जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने के.एन.पी.जी. कॉलेज ज्ञानपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शनिवार को के.एन.पी.जी. कॉलेज ज्ञानपुर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। आज होमगार्ड परीक्षा में प्रथम पाली में अभ्यर्थियों की कुल 2496 उपस्थित 1841, व अनुपस्थित 655 रही। द्वितीय पाली में अभ्यर्थियों की संख्या 2496 में उपस्थित 1858 व अनुपस्थित 638 रही। इसी तरह आज दोनों पालियों में अनुपस्थित अभ्यर्थी कुल 1293 अनुपस्थित रहे।
      निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता क्षम्य नहीं होगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ करें, ताकि परीक्षा सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश द्वार, पहचान पत्र जांच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई तथा विद्युत आपूर्ति की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के साथ सौम्य व्यवहार किया जाए तथा उन्हें आवश्यक जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।
         पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिका व्यवस्था तथा कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए तथा किसी भी स्थिति में गोपनीयता भंग न होने पाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप भर्ती परीक्षाओं को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए जनपद प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अपील की कि वे परीक्षा नियमों का पालन करें तथा अनुशासन बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से परीक्षा केंद्र पर मुस्तैदी और गंभीरता का वातावरण देखने को मिला। जनपद प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
*साइबर ठगी के ₹74,997 वापस: भदोही पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाई धनराशि*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी से निकाली गई ₹74,997 की धनराशि वापस कराई है। पीड़ित कुलदीप कुमार राजभर को उनकी रकम वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर हेल्प डेस्क थाना चौरी और थाना प्रभारी चौरी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। यह निर्देश धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग से संबंधित मामलों पर लागू होते हैं। इसी क्रम में, चौरी थाना क्षेत्र के आहोपुर निवासी कुलदीप कुमार राजभर के साथ ₹74,997 की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने इस संबंध में एक ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर हेल्प डेस्क थाना चौरी ने शिकायत और NCRP पोर्टल का अवलोकन कर तत्काल कार्रवाई की। साइबर हेल्प डेस्क ने माननीय न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के खाते में ₹74,997 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी।

अपनी खोई हुई धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने भदोही पुलिस अधीक्षक और साइबर हेल्प डेस्क थाना चौरी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम, व0उ0नि0 रामनयन यादव और म0आ0 सलमा सिंह शामिल थे।

*गोपीगंज पुलिस ने 7 लाख के गहने, मोबाइल बरामद किए: ऑटो में छूटे कीमती सामान को तकनीकी सर्विलांस से खोजा*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के गोपीगंज थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से एक महिला के ऑटो में छूटे लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह सामान दीपा पत्नी संजय का था, जो भगवानपुर चौथार, गोपीगंज की निवासी हैं। दीपा ने अपने कीमती सामान खो जाने की सूचना थाने में दी थी। घटना का संज्ञान लेते हुए, पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने सामान की खोजबीन के लिए एक टीम गठित करने का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, गोपीगंज थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने तकनीकी सर्विलांस का उपयोग कर मोबाइल फोन का लोकेशन ट्रेस किया। लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने सभी गहने और मोबाइल फोन सुरक्षित बरामद कर लिए।

बरामद किए गए सामान की पुष्टि के बाद, उसे दीपा को सौंप दिया गया। अपने खोए हुए कीमती गहने और मोबाइल फोन वापस पाकर, दीपा और उनके परिजनों ने भदोही पुलिस की कार्यप्रणाली और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

