श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
जौनपुर । श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, विधमौवां में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीती उपाध्याय द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे के द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की सराहना की ।हाईस्कूल मे समीक्षा सिंह प्रथम, उजाला दूबे को द्वितीय व आयुषी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है,जबकि इंटरमीडिएट में साहिल यादव प्रथम, पायल तिवारी को द्वितीय व संदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है । इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ जिले का भी नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश दुबे ने किया अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे ने विद्यार्थियों एवं आयोजकों का सम्मान किया और सभी को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
जौनपुर। स्मार्ट प्रीपेड मी योजना तथा विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी, बदलापुर के अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज विद्युत उपकेंद्र, बदलापुर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को पूरी तरह से समाप्त किया जाए तथा पहले की तरह पारंपरिक मीटर लगाया जाए। सरकार द्वारा इस दिशा में गठित समिति में जनता की सहभागिता तय की जाए। विद्युत व्यवस्था को जनहित करी पारदर्शी और सस्ती बनाई जाए ताकि आम आदमी कठिनाई का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में कहा गया है कि भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे समय तक बिजली दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर महात्मा प्रसाद शुक्ल के अतिरिक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, प्रभारी जिला सचिव विनोद त्रिपाठी, गामा निषाद, मुंशी राजा, फूलचंद यादव, बाबूराम यादव, सोनू मौर्य,सांवले प्रजापति, विनोद कश्यप शेरे आलम, अरविंद पाल, रामकरन पाल, जमुना प्रसाद ,प्रवेश शुक्ला, गुड्डू खरवार, विजय अग्रवाल, मुन्ना शुक्ला समेत अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
राम अनंद पांडे की नातिन सेजल दुबे ने 95.2 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

जौनपुर। पूर्व प्रधानाध्यापक राम अनंद पांडे की नातिन सेजल दुबे ने दसवीं की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर नाम रोशन किया है। पट्टी नरेंद्रपुर के पास स्थित मां भगवती इंटरनेशनल अकैडमी की छात्रा सेजल दुबे ने पूरे विद्यालय में प्रथम क्रमांक प्राप्त किया है। यही कारण है कि विद्यालय की तरफ से भी उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पट्टी नरेंद्रपुर के पास स्थित केकरचवर गांव की निवासी सेजल के पिता वीरेंद्र दुबे साधारण किसान है जबकि मां खुशबू दुबे गृहिणी हैं। सेजल की शानदार सफलता पर पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है। सेजल की नानी की खुशी का तो ठिकाना नहीं। एक साधारण परिवार की सेजल ने जो कर दिखाया, वह विरले ही कर पाते हैं। सेजल बचपन से ही पढ़ने में अव्वल रही। वह आगे आईटी सेक्टर में जाना चाहती है।
अच्छे परिणाम पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
जौनपुर।महराजगंज क्षेत्र के चंद्रावती लालमणि मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज नखतपुर सराय दुर्गादास में वर्ष 2026 के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने विद्यालय में कक्षा 10 में मेधावी छात्र-छात्राएं जिनमें प्रथम स्थान में मीनू पटेल पुत्री बलराम पटेल जिन्हें 91.16% अंक मिले हैं वहीं दूसरे स्थान पर खुशी मौर्य पुत्री अरविंद मौर्य जिन्हें 85.83 प्रतिशत अंक मिले हैं वहीं तीसरे स्थान पर सेजल मौर्य पुत्री साहेब लाल मौर्या जिन्हें 84.66 प्रतिशत अंक मिले हैं वहीं अपने विद्यालय के कक्षा 12 के मेधावी छात्रा में पूर्णिमा शर्मा पुत्री विशंभर नाथ शर्मा जिन्हें 84.6% अंक मिला है अभिनंदन समारोह के दौरान संपूर्णानंद मिश्र पूर्व रिटायर दरोगा रेलवे पुलिस फोर्स वह देवमणि मिश्र, विनय तिवारी, बलराम पटेल तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे वहीं देवमणि मिश्र द्वारा बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और बच्चों को हर संभव सहयोग करने का वादा भी किया गया वही संस्थापक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा बेहतर शिक्षण कार्य किया जाता है जिसके बल पर हमारे विद्यालय की छात्र-छात्राएं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं वहीं सभी अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी एवं आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
बीजेपी विधायक रमेश सिंह ने टॉपर विद्यार्थियों का किया सम्मान

जौनपुर। विधायक रमेश सिंह ने शिक्षण कक्ष का शुभारंभ कर इंटरमीडिएट में जिले में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्रों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया। शुक्रवार को वे आरपी पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर बिशुनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक नए शिक्षण कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद वे सधनपुर गांव निवासी रजनीश श्रीवास्तव के घर पहुंचे, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विधायक ने मेधावी छात्र को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके उपरांत विधायक सौरइयां गांव पहुंचकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हिमांगनी का भी सम्मान किया और उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से मुलाकात कर शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव व बेचन पाण्डेय राहुल यादव प्रदीप यादव हिरा सिंह गौरव सिंह रिगन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव कार्यकारिणी का सम्मान
जौनपुर । राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमुहाई, जौनपुर द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में आयोजित समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों - अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, महिला संयुक्त मंत्री डॉ. प्रिया शुक्ला, प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. धर्मवीर सिंह, कार्यालय मंत्री डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय एवं सह मंत्री डॉ. प्रशान्त सिंह का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसी अवसर पर विविध महाविद्यालयों से आए हुए शिक्षकों—डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. सौरभ सिंह परिहार, डॉ. नितेश अग्निहोत्री, डॉ. वीरेंद्र कनौजिया एवं डॉ. प्रवीण सिंह—का भी सम्मान किया गया।  कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह ने कार्यक्रम को “शिक्षक समागम” बताते हुए कहा कि यह मंच शिक्षकों के बीच संवाद एवं समन्वय को सुदृढ़ करने का माध्यम है तथा सभी पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए। महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों की एकजुटता का सशक्त मंच है तथा सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना चाहिए। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी से सकारात्मक कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सह मंत्री डॉ. प्रशान्त सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश कुमार सिंह, डॉ. मंजुलिका यादव, डॉ. नीरज कुमार दुबे, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. इन्द्रजीत सिंह, डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. तेजप्रताप सिंह, डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. पारुली सिंह, डॉ. विपुल यादव आदि महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।
