लोजपा (रामविलास) की गोपीगंज में बैठक: मिशन 2027 और यूपी में संगठन मजबूती पर चर्चा
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भदोही जिले के गोपीगंज में संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। यह बैठक बृहस्पतिवार को वृन्दावन लॉन एंड रेस्टोरेंट में "मिशन 2027 U.P." के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और अब यह बूथ स्तर तक पहुंच चुकी है, जो आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगी। भारती ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार को तेज करने और "U.P. First" के संकल्प के साथ मिशन 2027 को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार था, जिसमें बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और सक्रियता पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को और तेज करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजीव पासवान, रोहित कमल तिवारी, धनंजय दुबे, विकास दुबे, कमला कुमारी, राहुल तिवारी, संतोष दुबे, गोविंद पासवान, अजय पासी, सचिन मिश्रा, सूरज गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2 hours and 21 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2