जिलाधिकारी के निर्देश पर रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का आयोजन

जौनपुर। जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र के निर्देश एवं उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार के मार्गदर्शन के क्रम में तहसील के ग्राम सभा रामपुर नद्दी में लेखपाल सुरेन्द्र सिंह द्वारा किसान संगोष्ठी आयोजित भगवती माता मंदिर के समीप  हुआ।
सर्वप्रथम  लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने कुछ दिनों पहले निधन हुए सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. धनेन्द्र नाथ मिश्र के आवास पर पहुंच  शोक संवेदना व्यक्त किए। इस अवसर पर स्व.धनेन्द्र नाथ मिश्र के पुत्रों में संतोष कुमार मिश्र, अरविन्द कुमार मिश्रा एवं पौत्रगण में अमित कुमार मिश्रा, आदर्श मिश्र एवं स्व. प्रेमनाथ मिश्र के पुत्र रजनीश मिश्र उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि रतन ओझा, अश्वनी की उपस्थिति में लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने वरासत एवं अन्य विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि, " पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त प्राप्त करने के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री जरूरी कर दी गई है।" उन्होंने मौके पर स्व.जगदीश मिश्र की पत्नी मीरा मिश्र की फार्मर आईडी बनाई एवं पं. ओंकारनाथ मिश्र की फार्मर आईडी की अद्यतन जानकारी दी। लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि ,"फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को फसल ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड अन्य कृषि ऋण प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ लेने और प्राकृतिक आपदा के समय क्षतिपूर्ति के लिए पात्र किसानों की पहचान करने में भी आसानी होगी।फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध विभागों को किसानों का अद्यतन डाटा उपलब्ध होगा, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान को केवल आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा भूमि अभिलेख की प्रति, खसरा-खतौनी की आवश्यक हैं।"
कुल्हनामऊ में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य प्रतिमा का अनावरण

जौनपुर। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम के जन्मदिन के पावन अवसर पर जिले के कुल्हनामऊ चौराहे पर स्थापित 11 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन एवं अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का आयोजन मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रमोद पाठक के संयोजन में किया गया। शाम शुरू हुए कार्यक्रम में 51बटुको द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना, आरती और परशुराम चालीसा का पाठ किया गया। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।इस मौके पर प्रमोद पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे समाज के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि “भगवान को जातियों में बांटना गलत सोच है, वे सर्व समाज के लिए समान रूप से पूजनीय हैं।” कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों की सहभागिता इस संदेश को मजबूत करती दिखी।राजनीतिक चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसे किसी प्रकार के शक्ति प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने धर्म की रक्षा में भगवान परशुराम के योगदान पर प्रकाश डाला। प्रतिमा अनावरण के इस अवसर पर राजनीतिक सीमाओं से परे हटकर विभिन्न जन प्रतिनिधि एक साथ नजर आए। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा की कुल्हनामऊ का यह जमदग्निपुरम पार्क न केवल पर्यटन का केंद्र बनेगा बल्कि युवाओं को धर्म और पुरुषार्थ की सीख भी देगा वहीं विधायक बदलापुर ने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि जनता स्वयं सही-गलत का निर्णय करेगी।आयोजन की सफलता में कई लोगों का योगदान रहा, जिसमें परमिशन से लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तक विभिन्न स्तरों पर सहयोग मिला। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में इस स्थल को “परशुराम चौक” या “परशुराम पार्क” के रूप में विकसित करने की योजना है।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों सहित हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, उद्योगपति तथा वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ,पूर्व ब्लाक प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं श्रीपति उपाध्याय जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ,कुंवर मृगेंद्र सिंह समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
ब्राह्मण संगठन ने निकाली भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा
जौनपुर । नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा आगरा के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवाह्न पर जिले में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपरांत निकली गई भव्य शोभायात्रा जमदग्निपार्क में स्थित भगवान श्री परशुराम की दिव्य प्रतिमा का लोगों ने दर्शन किया तत्पश्चात नगर में भ्रमण करते हुए पॉलिटेक्निक स्थित शिव मंदिर कृषि भवन परिसर में शोभा यात्रा का समापन किया गया है। वही नगर में विभिन्न संगठनों ने मिलकर एक साथ शोभायात्रा निकाली अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. की शोभायात्रा शुक्ला मैरिज लॉन हरबसपुर से निकलकर जमदग्निपुरम पार्क होते हुए शहर में भ्रमण कर कृषि भवन स्थित शिव मंदिर पर समापन किया गया जहां भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया इस मौके पर श्रीपति उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र प्रदेश प्रवक्ता, पं. अवध नारायण तिवारी राष्ट्रीय सचिव, जयेंद्र शुक्ला मंडल अध्यक्ष वाराणसी व जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे अपनी टीम के साथ रहे।
भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के चारों गांव स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर दिव्य शोभा यात्रा निकालकर रथ डीजे एवं भगवान श्री परशुराम की झांकी का दिव्य दर्शन कराते हुए नगर में भ्रमण हुआ वहीं आपको बता दें कि सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा का पुजारी सुनील मिश्र द्वारा पूजा अर्चना करते हुए आचार्य सुरेंद्रनाथ तिवारी रत्नाकर आचार्य एवं धर्मेंद्र आचार्य द्वारा विधि विधान से हवन कराया गया वही जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का दर्शन करते हुए लोगों को इस तपती धूप में जलपान कराया जिनमें ठेंगहा गद्दोपुर महराजगंज लोहिंदा शामिल रहा मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभायात्रा जिले पर समापन हुआ है वही ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र अपनी पूरी टीम के साथ लगे रहे, जिनमें पंकज उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, निलेश मिश्रा, अमरपाल तिवारी  महेंद्र उपाध्याय, यादवेंद्र दुबे, भोले मिश्र, सागर गिरी, सुरेंद्र पांडे, अकेला बाबा ,लालचंद गिरी, राम पांडे ,राजेश उपाध्याय ,इंद्रेश मिश्रा, कल्पना उपाध्याय, भैया लाल उपाध्याय, संदीप कृष्ण मिश्रा, प्रवीण दुबे, ललन संजय तिवारी, विनोद उपाध्याय, सुभाष चंद्र उपाध्याय, नवीन उपाध्याय तथा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
ग्राम रोजगार सेवकों का विरोध प्रदर्शन, 10 सूत्रीय ज्ञापन सौपा
जौनपुर । महराजगंज ब्लॉक के मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को रोजगार सेवक अध्यक्ष संतोष मिश्रा की अगुवाई में ब्लॉक प्रशासन के माध्यम से सरकार को 10 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को सौंपा।साथ ही अपनी समस्याओं के समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग वर्ष 2006 से संविदा पर कार्यरत लगभग 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देना है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि की मांग भी शामिल है।रोजगार सेवकों का कहना है कि वे पिछले 17 वर्षों से पंचायत स्तर पर मनरेगा सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है।रोजगार सेवकों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 मई 2026 तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश भर के रोजगार सेवक राजधानी लखनऊ में एकत्र होंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।ज्ञापन के दौरान अमरनाथ निषाद,मूलचंद्र सरोज, सूर्यलाल उमर,राजकुमार, प्रमोद, रमेश सिंह,दुष्यंन्द्र, संदीप,शिल्पा पटेल, संगीता,सुनीता,प्रियंका,शोभावती सहित अन्य उपस्थित रहे।
सार्वजनिक स्थलों पर भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करना धर्मसम्मत नहीं : बाबा दुबे

जौनपुर। भगवान परशुराम को विष्णु का छठा अवतार माना गया है और पृथ्वी के साथ चिरंजीवियों में एक माने जाते  हैं। माना जाता है कि आज भी वह महेंद्र गिरी पर्वत पर तपस्या कर रहे हैं। ऐसे में महापुरुषों की तरह सार्वजनिक स्थानों पर उनकी मूर्तियां स्थापित नहीं की जा सकती हैं। पूर्व विधायक बाबा दुबे ने सार्वजनिक स्थलों पर किसी महापुरुष की तरह लगाई जा रही उनकी मूर्ति को धर्मशास्त्र के विरुद्ध बताते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि किसी भी भगवान की मूर्ति की तरह भगवान परशुराम की मूर्ति को भी प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही स्थापित की जानी चाहिए तथा नियमित उनकी पूजा अर्चना होनी चाहिए जबकि महापुरुषों की मूर्तियों के लिए प्राण प्रतिष्ठा और नियमित पूजा अर्चना लागू नहीं होता। बाबा दुबे ने कहा कि पिछले कुछ अरसे से भगवान परशुराम की मूर्तियों को लेकर राजनीति की जा रही है तथा राजनीतिक पिपासा की शांति के लिए ही उनकी मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। परंतु हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भगवान परशुराम की मूर्ति को बिना प्राण प्रतिष्ठा किए सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित करके कर्तव्यों की इति श्री नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि उनकी मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया जाए तथा नियमित पूजा पाठ के लिए पुजारी रखे जाएं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को संसार के सात अमर लोगों में माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कलयुग की समाप्ति पर वे भगवान कल्कि के रूप में एक बार फिर दुष्टों का संहार करेंगे। श्री दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम भले ब्राह्मण कुल में पैदा हुए थे परंतु उनका कार्य पूरी तरह से क्षत्रियोचित था। उन्होंने दुष्ट राजाओं का विनाश किया यही कारण है कि उन्हें ब्रह्म क्षत्रीय कहा जाता है। उन्होंने भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे योद्धाओं को शिक्षा दी थी।
एबीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार परीक्षाफल प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय एबीएस इंटरनेशनल स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एबीएस इंटरनेशनल स्कूल (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग से शानदार परीक्षाफल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने जनपद टॉपर सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है। होनहार छात्रा अनुष्का मौर्य (97%) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं समीक्षा (94%), दिव्यांशु शुक्ला (92.8%), प्रज्ञा यादव (91.2%), विभु दुबे (89.2%), निधात्री त्रिपाठी (89%), आयुष शर्मा (87.2%) एवं दिव्यांशी यादव (86.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र को मिलेगी और मजबूती : कृपाशंकर सिंह
