प्रयागराज में जज को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने थाना कैंट में दी तहरीर

प्रयागराज । प्रयागराज में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने आरोप लगाया है कि उन्हें पाकिस्तान स्थित बताए जा रहे अज्ञात नंबरों से लगातार फोन कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।

तहरीर के अनुसार, धमकी देने वालों ने कथित रूप से यह भी कहा कि जिस न्यायालय के जज ने उनके मामले में आदेश दिए हैं, उन्हें भी बम से उड़ाया जाएगा। इन धमकियों से न्यायिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 27 अप्रैल की रात थाना कैंट में लिखित शिकायत दी और पुलिस को कॉल रिकॉर्ड, वॉइस मैसेज और अन्य साक्ष्य भी सौंपे हैं।

उन्होंने मांग की है कि मामले में तुरंत FIR दर्ज कर जांच की जाए, न्यायाधीशों और संबंधित लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए तथा जांच को एटीएस को सौंपा जाए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना मामला, याचिकाकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने सुरक्षा की भी मांग की
प्रयागराज। Allahabad High Court Contempt Petition 2817/2026 में एक अवमानना याचिका दाखिल की गई है, जिसमें Avimukteshwaranand Saraswati पर उच्च न्यायालय के आदेशों का कथित रूप से उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

यह याचिका आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज द्वारा दाखिल की गई है। आरोप है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 27 फरवरी 2026 और 25 मार्च 2026 को दिए गए आदेशों का लगातार पालन नहीं किया जा रहा है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि याचिकाकर्ता और उनके सहयोगियों को धमकियां दिलवाने और उन पर हमले कराने जैसी घटनाएं कराई जा रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

याचिका में अदालत से मांग की गई है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त अवमानना कार्रवाई की जाए और याचिकाकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या-9 में निर्धारित की गई है, जहां याचिकाकर्ता स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।

याचिकाकर्ता का कहना है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना न केवल अदालत की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह कानून के शासन के लिए भी गंभीर चुनौती है, इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।
फार्मर आईडी नहीं बनवाई तो लाख किसान रह जाएंगे खाद-बीज से वंचित,खरीफ सीजन से पहले प्रशासन सख्त, योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य:

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, जनपद में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जो किसान समय रहते अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाएंगे, उन्हें खाद, बीज सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।जिले में कुल 5,71,518 किसानों के सापेक्ष अब तक 74 प्रतिशत यानी 4,02,978 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि अभी भी 1,48,720 किसान इस प्रक्रिया से वंचित हैं। ऐसे में करीब डेढ़ लाख किसानों पर खरीफ सीजन में खाद-बीज न मिलने का संकट मंडरा रहा है।

शासन के 30 अप्रैल के आदेश के अनुसार उर्वरक, बीज, कृषि यंत्र, गेहूं क्रय केंद्रों पर विक्रय तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा 22 अप्रैल से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 2600 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी गांवों में कैंप कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में 50 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी इस कार्य में जुटे हैं। अब तक इस अभियान के तहत 35,000 से अधिक नई फार्मर आईडी बनाई जा चुकी हैं।कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सन्दीप मिश्रा लेखपाल ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि उन्हें किसी भी योजना या खाद-बीज से वंचित न होना पड़े। जिन किसानों को नाम, आधार या खतौनी में त्रुटि के कारण परेशानी हो रही है, उनके लिए तहसील प्रशासन स्तर पर सुधार की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि किसान अपने ग्राम के लेखपाल से संपर्क कर तुरंत किसान पहचान पत्र बनवाएं, क्योंकि यह वर्तमान समय की सबसे जरूरी प्रक्रिया बन चुकी है।

