देवघर-संघ यात्रा के 100 वर्ष प्रबुद्ध जन गोष्ठी संपन्न पंच परिवर्तन पर मुख्य वक्ता कुणाल कुमार का जोर, राष्ट्र निर्माण पर हुआ गहन मंथन।
देवघर: में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रबुद्ध जन गोष्ठी रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर शहर में पहले से उत्साह का माहौल था, जो कार्यक्रम के दौरान साफ नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से हुआ। इसके बाद मुख्य वक्ता प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार ने विस्तार से अपने विचार रखते हुए संघ की कार्यप्रणाली और समाज निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित किया। मौके पर मुख्य वक्ता कुणाल कुमार ने अपने संबोधन में पंच परिवर्तन स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि समाज में स्थायी परिवर्तन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि व्यक्ति के आचरण और जीवनशैली में बदलाव से आता है। उन्होंने स्वदेशी को आत्मनिर्भरता का आधार बताते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों और उत्पादों को बढ़ावा देना राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। नागरिक कर्तव्यों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन भी उतना ही आवश्यक है, तभी एक जिम्मेदार समाज का निर्माण हो सकता है। पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया। सामाजिक समरसता को उन्होंने राष्ट्र की एकता का मूल आधार बताते हुए कहा कि भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधना समय की मांग है। वहीं कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार संस्था को मजबूत करने पर भी उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश और हिन्दुत्व का यह स्वर्णिम काल है, लेकिन इस दौर में हमें सजग और संतुलित होकर आगे बढ़ना होगा, ताकि विकास के साथ मूल्यों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोकानंद झा ने शिक्षा और संस्कार के महत्व पर बल दिया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ मनीष राज और डॉ पूजा राय ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर लीलाबारानंद नाथ महाराज का आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम को आध्यात्मिक आयाम मिला। गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, संगठन की भूमिका और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर संघ व सामुहिक गीत के साथ अतिथियों का परिचय व स्वागत सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार गुप्ता ने व संचालन नगर कार्यवाह डॉ आनंद वर्धन ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व मंत्री राज पलिवार, डॉ राजीव रंजन, मधुसुदन मंडल, डॉ गोपाल जी शरण, सुजीत सिंह, विनय बरनवाल, पंकज कुमार बरनवाल, शैलेश सिंह, अमित राव, अभिषेक मिश्रा, शुभम कृष्णा, विनायक कुमार, डॉ राजेश प्रसाद, धुव्र प्रसाद साह, विजया सिंह, अलका सोनी, अजय कुमार सिंह, गौरी शंकर शर्मा, धनंजय तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता, प्रेमलता बरनवाल, दिलीप कुमार बरनवाल, संजय कुमार मिश्रा, संजीव जजवाडे़, आलोक मल्लिक, सुरज कुमार झा, मनोज कुमार, रीचा कुमारी, प्रकाश मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद और सामूहिक चिंतन को नई दिशा देते हैं।
देवघर-के डीएवी भंडारकोला विद्यालय में हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में आज महात्मा हंसराज जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ एवं हवन के साथ हुई।इसके बाद महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने उनके आदर्शों एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, अनुशासन एवं समर्पण की प्रेरणा देता है।उन्होंने भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया, जो आज भी डीएवी संस्थानों की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास करते हैं।उनका मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं कविता-पाठ प्रस्तुत किए गए, जिसमें हंसराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-प्रीमियम लीग सीजन -13 दो मैच 1ब्लू रॉकर्स और ब्लैक रॉयल 2 ब्राउन बीयर्स और पिंक पैंथर के बीच आज खेला गया।
देवघर: प्रीमियर लीग-13 का आज 19 अप्रैल, 2026 को पहला मैच ब्लू रॉकर्स और ब्लैक रॉयल्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ब्लू रॉकर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 145 रन बनाए। ब्लू रॉकर्स की ओर से जितेंद्र शर्मा ने 43 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन, जबकि राघव सारनम ने पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन और स्वागत ने 14 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए ब्लैक रॉयल्स के ओर से सुधांशु मंडल ने चार ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किया। जबकि यश सिंहा ने 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट जबकि सुमंत कुमार सिंह ने 4 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए निर्धारित 146 रन के स्कोर को ब्लैक रॉयल्स ने 18 ओवर में 5 विकेट होकर 150 रन बनाकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से बल्लेबाज परवेज शेख ने सर्वाधिक 61 रन की पारी मात्र 29 बॉल में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से बनाया। इसके अलावा साहिल शेख ने 32 रन और अनिल झा ने 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को जीत दिलाने में सहयोग किया। पहले मैच के लिए नाबाद अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज परवेज शेख को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। ======================= आज का दूसरा मैच ब्राउन बीयर्स और पिंक पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें ब्राउन बीयर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कुलदीप ने 35 रन अभिषेक कुमार ने नाबाद 28 रन, शुभम कुमार ने 35 रन, मानिक शर्मा 19 रन और विक्रम सिंह ने भी 19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए अनिकेत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक छ: विकेट हासिल किया जबकि गौरव शर्मा और वरुण चौधरी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। पिंक पैंथर की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 156 रन बना मैच में जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से गौरव शर्मा ने 55 रन जब की अनिकेत शर्मा 15, संजीव झा 19 और आर्यन चौधरी - अंकित चौधरी ने 11-11 रनों का योगदान देकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। गेंदबाजी करते हुए ब्राउन बीयर्स की ओर से अमर ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट, विक्रम सिंह ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच में अनिकेत शर्मा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ======================= कल पुरस्कार वितरण के समय देवघर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विजय झा के साथ ही ज्ञान प्रकाश, अनिल झा,इफ्तिखार शेख,आलोक राजहंस, राकेश पांडे राजेश श्रृंगारी, सुभाष मिश्रा आदि उपस्थित थे। दोनों मैचों के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार परवेज शेख और अनिकेत शर्मा को क्लीन केयर भारती सोसाइटी के फाउंडर श्री सी एम भारती, सानू गुप्ता, राजेश श्रृंगारी के हाथों दिया गया।
देवघर-साप्ताहिक विश्व पृथ्वी दिवस के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।
देवघर: विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। स्थानीय साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के बैनर तले दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में विद्यार्थियों के बीच 'विश्व पृथ्वी दिवस' शीर्षक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई। प्राप्ताँक के आधार पर बेबी कुमारी को प्रथम, कशिश प्रिया को द्वितीय, आकृति कुमारी वर्णवाल को तृतीय, अमन कुमार को चतुर्थ, आस्था कुमारी को पंचम, आयुष कुमार को षष्ठ, मुस्कान सिंह को सप्तम, निशांत राज को अष्टम एवं शौर्य मयंक सिंह को नवम स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी 22 अप्रैल रवीन्द्र सभागार में मुख्य अतिथि साइंस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संत माइकल एंग्लो विद्यालय के निदेशक डॉ. जय चंद्र राज, विशिष्ट अतिथि साइंस फॉर सोसाइटी, देवघर के अध्यक्ष प्रो. रामनंदन सिंह, सचिव सुबोध कुमार झा, साइंस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव व दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार के करकमलों से पुरस्कृत किया जाएगा। आज की प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ साथ शिक्षिका मनीषा घोष, सुदीप्ता चक्रबर्ती, भारती मैम, शिक्षक उदय कुमार मंडल, जीतेन्द्र कुमार चंद्र, मुनेश्वर प्रसाद यादव एवं अन्य की अहम भूमिका रही।
देवघर,-टेकिनोवा 2026 में डीएवी भंडारकोला के विद्यार्थियों ने दिया ए आई स्मार्ट हेलमेट का सुझाव।
देवघर: टेकिनोवा 2026 में डीएवी भंडारकोला के विद्यार्थियों ने दिया ए आई स्मार्ट हेलमेट का सुझाव:जीता कैश प्राइज नवाचार को बढ़ावा देने, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए टेकिनोवा 2026 का आयोजन स्थानीय होटल के सभागार में आयोजित किया गया। इस आयोजन में शहर के विभिन्न विद्यालयों के अलावा बीआईटी मेसरा और बीआईटी देवघर के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से आधुनिक युग में प्रौद्योगिकी के महत्व को उजागर करने तथा युवाओं को प्रेरित करने पर केंद्रित था। सभी प्रतिभागियों के ग्रुप ने अपने सुझाव दिए। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के विद्यार्थियों ने ए आई स्मार्ट हेलमेट का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि इस हेलमेट की खासियत होगी कि सड़क दुर्घटना होने पर ए आई तकनीक के माध्यम से नजदीकी अस्पताल, पुलिस स्टेशन और दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति के संबंधी को उसकी सूचना चली जाएगी और समय पर उसका इलाज संभव हो पाएगा। इस प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी, अनन्या एंजल ,अनुप्रिया सिंह, वैष्णवी और आयुषी कुमारी के ग्रुप को फर्स्ट रनर अप का खिताब मिला और साथ ही साथ सात हजार रुपए का इनाम भी मिला। यह कार्यक्रम एक बूट कैंप शैली का आयोजन था, जिसमें विचारों को वास्तविकता में बदलने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया था। यह कार्यक्रम झारखंड में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसमें एसटीपीआई देवघर क्षेत्र में आईटी/आईटीईएस विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि विज्ञान की नवीन तकनीकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त करने पर मैं बच्चों को हार्दिक बधाई देता हूँ ।