अधिवक्ता संघ उतरौला वर्ष2026-27की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदों पर शुक्रवार को नामांकन किया गया।
संवाददाता आशीष कसौधन उतरौला (बलरामपुर)अधिवक्ता संघ उतरौला वर्ष2026-27की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदों पर शुक्रवार को नामांकन किया गया।चुनाव अधिकारी शंभू लाल गुप्त ने बताया कि अध्यक्ष के पद पर विजय प्रकाश श्रीवास्तव,प्रह्लाद यादव व नरेंद्र प्रताप वर्मा ने नामांकन किया।महामंत्री पद पर रवि शंकर मिश्र, मोहिबुल्लाह खान,व राम देव मौर्य ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर गुप्त,चंद्रभान मिश्र व प्रमोद सोनी,संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए बृजेश कुमार वर्मा,विनीश गुप्त,सर्वेश जायसवाल,सोनू गुप्त व सत्यदेव चौधरी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर वासुदेव वर्मा,रमाशंकर मौर्य उप कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए मारुतिनंदन व कोषाध्यक्ष पद के सतीश चंद्र वर्मा ने नामांकन दाखिल किया गया।वरिष्ठ कार्यकारणी के 6पदों के लिए इशरत अबरार,भुग्गुल प्रसाद,योगेंद्र प्रसाद,अब्दुल कय्यूम,सुरेश श्रीवास्तव व कुंवर जी कनिष्ठ कार्यकारणी के 6पदो पर सुनील तिवारी,दिवाकर विक्रम उदय,विनय श्रीवास्तव,राधेश्याम यादव,रवि कुमार गुप्त,गजनफर अली व शहनाज रिजवी ने नामांकन दाखिल किया गया।चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की जांच शनिवार को होगी।चुनाव प्रकिया में सहयोग,अधिवक्ता आरिफ सिद्दीकी ,अरनब सिंह पीयूष श्रीवास्तव आदि ने किया।