*44 डिग्री तापमान के बीच लू का कहर, सुबह 10 बजे के बाद ओपीडी में सन्नाटा*

10 बजे तक पर्जी काउंटर पर काटे गए 575 पर्चे, दोपहर में मरीज नदारत

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में सूरज की तल्खी लगातार बढ़ने से गर्मी का सितम भी बढ़ने लगा है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। तेज धूप से बढ़ी तपिश में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। लू के थपेड़ों और कड़क धूप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। वहीं मौसम तल्ख होने के कारण जिला अस्पताल समेत 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे के बाद सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा जताया है।धूप तेज होने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होने लगी है। सुबह से ही मरीज दवा लेने के लिए कतार में लग जाते हैं। दोपहर में बाजार या आसपास के लोग ही अस्पताल पहुंचते हैं। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के तल्ख तेवर हो गए। दोपहर से पहले ही तेज धूप लोगों के शरीर के खुले हिस्सों को झुलसाने लगी। गर्मी से बचाव के लिए गमछा आदि लेकर बाहर निकले लोगों को भी राहत नहीं मिली। तपिश से तप रही सड़कें दोपहर के वक्त खाली रहीं। राहगीरों का चल पाना मुश्किल रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने डॉ. विश्वेंद्रु द्विवेदी ने बताया कि इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तपिश, रात में उमस से लोग बेहाल हैं। गर्मी से बचाव का तरीका ढूंढ रहे हैं, लेकिन राहत मिलते नहीं दिख रहा है।जिला अस्पताल में दोपहर 10 बजे तक 575 पर्च काटे गए। कुल 703 ओपीडी रही। 11 से 12 के बीच में एक दुक्का मरीज नजर आए। इसके बाद सन्नाटा पसरा रहा। 12.30 बजे ओपीडी के प्रथम तल पर आठ से 10 मीज दिखे। वहीं दूसरे मंजिला त्वचा रोग विभाग में सिर्फ दो मरीज दिखे। जिन्हें जांच पड़ताल करके दवा दी गई। अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदारों को चिकित्सकीय सलाह है कि बिना काम के घरों से बाहर नहीं निकलें। नेत्र सर्जन डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि लू चल रही है। सफर के दौरान चश्मा जरूर लगाएं। गमछा से सर को ढ़क कर रखें। धूल जाने से आंख लाल पड़ रही है।

*जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास*

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोईरौना पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार आयोजित "थाना समाधान दिवस" के क्रम में आज जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में समस्त थानों पर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों के साथ उपस्थित रह कर किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए पुलिस विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा राजस्व विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जनता के शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान थाने पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

तथा जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त कुल- 50(राजस्व विभाग से सम्बंधित 43 व पुलिस-07) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए।

तापमान 43 डिग्री के पार, लोग बेहाल
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। मौसम की तल्खी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों को चिकित्सक बिना काम के धूप में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। खास तौर पर सुबह 11 से शाम चार बजे तक घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं।लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा पहले से अलर्ट मोड में है। 28 अस्पतालों में 90 बेड लू से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के अध्यक्ष व वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंद्रु द्विवेदी ने बताया कि राजस्थान से गर्म हवाएं चल रही हैं। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू की स्थिति बनी है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद से मौसम तल्ख होने लगता है। यह सिलसिला शाम पांच बजे तक बना रहा है। तापमान में वृद्धि का यह सिलसिला जारी रहेगा। धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एक ओर आमजन गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय, गन्ने का रस और फलों का सहारा ले रहे हैं, वहीं प्यास बुझाने के लिए पशु, पक्षी भटक रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण शाम पांच बजे के बाद ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 762 ओपीडी रही। जिन्हें जांच पड़ताल करके दवाएं दी गईं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी पीने में कोताही करेंगे तो निश्चित रूप से बीमार पड़ सकते हैं। लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा में पहले से अलर्ट है। 28 अस्पतालों में 90 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
भदोही पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास: रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर भव्य रिहर्सल

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस लाइन के ज्ञानपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को दीक्षांत परेड समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के नेतृत्व में हुए इस पूर्वाभ्यास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन और उत्साह का प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और रिक्रूट्स के टर्न आउट, ड्रिल तथा अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया। बैंड की धुन पर कदमताल करते इन जवानों का प्रदर्शन उनके कठिन प्रशिक्षण की सफलता को दर्शाता है। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा करने की प्रेरणा दी। आगामी मुख्य समारोह को भव्य और त्रुटिरहित बनाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए।इन निर्देशों में परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और साफ-सफाई शामिल थे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी आरटीसी बलराम, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोपीगंज में दो अभियुक्त जिला बदर घोषित: गुंडा एक्ट के तहत 6 माह के लिए हुई कार्रवाई


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में दो अभियुक्तों को गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह प्रभावी कार्रवाई की गई।
चंदन तिवारी पुत्र स्व. गोपीकृष्ण तिवारी और गोपाल कृष्ण तिवारी उर्फ बुल्ले पुत्र श्री कृष्ण तिवारी, निवासी आनापुर, थाना गोपीगंज, विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। इन पर आम जनता में भय और आतंक फैलाने का आरोप था। वे मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराध करते थे।
अभियुक्तों के डर से आम जनता उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का साहस नहीं कर पाती थी। स्थानीय पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद, जिला मजिस्ट्रेट भदोही श्री शैलेष कुमार ने उन्हें उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया।
शुक्रवार को गोपीगंज पुलिस टीम ने अभियुक्तों के निवास स्थान पर मुनादी कराकर और डुगडुगी बजवाकर आदेश की घोषणा की। आदेश की प्रति भी चस्पा की गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि के दौरान जनपद के अंदर पाए जाने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला बदर किए गए अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। चंदन तिवारी के खिलाफ गोपीगंज थाने में एक बीट सूचना रपट और कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं। इसी तरह, गोपाल कृष्ण तिवारी उर्फ बुल्ले के खिलाफ भी गोपीगंज थाने में एक बीट सूचना रपट और कुल 10 अभियोग दर्ज हैं।
कालीन कंपनी में मशीन बनाने वाले का बेटा बना टॉपर:सौरभ ने 93% अंक के साथ किया जिला टॉप, इंजीनियर बनने का सपना