आपने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मक सोच से यह सिद्ध कर दिया है कि नई तकनीकों का सही उपयोग हमारे भविष्य को और अधिक उज्ज्वल बना सकता है। आपने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से यह दर्शाया है कि विज्ञान केवल ज्ञान का विषय नहीं, बल्कि नवाचार और समाज की उन्नति का माध्यम है। मुझे विश्वास है कि आप इसी तरह निरंतर सीखते रहेंगे, नए प्रयोग करेंगे और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विद्यालय परिवार को आप पर गर्व है। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर,-झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में देवघर के युवा अधिवक्ता ने दर्ज की शानदार जीत राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान।
देवघर: राँची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में ललित यादव ने शानदार जीत दर्ज की । ललित यादव ने जीत के लिए निर्धारित कोटा के वोट को प्राप्त कर जीत दर्ज किया। स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पहले पुरुष अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने जीत का कोटा पूरा कर जीत दर्ज किया । वही पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के 36 वर्षीय युवा अधिवक्ता ललित यादव ने दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की । ललित यादव मूल रूप से देवघर के निवासी है और झारखंड उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करते हैं। ललित यादव ने राज्य के अधिवक्ता साथियों जताया आभार ललित यादव ने जीत दर्ज करने के बाद राज्य के सभी अधिवक्ता साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और लगभग सभी जगहों से मुझे भरपूर समर्थन मिला इसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं । आगे उन्होंने कहा कि पूरे संथाल परगना से लेकर पलामू, कोडरमा , चाईबासा से लेकर कोल्हान तक सभी जगहों पर झारखंड के हर बार से अधिवक्ता साथियों ने मुझे प्रथम वरीयता का वोट किया और कुछ जगहों पर प्रथम वरीयता का कुछ कम वोट मिला वहां भी दूसरे वरीयता का बहुत अधिक वोट प्राप्त हुआ इसलिए में समझता हूं जिस प्रकार से अधिवक्ता साथियों ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है में उन सभी के भरोसे पर खरा उतरने का काम करूंगा। यह जीत अधिवक्ता समाज की जीत है। जीत दर्ज करने के लिए निर्धारित कोटा स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जीत दर्ज होने के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। जीत के लिए 677 वोट निर्धारित किया गया है। इस कोटा तक जो भी अधिवक्ता पहुंच जाएंगे वह स्वतः जीत दर्ज कर जाएंगे। 677 के निर्धारित कोटा तक नहीं पहुंचने पर चुनाव के अंतिम दिन में टॉप 16 अधिवक्ता सलेक्ट हो जाएंगे। 23 सदस्यों के लिए 100 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन इस चुनाव में कुल 23 सदस्यों के लिए वोट डाले गए जिसमें से चुनाव में 18 पुरुष अधिवक्ता सदस्यों का चयन होना है, वही 5 महिला अधिवक्ता सदस्यों के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें से दो पुरुष अधिवक्ता जीत चुके हैं जिसमें झारखंड हाई कोर्ट के अब्दुल कलाम रसीदी जो पहले भी सदस्य थे और फिर से जीत दर्ज किया । वही पहली बार चुनाव लड़कर युवा अधिवक्ता ललित यादव ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही 5 महिला सदस्यों ने भी जीत दर्ज किया । महिलाओं के लिए कुल 7 सीट आरक्षित की गई है। जिनमें से पांच महिलाएं चुनाव जीत चुकी हैं। दो महिला का चुनाव मनोनयन के आधार पर होना है। 12 मार्च को हुई वोटिंग पूरे राज्य में 25001 अधिवक्ता मतदाता है। और 12 मार्च को राज्य के 37 बार एसोसिएशन एक साथ वोट डाले गए। 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं जिसमें से 75 पुरुष अधिवक्ता प्रत्याशी वही 25 महिला अधिवक्ता प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी है। 25 महिला में एक भी महिला प्रत्याशी ने निर्धारित कोटा को पूरा नहीं किया अंतिम से 20 महिला प्रत्याशी बाहर होने के कारण बचे 5 महिला प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया।
देवघर-के दीनबंधु उच्च विद्यालय में साप्ताहिक विश्व पृथ्वी दिवस के अंतर्गत रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन।
