मिर्जापुर: गैस एजेंसी की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान, 20–25 दिन बाद भी नहीं हो रही डिलीवरी
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित आधुनिक गैस एजेंसी के उपभोक्ता इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग के 20 से 25 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है।
बताया जाता है कि पूर्व में यह एजेंसी परमार गैस एजेंसी के नाम से संचालित होती थी, जिसे बाद में आधुनिक एजेंसी में मर्ज कर दिया गया। मर्जर के बाद शहर के बड़ी संख्या में कनेक्शन इसी एजेंसी में स्थानांतरित हो गए, जिसके चलते वितरण व्यवस्था चरमरा गई है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर संपर्क करने पर उन्हें गोदाम से स्वयं सिलेंडर ले जाने की बात कही जाती है, जबकि जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद एजेंसी प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी कर रही है।
स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा इस संबंध में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे एजेंसी के मनोबल बढ़े हुए हैं और उपभोक्ताओं की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और समयबद्ध होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए।
Mirzapur : बहुचर्चित कालोनाइजर मीना सिंह हत्याकांड में चालक और उसके साथी को आजीवन कारावास की सजा


मीरजापुर। जिले के बहुचर्चित कालोनाइजरमीना सिंह हत्याकांड में उसके ड्राइवर और उसके साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मीरजापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के राजा विजयपुर कोठी मोहल्ले में 10 वर्ष पहले कालोनाइजर मीना सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड मामले में उन्हीं के चालक दिलीप पटेल और उसके साथी शन्नू खां को दोषी पाया गया था। मामले में कईयों के नाम उछले थें, लेकिन पुलिस ने प्रमुख रुप से दिलीप पटेल तथा उसके साथी शन्नू खां का नाम प्रकाश में आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। जिन्हें दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश शबीह जेहरा ने उम्र कैद की सजा सुनाई।साथ ही 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
वायरल शार्ट सर्किट होने से ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा
लालगंज(मीरजापुर): थाना के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित तुलसी गांव में बुधवार को सुबह वायरल शार्ट सर्किट होने से ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। संयोग अच्छा था की ट्रक चालक उस समय चाय चाय पीने के लिए नीचे उतरा हुआ था बाल बाल बच गया। ट्रक पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र सामान लोड कर जा रहा था। आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड ने ट्रक की आग को बुझाया।
प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटूलिया गांव निवासी ट्रक चालक लुकमान पुत्र सोहराब अली पश्चिम बंगाल से अपनी हाईवा ट्रक पर डायना  माइट यानी अलमुनियम का सामान लादकर  महाराष्ट्र खाली करने जा रहा था। वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित तुलसी के नदनी गांव में सुबह 5:00 बजे ट्रक चालक ट्रक रोक कर चाय पीने के लिए दुकान पर गया और चाय पीने के बाद जब ट्रक के पास पहुंचा और चालक साइड का गेट खोलते ही ट्रक के आग धूं-धूं कर जलने लगा।ट्रक चालक ने बताया की वायर शॉर्ट  होने के कारण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई और ट्रक पूरी तरह से जलने लगा । स्थानीय लोगों और राहगीरों ने लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुजीत सेठ को सूचित किया इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से ट्रक का काफी हिस्सा जल चुका था। किसी तरह से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस चौकी प्रभारी सुजीत सेठ पहुंचे आग पर काबू पाया गया।
सपा प्रतिनिधी मंडल डीएम से मिला मांगा मतदाता सूची के काटे और जोडे गये नाम
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधीमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार  से  जिले की  मिर्जापुर, छानबे, चुनार, मझवां, मडिहान विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण/संशोधन के दौरान जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जोड़े गए हैं, स्थानांतरित (परिवर्तित) किए गए हैं, तथा जिन मतदाताओं के नाम मैपिंग अथवा लॉजिकल एरर की श्रेणी में दर्ज हैं।
उपरोक्त सभी श्रेणियों (वोट कटने, जोड़ने, स्थानांतरण, मैपिंग एवं लॉजिकल एरर) से संबंधित मतदाताओं का स्पष्ट एवं प्रमाणिक विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। जिससे आवश्यक जांच एवं सत्यापन किया जा सके। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर गुलाबचन्द्र से मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने मझवां विधानसभा की जोडे और काटे गये नामो की सूची मांगी। चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा से चुनार विधानसभा की मतदाता सूची मांगा। वही छानबे विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद ने उपजिलाधिकारी लालगंज से काटे ओैर जोडे गये नामो की मतदाता सूची मांगा। और कहा गया की निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा जायेगा और 24 अप्रैल को जिलाधिकारी से शिकायत की जायेगी और मतदाता सूची पर आपत्ती दर्ज कराया जायेगा।
प्रतिनिधीमंडल ने जिला महासचिव आदर्श यादव, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, राणाप्रताप सिंह, कान्धा यादव, हरिशंकर यादव, जुम्मन खान आदि शामिल है।
बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर,दो की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

