बलरामपुर में गौ-सम्मान आह्वान अभियान’के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
![]()
गौ-सम्मान आह्वान अभियान’के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री राज्यपाल,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में गौ-रक्षा और गौ-वंश संरक्षण को लेकर,गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत भगवतीगंज बलरामपुर में नागरिकों ने एक पहल शुरू की है जिसमें हनुमान गौशाला मंदिर के प्रांगण में प्रधान संरक्षक गौ माता आघशक्ति मां सुरभि,अध्यक्ष नंदी बाबा नीलमणि वृषभदेव जी का सभी लोगों ने गाय माता का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया जिसमें गौ भक्त के सभी लोगों ने हनुमान गौशाला मंदिर भगवतीगंज से निकलकर संतोषी माता मंदिर होते हुए पुरानी कचहरी पहुंचकर सदर एसडीएम हेमंत कुमार जी को सौंपा ज्ञापन जिसमें अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र 27 अप्रैल 2026 को स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से भेजा गया जिसमें गौवंश की दयनीय स्थिति पर जताई चिंता: याचिका में कहा गया कि गोवंश सदियों से भारतीय संस्कृति,अर्थव्यवस्था,मानव स्वास्थ्य,विष मुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन का आधार रहा है लेकिन वर्तमान में उचित संरक्षण के अभाव में गौवंश की स्थिति दयनीय है नागरिकों ने मांग की कि भारत भूमि पर सभी गोवंश स्वस्थ,सुखी,सम्मानित और सुरक्षित रहें इसके लिए सरकारी स्तर पर ठोस प्रयास जरूरी हैं प्रार्थना पत्र में गौ-माता की रक्षा,सेवा और संरक्षण के लिए शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है जिसमें गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन उन्होंने प्रधानमंत्री से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की अपील की यह भी कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यक्रम का समापन तहसील परिसर में किया गया जिसमें सदर एसडीएम हेमंत कुमार जी को सौंपा ज्ञापन:यह हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र तहसील के जागरूक नागरिकों ने तहसीलदार,एसडीओ,एसडीएम,बीडीओ और जिला कलेक्टर को सौंपा निवेदकों ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान की भावनाओं और ज्ञापन को उचित माध्यम से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं अभियान में ज्ञानी नाथ योगी,महंत,विजय अग्रवाल,प्रमोद चौधरी,गोपी कृष्ण अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,शैलेंद्र शर्मा,मोहित केसवानी,संतोष श्रीवास्तव,आशीष सैनी,अर्थव शुक्ला,पंकज अग्रवाल,सचिन शुक्ला,कृष्ण वर्मा,रमेश कुमार गुप्ता पिंटू,अंशु वर्मा,कृष्ण गोपाल अग्रवाल,चंद कुमार शर्मा,विकास मिश्र,आकाश साहू,रवि पाठक,अंशुल आदि लोगों ने काफी संख्या में सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।![]()


बलरामपुर 27 अप्रैल विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा तहसील तुलसीपुर के एसडीम राकेश कुमार जयंत को गौ सम्मान आवाहन अभियान का ज्ञापन आज 27 अप्रैल को सौपा गया ,इसी के साथ पूरे भारत में एक साथ उक्त ज्ञापन राष्ट्र पति महोदय प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा गया।
प्रशासनिक सिंडिकेट के 'बंदरबांट' से केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
तुलसीपुर- नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय इकाई द्वारा मधुरिमा इन के सभा कक्ष में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. दिग्विजय नाथ के अपर निदेशक(आयुष) गाजीपुर के पद पर प्रोन्नत पाकर तबादला होने पर विदाई व उनके स्थान पर आए डा. संजय कुमार का अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
तुलसीपुर (बलरामपुर): विकासखंड गैसड़ी के ग्राम चरनगहिया में आज उस वक्त मातम छा गया, जब गाँव के निवासी विष्णु कश्यप (पुत्र कुन्नू) जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष की तालाब में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया जिनकी उम्र लगभग 6-7 साल दूसरे की उम्र लगभग तीन-चार साल की है।
बलरामपुर। तहसील तुलसीपुर क्षेत्र के थाना गौरा चौराहा अंतर्गत ग्राम सभा हरहटा में सड़क और नाली की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि प्रतिदिन कोई न कोई वाहन सड़क में फंस जाता है, जिसे ट्रैक्टर की मदद से निकालना पड़ता है।
2 hours and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k