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम घोषित होने पर भदोही जिले के इंटरमीडिएट के टॉपर रहे सौरभ साहू से बातचीत के दौरान बताया कि आगे इंजीनियर बनने का सपना है उन्होंने बताया कि 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे इसके बाद कुछ समय परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखते थे या बातचीत करते थे उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को पढ़ाई करने के साथ ही अपने लक्ष्य पर अवश्य फोकस करना चाहिए।

सौरभ लगातार प्राथमिक शिक्षा से अब तक प्रथम स्थान पर ही आते रहे । हाई स्कूल की परीक्षा में 94% अंक प्राप्त किया था और इंटर की परीक्षा में 93% अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर रहे।

सौरभ दो भाई दो बहन है बड़े भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में ट्रेनिंग पर हैं। सौरभ के दोनों बहने ग्रेजुएशन करके डीएलएड कर रही हैं। पिता संजय साहू कालीन कंपनी में मशीन बनाने का काम करते हैं माता ज्योति देवी गृहणी है। सौरभ मूलत बलिया के निवासी है 14 15 वर्ष पूर्व भदोही जिले के नगर पंचायत खमरिया स्थित खलवापुर खमरिया में आए और यहीं पर भाड़े के मकान में रहते हैं और खमरिया नगर में ही सौरभ के पिता कालीन कंपनी में मशीन बनाने का काम करते हैं।

पिता ने कहा कि जो बच्चों का लक्ष्य होगा उसमें करेंगे सहयोग

बेटे की सफलता पर पिता संजय साहू ने कहा कि आगे जो बच्चे का लक्ष्य होगा उसमें सहयोग करेंगे और उसे आगे ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे उन्होंने कहा कि बेटे के इस सफलता पर जहां पूरा परिवार खुश है तो वही हम अन्य बच्चों को भी अपने बेटे की तरह लग्न के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इंटरमीडिएट मे 93% अंक प्राप्त कर टॉपर रहे सौरभ साहू दूसरे पर रही अर्पिता यादव, जिले का रिजल्ट रहा 82. 21 प्रतिशत
नितेश श्रीवास्तव


भदोही। यूपी बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें जिले का परीक्षा परिणाम 82.21 प्रतिशत रहा। इस प्रकार प्रदेश में 39 में नंबर पर भदोही जनपद रहा। जबकि पिछले वर्ष 80.52 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ ही 52 में नंबर पर प्रदेश में रहा। इस बार प्रगति करते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में 82.21 प्रतिशत के साथ ही प्रदेश में 39 वे नंबर पर रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भदोही जनपद का परीक्षा परिणाम बेहद अच्छा रहा जिसमें राजकीय विद्यालय के बच्चे जिले के टॉप 3 में शामिल रहे यह शिक्षा विभाग के लिए गौरवान्वित व पल है। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शहीद नरेश इंटर कॉलेज के छात्र 93% अंक प्राप्त कर सौरभ साहू प्रथम स्थान पर रहे जब की छविराजी माता शंकर इंटर कालेज पूरेनगरी पिलखुना भदोही की छात्रा अर्पिता यादव 90.60% अंक प्राप्त किया तो वही काशीराज इंटर कॉलेज औराई के छात्र धर्मेंद्र मिश्रा ने 90.60% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि विनर्म पंडित 90.40 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे इसके साथ ही अंकल कुमार चौबे 90% अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे स्वप्निल तिवारी 89.40 परिषद अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर आंचल 89.20 अंक प्राप्त कर छठे स्थान पर लाली यादव 88.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवें स्थान पर नितेश गुप्ता 88. 20 अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर अंकित 88.20 हिमांशी तिवारी 88.20 अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर रही हिमांशु पटेल 88% कृष कुमार 88% हिमांशु पांडे 88% अंक प्राप्त नौवे स्थान पर रहे सुजीत 87.5% आरती यादव 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रही। सभी जिले के टॉप 10 सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार एवं परिजनों ने बढ़ाई गिरी उज्जवल भविष्य की कामना की तो वही जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी बधाई देते हुए बच्चों के सफलता पर खुशी जताई।