मयंक श्रीनिवास तिवारी ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर किया नाम रोशन
मुंबई। मानव धर्माचरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय संघ के संगठन मंत्री श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज के छोटे सुपुत्र मयंक तिवारी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। नायगांव पूर्व स्थित सेवन स्क्वेयर अकैडमी के विद्यार्थी मयंक श्रीनिवास तिवारी शुरू से ही पढ़ने में अव्वल विद्यार्थी रहे। उनकी इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेशचंद्र उपाध्याय, समाजसेवी देवेंद्र तिवारी, प्रकाश मौर्या, विनोद सिंह, रमेश मिश्रा, शिप्रा द्विवेदी,राकेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने मयंक श्रीनिवास तिवारी को बधाई और आशीर्वाद दिया है।
अपने गीतों के माध्यम से लोगों के दिलों में आज भी बसी हुई है आशा भोसले: सलिल पांडेय
*आशा भोसले के गीतों की आज भी बनी हुई है प्रासंगिकता : महंत योगानंद गिरि
*साहित्यकारों, पत्रकारों एवं प्रबुद्ध जनों के विचार संगोष्ठी में याद करते हुए दी गई श्रद्धांजलि

मीरजापुर। लोक संस्कृति संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में प्रख्यात गायिका आशा भोंसले के निधन पश्चात विशुंदरपुर स्थित ट्रांजिस्टर हाल (सरकारी आवास कालोनी) में
विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें उनके द्वारा गाए गए प्रमुख गीतों को गाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार सलिल पांडेय जी ने बीते हुए दौर के कलाकारों के प्रसंग पर चर्चा करते हुए उस दौर के गीतों जिनकी आज भी प्रासंगिकता बनी हुई है पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा तमाम उतार चढ़ाव और दो अर्थी गीतों के बाद भी आशा भोसले ने कभी भी अपने मूल मार्गं से भटकने का काम नहीं किया उनके गीत केवल गीत और संगीत ही नहीं थे बल्कि समाज को दशा और दिशा प्रदान करते हुए लोगों का स्वस्थ मनोरंजन करते हुए गीत संगीत के जरिए लोगों को सकुन भी प्रदान करने वाले होते थे। यही कारण रहा है कि उनके द्वारा गाए गए गीतों को आज भी लोग गुनगुनाने से पीछे नहीं हैं। पत्रकार राजेन्द्र तिवारी एवं संतोष श्रीवास्तव ने आशा भोसले के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। महंत योगानंद गिरि जी महाराज ने कहा आशा भोसले ने अपने गीतों को संघर्ष से संग्रहित किया तथा समाज में मानविय, निस्काम भाव से उसे समर्पित किया। जो आज भी उन्हें जीवन्त बनाए हुए है। पूर्व कर्मचारी नेता एवं वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने कहा
हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व में हज़ारों समृद्ध शाली गीतों के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाली आशा भोसले सदैव जीवंत रहेंगी। उनके गीत जबतक बजते रहेंगे तबतक वह लोगों के दिलों में धड़कती रहेगी और अनंतकाल तक जीवित रहेगी।
अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत कजली गायिका
उषा गुप्ता ज़ी आशा भोसले की याद को जीवंत करते हुए ".. दुनियां ने हमको दिया क्या...!  दम मारों दम मिट जाये सारे गम हरे कृष्णा हरे राम...!
लेके डोली पियां द्वार पे आ गये
मेरे अरमां, अरमां ही रह गये...! सुनाकर लोगों को झकझोर दिया। इसी कड़ी में लोक गायक एवं अधिवक्ता शिवलाल गुप्ता ने सुनाया ...एक रोज छोड़कर के संसार जाना होगा, परिवार को तो केवल मातम मनाना होगा। बिछुड़ेगें अपने साथी मइत्त जिस दिन उडेगी घर से...! मिट्टी की तेरी काया मिट्टी में ही मिलेगी, केवल कफन के पाट में गंगा नहाना होगा...!
इस मौके पर मुख्य रूप से विख्यात बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत योगानंद गिरि जी महाराज, वरिष्ठ साहित्यकार सलिल पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, राकेश द्विवेदी, शिवशंकर उपाध्याय, नितिन अवस्थी, संतोष देव गिरि, राजनराज शर्मा, अजय गुप्ता, संदर्भ पांडेय, शिवभोला सिंह, विकास तिवारी, विष्णु पांडेय, जिला सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय, अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत गायिका उषा गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में दो मिनट का मौन रख, गोष्ठी का समापन किया गया। जिला सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गोष्ठी का समापन किया।
बीजेपी सरकार के इशारे पर मिर्जापुर जिला प्रशासन द्वारा जबरदस्ती धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया गया :डॉक्टर शिव कुमार सिंह पटेल

