बृजभूषण से बीजेपी,बीजेपी से बृजभूषण नहीं,योगी भाजपा की कृपा पर - पप्पू यादव
*बृजभूषण अपनी जगह के दादा
गोंडा।बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ़ पप्पू यादव ने जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।पप्पू यादव अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं।पप्पू यादव ने बृजभूषण शरण सिंह के बारे में कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह कभी मुलायम सिंह यादव के बहुत नजदीक रहे हैं तो कभी अमित शाह के बहुत नजदीक रहे हैं परन्तु योगी आदित्यनाथ उनको भाव नहीं देते हैं और इज्जत नहीं देते हैं तो यह गलत है ना।योगी जी गोरखपुर के दादा होंगे, नाना होंगे,लेकिन बृजभूषण शरण सिंह भी अपने जगह के दादा हैं।योगी आदित्यनाथ बीजेपी की कृपा पर हैं परन्तु बृजभूषण शरण सिंह से बीजेपी है,बीजेपी से बृजभूषण शरण सिंह नहीं हैं।बृजभूषण के कृपा पर बीजेपी है और योगी आदित्यनाथ बीजेपी की कृपा पर हैं।तो अंतर तो है ना।एक तरफ जब योगी कुछ नहीं थे तब बृजभूषण था,तो तकलीफ तो होगी ना।यहाँ कई खंभा है,बृजभूषण जी, योगी जी, राजा भैया तो वहां कितना,बनारस में एक अलग दादा।तो बड़ी अजीब कहानी है।दरअसल यह बयान बिहार की पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक निजी समाचार एजेंसी को दिया है।जिसमें उनसे पूछा गया था कि बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में 2027 और 2029 चुनाव को लेकर के राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी देते हुए बयान दिया था, जिसको लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी।अब एक बार फिर पप्पू यादव पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में सामने आए हैं।
1 hour and 16 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1