थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा बकरी चोरी करने का आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज  उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/26,  धारा 303 (2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त रिजवान कंकाली पुत्र जहीर कंकाली निवसी ग्राम हजरतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को हजरतपुर चौराहे से चन्द्रापुर रोड से गिरफ्तार किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
जनपद गोण्डा में विगत कुछ दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटनाएं प्रकाश में आई थी । उक्त घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में बकरी चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की गई तथा खुफिया सूचनाओं का प्रभावी संकलन किया गया। पुलिस टीमों की सक्रिय कार्यवाही के फलस्वरूप बकरी चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए दिनांक 10.04.2026 को 04 शातिर अभियुक्तों- 01. रफीक पुत्र तौफीक, 02. शकील पुत्र अब्दुल खालिक, 03. शमसुद्दीन पुत्र भगोले, 04. रहीश पुत्र रशीद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 अदद चोरी की बकरियां, घटना में प्रयुक्त 02 अदद स्कॉर्पियो वाहन तथा ₹23,800/- नकद बरामद किया गया। तथा अभियुक्त रिजवान कंकाली पुत्र जाहीर कंकाली गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था । आज दिनांक 24.04.2026 को फरार चल रहा अभियुक्त रिजवान कंकाली पुत्र जहीर कंकाली निवसी ग्राम हजरतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को हजरतपुर चौराहे से चन्द्रापुर रोड से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पेट्रोल पंप पर दो युवकों में जमकर मारपीट,एक दूसरे को मारा थप्पड़
*पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर आपस में भिंड़े

गोंडा।जिले में एक इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने को लेकर दो युवकों के  बीच जमकर मारपीट हुई।यह घटना इटियाथोक थाना क्षेत्र के मुंडेरवा गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई।मारपीट का 27 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।यह घटना बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है, जब उक्त पेट्रोल पंप पश्र वाहनों की लंबी लाइन लगी थी।पहले हम पेट्रोल डलवाएंगे, पहले हम पेट्रोल डलवाएंगे की कहासुनी को लेकर दो युवकों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई,जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।वीडियो में दोनों युवक एक दूसरे का कालर पकड़ कर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं,बाद में कुछ अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए।घटना के बाद इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामले की विस्तृत जांच जारी है।आश्चर्यजनक रूप से,मारपीट के बाद दोनों युवकों ने दोबारा लाइन में लगकर अपने अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाया और फिर वहाँ से चले गए।पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था,जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।इटियाथोक थानाध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो बृहस्पतिवार सुबह का है और मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की छूट किसी को नहीं दी गई है।इस पूरे मामले को लेकर के इटियाथोक थाने की पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर-प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को
गोण्डा। आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, चेकिंग/फ्रिस्किंग व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता भी चेक की गई, जिससे परीक्षा की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। महोदय द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा अभ्यर्थियों की नियमानुसार सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महोदय द्वारा बताया गया कि दिनांक 25 से 27 अप्रैल 2026 तक जनपद गोण्डा में उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 33,120 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5,520 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए जनपद में कुल 14 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 02 अपर पुलिस अधीक्षक, 03 क्षेत्राधिकारी, 40 निरीक्षक, 101 उपनिरीक्षक सहित कुल 449 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर 01 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 01 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गयी है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों के आसपास सतत निगरानी रखी जायेगी तथा भ्रमणशील पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रहे। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा।
धरना प्रदर्शन पर रोक लगा कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है सरकार

