उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मेरठ। बहसूमा। 22 अप्रैल को उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने-अपने घरों से पौधे लाकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से “पेड़ लगाओ – पृथ्वी बचाओ” का संदेश दिया, जिसने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कक्षा यू.के.जी. से आदित्य, अन्वी एवं हरमन ने सहभागिता की। कक्षा एक से हसमीत कौर, कृष्णा, अनायरा और आरुष ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कक्षा दो से रेयांश, तनिषी, सिद्धार्थ, याज्ञवल्क्य, अनिका सिंह, अनिका पंवार, अन्वी जोशी, आयुष कश्यप एवं अक्षित चौहान ने भाग लिया। कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई, वहीं कक्षा आठ की छात्रा भव्या और अवनी ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की शिक्षिकाओं वीनस मैम, सोनिया मैम, सीमा चौधरी मैम एवं यशी मैम ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है।

विद्यालय के प्रबंधक सी. एस. चौधरी ने बच्चों को जल संरक्षण, स्वच्छता और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश देते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा बना सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में पर्यावरण की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती का यह आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
प्रशिक्षण का आज हुआ समापन
मोनू भाटी। मेरठ, मवाना।जनगणना 2027 के अन्तर्गत नगर पंचायत सिवालखास द्वारा 20, 21 व 22 अप्रैल, 2026 को सन्त माईकिल हाई स्कूल, सिवालखास, मेरठ में प्रातः 09.30 से सायं 05.30 तक प्रगणकों/पर्यवेक्षकों को मास्टर टेनर  विशाल शर्मा व  अजय कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसका आज समापन हुआ, जिस प्रशिक्षण के दौरान प्रश्न-उत्तर/किसी भी प्रकार की समस्या का निदान बड़ी ही कुशलतापूर्वक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तर के अधिकारीगण जैस शिव कुमार जी, तनीशा जी द्वारा भी निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिदिन  करिश्मा सिंह, चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत के साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
धीर सिंह, गुलजार अहमद, नईम अहमद, मौहम्मद मतीन, प्रवीण कुमार, नितिन कुमार, नीरज सरस, भूपेन्द्र सिंह, पायल बत्रा,  ऋचा, जयवीर सिंह, लाल बहादुर,  पूजा शर्मा एवं महमूद अली, फरमान अली, राकेश कुमार, लोकेश शर्मा, जितेन्द्र कुमार, फिरोज, नितिन आदि ने प्रतिभाग किया।
बारात में युवक पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर
मेरठ। बहसूमा। थाना क्षेत्र के ग्राम मोंड खुर्द निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर बारात के दौरान जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना बहसूमा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी कालूराम पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल 2026 को वह अपनी भतीजी की बारात में शामिल होने गया था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने कार लेकर आकर उसके साथ दबंगई दिखाई और रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने एससी समाज को लेकर अपमानजनक बातें कहीं, जिससे वहां मौजूद महिलाओं को भी गहरी ठेस पहुंची। घटना का वीडियो भी बनाए जाने की बात कही गई है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी और उसके साथियों ने झगड़ा शुरू कर दिया।

कालूराम ने बताया कि बाद में समाज के बुजुर्ग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बावजूद आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने थाना बहसूमा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
विश्व पृथ्वी दिवस पर दशमेश पब्लिक स्कूल में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मेरठ। बहसूमा। रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विस्तृत एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने किया, जिसमें समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रबंधक सरदार जसवंत सिंह सहोता ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने घर और आसपास कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

प्रधानाचार्य आमिर खान ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन भविष्य के लिए गंभीर संकट बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को “Reduce, Reuse और Recycle” के मंत्र को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, कोमल राणा, दीप्ति शर्मा, गुरजीत कौर, ज्योति, खुशबू, मोनिका, धनवीर सिंह, प्रशांत कुमार, प्रवेश कुमार, सुशील कुमार, सूरज जैन, विजय कुमार, निखिल आर्य, अशोक कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव उत्पन्न किया।
नगर पंचायत मे टंकी से गंदा पानी सप्लाई, लोगों में रोष
(परविंदर कुमार) 

बहसूमा (मेरठ)। कस्बा बहसूमा में नगर पंचायत मे पानी की टंकी से गंदा और दूषित पानी आने की शिकायत सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वार्ड निवासी एवं दुकानदार मनोज कुमार (मनोज पकौड़ी वाले) ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से टंकी से आने वाले पानी में काली गंदगी, गाद और बदबू आ रही है।

उन्होंने बताया कि पानी इतना खराब है कि उसे पीना तो दूर, घरेलू उपयोग में लेना भी मुश्किल हो रहा है। पानी में काले-काले कण और गाद लगातार निकल रही है, जिससे लोगों को बीमारियों का खतरा सताने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार दूषित पानी की सप्लाई जारी रही तो कस्बावासी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से तत्काल समस्या का समाधान कर साफ पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

