सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन का उद्घाटन
ठाणे । वागळे एस्टेट स्थित टीप-टॉप प्लाजा में ‘ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन’ का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह गेहलोत रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें डॉ. अशोक तिवारी को अध्यक्ष तथा डॉ. शंभू सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. गिरीश प्रजापति को सचिव और डॉ. विनोद यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। लेडीज विंग की प्रमुख के रूप में डॉ. सान्या शहापूरकर की नियुक्ति की गई।
इसके अलावा डॉ. प्रशांत शेगोकार, डॉ. निलेश होल, डॉ. उमेश प्रजापति, डॉ. जे. बी. यादव, डॉ. आर. एन. केवट, डॉ. मोहन कोष्टी, डॉ. मारिया आशीर्वादम, डॉ. सोनाली पुरुडकर, डॉ. मुग्धा गोडबोले, डॉ. निपा गणात्रा, डॉ. सुहासिनी मिश्रा, डॉ. शोभा सिंह और डॉ. श्वेता देशमुख को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई।
साथ ही डॉ. अशोक येवले, डॉ. विपिन पंचाल, डॉ. वागीश यादव, डॉ. जी. जी. शर्मा, डॉ. शैलेश खाखर, डॉ. नेहा जाधव खोत, डॉ. आर. आर. शुक्ला, डॉ. विजय भद्रिके और डॉ. संजय वाकरे को भी फाउंडेशन में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद सिंह गेहलोत ने उपस्थित डॉक्टरों को संबोधित करते हुए एक विशेष व्याख्यान दिया। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से डॉक्टरों को अपने दैनिक जीवन में मरीजों की बेहतर सेवा करने में सहायता मिलेगी।इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. अशोक तिवारी ने बताया कि ‘ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन’ के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाएंगे तथा गरीब और जरूरतमंद मरीजों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ‘महाराष्ट्र 24 तास’ न्यूज चैनल से बातचीत में फाउंडेशन के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी।
उद्घाटन समारोह के साथ ही ठाणे में चिकित्सा सेवा और सामाजिक कार्यों की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है।
राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह की मां धानफूल देवी का निधन
भायंदर। मीरा भायंदर के प्रख्यात भवन निर्माता राज रीयल्टी ग्रुप के डायरेक्टर राजेश सिंह एवं सुरेश सिंह की मां श्रीमती धानफूल फुलराज सिंह (उम्र 85 वर्ष ) का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की थी। यही कारण था कि हर व्यक्ति उनका सम्मान करता था। वह अपने पीछे 2 बेटों,6 बेटियों, पौत्र, पौत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक नरेंद्र मेहता, वरिष्ठ समाजसेवी चित्रसेन सिंह,भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, एडवोकेट डीके पांडे, समाजसेवी ब्रह्मदेव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, रमेश चंद्र मिश्र, कमलेश दुबे, नगरसेवक मनोज दुबे, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, एडवोकेट कारण पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय,पत्रकार महेंद्र पांडे, उमाशंकर सिंह, रमाकांत सिंह, बलवंत सिंह समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
लंदन में बिखरी हिंदी साहित्य और संस्कृति की सुगंध, छाई रही डॉ.मंजू लोढ़ा की कविताएं
मुंबई। लंदन में एक बार फिर हिंदी साहित्य और संस्कृति की सुगंध बिखरी, जब British Hindu Sewa Samiti Hertsmere द्वारा “काव्य मंच – एक हिंदी काव्य संध्या” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शब्दों की सरिता और भावों की अभिव्यक्ति का सुंदर संगम बना, जहाँ हिंदी प्रेमियों ने कविता के माध्यम से अपनी संवेदनाओं को साझा किया। इस गरिमामयी आयोजन की मुख्य अतिथि रहीं डॉ.मंजु मंगल प्रभात लोढ़ा, जिनकी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। एक बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी डॉ. मंजु लोढ़ा न केवल एक प्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका हैं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी, प्रेरक वक्ता और परोपकारी भी हैं।
लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे अनगिनत लोगों का जीवन सकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है। साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी पहचान अत्यंत सशक्त है—14 पुस्तकों की लेखिका होने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।अपने संबोधन में डॉ. मंजू लोढ़ा ने शब्दों की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कविता केवल भावों की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का माध्यम भी है। उनके विचारों ने उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रेरित किया। लंदन में आयोजित इस काव्य संध्या में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें Pravin Ranji, Mia Handley, Jeremy Newmark, Linda Smith तथा Ramesh Klair विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अंत में, British Hindu Sewa Samiti Hertsmere के प्रति हार्दिक आभार, जिन्होंने सभी को एक साथ लाकर ऐसा सार्थक और प्रेरणादायक मंच प्रदान किया। डॉ. मंजू लोढ़ा का यह प्रेरणादायक सफर निरंतर आगे बढ़ रहा है,सीमाओं से परे, समाज और साहित्य दोनों को समृद्ध करते हुए।
राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम
मुंबई । पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध के संकट के विरोध में शांति का संदेश देने के मकसद से वाग्धारा संस्था ने आगामी 27 अप्रैल को सांताक्रुज पूर्व के मौलाना आजाद भवन में “युद्ध नहीं बुद्ध “एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है ।प्रख्यात लेखक व फ़िल्म निर्देशक रूमी जाफरी इस परिचर्चा के मुख्य अतिथि होंगे। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ.वागीश सारस्वत ने बताया कि युवा पत्रकार मनीषा जोशी के संयोजन में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता वीरेंद्र याग्निक करेंगे जबकि रक्षा विशेषज्ञ व मुंबई विद्यापीठ के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ.करुणा शंकर उपाध्याय और भारतीय नौसेना के सेवा निवृत्त कमांडर भूषण दीवान मुख्य वक्ता होंगे।अभिनेता रवि यादव के संचालन में डॉ.वागीश सारस्वत विषय की प्रस्तावना रखेंगे जबकि वरिष्ठ पत्रकार युद्ध विषयक नवगीत प्रस्तुत करेंगे।वाग्धारा के महासचिव एडवोकेट भार्गव तिवारी संगोष्ठी के निमन्त्रक तथा पूर्व पार्षद शिवजी सिंह संगोष्ठी के स्वागत अध्यक्ष होंगे। लेखक पत्रकार अमर त्रिपाठी गीतकार गोपाल दास नीरज की प्रसिद्ध कविता “अगर तीसरा युद्ध हुआ “का पाठ करेंगे।
अजय पाठक को पुनः बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा ने नागपुर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अजय पाठक को पुनः प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया। पिछले तीन सालों में प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पक्ष रखते है । भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अजय पाठक लोकसभा, विधानसभा और कॉर्पोरेशन में भाजपा द्वारा दी गई जिम्मेदारियां का बड़ी ही बारीकी से निर्वहन करते हैं । इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दोबारा प्रवक्ता बनाकर भरोसा जताया कि पाठक पार्टी की नितियों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक पहुंचने का काम करेंगे। पाठक ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान तथा विदर्भ संगठन मंत्री उपेन्द्र कोठेकर ने जो जिम्मेदारी दी है मैं पुरी निष्ठा से उसका निर्वहन करूंगा।
भायंदर पूर्व में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार
भायंदर। करने वाला श्याम, करवाने वाला श्याम, भायंदर” द्वारा द्वितीय श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 25 अप्रैल ,2026 (शनिवार) को श्री सप्तेश्वर सालासर हनुमान मंदिर, आरएनपी पार्क, भायंदर (पूर्व) में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार, भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग एवं महाप्रसाद का आयोजन रहेगा। साथ ही सुमधुर भजन संध्या में अभिषेक नामा (जयपुर), यश बियाल, राकेश बाबलिया, गोविन्द शर्मा, राधिका डालमिया, नवीन शर्मा एवं हितेन शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है।