जौनपुर।  भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के प्रति जागरूकता फैलाना था। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया है।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया, जिन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी पहलें शामिल हैं, जो महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हुई हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक विशेष सत्र बुलाया गया है। यह कदम महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को विधायिका में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर शशि मौर्य,सीमा प्रजापति, आशा प्रमिला समेत सैकड़ों महिला शक्ति उपस्थित रही।
संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति
जौनपुर (शिवपूजन पांडे)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद का पूर्व विधायक बाबा दुबे से बदलापुर स्थित उनके आवास बाबा कुंज में की गई मुलाकात ने बदलापुर विधानसभा में राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। देखा जाए तो बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ा था और बहुत ही कम मतों से पराजित हुए थे। लोकसभा चुनाव में बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिए जाने से नाराज बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे? अब तक आठ चुनाव लड़ चुके बाबा दुबे का चुनाव लड़ना तय है और वह बाकायदा जन विश्वास यात्रा के माध्यम से लोगों से लगातार मिल रहे हैं। संजय निषाद की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी है। ऐसे में सवाल उठता है कि बाबा दुबे से उनके मिलने का औचित्य क्या है? राजनीतिक जानकारों की माने तो संजय निषाद शाहगंज की सीट के बदले बदलापुर की सीट मांग सकते हैं। शाहगंज विधानसभा में जिस तरह से रमेश सिंह को मामूली मतों से विजय प्राप्त हुई थी, जबकि ओवैसी की पार्टी को 8 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे। 2027 के चुनाव में मुसलमान का यह मत किसी भी कीमत पर बंटता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में रमेश सिंह की विजय पर संदेह के बादल दिखाई दे रहे हैं। शाहगंज के मुकाबले संजय निषाद को बदलापुर की सीट ज्यादा सुरक्षित दिखाई दे रही है। भाजपा भी भीतर ही भीतर समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रयोग से डरती दिखाई दे रही है। आने वाले चुनाव में यूजीसी प्रमुख मुद्दा रहेगा, जिसके चलते भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी बदलापुर विधानसभा में निषाद या अन्य ऐसी जाति के कैंडिडेट को खड़ा कर सकती है, जो भाजपा का वोट बैंक माना जाता रहा है। ऐसे में भाजपा भी इस सीट पर झुकने को तैयार हो सकती है। इस बारे में पूछे जाने पर बाबा दुबे ने कहा कि संजय निषाद उनसे मित्रवत मुलाकात करने आए थे। हम लोगों के बीच कई बातों पर सकारात्मक चर्चा हुई।  एक बात तो तय है कि इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार पूरी तरह से गरम दिखाई दे रहा है।
वरिष्ठ समाजसेवी पूर्णमासी शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
जौनपुर। जनपद के सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य एवं उत्कृष्ट समाजसेवी पूर्णमासी शर्मा का विगत 2 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।उक्त जानकारी प्राप्त होने पर जनपद जौनपुर ही नहीं अपितु संपूर्ण पूर्वांचल के जिलों से शुभचिंतकों सहित तमाम सामाजिक संगठनों के समाजसेवियों की उपस्थिति देखी गई।ग्राम खमपुर निवासी  पूर्व प्रधानाध्यापक स्व.पूर्णमासी शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति,नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट,महापद्म नंद आर्गनाइजेशन वेलफेयर संस्था एवं नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित भदोही जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा,एम डबलू ओ के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रतापगढ़ सुल्तानपुर वाराणसी जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा गणमान्य नागरिकों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने स्व.पूर्णमासी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि एक कुशल शिक्षक और समाजसेवी के रूप में पूर्णमासी का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को खमपुर और आसपास का क्षेत्र सदैव याद रखेगा।स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने शोकाकुल परिवार को जीवन के रहस्य से सांत्वना दी तथा स्वजातीय बंधुओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।शोक व्यक्त करने वालों में समिति के समस्त पदाधिकारी, खमपुर ग्राम के निवासी और शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल रहे।मुंबई से सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,नंदवंशी हरिकेश शर्मा नंदवंशी, नंदवंशी प्रदीप कुमार शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा,मनोज जगदीश शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, श्रीमती राधा संतोष शर्मा, हरिशंकर शर्मा उर्फ मुन्ना,कर्पूरी शर्मा,गंगेश शर्मा,संतोष शर्मा, कलेक्टर शर्मा,जे पी शर्मा,कदम कदम पर के संपादक छोटेलाल शर्मा,प्रबंध संपादक अनिल शर्मा सहित अनेकों समाजसेवियों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।