : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई। पश्चिम बंगाल असम और पुंडुचेरी में भाजपा को मिली शानदार विजय को ऐतिहासिक बताते हुए श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बंगाल जितना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। बंगाल की जनता ने एक निरंकुश शासन का अंत करते हुए प्रधानमंत्री के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद को चुना। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अत्याचार, अनाचार और मुस्लिम तुष्टिकरण को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा। उद्योग धंधों को बढ़ावा मिलेगा और लोग निडर होकर जीवन यापन करेंगे।
श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के शिक्षक विंदुकुमार मिश्र का सेवानिवृत्ति सम्मान
मुंबई। श्री राजस्थानी सेवा संघ द्वारा संचालित श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के माध्यमिक विभाग के शिक्षक विंदुकुमार छोटेलाल मिश्र के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा 30 अप्रैल को श्रीनिवास बगड़का कॉलेज सभागृह में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्र ने किया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल विनोद टिबड़ेवाला, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती वनश्री वालेचा, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य दिलीप दुबे, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संदीप पोद्दार और विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने किया। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, प्राथमिक विभाग की प्रधानाचार्या हेमलता गुप्ता,सुविधा हाई स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू तिवारी, समाज सेवक चंदा शेट्टी तथा राजाराम यादव ने अपने विचार रखें। सभी वक्ताओं ने बिंदुकुमार मिश्र को विद्यालय तथा बच्चों के प्रति समर्पित शिक्षक बताया। अशोक कुमार मिश्र ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एक अच्छे शिक्षक होने के साथ-साथ विंदुकुमार  मिश्र एक अच्छे समाजसेवी भी हैं। सेवानिवृत होने के बाद वे अपने अच्छे कार्यों से समाज को मजबूती देने का काम करेंगे।
श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के शिक्षक विंदुकुमार मिश्र का सेवानिवृत्ति सम्मान
मुंबई। श्री राजस्थानी सेवा संघ द्वारा संचालित श्री घनश्याम दास पोद्दार विद्यालय के माध्यमिक विभाग के शिक्षक विंदुकुमार छोटेलाल मिश्र के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा 30 अप्रैल को श्रीनिवास बगड़का कॉलेज सभागृह में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्र ने किया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल विनोद टिबड़ेवाला, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती वनश्री वालेचा, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य दिलीप दुबे, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संदीप पोद्दार और विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने किया। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, प्राथमिक विभाग की प्रधानाचार्या हेमलता गुप्ता,सुविधा हाई स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू तिवारी, समाज सेवक चंदा शेट्टी तथा राजाराम यादव ने अपने विचार रखें। सभी वक्ताओं ने बिंदुकुमार मिश्र को विद्यालय तथा बच्चों के प्रति समर्पित शिक्षक बताया। अशोक कुमार मिश्र ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एक अच्छे शिक्षक होने के साथ-साथ विंदुकुमार  मिश्र एक अच्छे समाजसेवी भी हैं। सेवानिवृत होने के बाद वे अपने अच्छे कार्यों से समाज को मजबूती देने का काम करेंगे।
एड.राजकुमार मिश्रा ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव : लल्लन तिवारी

भायंदर। उत्तर भारतीय समाज का युवा और बौद्धिक चेहरा कहे जाने वाले एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भायंदर महानगरपालिका परिवहन समिति का निर्विरोध सभापति बनाए जाने के बाद, देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा नवघर रोड स्थित मुख्य कार्यालय पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। श्री तिवारी ने कहा कि राजकुमार मिश्रा मेहनती, ईमानदार और समाज के लिए हमेशा खड़े रहने वाले व्यक्ति हैं। ऐसे व्यक्ति को परिवहन समिति का सभापति बनाए जाने पर मीरा भायंदर का उत्तर भारतीय समाज भी गौरव की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजकुमार मिश्रा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और कर्तव्य भावना के साथ करेंगे। उन्होंने विधायक नरेंद्र मेहता के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक सही व्यक्ति को सही स्थान तक पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे भी उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि मीरा भायंदर महानगरपालिका के गठन के बाद एडवोकेट राजकुमार मिश्रा पहले वह उत्तर भारतीय हैं, जिन्हें इतना बड़ा पद और सम्मान प्राप्त हुआ है।