गंभीर रूप से घायल बाइक चालक मंडलीय अस्पताल रेफर

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना
क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के बुदामा गांव निवासी 57 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पाल अपने नाती 18 वर्षीय अंकित कुमार पाल निवासी नेवढ़िया थाना सोहागी जिला रीवा मध्य प्रदेश के साथ बाइक सवार होकर प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी 56 वर्षीय अपने समधी हरिशंकर पाल उर्फ कैर के यहां गए। यहां से तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सोमवार की शाम अपने रिश्तेदार के यहां बरात में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के कचनार गांव गए थे। मंगलवार सुबह तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे सुबह नौ बजे के करीब जैसे ही लहुरियादह गांव में तो मध्यप्रदेश की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी नारायण पाल व हरिशंकर पाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा अंकित पाल गंभीर से घायल हो गया। हेलमेट पहनने की वजह से अंकित के सिर में चोटें नही आई जबकि पैर में गंभीर चोटें आई हैं।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन एसआइ विनोद सिंह, शिवाकांत पांडेय एसआइ पुनीत गुप्ता ने घटना की जांच करते हुए घायल बाइक चालक को उपचार हेतु न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मध्य प्रदेश निवासी मृतक लक्ष्मी नारायण पाल को दो पुत्र हैं। प्रयागराज जिला निवासी हरिशंकर पाल उर्फ कैर को दो पुत्र और दो पुत्री हैं। जिसमें एक पुत्र अविवाहित है। दोनों मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। घटना की खबर पाकर मृतकों के रिश्तेदार व स्वजन रोते-बिलखते हुए ड्रमंडगंज थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अंकित पाल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
Mirzapur : ₹ 25 हजार के ईनामिया गिरफ्तार

मीरजापुर। दिल्ली एक निवासी एक शातिर अपराधी को मीरजापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था जो फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है।
दरअसल, पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को मंगलवार को यह सफलता हाथ तब लगी है, जब अहरौरा थाना पुलिस पर उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के ईनामियां वांछित पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर जनपद पूर्वी दिल्ली, दिल्ली को थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत लखनियादरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी अहरौरा के मुताबिक पंकज पर कई मुकदमें पंजीकृत हैं तथा वह एक शातिर किस्म का अपराधी है।
75 लाख लोग से अधिक लोग स्मार्ट मीटर से है प्रभावित
स्मार्ट मीटर बन गया है उपभोक्ताओं का खून चूसने वाला मीटर

समय रहते शासन नहीं चेता, तो सड़कों पर होगा विशाल जन आंदोलन- करणी सेना जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार


मीरजापुर। मिर्जापुर जनपद सहित अन्य सभी प्रदेशों में इस वक्त इलेक्ट्रॉनिक मीटर का आतंक जनता पर छाया हुआ है। प्रत्येक ग्राहक के बिजली के मीटर में एक चिप लगा हुआ है, जिसे बिजली विभाग के अधिकारी गण अपने चेंबर में बैठे-बैठे रिमोट से कंट्रोल करते हैं । और आए दिन लोगों के घरों की समस्याएं बढ़ रही हैं। यह स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का खून चूसने वाला मीटर बन चुका है।  ग्राहकों ने पूरा बिजली का बिल दिया हुआ है फिर भी एडवांस बुकिंग के नाम पर उनके पैसे ब्लॉक कर रहे हैं । और यदि वह पैसे नहीं दे रहे हैं तो उनके घरों की बिजली काट दी जा रही है। इस धोखाधड़ी का विरोध करते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरबार ने कहा है कि यदि सरकार ग्राहकों के घरों पर लगाए तमाम स्मार्ट मीटर को वापस उतार कर पुराने जेनुइन मीटर नहीं स्थापित करता है तो स्मार्ट मीटर की धोखाधड़ी के खिलाफ एक बहुत विशाल जन आंदोलन किया जाएगा , जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की एवं प्रशासन की होगी। दिलीप सिंह गहरवार  ने कहा कि उपभोक्ता पूरा बिल देने के बावजूद अंधेरे में पड़ा है ।  पैसा भर रहा है लेकिन वह एडवांस और रिजर्व के नाम पर जमा कर लिया जा रहा है । बिजली का बिल पूरा होने के बावजूद घरों की बिजली कनेक्शन काट दी जा रही है । और यह कार्य सीढ़ी लगाकर मजदूर नहीं कर रहे हैं जिनसे बात किया जा सके,  ग्राहकों को बिना जानकारी दिए ऑफिस में ऐसी में बैठे हुए बिजली विभाग के कतिपय अधिकारी गण मीटर में लगे चिप से अपने रिमोट से बिजली कनेक्शन को बंद कर दे रहे हैं।  गर्मी की ऐसी जलन स्थिति में जहां परिवार बच्चे गर्मी से बिल बिला रहे हैं पानी से बिल बिला रहे हैं, और बिजली विभाग अपने नाटक पर उतारू है यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा । स्मार्ट मीटर लगाने से उत्तर प्रदेश में 3:30 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं जिनके पास रोजी-रोटी की समस्या रहने के बावजूद इस समय बिल भरने में अक्षम साबित हो रहे हैं।  उन्होंने कहा है कि तत्काल बिजली विभाग इसका संज्ञान लेकर जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन इसका संज्ञान लेकर बिजली की स्मार्ट मित्रों को तत्काल उतरवा कर ग्राहकों को जेनुइन मीटर लगाकर उनसे जो भी उनका यूनिट आता है वह बिल ले और इसके लिए ग्राहक सहर्ष तैयार भी हैं  । उन्हें स्मार्ट मीटर के नाम पर उनका उत्पीड़न ना किया जाए। यदि इस समस्या का समाधान सरकार समय रहते नहीं करती है तो उत्तर प्रदेश में इसको लेकर बड़ा आंदोलन होगा ,और जनता सड़कों पर आ जाएगी। इसको संभालना सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगा।
Mirzapur: कृत्रिम अंग वितरण हेतु शिविर का आयोजन-अपने ब्लाक पर पहुंच कर दिव्यांग बंधु कराएं पंजीकरण
मीरजापुर। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण राजेश सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत चिन्हाकंन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिन्हाकंन शिविर आयोजन जिसमें 23 अप्रैल 2026 को जमालपुर एवं नगर पालिका अहरौरा विकास खण्ड जमालपुर दिन गुरूवार को, 28 अप्रैल 2026 नरायनपुर एवं नगर पालिका चुनार विकास खण्ड नरायनपुर परिसर दिन मंगलवार को, 30 अप्रैल 2026 विकास हलिया के परिसर में दिन गुरूवार को, 2 मई 2026 को विकास खण्ड के राजगढ़ के परिसर में दिन शनिवार को, 6 मई 2026 को विकास खण्ड छानबे के परिसर में दिन बुधवार को, 7 मई 2026 को विकास सीखड़ के परिसर में दिन गुरूवार को, 12 मई 2026 को विकास खण्ड मझवां एवं नगर पंचायत कछवां में विकास खण्ड मझवां के परिसर में दिन मंगलवार को, 13 मई 2026 को विकास खण्ड लालगंज परिसर में दिन बुधवार को, 15 मई 2026 को विकास खण्ड पहाड़ी के परिसर में दिन शुक्रवार को, 19 मई 2026 को विकास खण्ड मड़िहान के परिसर में दिन मंगलवार को 20 मई 2026 विकास खण्ड सिटी एवं नगर पालिका सदर में विकास खण्ड नगर सिटी परिसर में दिन बुधवार को एवं 22 मई 2026 को विकास खण्ड कोन के परिसर में दिन शुक्रवार को शिविर का आयोजन होगा। चिन्हाकंन शिविर में उपरोक्त तिथियों पर दिव्यांगजन अपने साथ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान, तहसील द्वारा निर्गत (ग्रामीण क्षेत्र में रू 46080- से अधिक का न हो एवं शहरी क्षेत्र में रू 56460- से अधिक का न हो), आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रदर्शित पासपोर्ट साइज 4 फोटो अपने लाकर शिविर में पंजीकरण करा सकते है।
माँ विंध्यवासिनी धाम: भीषण गर्मी और भीड़ में श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

मिर्जापुर के माँ विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को कड़ी धूप में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी लाइनों में खड़े भक्तों के पांव गर्म फर्श के कारण जल रहे हैं, जिससे स्थिति और भी कठिन हो गई है।

खासकर गेट नंबर 2 और 3 -4 जाने वाले मार्ग पर धूप का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के दौरान गर्म जमीन पर नंगे पैर रहना बेहद तकलीफदेह है। भक्तों ने मंदिर प्रशासन से मांग की है कि छाया की व्यवस्था, मैट बिछाने और पानी के छिड़काव जैसे इंतजाम किए जाएं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल,एक ट्रामा सेंटर रेफर हालत गंभीर
पंकज कुमार
लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय तहसील के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के पूर्वा औसान सिंह गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे राहगीर तथा बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद राहगीर की गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी राजू (21) अपने पिता सभाजीत ( 50) को पीछे बैठा कर तिलांव गांव में रिश्तेदार के यहां गया था देर शाम घर वापस लौटते समय जैसे ही हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग के पूर्वा औसान सिंह गांव के पास पहुंचे कि पैदल जा रहे पूर्वा औसान सिंह गांव निवासी देवराज मौर्य (50) को टक्कर मार दिया जिससे गिरकर घायल हो गया। बाइक चालक सहित सवार भी घायल हो गए। चिकित्सक विमल कुमार के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद देवराज मौर्य की गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।