*नोएडा मजदूर आंदोलन को षडयंत्र बताना मजदूरों का अपमान है*

गोण्डा l   वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा गोण्डा द्वारा उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों द्वारा प्रदेश मे जायज मांगो को लेकर जन आंदोलनो पर किए जा रहे सरकारी दमन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए 9 सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार के माध्यम से दिया गया । वामपंथी नेता कॉमरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने कहा कि जिलों में किसानों मजदूरों तथा विपक्षी दलों और संगठनों की शांतिपूर्ण सभा प्रदर्शन जुलूस आदि की अनुमति न देना आम बात हो गई है । इस संदर्भ में प्रशासन द्वारा भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है । भाजपा एवं यहां तक कि सांप्रदायिक संगठनों को भी बिना अनुमति के उनके कार्यक्रमों को आयोजित करने दिया जाता है । माकपा जिला सचिव कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा विगत दिनों नोएडा में वेतन बढ़ाने , आठ घंटे के काम और अन्य कार्य दशाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलित मजदूरों के साथ पुलिस ने घोर अलोकतांत्रिक व्यवहार तथा तमाम मजदूरों को गिरफ्तार भी किया है ,  और उनकी जायज मांगों पर विचार करने के बजाय सरकार ने आंदोलन का दमन  एवं बदनाम करने का प्रयास किया है । आरम्भ से ही ये आंदोलन  स्वतः स्फूर्ति था जो मजदूरों के जीवन के वास्तविक समस्याओं को संबोधित कर रहा था ।
हम वामदल आपका ध्यान उपरोक्त की तरफ आकर्षित करते हुए , आपसे प्रदेश में जनता , खास तौर पर मेहनतकशों के जनवादी संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमले को रोकने का अनुरोध करते हैं ।
हमारी मांगे प्रदेश में राजनीतिक दलों, संगठनों द्वारा जनता की जायज मांगों को लेकर किए जाने वाले शान्ति पूर्ण धरना प्रदर्शनों को रोका न जाए और प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण व्यवहार ना किया जाए ,  नोएडा और अन्य जगहों पर श्रमिकों के वेतन वृद्धि तथा श्रम कानून को लागू करने की मांगों को लेकर चलाया जा रहे  आंदोलनो पर दमन बंद कर उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाए,  नोएडा में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए मजदूरों व मजदूर नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उन पर कायम किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं ,  प्रदेश के प्रत्येक जिले में जनसंगठनो तथा विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं को बेवजह गिरफ्तार करना,हाउस अरेस्ट करना ,उन पर शांति भंग का मुकदमा करना, फर्जी धाराओं में जेल भेजना पुलिस के लिए आम बात हो गई है। इसे सख्ती से रोका जाए , नोएडा मजदूर आंदोलन के संदर्भ में तत्काल सभी श्रमिक संगठनों और सरकार के बीच वार्ता की जाए और मजदूरों की जायज मांगों पर विचार किया जाए , गोण्डा जनपद के बभनजोत , छपिया  ,  इटियाथोक मसकनवां सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों  में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अंतराल जो पहले 25 दिन था उसे 45 दिन कर दिया गया है जिससे आम ग्रामीण जनता को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है तत्काल पूर्व की भांति  एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग सुविधा बहाल किया जाय तथा  घरेलू व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय। नया कनेक्शन और गैस कनेक्शन का स्थानांतरण शुरू किया जाय , गेहूं क्रय केंद्रों पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाय तथा  किसानों से गेहूं खरीद में कोई अड़चन न खड़ा किया जाय।  ,बीज खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय तथा सरकारी नलकूपों की मरम्मत कराया जाय तथा उसके टूट चुकी नालियों का भी मरम्मत कराया जाय जिससे कि कृषि कार्यों में डीजल के उपभोग को कम किया जा सके,  गोण्डा लखनऊ मार्ग के मध्य पड़ने वाले घाघरा पुल के मरम्मत कार्य शुरू होने से यात्रियों के ऊपर किराए का अतिरिक्त भार पड़ रहा इसलिए गोण्डा बलरामपुर रेल मार्ग से लखनऊ तक अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाय तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव इटियाथोक स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया जाय। ज्ञापन देते समय ईश्वर शरण शुक्ला जिला सचिव सीपीआई, कॉमरेड जमाल खान सीपीआईएमएल, उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता दीनानाथ त्रिपाठी, किसान सभा संयोजक अमित शुक्ला, राजीव कुमार, मन्नाराम, रविशंकर विश्वकर्मा, रामगोविन्द मिश्रा , रामपदारथ पांडेय आदि शामिल रहl

3 दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव,नगर कोतवाली में दर्ज थी गुमशुदगी
*बाजार जाने की बात कह निकला था घर से

गोंडा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा पुलिस चौकी के पास आज सुबह एक नाले में पिंटू वाल्मीकि (42) का शव मिला है।पिंटू नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी बाजार के निवासी थे और पिछले तीन दिनों से लापता थे।शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।राहगीरों ने नाले में शव को देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी,जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पिंटू वाल्मीकि के शव को नाले से बाहर निकाला।परिजनों ने शव की पहचान किया है।नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।भरोसेमंद सूत्रों की माने तो पिंटू वाल्मीकि 20 अप्रैल को बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे।देर रात तक जब पिंटू घर नहीं लौटे तो परिजनों ने नगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था।इस घटना के बाद परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।नगर कोतवाली पुलिस ने 20 अप्रैल की देर रात ही पिंटू वाल्मीकि की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया था।प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब पीने के कारण नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है।नगर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।उन्होंने कहा कि पिंटू वाल्मीकि की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
भाजपा नेता गोलीकांड में 4 के  खिलाफ मुकदमा दर्ज,खुलासे के लिए लगी 4 टीम
*40 घंटे बाद पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

