महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार अपनी मंशा स्पष्ट करे : मुकेश नायक

- महिला आरक्षण पर राजनीतिक उद्देश्य हावी, पारदर्शिता गायब : अभय दुबे

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, भोपाल स्थित मीडिया कक्ष में आज प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पैनलिस्ट अभय दुबे द्वारा महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।

प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मुकेश नायक ने महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए स्पष्ट जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि सांसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देश में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

श्री नायक ने कहा कि वर्ष 2023 में पारित संविधान संशोधन में स्पष्ट प्रावधान किया गया था कि महिला आरक्षण लागू करने से पूर्व जनगणना और उसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वर्तमान परिस्थितियां यह संकेत देती हैं कि केंद्र सरकार अपने ही प्रावधानों से पीछे हटती नजर आ रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, तब उसी विषय से संबंधित संशोधन विधेयक पर लोकसभा में चर्चा और मतदान का क्या औचित्य है। यह पूरी प्रक्रिया केवल राजनीतिक उद्देश्य से संचालित प्रतीत होती है, जिससे न केवल भ्रम की स्थिति बन रही है, बल्कि सरकार की नीयत पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक वास्तव में महिला आरक्षण का नहीं, बल्कि परिसीमन से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जिस पर महिला आरक्षण का आवरण डाला जा रहा है। उन्होंने प्रश्न किया कि पिछले 30 महीनों में ऐसा क्या बदल गया कि 2023 के बाद की जनगणना की बात करने वाली सरकार अब 2011 की जनगणना के आधार की ओर लौटती नजर आ रही है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पैनलिस्ट अभय दुबे ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार से यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि किसी कानून की अधिसूचना जारी किए बिना उसका संशोधन किस प्रकार संभव है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत करते समय प्रधानमंत्री द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण की बात कही गई थी, जिसका सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था, साथ ही यह शर्त भी जोड़ी गई थी कि पहले जनगणना, फिर परिसीमन और उसके बाद ही आरक्षण लागू किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में बिना विधिक स्पष्टता के एकतरफा निर्णय लेने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना से बचने का प्रयास किया जा रहा है, जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।

मप्र : कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

- लोगों की कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का दिया आश्वासन 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक संपन्न

- समाज के हर वर्ग तक संवाद एवं संपर्क बढ़ाना आवश्यक: डॉ. मोहन यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग और जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग-2026 पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जुटना है। जब तक हम सब मिलकर पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम नहीं करेंगे, तब तक हमारी योजनाओं में सफलता नहीं मिल सकती। पार्टी की सफलता केवल चुनावी जीत में नहीं, बल्कि समाज में भाजपा की स्थायी पहचान और सेवा की भावना से भी जुड़ी हुई है। हमें समाज के हर वर्ग से संवाद बढ़ाना होगा, उनकी समस्याओं को समझते हुए पार्टी की नीतियों का लाभ समाज तक पहुंचाना होगा। भाजपा का विचार और उसकी नीतियां समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करते हुए अधिक प्रभावी बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। चुनौतियों का सामना करते हुए हमें पार्टी के उद्देश्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि यही भाजपा की असली ताकत है और यही पार्टी के भविष्य की सफलता सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जुटना है। जब तक हम सब मिलकर पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम नहीं करेंगे, तब तक हमारी योजनाओं में सफलता नहीं मिल सकती। पार्टी की सफलता केवल चुनावी जीत में नहीं, बल्कि समाज में भाजपा की स्थायी पहचान और सेवा की भावना से भी जुड़ी हुई है। हमें समाज के हर वर्ग से संवाद बढ़ाना होगा, उनकी समस्याओं को समझते हुए पार्टी की नीतियों का लाभ समाज तक पहुंचाना होगा। भाजपा का विचार और उसकी नीतियां समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करते हुए अधिक प्रभावी बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। चुनौतियों का सामना करते हुए हमें पार्टी के उद्देश्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि यही भाजपा की असली ताकत है और यही पार्टी के भविष्य की सफलता सुनिश्चित करेगा।

- संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : हेमंत खण्डेलवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और एकजुटता पर निर्भर करती है। हमारी सरकार और संगठन की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा, ताकि भाजपा की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके। भाजपा की जीत केवल चुनावी दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि समाज में पार्टी की स्थायी पहचान और सेवा की भावना से जुड़ी हुई है। पार्टी की सफलता का आधार सिर्फ चुनावी जीत नहीं है, बल्कि समाज के प्रति हमारी सेवा और भाजपा की स्थायी पहचान भी है। हमें सिर्फ चुनावी सफलता ही नहीं, बल्कि समाज में स्थायित्व और विकास के लिए सक्रिय रूप से काम करना होगा। संगठन के संभाग और जिला प्रभारी संगठन की गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे हमारा संगठन जमीनी स्तर पर सशक्त होता है। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित करना भाजपा की प्राथमिकता है। यह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में इस दिशा में किए गए ऐतिहासिक कदमों की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक दूरदर्शी पहल है। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग-2026 पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा देगा, संगठन को अधिक मजबूत करेगा और हमारे कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए तैयार करेगा। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी एवं गौरव रणदिवे, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल आदि मंचासीन रहे।

नई पहल: ‘आरोह-2026’ समर कैंप नए स्वरूप में होगा आयोजित

* व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक गतिविधियां भी होंगी शामिल, 1 मई से शुरू होगा कैंप

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने समर कैंप ‘आरोह-2026’ को नए स्वरूप में आयोजित करने की घोषणा की है। इस बार कैंप में खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक गतिविधियां और मानसिक सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे।

गुरुवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम में आयोजित प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों की बैठक में मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल सहित प्रदेशभर में 1 मई से समर कैंप शुरू होगा। इसमें पंजीयन 18 अप्रैल से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवा समन्वयकों के सहयोग से कैंप की गतिविधियों को ब्लॉक और ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे और युवा इसका लाभ उठा सकें।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ‘आरोह-2026’ केवल खेल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक जनआंदोलन के रूप में विकसित किया जाएगा। जैसे फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छता अभियान ने समाज को जोड़ा, उसी तरह यह समर कैंप बच्चों, युवाओं और परिवारों को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को निखारना नहीं, बल्कि ऐसे सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण करना है जो परिवार, समाज और राष्ट्र का गौरव बने। खेलों के माध्यम से युवाओं का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संभव है।

बैठक में खेल संचालक अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित प्रदेशभर के खेल अधिकारी उपस्थित रहे।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 : मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन तेज़, अब तक 42 हजार किसानों से खरीदी

भोपाल। मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य तेज़ी से जारी है। प्रदेश में अब तक 42 हजार से अधिक किसानों से 18 लाख 97 हजार 480 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि किसान की ताकत ही देश की प्रगति का आधार है। पिछले एक दशक में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। MSP पर रिकॉर्ड खरीदी, उर्वरक सब्सिडी, फसल बीमा, कृषि बजट में वृद्धि तथा डिजिटल तकनीकों का विस्तार इसका प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि जब किसान मजबूत होता है, तब देश समृद्ध होता है। खेती अब केवल परंपरा नहीं, बल्कि तकनीक और विकास का नया अध्याय बन चुकी है।

शाजापुर जिले के ग्राम भीलवाडिया स्थित रुचि वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदी के शुभारंभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी कुशाल सिंह सोनगरा, अर्जुन सिंह राजपूत, रघुवीर सिंह राजपूत, केंद्र प्रभारी लखन सिंह राजपूत, वेयरहाउस संचालक अनुराग सिंह ठाकुर, राकेश भोसले, चंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, ऑपरेटर नीरज विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हटा विधानसभा क्षेत्र के रसलपुर समिति, रामपुरा ग्रामीण उपार्जन केंद्र पर भी गेहूं खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में निगरानी संयोजक कमल दुबे, जिला संयोजक अखिलेश, अनिल पाठक, सुरेंद्र सिंह तथा विधानसभा टोली सदस्य नरेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।

ग्राम कपरवाड़ी स्थित बड़े बाबा वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पर भी खरीदी प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यक्रम में प्रबंधक विजय सूर्यवंशी, सह-प्रभारी भरत साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश सरकार एवं भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं समयबद्ध खरीदी के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

इंदिरा भवन में कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न

संगठन सुदृढ़ीकरण और महिला भागीदारी बढ़ाने पर जोर

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में गुरुवार को इंदिरा भवन, भोपाल में विभिन्न संभागों के जिला अध्यक्षों तथा महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन विस्तार, जमीनी सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला अध्यक्षों के साथ हुई समीक्षा बैठकें

