रांची में कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, कैसे बची जान?

Ranchi | 21-12-2025: रांची-राजधानी रांची में कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला हुआ है. उन्होंने किसी तरह डोरंडा थाने में घुसकर अपनी जान बचायी. इस मामले में उन्होंने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रांची के कडरू ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार की देर शाम में यह घटना घटी थी. हमलावार तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे. उन्होंने प्रिंस की कार को पीछे से क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रिंस राज श्रीवास्तव ने प्राथमिकी में कहा है कि उन पर हमला करनेवालों को उन्होंने कभी नहीं देखा है.



Cricket : एसएस मेमोरियल और बीएस कॉलेज में खिताबी मुकाबला|

Ranchi | 20-12-2025: एसएस मेमोरियल और बीएस कॉलेज की टीमें रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी हैं. बीएस कॉलेज लोहरदगा में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एसएस मेमोरियल कॉलेज ने डोरंडा कॉलेज को हराया. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बीएस कॉलेज लोहरदगा ने गोस्सनर कॉलेज को 95 रन से हराया. पहले मैच में एसएस मेमोरियल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन बनाये.



बीसीसीआइ अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी क्रिकेट - हरियाणा ने मणिपुर को दस विकेट से हराया, आंध्र प्रदेश, केरल व दिल्ली भी जीते |

Ranchi | 19-12-2025: जेएससीए की मेजबानी में खेले जा रहे बीसीसीआइ अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी क्रिकेट में गुरुवार को हरियाणा ने मणिपुर को आसानी से दस विकेट से हरा दिया. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, केरल और दिल्ली ने भी आसान जीत दर्ज की. मेकन ग्राउंड में खेले गये मैच में मणिपुर की टीम पहले खेलते हुए 20.2 ओवर में 58 रन पर आउट हो गयी. हरियाणा ने मात्र 6 ओवर में बगैर नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया. जेएससीए स्टेडियम में दिल्ली ने सौराष्ट्र को पांच विकेट से हराया.



बोकारो में पुल दह जाने से डेढ़ दर्जन गांवों से कटा संपर्क, आवागमन ठप होने से ग्रामीण परेशान|

Ranchi | 18-12-2025: नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर पश्चिम और सियारी पंचायत के बीच बोकारो नदी में चार महीने पहले करोड़ों के लागत से बने पुल का दो स्पेन पाया सहित बाढ़ में बह गया. पुल बह जाने के कारण डेढ़ दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पारा शिक्षक नेता सोनू सरदार हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ पांच आरोपी अरेस्ट|

Ranchi | 17-12--2025: सरायकेला, प्रताप मिश्रा-सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बड़डीह गांव में पारा शिक्षक नेता सह मुखिया पति सोनू सरदार की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने पिस्तौल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आशीष गोराई, विश्वजीत नायक, अनिल सरदार उर्फ गोंदो, आनंद दास और सूरज मार्डी को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि मास्टरमाइंड बीरबल सरदार और लखीचरण नायक फरार हैं. 



मधुपुर में सिरियल बम धमाके मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार |

Ranchi | 16-12-2025: थाना क्षेत्र के लखना व पोखरिया डोमागढ़ा में लगातार तीन जगह एक सप्ताह पूर्व हुए बम विस्फोट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घटना को अंजाम देने वाले देवघर के हिरणा निवासी छोटू मल्लिक और मधुपुर के लालगढ़ निवासी जावेद शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस ने छोटू मल्लिक को गिरिडीह जिले के गांडेय स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बम धमाका करने में छोटू के साथ चार अपराधी शामिल थे. 



Ranchi AQI: रांची की हवा तीन सिगरेट के बराबर जहरीली, 300 के करीब पहुंचा आंकड़ा|

Ranchi | 15-12-2025: झारखंड एक तरफ शीतलहर की चपेट में है. वहीं दूसरी तरफ झारखंड के कई शहरों की वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है. अगर रांची की बात करें तो यहां की भी हवा में जहर घुलने लगा है. रांची में एक्यूआई 300 के करीब पहुंच गया है. वहीं झारखंड के बड़े शहरों जमशेदपुर और धनबाद में भी एक्यूआई 200 के पार पहुंच चुका है.



राज्य को सोना की तरह बनाना है, पिछड़ेपन का कलंक मिटाना है : सीएम|

Ranchi | 14-12-2025: साहिबगंज एवं पाकुड़ में 537 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना साेरेन भोगनाडीह पहुंचने पर सबसे पहले सिदो-कान्हू पार्क गये. यहां वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद, भैरव व फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने फुटबॉल मैदान से साहिबगंज जिले के लिए 247.44 करोड़ की लागत की 224 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. पाकुड़ जिले के लिए 103.52 करोड़ की लागत से 107 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.



Maiya Samman Yojana को लेकर आया नया अपडेट, हेमंत सोरेन इस दिन भेज सकते हैं 2500 रुपये|

Ranchi | 13-12-2025: हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर अब नया अपडेट आया है. जानकारी के मुतबिक ऐसी संभावना है कि हेमंत सोरेन शनिवार को अपने विधानसा क्षेत्र बरहेट से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये डालेंगे.



कैमरून में फंसे 47 झारखंडी श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू|

Ranchi | 12-12-2025: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद कैमरून (मध्य अफ्रीका) में फंसे 47 झारखंडी श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वहीं, सीएम के निर्देश पर श्रमायुक्त ने नियोजकों/नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि नियोजकों/नियोक्ताओं और मिडिलमैन द्वारा उक्त श्रमिकों को अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिक (नियोजन का विनियमन और सेवा शर्त) अधिनियम, 1979 के अंतर्गत बिना प्रवासी मजदूर के रूप में निबंधन कराये एवं बगैर लाइसेंस प्राप्त किये धोखे एवं जालसाजी कर श्रमिकों को कैमरून भेजा गया है, जो गैरकानूनी है.