अक्षय तृतीया पर संगीत साहित्य मंच की 130 वीं गोष्ठी संपन्न
ठाणे । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगीत साहित्य मंच की 130 वीं मासिक काव्यगोष्ठी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार 19 अप्रैल 2026 को आनलाइन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी मधुर के मधुर स्वर में सरस्वती वंदना से हुआ।जिसकी अध्यक्षता उत्कृष्ट लेखक अमरनाथ दुबे ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन शिक्षाविद् साहित्यकार उमेश मिश्र प्रभाकर ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार भारतीय जनभाषा प्रचार समिति चेयरमैन रामप्यारे रघुवंशी,संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक रामजीत गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,हृदयांगन अध्यक्ष विधु भूषण त्रिवेदी,बाल साहित्यकार लविन त्रिवेदी, अरुण मिश्र अनुरागी,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर की सराहनीय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने श्रृंगार के गीत, अवधि गीत,छंद,मुक्तक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में विनय शर्मा दीप ने सभी की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट लेखनी की सराहना किया तथा सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।
सीबीआई करेगी अस्मिता मिश्रा हत्याकांड की जांच, हाई कोर्ट ने दिया आदेश
मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध समाजसेवी अमर मिश्रा की बेटी अस्मिता मिश्रा की ‘हत्या’ के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश द्वय सारंग कोतवाल और संदेश पाटिल की खंडपीठ ने 16 अप्रैल को इस आशय का आदेश सीबीआई को दिया। अमर मिश्रा मुंबई के उपनगर मालाड में रहते हैं। उनकी पुत्री अस्मिता मिश्रा (26) की शादी ठाणे जिले के मीरा रोड में रहने वाले मनीष मिश्रा के बेटे अभय मिश्रा के साथ 20 नवंबर 2021 को हुई थी। 12 मई 2022 को गौना हुआ था। गौने के बाद से ही मनीष मिश्रा अमर मिश्रा से उनके मीरा रोड के फ्लैट को अभय मिश्रा के नाम पर कर देने की ज़िद करने लगा। बहाने से 35 लाख रुपए कीमत का डायमंड भी मांगने लगा। इसको लेकर पूरा परिवार अस्मिता को प्रताड़ित करने लगा। अस्मिता का गर्भपात भी करवा दिया।
22 फरवरी 2023 को अस्मिता ने फ़ोन कर अमर मिश्रा को बताया कि ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी है। वे तलाक माँग रहे हैं। अमर मिश्रा ने पत्नी सहित अस्मिता से उसके ससुराल जाकर मुलाक़ात की तब माफी मांग कर शांत कर दिया। इस बीच 24 फरवरी 2023 को अभय मिश्रा ने अमर मिश्रा को सूचित किया कि अस्मिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अस्मिता को वॉकहार्ट हॉस्पिट मीरा रोड लाया है,   पंडित भीमसेन जोशी जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।अमर मिश्रा रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचे तो अस्मिता के शरीर पर चोट के निशान दिखे। शव की फोटो लेने लगे तो पति अभय मिश्रा ने धमकाया कि इसका परिणाम बुरा होगा। इधर काशीमीरा पुलिस स्टेशन का सीनियर इंस्पेक्टर संदीप कदम ADR लिखकर शांत बैठ गया था। वह अमर मिश्रा का कोई तर्क सुन ही नहीं रहा था। सोशल मीडिया पर अपील कर अमर मिश्रा ने 27 फरवरी 2023 को काशीमीरा पुलिस स्टेशन पर मोर्चा निकाल दिया। तब संदीप कदम ने आईपीसी की धारा 304(बी), 306, 420, 406, 313, 323, 498(ए), 504, r/w 34, 3 और 4 के तहत एफआईआर (संख्या-147/2023) दर्ज कर ससुर मनीष मिश्रा, सास प्रेमलता मिश्रा, ननद पायल मिश्रा, ननद पूर्णिमा मिश्रा और देवर जयराज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पति अभय मिश्रा को बॉम्बे हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिल गई।