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बयान आया सामने*

मीरजापुर। 17 अप्रैल को

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में 10 वें दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय पर शांति पूर्वक अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था कि अचानक से रात के 10:30 भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सदर एसडीएम गुलाब चन्द्र एवं सीओ सिटी विवेक जावला ने धरना को समाप्त करने के लिए जबरजस्ती दबाव डाल रहे थे। अहरौरा और विंध्याचल अष्टभुजा में फर्जी टोल प्लाजा को समाप्त करने और मिर्जापुर की जनता को 20 किलो मीटर फ्री लोकल पास जारी करने की मांग किया जा रहा था तभी बीजेपी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन के द्वारा गुंडों जैसा धक्का मुक्की करते हुए कांग्रेस नेताओं को हटाया गया और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं समाजवादी पार्टी के नेता सतीश मिश्रा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हटा दिया गया, जिसकी कड़ी निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब विरोधी किसान विरोधी एवं व्यापारी विरोधी सरकार है कहा कि अहरौरा और विंध्याचल में फर्जी टोल टैक्स लगाकर मिर्जापुर की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है यह हम लोग होने नहीं देंगे।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर मिर्जापुर की प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी नेताओ के साथ जो गलत व्यवहार किया गया है इसकी हम लोग घोर निंदा करते हैं। चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग यह सोच रहे हैं कि कांग्रेस के लोगों को जेल भेजने की बात कहेंगे तो डर जाएंगे तो यह भूल जाइए पिछले 10 दिनों से हम लोग मिर्जापुर की जनता के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में बैठे जरूर हैं मगर वह किसी जेल से काम नहीं है हम लोग कहीं बाहर नहीं गए यहीं बैठे रहे मगर पुलिस प्रशासन के द्वारा जबरजस्ती हम लोगों को हटाया गया है इसके विरोध में हम लोग आगे सभी पार्टियों मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लड़ा जाएगा। चौधरी ने कहा कि मिर्जापुर की जनता को कांग्रेस पार्टी जनता के लिए लड़की रहेगी और फर्जी टोल प्लाजा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद के सतीश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य एवं इंजीनियर कृष्ण गोपाल चौधरी, गुलाब चंद्र पांडे, रामनाथ दुबे, विक्की जैन, रमेश चंद प्रजापति पप्पू, रितेश मिश्रा, कपिल कुमार सोनकर, कन्हैया लाल पाठक, अंशु पांडे यूथ कैलाश प्रजापति, मिथिलेश मिश्रा, राम विष्णु शर्मा, कृष्णा जायसवाल, राकेश त्रिपाठी, विवेक पटेल, राजेंद्र विश्वकर्मा, रोशन अंसारी, विजय दुबे पहाड़ी, गुलाब मिश्रा, संतोष यादव, विनोद कुमार, कन्हैया लाल पाठक, सूरज सिंह, दिलीप मौर्य, रितेश मिश्रा, राम लखन मास्टर, बब्बू पाठक, कृष्णानंद जायसवाल, राजू भारती, संजय कुमार, अशोक पटेल, विनोद कुमार, डॉ दिनेश कुमार, लक्ष्मी प्रजापति, सुनील प्रजापति, आनंद मौर्य, राकेश त्रिपाठी, योगेश पांडे, सैफुद्दीन कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

मीरजापुर में युवक को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट


मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में बीती रात जमीन पर जेसीबी से मिट्टी खुदाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मनबढ़ों की पिटाई से घायल 40 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे गांव में तनाव का माहौल है।

