भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के चारों गांव स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर दिव्य शोभा यात्रा निकालकर रथ डीजे एवं भगवान श्री परशुराम की झांकी का दिव्य दर्शन कराते हुए नगर में भ्रमण हुआ वहीं आपको बता दें कि सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा का पुजारी सुनील मिश्र द्वारा पूजा अर्चना करते हुए आचार्य सुरेंद्रनाथ तिवारी रत्नाकर आचार्य एवं धर्मेंद्र आचार्य द्वारा विधि विधान से हवन कराया गया वही जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का दर्शन करते हुए लोगों को इस तपती धूप में जलपान कराया जिनमें ठेंगहा गद्दोपुर महराजगंज लोहिंदा शामिल रहा मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभायात्रा जिले पर समापन हुआ है वही ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र अपनी पूरी टीम के साथ लगे रहे, जिनमें पंकज उपाध्याय, नागेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, निलेश मिश्रा, अमरपाल तिवारी महेंद्र उपाध्याय, यादवेंद्र दुबे, भोले मिश्र, सागर गिरी, सुरेंद्र पांडे, अकेला बाबा ,लालचंद गिरी, राम पांडे ,राजेश उपाध्याय ,इंद्रेश मिश्रा, कल्पना उपाध्याय, भैया लाल उपाध्याय, संदीप कृष्ण मिश्रा, प्रवीण दुबे, ललन संजय तिवारी, विनोद उपाध्याय, सुभाष चंद्र उपाध्याय, नवीन उपाध्याय तथा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
1 hour and 34 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1