अदब की महफिल, शब्दों के आईने में दिखा 'हमारा समाज' और ‘अर्थबोध'

भायंदर। मीरा रोड (पूर्व) स्थित विरंगुला केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में कवयित्री एवं लेखिका रीता दास राम की दो नई कृतियों—काव्य संग्रह 'अर्थबोध के सान्निध्य में' और लेख संग्रह 'हमारा समाज और हम' (वैभव प्रकाशन)—का लोकार्पण संपन्न हुआ। जनवादी लेखक संघ, 'अनभै' पत्रिका और स्वर संगम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि, आलोचक एवं चिंतक विजय कुमार ने की। उन्होंने लेखिका की रचनात्मक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि रीता दास की संवेदना का दायरा अत्यंत विस्तृत है। उन्होंने मोहन राकेश के नाटक का संदर्भ देते हुए मार्मिक टिप्पणी की कि एक पुरुष शायद ही कभी स्त्री के मन के उस 'तहखाने' और उसकी पीड़ा को पूरी तरह समझ पाए, जिसे रीता दास ने अपनी कविताओं में अभिव्यक्त किया है।कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि रमन मिश्र ने किया, जिनकी प्रस्तुति और विद्वानों के विचारों को सूत्रबद्ध करने की शैली अंत तक श्रोताओं को बांधे रही।काव्य संग्रह 'अर्थबोध के सान्निध्य में' पर बोलते हुए वरिष्ठ कवि हूबनाथ पांडेय ने बताया कि रीता की कविताएं 'देह से उठकर समाज की ओर' बढ़ती हैं और वे एक स्त्री होकर 'मनुष्य की तरह' कविता लिखती हैं। प्रशांत जैन ने शीर्षक की सार्थकता और मुखपृष्ठ की विशिष्टता पर प्रकाश डाला, वहीं संध्या यादव ने कविताओं में मौजूद ज्वलंत सामाजिक चिंताओं को रेखांकित किया। लेख संग्रह 'हमारा समाज और हम' पर अनिल गौड़ की समीक्षा (जिसका पाठ राकेश शर्मा ने किया) के अनुसार, ये लेख समाज की जटिलताओं को परत-दर-परत खोलते हैं। अवधेश राय ने इन लेखों को वर्जनाओं और शोषण के खिलाफ एक 'दस्तावेज़' करार दिया।वरिष्ठ कवि विनोद दास और अनूप सेठी ने कविताओं के सौंदर्य बोध और उसमें छिपे द्वंद्वात्मक रिश्तों की सराहना की। हृदयेश मयंक ने लेखिका की बहुआयामी रचनात्मकता को सराहा, जबकि शैलेश सिंह ने उन्हें अन्याय के विरुद्ध सजगता से खड़ी होने वाली रचनाकार बताया। अभिलाष अवस्थी ने भी लेखिका के रचना-प्रयासों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। समारोह के अंत में राजीव रोहित ने सभी अतिथियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद गुप्ता शलभ, मुख्तार खान, दिनेश शाकुल, अजय रोहिल्ला, आभा बोधिसत्व, इरफ़ान ख़ान, श्री भौमिक, अशोक विद्यार्थी, आमना आज़मी, सोनी सिंह, सर्वेश यादव, प्रमोद यादव, अल्ताफ़ खान, विनीता दास, रहमान अब्बास, पुष्पा चौधरी सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और लेखिका के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल पुस्तकों के लोकार्पण का माध्यम बना, बल्कि स्त्री विमर्श और सामाजिक यथार्थ पर एक गंभीर संवाद का गवाह भी रहा।
समरस फाउंडेशन कार्यालय में कृष्णकुमार यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक कृष्णकुमार यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल और अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पांडे, अनिल धोबी, भोला वर्मा, मुनीराम तिवारी, संदीप पांडे तथा रामप्रसाद कुर्मी उपस्थित रहे।
दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण
मुंबई। महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस के अवसर पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर तथा कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रुग्ण साथी संस्था एवं साहस चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एड. प्रफुल्ल नवार तथा रुग्ण मित्र विनोद साडविलकर की पहल पर शेठ चिमणलाल नथुराम हाईस्कूल, सांताक्रूज़ (पूर्व), मुंबई में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री आशिष शेलार उपस्थित रहे। उनके हाथों दिव्यांगजनों को तीन पहिया साइकिल एवं बैसाखियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं डॉ. व्यास की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रुग्ण मित्र साथी जयश्री मोहितेनवार, रमेश चव्हाण, गोविंद मोरे, चारुदत्त पावसकर, गणेश पवार, दिनेश राणे, उदय साटम, नरसिंहराव होटगे, कमलेश साळकर, श्रद्धा अष्टीवकर, रुपाली कापसे, शशीप्रभा जाधव, एड. पूजा जाधव, हर्षल जाधव, रेहाना शेख, विपुल जैन, सलीम राज खान, इम्तियाज अली शेख तथा साहस चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी, शुभचिंतक एवं सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सामाजिक प्रतिबद्धता निभाते हुए दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने वाला यह उपक्रम उत्कृष्ट नियोजन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंतिम बिस्तर...