रामपुर नद्दी में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
जौनपुर। विकासखंड मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को लेखपाल सुरेन्द्र सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी डाॅ. अजीत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा दिवस विशेष पर विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया तत्पश्चात् लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने किसान आईडी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्वजिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह ने वीडियो कालिंग माध्यम से संबोधित किया।उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों में परमानंद त्रिपाठी, रामनरेश तिवारी, गुलाबचंद मिश्र,महेन्द्र मिश्र,कुलदीप तिवारी से आनलाइन परिचयोपरांत कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को सांवैधानिक दर्जा देने वाले 73 वें सांविधानिक संशोधन की वर्षगांठ 24 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के सूत्रधार अश्वनी तिवारी ने कहा कि ,"यह दिन विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।" इस अवसर पर बाबुलनाथ मिश्र,पं.लल्लन मिश्र, कृष्णानंद तिवारी, तीर्थराज मिश्र, विकास मिश्र,जितेन्द्र मिश्र,रतन ओझा, कुलदीप तिवारी,पं.नीरज मिश्र आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति की सराहनीय सेवा
जौनपुर। जनपद के केराकत बाजार के समिप ग्राम सभा घुरहूपुर की अनाथ बेटी की शादी में सामाजिक संस्था ने मदद करके एक मिशाल कायम किया।समाज सेवा और स्वजातीय बंधुओं के उत्थान के प्रति संकल्पित भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया।विकास खंड केराकत के अंतर्गत ग्राम सभा घुरहूपुर में संस्था के पदाधिकारियों ने पहुँचकर एक पीड़ित परिवार की बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।बेटी के पिता महेंद्र कुमार शर्मा की कुछ दिन पूर्व ट्रेन यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई जिससे परिवार अनाथ था ऐसे परिवार के दुख की घड़ी में बना संस्था सहारा बनी। संस्थापक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि ग्राम घुरहूपुर निवासी अर्चना शर्मा के पिता की कुछ समय पूर्व एक दुखद रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। परिवार पर आए इस वज्रपात के बाद बेटी की शादी की जिम्मेदारी एक बड़ी चुनौती बन गई थी।मामले की जानकारी होने पर संस्था ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया और वैवाहिक कार्यक्रम में आर्थिक योगदान सुनिश्चित किया।इस पुनीत कार्य के अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सहायता करना है। उक्त स्थान पर संस्था के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी में प्रेम शंकर शर्मा (संस्था संरक्षक),अवधेश शर्मा (मण्डल अध्यक्ष),संतोष शर्मा (राष्ट्रीय ऑडिटर), मनोज कुमार शर्मा (प्रधान महासचिव), अशोक कुमार शर्मा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू‌ (जिलाध्यक्ष, जौनपुर),प्रमोद कुमार शर्मा(राष्ट्रीय सचिव),राम गोपाल ठाकुर उपस्थित थे।मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप सहित तमाम समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं ने संस्था के इस कदम की सराहना किया।स्थानीय ग्रामीणों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जब कोई संस्था इस तरह से आगे आकर किसी जरूरतमंद परिवार का संबल बनती है,तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम के अंत में राम गोपाल ठाकुर समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए और बेटी के सुखद भविष्य की कामना की
अंशुमान पांडे ने किया नाम रोशन, गांव वालों ने किया सम्मान
जौनपुर। प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होतीं । सच्ची प्रतिभा, दृढ़ निश्चय, और मेहनत के दम पर सीमित साधनों में भी सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ श्रीपाल पांडे के पौत्र तथा मृदुल पांडे के पुत्र अंशुमान पांडे ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में उन्होंने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ गांव का नाम रोशन किया है। एनपीएस पब्लिक स्कूल, बदलापुर में पढ़ने वाले अंशुमान शुरू से ही अव्वल दर्जे के विद्यार्थी रहे। उनके शानदार परीक्षाफल को देखते हुए आज पांडे परिवार की तरफ से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ श्रीपाल पांडे, पूर्व प्रधानाध्यापक रामअनंद पांडे, संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडे, सरपंच कैलाश नाथ पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अशोक पांडे, देवेंद्र पांडे, आदर्श शिक्षक राहुल पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित हो।
किसान की बेटी सुप्रिया यादव ने 92.16 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ किया नाम रोशन
जौनपुर। भारत गांवों का देश है और गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सागर इंटरनेशनल स्कूल, नेवादा मुरीदपुर (मछलीगांव) में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा सुप्रिया यादव ने 92.16 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर अपना, परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। उसे विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। पिता ओम प्रकाश यादव साधारण किसान है तो मां उर्मिला देवी गृहिणी है। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश लाखरा के अनुसार सुप्रिया शुरू से ही पढ़ने में अव्वल रही। पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ वह खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही। प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार यादव ने सुप्रिया के साथ-साथ प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को भी शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और प्रभावशाली मार्गदर्शन के चलते इस वर्ष इस विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा पल्लवी रजक पुत्री सूबेदार रजक ने 87.17 प्रतिशत अंक के साथ सेकंड रैंक प्राप्त किया है, जबकि किरण शर्मा पुत्री रामजीत शर्मा ने 83 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ थर्ड रैंक प्राप्त किया है।