मृतक की पहचान दिनेश चौबे पुत्र स्व. जटाशंकर चौबे के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, गांव में कुछ लोग उनकी जमीन पर जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। जब दिनेश चौबे ने इसका विरोध किया, तो अजय, ललित उर्फ ऋषि (पुत्र ताड़कनाथ तिवारी) और बृजेश तिवारी उर्फ बबलू (पुत्र राजेन्द्र तिवारी) ने मिलकर उन्हें लात-घूसों से बुरी तरह पीट दिया।

गंभीर रूप से घायल दिनेश को तत्काल पीएचसी सर्रोंई ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की मां मालती देवी ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।उधर, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर ने शुक्रवार भोर में घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव में स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मीरजापुर: सेमफोर्ड स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
मीरजापुर। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर 16 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में प्रेसवार्ता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया विद्यालय के कुल 83 विद्यार्थियों में से 12 मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। कीर्ति पाण्डेय ने 96.2% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष मिश्रा (94.4%) दूसरे, आयुष सेठ (93.8%) तीसरे और आर्यन (92.6%) चौथे स्थान पर रहे। वहीं आरव सोनकर (92.4%), दीपक यादव (92.2%), विवान यादव एवं शुभम गुप्ता (91.8%), आर्यन सिंह (91.6%), हिमांशु मिश्रा एवं खुशी पाण्डेय (90.8%) तथा प्रियांशी सिंह (90%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने उत्कृष्टता दिखाई। हिन्दी में आर्या तिवारी (98), अंग्रेजी में आयुष सेठ (97), गणित में कीर्ति पाण्डेय (94), विज्ञान में आयुष मिश्रा एवं कीर्ति पाण्डेय (96-96), सामाजिक विज्ञान में आयुष मिश्रा व दीपक यादव (98-98), कम्प्यूटर में आर्यन (98) तथा पेंटिंग में खुशी पाण्डेय, एंजल सेन, कीर्ति पाण्डेय व प्रियांशी सिंह ने 100 में 100 अंक हासिल किये इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर विवेक बरनवाल एवं श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं नटवा शाखा की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिश्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ ने उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
फर्जी टोल गेट लगाकर मिर्जापुर की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा

मिर्जापुर  16 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में 10 वे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय अहरौरा और विंध्याचल में फर्जी टोल गेट लगाकर मिर्जापुर की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है यह हम लोग होने नहीं देंगे सत्ता में बैठे लोग हम कांग्रेस के लोगों को सोच रहे हैं की जेल भेजने की बात कहेंगे तो डर जाएंगे तो यह भूल जाइए पिछले 10 दिनों से हम लोग मिर्जापुर की जनता के लिए जिला अधिकारी कार्यालय में बैठे जरूर हैं मगर वह किसी जेल से काम नहीं है हम लोग कहीं बाहर नहीं गए यहीं बैठे हुए 10 दिन लगातार हो गए हैं और हम लोग आगे भी ऐसे ही बैठे रहेंगे कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग कान खोलकर सुन ले मिर्जापुर की जनता से फर्जी टोल के माध्यम से लूट बंद नहीं करेंगे तब तक कांग्रेस का कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा भदोही के पूर्व जिला अध्यक्ष माबुद खान ने कहा कि भदोही के लोगों का भी मिर्जापुर के कांग्रेसियों को समर्थन है जनता की लड़ाई में हम आपके साथ हैं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव,सतीश मिश्रा धरना स्थल पर अपने साथियों के साथ आकर कांग्रेस जनों को पूरा समर्थन दिया ।विनय दुबे पीसीसी सदस्य इलाहाबाद ने धरना को अपना समर्थन दिया और कहा कि हम कांग्रेस के साथ हैं जहां जरूरत पड़ेगी प्रयागराज के साथी धरने को समर्थन देने के लिए आएंगे मिर्जापुर की लड़ाई में पूरी ताकत के साथ रहेंगे
संचालन राजधर दुबे ने किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधाकर जी दीपचंद जैन गुलाब चंद्र पांडे राजन पाठक शहर अध्यक्ष रामनाथ दुबे रमेश चंद प्रजापति पप्पू रितेश मिश्रा कपिल कुमार सोनकर कन्हैया लाल पाठक अंशु पांडे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश प्रजापति मिथिलेश मिश्रा राम विष्णु शर्मा विवेक पटेल राजेंद्र विश्वकर्मा रोशन अंसारी विजय दुबे पहाड़ी  गुलाब मिश्रा रोशन अंसारी संतोष यादव विनोद कुमार कन्हैया लाल पाठक सूरज सिंह  दिलीप मौर्य रितेश मिश्रा  राम लखन मास्टर बब्बू पाठक कृष्णानंद जायसवाल राजू भारती संजय कुमार अशोक पटेल  विनोद कुमार डॉ दिनेश कुमार लक्ष्मी प्रजापति सुनील प्रजापति कमर नेता  आनंद मौर्य राकेश त्रिपाठी योगेश पांडे सैफुद्दीन कांग्रेस जन उपस्थित रहे
संदिग्ध परिस्थितियों में हाई डिस्टेंस टावर पोल के सहारे लटकता हुआ मिला युवक का शव