–डॉ रमाकांत क्षितिज, वरिष्ठ साहित्यकार

जीवन भर अच्छे अच्छे फर्नीचर बनाते बनवाते रहे
जैसे जैसे जीवन में धन आया
वैसे वैसे फर्नीचर अपडेट कराते रहे
ब्रांडेड पर ब्रांडेड चढ़ते गए
शरीर इस बीच बुढ़ा होता गया
ईश्वर की बनाई ब्रांड को बिगाड़ते गए
वैसे संभाल भी लेते
तो क्या कर लेते
एक दिन तो ब्रांड बिगड़ना ही है
ब्रांड कोई भी हो
घर वापसी से बच नहीं सकते
जीवन भर रहा तामझाम
तामझाम के लिए संघर्ष करते रहे
अंत में सादगी ही साथ गई
दो बांस से अर्थी बन गई
बांस का बिस्तर साथ निभा पाया
बाकी घर के भीतर तक़ ही साथ निभाया
कुछ बांस के हिस्से
कुछ फूल अगरबत्ती
थोड़ी सी अबीर हल्दी
कुछ मीटर कपड़ा
वह भी रंग हीन सफ़ेद
जीवन भर तरह तरह के रंग से रंगते रहे
जाति धर्म वेश भाषा  पर लड़ते रहे
अंत में न भाषा न जाति न धर्म
सिर्फ मुरदा कहलाये
एक छोटी हंडी एक बड़ी हंडी
कुछ रस्सी थोड़ी सी आग
थोड़ी सी उपली
ही काम आई
वाह रे इंसान तेरी कमाई
कुछ लोग साथ
अब कह रहे हैं
राम नाम सत्य है
कह तो रहे हैं मुरदे के लिए
पर सच उनके लिए जो साथ जा रहे हैं
जीवित लोग मुरदे को बता रहे हैं
राम नाम सत्य है
कहीं मुरदा तो नही ज़िंदो
को बता रहा की
राम नाम ही सत्य हैं
अब क्या एक मिट्टी अथवा
पीतल ताँबे के एक लोटे
में भरे जाओगे
तुम्हारा पूरा भौतिक जीवन
एक लोटे में समा जायेगा
एक लोटे में भरे जाने के लिए
इतना संघर्ष...
श्री शांतिनिकेतन नाइट हाई स्कूल में मनाया गया महाराष्ट्र दिवस

मुंबई। पश्चिमी उपनगर के प्रतिष्ठित श्री शांतिनिकेतन नाइट हाई स्कूल में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ महाराष्ट्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए स्कूल के संस्थापक चेयरमैन एल पी मिश्रा ने मराठी में भाषण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र दिवस, जो हर साल 1 मई को मनाया जाता है, 1 मई 1960 को भाषाई आधार पर महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद दिलाता है। यह दिवस मराठी भाषियों की अस्मिता, संस्कृति और 'संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन' के संघर्षों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जिसमें मुंबई को राज्य का हिस्सा बनाने के लिए 106 लोग शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र दिवस आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। हम सबको मिलकर महाराष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर मुकेश द्विवेदी, प्रियंका पांडे, संतोष समेत अनेक शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।
BMC शिक्षक रमाकांत तिवारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित पोयसर मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाला क्रमांक एक के विद्वान शिक्षक रमाकांत जे तिवारी के सेवानिवृत होने पर शाला सभागृह में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला की मुख्याध्यापिका गीता कनवजे ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षा निरीक्षक संगीता जैसवार ने कहा कि करीब 34 वर्षों तक महानगरपालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत रहे रमाकांत तिवारी एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे। इनके मार्गदर्शन में सैकड़ों बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा निरीक्षक गुरमीत कौर चावला, संगीता बड़े, सूचना संखे तथा उषा रतूड़ी उपस्थित रहे। समारोह में श्री तिवारी की धर्मपत्नी सुषमा तिवारी दो बेटे अनुपम और आकाश के अलावा उनकी बहू शिक्षिका माला तिवारी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अरविंद सिंह, कुशल वर्तक, सुरेश गायकवाड़, जय प्रकाश उपाध्याय, सविता यादव, धनश्री सावे, निलिमा परेड, भावना चौहान, शिवनाथ खेडेकर, सना शेख, प्रेमलता सिंग, स्वाती टीचर, विपीन कुमार तिवारी इत्यादि का समावेश रहा।