प्रथम चरण में इंदौर और खंडवा संभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके बाद रीवा और सागर संभाग के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सह प्रभारी उषा नायडू, प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी, संगठन महासचिव संजय कामले सहित संबंधित संभागों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस की बैठक में रणनीति पर मंथन

इसके पश्चात मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई, जिसमें महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में महिला संगठन के विस्तार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, एआईसीसी सचिव उषा नायडू, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, संगठन महासचिव संजय कामले, महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ममता चंद्राकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संगठन की मजबूती सबसे बड़ी ताकत : हरीश चौधरी

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। इसके लिए हर स्तर पर सक्रियता जरूरी है। उन्होंने जिला अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

महिलाओं के अधिकारों के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल वर्षों पहले सोनिया गांधी द्वारा संसद में उठाई गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे जातिगत जनगणना और परिसीमन के मुद्दे में उलझाकर लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की तैयारी

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है, जिससे महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को और सशक्त बनाया जा सके।

पॉलिटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों को मिलेगी सौ सीटर छात्रावास की सुविधा : उप मुख्यमंत्री

* रीवा बायपास के पुल का सुधार कार्य 15 दिन में पूरा कराएं : राजेंद्र शुक्ल

 भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवीन सर्किट हाउस सभागार रीवा में आयोजित बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों के लिए सौ सीटर छात्रावास निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। छात्राओं के लिए कालेज परिसर तथा छात्रों के लिए राजस्व अधिकारी द्वारा निराला नगर में चिन्हित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराएं। इसके साथ-साथ पॉलिटेक्निक कालेज को 144 लाख रुपए की लागत से स्पोर्ट्स काम्पलेक्स निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। तकनीकी अधिकारी स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू कराएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बायपास मार्ग में पुल के सुधार का कार्य 15 दिन में अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। पुल से आवागमन बंद होने के कारण रीवा शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में जाम लगने के कारण आमजनता को कठिनाई हो रही है। रात में भी विवाह समारोहों के कारण सड़कों पर चहल-पहल रहती है। ऐसे में भारी वाहनों को शहर से निकालना भी कठिन है। बायपास रोड के चौड़ीकरण का कार्य भी तय समय सीमा में पूरा कराएं। कलेक्टर निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सोहागी घाट में दुर्घटनाएं रोकने के लिए सुधार कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो गई है। इसके लिए 14 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मंजूर कर दी गई है। वन मण्डलाधिकारी निर्माण कार्यों के लिए शीघ्र स्वीकृति जारी कराएं जिससे निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सोहागी घाटी में सुधार आवश्यक है। बैठक में एमपीआरडीसी के प्रभारी जीएम अंशुल करोड़िया ने बताया की बायपास में पुल के सुधार का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। सोहागी घाटी में निर्माण कार्य के लिए वन विभाग द्वारा पूर्व में अनुमति दी गई थी। नवीन कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, प्रभारी आयुक्त नगर निगम मेहताब सिंह गुर्जर, वन मण्डलाधिकारी लोकेश निरापुरे, शैलेन्द्र शुक्ला, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बेटियों की पूजा व नारियों के सम्मान से ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है : राजेन्द्र शुक्ल

* नारी शक्ति वंदन के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, पथ संचलन को दिखाई हरी झण्डी 

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बेटियों की पूजा व नारियों के सम्मान से ही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के संबंध में जो विधेयक प्रस्तुत किया गया है। उससे भारत की आधी आबादी को देश हित के निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। श्री शुक्ल ने नारी शक्ति पथ संचलन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। 

कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम रीवा में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री जी ने स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने के उपरांत अब संसद में भी प्रतिनिधित्व देने का जो संकल्प लिया है वह अभिनंदनीय है जिसके माध्यम से नारी शक्ति को समुचित सम्मान मिलेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक योजनाएँ व कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाएँ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ नारी की पूजा व सम्मान होता हैे वहां देवता भी वास करते हैं। अत: नारी शक्ति का सम्मान करते हुए मजबूत इच्छा शक्ति के साथ उनके हक के लिये कार्य किये जा रहे हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य की महिलाएँ किसी से पीछे नहीं हैं देश की पहली महिला फाइटर पायलट हमारे यहाँ की है। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हम महिलाओं के हित में हमेशा ही कार्य किया है। उनका संकल्प है कि हर घर की महिला जागरूक हो, आगे आये और बराबरी के साथ चले। लखपती दीदी, स्वसहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी के साथ ही स्थानीय निकायों में हमें प्रतिनिधित्व मिला और अब नई राह खुल रही है। कार्यक्रम में महिला विदुषी श्रीमती ज्ञानवती अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति में मातृ वंदना होती है। मातृ शक्ति को ही सृष्टि की रचना का श्रेय दिया गया है इसलिए वह वंदनीय है। नारी अपने चरित्र से पुरूषों को प्रेरणा देती है इस लिए उसका स्थान सर्वोपरी हैं। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा में 10 से 25 अप्रैल तक महिलाओं के सम्मान में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में संभाग स्तर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन से मिस्डकाल कर महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया। अवसर पर मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती पन्नाबाई प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्रीमती गीता माझी, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र कुमार प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास शशिश्याम उइके, श्रीमती दर्शना वाकड़े, आशीष द्विवेदी, जीवेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व मातृ शक्तियाँ उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती तिवारी ने किया।

निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें छात्र: हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में सफल हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, और उन्हें निरंतर परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई दी। साथ ही जिन छात्रों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है, उन्हें निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि असफलता केवल एक पड़ाव है, अंतिम मंजिल नहीं।

उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के ऐसे छात्र जो मुख्य परीक्षा में असफल, अनुपस्थित रहे या अंक सुधारना चाहते हैं, वे 7 मई 2026 से आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में लिया गया है।

* शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा निरंतर सुधार

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया है। साथ ही मध्यप्रदेश सरकार शासकीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के ऐसे छात्र जो मुख्य परीक्षा में असफल, अनुपस्थित रहे या अंक सुधारना चाहते हैं, वे 7 मई 2026 से आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में लिया गया है। रहे हैं और सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर हो रहा है।

* असफलता से सीखकर आगे बढ़ें छात्र

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के अनेक अवसर मिलते हैं। जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें हताश होने की आवश्यकता नहीं है। पुनः संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी।

अंत में श्री खण्डेलवाल ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।

भोपाल में IIMC कनेक्शन्स 2026 का आयोजन, अभिनेता चंदन रॉय बने ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’

भोपाल। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) एलुमनी एसोसिएशन के मध्य प्रदेश चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह “कनेक्शन्स 2026” भोपाल में उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस खास मौके पर लोकप्रिय ओटीटी सीरीज ‘पंचायत’ से चर्चित अभिनेता चंदन रॉय को ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

- पत्रकारिता से अभिनय तक का सफर

आईआईएमसी के पूर्व छात्र चंदन रॉय ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी और आज वे अभिनय की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में संस्थान के पूर्व विद्यार्थी भोपाल पहुंचे और समारोह में हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. आशीष जोशी ने की।

कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष दीप्ति चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल सौमित्र, महासचिव मानसी समाधिया, वरिष्ठ एलुमनी दिनेश कुमार, पी.के. मोहंती तथा सिद्धार्थ सामल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने पेशेवर अनुभव साझा किए और संवाद, सहयोग व नेटवर्किंग की इस परंपरा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने आईआईएमसीएए को एक सशक्त संगठन बनाने का श्रेय इसके सह-संस्थापक रितेश वर्मा को दिया।

- चंदन रॉय ने साझा किया संघर्ष

अपने संबोधन में चंदन रॉय ने अपने संघर्षपूर्ण सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आईआईएमसी उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसने उनके अभिनय के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं, प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि आईआईएमसी के योगदान के बिना भारतीय पत्रकारिता का इतिहास अधूरा रहेगा। पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सौमित्र ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को प्रेरित किया और संगठन की ऊर्जा को नई दिशा देने की बात कही। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंकित फ्रांसिस, कोमल बडोडेकर और अनंत सिंह सहित कई सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह का समापन आत्मीय बातचीत, रोचक किस्सों और पुरानी यादों के आदान-प्रदान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लगातार निभाने का संकल्प भी लिया।