विश्व पृथ्वी दिवस पर अथर्वन फाउंडेशन का पर्यावरण जागरूकता अभियान

प्रयागराज। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार 22 अप्रैल 2026को अथर्वन फाउंडेशन द्वारा प्रयागराज के तीन विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।कार्यक्रम के अंतर्गत दो विद्यालय विकर पब्लिक स्कूल एवं कैंट हाई स्कूल,न्यू कैंट प्रयागराज में गतिविधियाँ फाउंडेशन की सचिव डॉ. कंचन मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। विकर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का समन्वय प्रधानाचार्य विष्णु शुक्ला, शिक्षकों एवं फाउंडेशन सदस्य समन्वयक ठाकुर स्नेहलता द्वारा किया गया।जबकि कैंट हाई स्कूल में कार्यक्रम का समन्वय प्रधानाचार्य मोहम्मद अंसार द्वारा किया गया।पूरे कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया और समारोह समापन ज्ञापन में कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है अगर आज हम इसे नहीं संजोएंगे तो कल बहुत देर हो जाएगी और इसका सबसे बाद दायित्व नन्हे हाथों में है।विकर पब्लिक स्कूल में डॉ. उपमा नारायण ने विद्यार्थियों को “जल संरक्षण” विषय पर जागरूक किया, वहीं कैंट हाई स्कूल में डॉ. अल्का दास ने “स्वस्थ भोजन, स्वस्थ धरती” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यार्थियों द्वारा प्रकृति संरक्षण पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुतियाँ (स्किट) भी दी गईं।दोनों विद्यालयों में पर्यावरण विषय पर ईको-फ्रेंडली आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप झोला, स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री वितरित की गई।विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अथर्वन फाउंडेशन का हार्दिक स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर दोनों विद्यालय परिसरों में दो-दो पौधों का रोपण किया गया तथा पूर्व में लगाए गए पौधों की स्थिति का निरीक्षण किया गया जो अत्यंत संतोषजनक पाई गई।कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य हेमंत कुमार, सुषमा सिंह, कल्पना जायसवाल एवं अर्चना गुप्ता सहित विद्यालयों के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

इसी क्रम में फाउंडेशन की तीसरी गतिविधि उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव एवं डॉ. समीर भार्गव के विद्यालय, जवाहर लाल भार्गव विद्यालय, बमरौली में आयोजित की गई। यहां भी पौधारोपण, जागरूकता रैली, क्विज एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अथर्वन फाउंडेशन की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुई, जिसने विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

वेबसाइट बनाने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही पर हाईकोर्ट की रोक

प्रयागराज । प्रयागराज में वाव मोमो कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर हुई कथित साइबर ठगी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने वेबसाइट बनाने वाले युवक के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

यह मामला वर्ष 2023 का है, जब कार्तिकेय त्रिपाठी ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजीव शुक्ला नाम के व्यक्ति ने Wow Momo Foods Pvt. Ltd. की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर उनसे 13 लाख रुपये ठग लिए।

जांच के दौरान पुलिस को जिस वेबसाइट के जरिए ठगी की गई थी, उसका आईपी एड्रेस एक युवक से जुड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने युवक का कंप्यूटर जब्त कर उससे पूछताछ की और बाद में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।

युवक का कहना है कि उसने केवल 5 हजार रुपये लेकर वेबसाइट बनाई थी और उसे किसी ठगी की जानकारी नहीं थी। उसके वकील ने अदालत को बताया कि युवक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह पढ़ाई के साथ वेबसाइट बनाने का काम करता है।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता और राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही, निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कल शाम 4 बजे होगा जारी, 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म
* प्रयागराज से घोषित होगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी करेगा।
बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, परीक्षाफल प्रयागराज स्थित मुख्यालय से घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट **UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट** तथा **DigiLocker** पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
बताया गया है कि बोर्ड सचिव **भगवती सिंह** ने रिजल्ट जारी करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अंकपत्र और परिणाम ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
प्रयागराज में युवक की नृशंस हत्या, रुपये के विवाद में हत्यारों ने बेरहमी से चाकू से वार कर वारदात को अंजाम दिया

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, यमुनापार में सोमवार आधी रात को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। चाकू से हमला करके एक युवक की हत्या कर दी गई। बरात में शामिल होने के बाद वह घर जा रहा था, रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार के लोगों ने रुपये के लेनदेन के मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

हत्यारोपित फरार

खीरी थाना क्षेत्र के खूंटा चौराहे पर क्षेत्र के चांद खमरिया गांव निवासी 40 वर्षीय राजू आदिवासी पुत्र पारसनाथ आदिवासी की अज्ञात लोगों द्वारा चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बरात में शामिल होकर जा रहा था राजू

राजू आदिवासी क्षेत्र के सीकी कला गांव में आई बरात में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में खीरी थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि स्वजन ने मामले में परिवार के लोगों पर रुपये के लेन-देन का आरोप लगाते हुए हत्या करने की नामजद शिकायत दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

