मुफ्फसिल थाना विवाद: दलित महिला और मासूम बच्चे को 38 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, सांसद मनीष जायसवाल ने उठाए सवाल
हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस पर एक गरीब दलित महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा है। हजारीबाग के नए एसपी के पदभार ग्रहण करने के समय ही सामने आई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं तो वहीं नए एसपी का स्वागत भी एक मासूम बच्चे और एक बेकसूर दलित महिला को 38 घंटे तक थाने में रखकर प्रताड़ित कर किया। आरोप है कि मुफ्फसिल थाने के पुरुष पुलिसकर्मी बिना वर्दी के पीड़िता के घर पहुंचे और नोटिस देने की प्रक्रिया के दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे उसके दो साल के मासूम बच्चे के साथ लगभग 38 घंटे तक थाने में अवैध हिरासत में रखा गया, जो सीधे तौर पर मानवाधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।
इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। दिल्ली में संसद के विशेष सत्र से लौटते ही स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल ने पीड़िता और सिंघानी के दर्जनों ग्रामीणों के साथ अपने सेवा कार्यालय में मुलाकात की और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा की गई जातिसूचक टिप्पणियों और अवैध वसूली की कोशिशों को लोकतंत्र के लिए कलंक बताया। सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला के साथ इस तरह की बर्बरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
न्याय की मांग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल स्वयं पीड़िता के साथ डीआईजी अंजनी झा के कार्यालय पहुंचे और उन्हें पूरे कृत्य से अवगत कराया। उन्होंने डीआईजी से मांग की है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी पुलिसकर्मी सत्ता और वर्दी का ऐसा दुरुपयोग न कर सके। इससे पहले ही पीड़ित महिला ने डीआईजी को इस संदर्भ में आवेदन दिया है। डीआईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि सांसद । मनीष जायसवाल ने ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई, तो वे अन्याय के खिलाफ एक तीव्र जनांदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस पर एक गरीब दलित महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा है। हजारीबाग के नए एसपी के पदभार ग्रहण करने के समय ही सामने आई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं तो वहीं नए एसपी का स्वागत भी एक मासूम बच्चे और एक बेकसूर दलित महिला को 38 घंटे तक थाने में रखकर प्रताड़ित कर किया। आरोप है कि मुफ्फसिल थाने के पुरुष पुलिसकर्मी बिना वर्दी के पीड़िता के घर पहुंचे और नोटिस देने की प्रक्रिया के दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे उसके दो साल के मासूम बच्चे के साथ लगभग 38 घंटे तक थाने में अवैध हिरासत में रखा गया, जो सीधे तौर पर मानवाधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।
हजारीबाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन (IPS) ने 21-04-26 को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।
हजारीबाग में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। हजारीबाग पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मयातु गांव के निवासी कृषक दिनेश गंझू ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए एक एकड़ भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
हजारीबाग : उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पशुपालन, भूमि संरक्षण ,उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपविकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिनमें बत्तख, कुक्कुट, गाय वितरण, डीबीटी डेयरी, पशुधन विकास, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, उद्यान विकास, अर्बन फार्मिंग एवं पीएम कुसुम, तालाब निर्माण, परकुलेशन टैंक, पंप सेट योजना की विस्तृत समीक्षा की। उपविकास आयुक्त ने पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी को बत्तख, कुक्कुट, गाय का वितरण शत प्रतिशत करने और डीबीटी को फोकस करने का निर्देश दिया। संबधित पदाधिकारियों को मिट्टी टेस्टिंग के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कृषि आधारित संबंध विभागों को नियमित रूप से बैठक करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण कराने एवं राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपायुक्त के अलावे उपविकास आयुक्त, पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी,, उद्यान पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, पीडी जेनरेशन, जियो-टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बरही विधानसभा क्षेत्र के डपोक पंचायत स्थित गरजामु में संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती सह उनकी प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए और बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया एवं फीता काटकर समारोह का आगाज कराया। यहां स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाबा साहेब के जीवनी पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। समारोह में मंच संचालन शिक्षक बमबम कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय अम्बेडक क्लब के संरक्षक अर्जुन रविदास, अध्यक्ष अनिल रविदास, उपाध्यक्ष पवन दास, सचिव रूपलाल दास, उपसचिव रविंद्र दास, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष आकाश कुमार दास, सहित अन्य सदस्य अजय, दीपक, पप्पू, विकास, सूरज, सचिन, डब्लू, राजकुमार, विशाल, प्रभु, सागर सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज 15 अप्रैल को निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के विस्तार एवं प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि चिन्हितीकरण के क्रम में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया।
1 hour and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k