देवघर: पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। स्थानीय साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के बैनर तले दीनबंधु उच्च विद्यालय के भवानी शंकर बागची सभागार में विद्यार्थियों के बीच रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई। प्राप्ताँक के आधार पर नील आनंद को प्रथम, प्रियांशु शेखर एवं शिवम् कुमार रमानी को युग्म रूप से द्वितीय, रितिका कुमारी, बेबी कुमारी एवं आयुष कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय, अमरजीत कुमार को चतुर्थ, अमन कुमार को पंचम, कशिश प्रिया को षष्ठ, निशांत राज को सप्तम, मुस्कान सिंह को अष्टम, अंकित कुमार को नवम, शौर्य मयंक को दशम स्थान प्राप्त हुआ। धर्मवीर कुमार पोद्दार, पीयूष कुमार, रीतेश कुमार, निखिल कुमार दूबे एवं दर्शन राज द्वारा अंकित चित्रों को भी सराहा गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी 22 अप्रैल रवीन्द्र सभागार में मुख्य अतिथि साइंस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जय चंद्र राज, विशिष्ट अतिथि साइंस फॉर सोसाइटी, देवघर के अध्यक्ष प्रो. रामनंदन सिंह, सचिव सुबोध कुमार झा, साइंस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव व दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार के करकमलों से पुरस्कृत किया जाएगा।
देवघर-अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत उपायुक्त को लगाया गया बैच।
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से आज जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने मुलाकात कर उपायुक्त को अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अग्निकांडो से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने की बात कही। ज्ञात हो कि 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक राज्य में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अग्निशमन सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है कि लोगो को जागरूक किया जा सके कि आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया जाय। साथ ही सुरक्षा के क्या मानक होना चाहिए आदि बातों की जानकारी दी जाती हैं। इसके अलावा वर्तमान में मौसम बहुत गर्म है ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं। किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में जान-माल की नुकसान ना होने पाए इस हेतु अग्निशमन सेवा सफ्ताह के माध्यम से लगो को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न सरकारों कार्यालयों, विधालयो, होटलों में जाकर लोगो/छात्र-छात्राओं/शिक्षकों में जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही अग्नि कांड की रोकथाम, अग्निकांड से होने वाली क्षति व इससे कैसे बचा जा सकता है पर विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं।
देवघर-डीएवी भंडारकोला के जिला टॉपर सह राज्य के टॉप 5 में स्थान करने वाले स्वस्तिक राज एवं 90% अंक प्राप्त का हुआ सम्मान।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड के जिला टॉपर सह झारखंड के टॉप 5 में स्थान बनाने वाले स्वस्तिक राज के साथ 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में टॉपर्स और उनके अभिभावकों का एनसीसी के कैडेट्स द्वारा अनुरक्षण किया गया । इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुल 48 विद्यार्थियों ने 90 % से ज़्यादा अंक हासिल किया । टॉपर्स और उनके अभिभावकों का सम्मान मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार और प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान करके किया । मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि डीएवी भारतवर्ष की ऐसी संस्था है जो कि विद्यार्थियों के नैतिक उत्थान के साथ शिक्षा देती है। बच्चों की यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के कारण संभव हुई है। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयास, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टॉपर्स के माता पिता की ओर से जो विद्यालय के प्रति फीडबैक आया है उससे मैं अभिभूत हूँ । उन्होंने डीएवी भंडारकोला में एडमिशन के लिए स्पेशल ऑफर की घोषणा भी की। उन्होंने बच्चों को नॉन स्कूलिंग के दुष्प्रभाव को बताया और ये भी कहा कि सीबीएसई के अनुसार यह गैर कानूनी भी है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पूरे समारोह में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य महोदय ने किया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित: ब्लू बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
देवघर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। इस वर्ष ब्लू बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रेम केसरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "हमें अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" विद्यालय की प्राचार्या पूनम झा ने कहा, "हमारे बच्चों ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" शिक्षक धीरज कुमार झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, "विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।" शिक्षक विजय राउत ने कहा, "यह परिणाम विद्यार्थियों के समर्पण और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। हम उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी: आदित्य राज – 96% अनुज कुमार मोदी – 95.4% अनमोल कुमार – 94.6% सागर कुमार – 94% रक्षिता सिन्हा – 93.6% प्राची कुमारी – 90.2% आराध्या राज- 90% ओम कुमार – 88.6% ऋतिक कुमार – 88.6% नेहा सिन्हा – 87.8% शुभम कुमार साह – 87.6% अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।