राजू मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था

राजू आदिवासी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। इन दिनों वह घर आया था। पिता पारसनाथ ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। इसमें उनके पड़ोसी कृष्णकांत आदिवासी, अनूप कोल उर्फ अन्नू पुत्र अज्ञात निवासी सुंदर पूर्वा खूंटा थाना खीरी। तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ खीरी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना

सरकारी बजट के अभाव में सैकड़ों गरीब वर वधुओं के हाथ पीले न होने से असंतोष व्याप्त,

कोरांव। विश्वनाथ प्रताप सिंह

कोरांव तहसील में तीन सौ करीब आवेदन हो चुके है पंजीकरण, मुख्य मंत्री डीएम और विधायक कोरांव से गरीबों ने लगाई गुहार

कोरांव।प्रयागराज। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई गरीब वर्ग के कल्याण हेतु मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन चार महीने हो चुके पंजीकरण किंतु विवाह कार्यक्रम अप्रैल माह में न होने से असंतोष व्याप्त हैं।

बता दें कि तहसील कोरांव में दो तीन बार सामूहिक विवाह आयोजित हुए समय से समाज कल्याण विभाग ने उपहार और अनुमन्य राशि भी बखूबी वितरित की,किंतु अब लोगों का सब्र जवाब देने लगा है और मुख्य मंत्री द्वारा उनकी चलाई गई महत्वपूर्ण योजना में धन अभाव में विवाह न हो पाना आश्चर्य तो है ही किंतु विधायक के प्रयास के बावजूद बजट न मिलना चर्चा का विषय है।

प्राप्त जानकारी अनुसार करीब तीन सौ से अधिक आवेदन गरीब दलित पिछड़ों और सामान्य वर्ग तथा अल्प संख्यकों के ऑन लाइन हुए तीन चार माह हो रहे हैं किंतु विभाग के पास सरकार ने बजट नहीं दिया जिससे लोगों में आयोजन न होने से मायूसी दिख रही है। कई गरीब इस इंतजार में है कि सामूहिक विवाह के आयोजन हों तो लड़की को वहीं से बिदाई कर दें। क्यों कि विवाह के लिए पैसे नहीं है न शक्ति है। लोगों के उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

इसी तरह मांडा ब्लाक में हुए कई आवेदन,भारतगंज,कोरांव नगर पंचायत में हुए पंजीकरण वर वधुओं के विवाह नहीं कराए गए जिससे लोगों में नाराजगी है।

समाज कल्याण विभाग कोरांव के अधिकारी धनाभाव में वैवाहिक कार्यक्रम की तारीख सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल उक्त सरकार की महत्वपूर्ण योजना का बजट न मिलना सरकार पर सवालिया उंगली उठना तो वाजिब ही हैं।

क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल से तत्काल समाज कल्याण मंत्री से अथवा मुख्य मंत्री से वार्ता कर सामूहिक विवाह अप्रैल के अंत तक निश्चित कराने की मांग की है, अन्यथा गरीबों का दिल टूट जाएगा।

थाना सिविल लाइंस एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। आज पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण” के तहत नगर जोन के थाना सिविल लाइंस में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा प्रमुख स्थानों पर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया ।

थानाध्यक्ष शंकरगढ़ द्वारा पुलिस बल के साथ शाम को  पैदल गश्त किया गया ।


विश्वनाथ प्रताप सिंह


  प्रयागराज,पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार एवम अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज कानून व्यवस्था डॉक्टर अजय पाल शर्मा  के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव एवम अपर पुलिस उपायुक्त यमुनागर विजय आनंद के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्र के निर्देश के अंतर्गत शंकरगढ़ थानाक्षेत्र में  कानून व्यवस्था को चुस्त एवम दुरुस्त रखने के दृष्टिगत को  थानाध्यक्ष शंकरगढ़ सुशील कुमार दुबे द्वारा पुलिस बल के साथ शिवराजपुर चौराहा,एवम बाजार एवम शंकरगढ़ बाजार एवम थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ स्थानों पर  सांय कालीन पैदल गस्त शिवराजपुर चौराहा कस्बा व थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध लोगों एवम संदिग्ध वाहन को चेकिंग कर आम जनमानस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।