गोंडा।जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को गोली मारने के मामले में पीड़ित ने स्वयं 40 घंटे बाद मुकदमा दर्ज करवाया है।भूपेंद्र सिंह ने बुधवार देर शाम परसपुर थाने में तहरीर दिया,जिसमें वैभव सिंह,अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद और दो अज्ञात व्यक्तियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।मुकदमा दर्ज करवाने में देरी का हवाला भूपेंद्र सिंह ने अपने आपरेशन में परिजनों के व्यस्त होने और स्वयं के बेहोश होने का दिया है।भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया  है कि सोमवार रात लगभग 9.40 बजे वह अपने स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर गांव में एक कार्यक्रम में जा रहे थे।कटहाघाट डेहरास रोड पर पहुंचने से पहले उन्होंने चार लोगों को खड़े देखा।पास पहुंचने पर वैभव सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह,अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दिया,जिसमें से एक गोली उनके स्कार्पियो गाड़ी के शीशे में लगी,जिससे शीशा टूट गया और गोली अंदर आ गई।इससे गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और वह एक पेड़ से टकरा गई।भूपेंद्र सिंह ने गाड़ी का गेट खोलकर भागने का प्रयास किया कि तभी आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दिया,जिससे उनके पेट में गोली लग गई।गोली लगने की आवाज सुनकर गांव और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे,जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल जाते समय अपनी पत्नी और परिजनों को घटना की जानकारी दिया था।आपरेशन में व्यस्त होने के कारण वे तत्काल सूचना नहीं दे पाए थे।परसपुर पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक सौरभ वर्मा को जांच सौप दिया है।घायल भूपेंद्र सिंह लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती हैं,जहाँ उनका इलाज चल रहा है।परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार देर शाम इन लोगों ने तहरीर दिया है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आगामी 25, 26 तथा 27 अप्रैल को जनपद में आयोजित होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की बैठक*

*जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 5520 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे सम्मिलित*


*गोण्डा 22 अप्रैल,2026*।
जनपद में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि होमगार्ड परीक्षा का आयोजन 25, 26 एवं 27 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में कुल 5520 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था को तत्काल प्रभाव से नियंत्रित किया जाए। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।

जिलाधिकारी ने भरोसा जताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह परीक्षा सफलतापूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न होगी।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 01 उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधो पर स्टार लगाकर बधाई दी गयी

गोण्डा।  पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के यू0पी0112 में नियुक्त उपनिरीक्षक  विवेक कुमार सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी गई ।
महोदय द्वारा उन्हें संबोधित करते हुए कहा  गया कि पदोन्नति के साथ दायित्व भी बढ़ जाते हैं, वे अपनी नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करें। साथ ही जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।इस मौके पर पुलिस अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने की फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक*


*मनकापुर विकास खण्ड में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति अत्यंत खराब होने पर एडीओ एजी का वेतन रोकने के निर्देश*

गोण्डा।जनपद में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास खण्डों की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। समीक्षा में यह पाया गया कि मनकापुर विकास खंड में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति अत्यंत संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एडीओ एजी मनकापुर के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों के स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पाई जाएगी, उनके विरुद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गति दें और निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक में प्रगति में सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि रखें और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य को सफल बनाएं।
नशा मुक्ति अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

गोंडा, 22 अप्रैल।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में आज 'नशा जीवन की दुर्दशा' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा-उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना जागृत करती हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए विनाशकारी है, अतः इससे दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. शशिबाला (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र) एवं डॉ. ओम प्रकाश यादव (विभागाध्यक्ष, शिक्षा शास्त्र) द्वारा किया गया।
परिणामों में बी.ए. छठे सेमेस्टर की छात्रा दीप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से यशस्वी सिंह (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) एवं नुशरत फातिमा (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) को मिला, जबकि वैष्णवी कसौधन (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. ममता शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।