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कलवारी स्थित सब्जी मंडी के पीछे गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाई डिस्टेंस टावर पोल के सहारे लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बल्ली पुत्र रामपोस, निवासी अमदहा कलवारी माफी के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
समाजसेवी शेषधर उपाध्याय की अन्तिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरवक में लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता के.के उपाध्याय के पिता शेषधर उपाध्याय बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि उनके ज्येष्ठ पुत्र लोक चेतना संस्था अध्यक्ष के.के उपाध्याय ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी चिता को मुखाग्नि दी।72 वर्षीय शेषधर उपाध्याय का मंगलवार की शाम 6 बजे पैतृक गांव लरवक में निधन हो गया।वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर लगते ही गांव -जवार, शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।अंतिम यात्रा में चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री लोक चेतना निशांत बरनवाल, मीडिया प्रभारी जौनपुर लोक चेतना कृष्णा सिंह, कैलाश सिंह,विनय गुप्ता,राहुल अवस्थी, राजेश कुमार श्यामू सहित तमाम शुभचिंतकों ने श्रृद्धांजलि अर्पित किया।
पुलिस की फुर्ती ने बचाई खेत में जल रही गेहूं की फसल
*ग्रामीणों ने पुलिस टीम को सराहा

मीरजापुर। जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र का हिनौता गांव बुधवार की देर रात एक बजे जब गहरी नींद में था, तभी अचानक बटाईदार के खेत में खड़ी गेहूं की फसल अबूझ हाल में जलने लगी। इसी बीच, गश्त पर निकली मड़िहान पुलिस टीम की नजर इस भयावह आग पर पड़ी। हालात की गंभीरता को समझते हुए पुलिसकर्मी पंकज यादव और होमगार्ड महेंद्र पाण्डेय बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंच गए। मानवता और कर्तव्य का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए ग्रामीणों के साथ हरी डालियों से आग को पीटना शुरू किया। बस एक ही लक्ष्य था, किसी भी कीमत पर आग को बुझाना। उनके साहस, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डायल 101नंबर पर अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना को ड्यूटी पर तैनात सिपाही रिसीव किया लेकिन इसके बावजूद फोन काट दिया, और दुबारा फोन रिसिव नहीं हुआ।
हला कि हिनौता गांव निवासी विजय यादव की बंटाई पर बोई गई आठ बीघे में लगभग सात बीघे गेहूं की फसल जलने से बच गई। यह फसल उनके परिवार की उम्मीद और गुजर-बसर का सहारा थी। जब आग पूरी तरह बुझ गई, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने पुलिस की इस तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की खुलकर सराहना की।
पूरे गांव क्षेत्र में चर्चा है कि अगर पुलिस समय पर न पहुंचती, तो कई बीघा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो जाती और किसान का पूरा साल अंधकार में डूब जाता।
यह घटना न सिर्फ पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि जब इंसानियत और कर्तव्य साथ चलते हैं, तो बड़ी से बड़ी आपदा को भी टाला जा सकता है।
मिर्जापुर: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत


मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा दोपहर करीब 1:00 बजे ग्राम बरजी मुकुंदपुर के पास हुआ। मृतक की पहचान बरजी मुकुंदपुर निवासी 45 वर्षीय शब्बीर पुत्र मूवीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शब्बीर अपनी साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि शब्बीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी है।