कस्बावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं चेयरमैन से बात करने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सनातन धर्म मंदिर रामराज में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव
मेरठ। बहसूमा। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

हवन पूजन पंडित विजय प्रकाश जी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में पूर्णचंद शर्मा एवं पंडित विधि चंद शर्मा उपस्थित रहे। इसके उपरांत भंडारे में कढ़ी-चावल, आलू, पेठा और पूरी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

भंडारे में रामराज नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, संरक्षक नवीन कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विपुल शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, गौरव भारद्वाज, जोगेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, मांधाता शर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, हाशिमपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, अशोक सिंघल, सुदर्शन गोयल, डॉ. श्रीपाल कोहली, जितेंद्र सुधा वाल्मीकि, मोनू बंसल, जितेंद्र शर्मा, मास्टर अरुण शर्मा, रामकुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सम्मान समारोह एवं विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी आयोजित
मेरठ। बहसूमा। रामराज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती एवं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह और सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र सुधा वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मेरठ, द्वारा अपने आवास पर आयोजित कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा मानसिंह गोस्वामी, सत्येंद्र सिसोदिया, अमित गोयल, अमरजीत देशवाल, लकी चौधरी, भारतीय गौ रक्षा के जिला उपाध्यक्ष परविंदर उर्फ जैन साहब सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका संविधान निर्माण में योगदान अतुलनीय है और आज भी उनके विचार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नरेश बाला खटीक, मवाना पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, ग्राम प्रधान सरदार गुरबचन सिंह, ग्राम प्रधान विपिन छाबड़ा, ग्राम प्रधान अलीपुर मोरना शोरण सिंह जाटव, ग्राम प्रधान कृष्ण देशवाल, ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी, मालक सिंह गुर्जर, राजपाल सिंह नागर गुर्जर, पूर्व चेयरमैन छत्रपाल सिंह गुर्जर, जिला व्यापार संयोजक रोहित बंसल, पूर्व प्रधान ब्रह्म सिंह चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्म सिंह वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र मुखिया, मास्टर ब्रह्मचारी सिंह, विपिन मनचंदा, सुदर्शन गोयल, आशीष उपाध्याय, सतपाल वाल्मीकि, दीनदयाल वाल्मीकि, गंगा शरण वाल्मीकि, लीलू वाल्मीकि, बृजेश बेनीवाल, मनोज सांधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारत वीर गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संतराम जाटव, नवीन देशवाल, कालू देशवाल, मदनपाल चौधरी, सूरज पटवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
मोनू भाटी

मवाना। नामित सभासद अर्जुन काली ने तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम मवाना तथा सीओ मवाना को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा।
अर्जुन काली ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के तहसील ग्राउंड के पास स्थित विद्यालय में लगभग 150 से 200 छात्राएं पढ़ती हैं और छात्रावास में निवास करती हैं। विद्यालय की दीवार से सटे क्षेत्र में नगर पालिका परिषद मवाना द्वारा ओपन स्टेडियम की पेढ़ियां बनवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की दीवार पहले से ही काफी छोटी है। पेढ़ियों के निर्माण के बाद किसी बाहरी व्यक्ति के लिए दीवार फांदकर विद्यालय परिसर में प्रवेश करना आसान हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी तहसील ग्राउंड में नशा करने वाले कुछ लोगों ने विद्यालय में घुसने की कोशिश की है, जिससे छात्राओं की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
ज्ञापन में मांग की गई कि सरकार के *बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ* अभियान की भावना को ध्यान में रखते हुए पहले विद्यालय की दीवार ऊंची और मजबूत कराई जाए, ताकि कोई असामाजिक तत्व परिसर में प्रवेश न कर सके। इसके बाद ही स्टेडियम निर्माण कार्य कराया जाए।
अर्जुन काली ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन उचित कार्रवाई करे, जिससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
इस दौरान नवनीत चौहान, मोहित शर्मा, वंश जाटव, गणपत जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डी मोनफोर अकादमी का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन, छात्रा संस्कृति ने किया टॉप
मेरठ, बहसूमा। सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में डी मोनफोर अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय की छात्रा संस्कृति ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं परी ने 87.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा नवनीत ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने बधाई दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से छात्र हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है।

उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु चिकारा ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर ही यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने सभी छात्रों को निरंतर प्रगति करते रहने का संदेश दिया।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
डी मोनफोर अकादमी का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन, छात्रा संस्कृति ने किया टॉप
मेरठ, बहसूमा। सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में डी मोनफोर अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय की छात्रा संस्कृति ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं परी ने 87.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा नवनीत ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने बधाई दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से छात्र हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है।

उपप्रधानाचार्या श्रीमती रितु चिकारा ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर ही यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने सभी छात्रों को निरंतर प्रगति करते रहने का संदेश दिया।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।