प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
- “किसान कल्याण वर्ष” में मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा: डॉ. मोहन यादव
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य का समृद्ध किसान विकसित भारत 2047 के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प “सच्चा वादा और पक्का काम” है और किसानों से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि ही मध्यप्रदेश की असली ताकत है और सरकार उनकी आय बढ़ाने तथा जीवन स्तर सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब खेतों से लेकर कारखानों तक समृद्धि आएगी, तभी राज्य और देश दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के तेज विकास का उल्लेख करते हुए किसानों को इस प्रगति की आधारशिला बताया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
- गेहूं उपार्जन में बड़ा फैसला
रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से खरीदी सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। यह वृद्धि किसानों की आय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
- स्लॉट बुकिंग 9 मई तक, अब सप्ताह में 6 दिन खरीदी
मुख्यमंत्री ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग पूरी तरह खोल दी गई है। अब गेहूं उपार्जन सप्ताह में 6 दिन होगा और शनिवार को भी केंद्र खुले रहेंगे। साथ ही स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दी गई है।
- भूमि के बदले 4 गुना मुआवजा
सरकार ने भू-अर्जन को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए किसानों को उनकी जमीन के बदले 4 गुना तक मुआवजा देने की घोषणा की है, जिससे उनके अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
- फसल विविधीकरण और बोनस योजना
सरकार दलहन, उड़द और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही है। उड़द की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी और किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा। सरसों पर भावांतर योजना लागू होने से किसानों को एमएसपी से अधिक कीमत मिलने लगी है।
- “किसान कल्याण वर्ष” की पहल
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें किसानों को मात्र 5 रुपये में कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अंत में भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी रहेगी और उनकी समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
















3 hours ago
भोपाल। मध्यप्रदेश में विश्वकर्मा समाज के अग्रणी संगठन श्री विश्वकर्मा महापंचायत की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं संगठन का चतुर्थ स्थापना दिवस पर प्रदेश भर के पदाधिकारी गंज बासौदा में जुटेंगे।
प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष एवं संगठन सलाहकार एवं संरक्षक समेत सभी संभाग अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी (जिला अध्यक्ष) , युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी (जिला अध्यक्ष) चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी एवं (जिला अध्यक्ष) एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा श्री विश्वकर्मा महापंचायत के मध्य प्रदेश में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य परमानंद विश्वकर्मा ने बताया कि संगठन के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, समाज के उत्थान विकास पर चर्चा एवं राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा) प्रेमनारायण विश्वकर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k