अमर मिश्रा चाहते थे कि आरोपियों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज हो। परिस्थितियाँ बताती थीं कि यह स्पष्ट रूप से हत्या है। जैसे कि परिवार ने बताया था कि वे दरवाज़ा तोड़कर कमरे में गए। परंतु दरवाज़ा टूटने का कोई प्रमाण नहीं मिला। अस्मिता ने जिस ओढ़नी से फाँसी लगाई थी वह पंखे पर लटकी मिली जबकि पंचनामा में पुलिस ने लिखा कि वह बेड पर थी। अस्मिता के शव का पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर तेजश्री सोनवणे ने लिखा था कि उसने सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे के बीच पोस्टमॉर्टम किया, जबकि बायोमीट्रिक अटेंडेंस सुबह 9.51.04 बजे आई थी।
पूरे मामले में ऐसी बहुत सी विसंगतियां मिलीं। अमर मिश्रा ने एडवोकेट घनश्याम उपाध्याय (लॉ ज्यूरिस) के मार्फ़त मामले की सीबीआई जाँच करवाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाई में पिटीशन दाख़िल कर दी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुरुआत में ऑर्डर पास किया कि मामले की जाँच जे.जे. अस्पताल के सीनियर डॉक्टर से करायें। जे. जे. अस्पताल ने सीनियर डॉक्टर के बजाय जूनियर डॉक्टर से जांच करवा दी। उधर डॉक्टर तेजश्री सोनवणे कहती रही कि वह पोस्टमार्टम करना नहीं जानती। जूनियर डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट में बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। वकील घनश्याम उपाध्याय के युक्तिवाद से प्रेरित बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर चश्मा वितरण शिविर का आयोजन
मुंबई ।  भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर विंध्य सामाजिक संस्था द्वारा कुर्ला पश्चिम स्थित सुंदरबाग क्षेत्र में चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं एडवोकेट कैलास आगवने के हाथों किया गया। इस अवसर पर बाबू बत्तेली, शैलेश सिंह, सिद्धार्थ लोमटे, अनिल लोंढे, अहमद शेख, संजय एल्लाड और शिवा पाणिग्रही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन पंकज शर्मा, अखिलेश गौड़, ईश्वर चंद, अख्तर खान, अमजद शेख, लियाकत खान, प्रतीक प्रजापति और अमित बिंद द्वारा किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों की रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच भी की गई।
मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने किया नई टीम का ऐलान
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई इकाई के अंतर्गत उत्तर भारतीय मोर्चा में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम की संस्तुति पर उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार को नई टीम का ऐलान किया। प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से मुंबई में भाजपा का जनाधार और विस्तृत होगा, खासकर उत्तर भारतीय समाज में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा सहित कुल 55 पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 सचिव और 1 कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
उपाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह, अजय शुक्ला, बबलू विश्वकर्मा, विजय यादव, बृजेश दुबे, विजय सिंह, राजेश यादव, चंदन तिवारी और प्रभाकर चतुर्वेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दया शंकर यादव, अजित सिंह, एडवोकेट मनोज जायसवाल और विनय दुबे को महामंत्री बनाया गया है। सचिव पद पर राहुल यादव, डॉ. नूतन सिंह, शिव मिश्रा, कैलाश यादव, रविंद्र पांडेय, महेंद्र चौरसिया, सूर्यकांत शर्मा, राजेंद्र मिश्रा और जगत नारायण गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजकुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, आशीष मिश्रा को सोशल मीडिया प्रमुख, सचिन प्रजापति को सह-प्रमुख बनाया गया है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में मयंक शेखर को युवा प्रमुख, संध्या पाठक को महिला प्रमुख, ओम प्रकाश पांडे को कार्यालय प्रमुख, पारुल चौधरी को मीडिया प्रमुख और एडवोकेट नीलेश पंडित को विधि प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 23 कार्यकारिणी सदस्यों को भी संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी और भाजपा के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम और पार्टी के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।