CBSE 10वीं के नतीजों में उदया इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, अस्तित्व उपाध्याय बने स्कूल टॉपर
यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है - डायरेक्टर  पं• उदय राज तिवारी

विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और संस्कारों से भी समृद्ध बनाना है - प्रबंधक अंकित राज तिवारी


संत कबीर नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उदया इंटरनेशनल स्कूल,भुजैनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा,जो विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय की उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
विद्यालय की मेरिट सूची में अस्तित्व उपाध्याय ने
92 %प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया !

इस अवसर पर पूछे जाने पर अस्तित्व उपाध्याय ने  टॉपर बनने का श्रेय  विद्यालय के अपने सभी गुरुजनों  और माता-पिता को दिया  भविष्य के टारगेट को बताते हुए अस्तित्व उपाध्याय ने कहा  कि भविष्य में आईएएस बनने का सपना है ! जिसे हर हाल में पूरा करूंगा  !  

इसके अलावा रिद्धिमा शुक्ला ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि प्रिया सुभाषचंद्र यादव ने 88.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में आयुष चौधरी ने 87 प्रतिशत,अमृत त्रिपाठी और अतुल मौर्य ने 85.6 प्रतिशत, सिद्धि चौधरी ने 84.4 प्रतिशत, समीक्षा जायसवाल ने 83 प्रतिशत, अखिलेश तथा श्रेयांश ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में गर्व और हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर पं. उदय राज तिवारी ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के प्रबंधक अंकित राज तिवारी  और और विद्यालय के प्रधानाचार्य  ने मिठाई खिलाकर अस्तित्व उपाध्याय  को अपना आशीर्वाद  दिया  और कहा कि  अस्तित्व से विद्यालय को ही नहीं भविष्य में पूरे जिले को उम्मीदें हैं   !  इतनी कम उम्र में अस्तित्व ने विद्यालय टॉप  करके विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है ! उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों और संस्कारों से भी समृद्ध बनाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत कुमार सेनापति ने कहा कि उदया इंटरनेशनल स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करता रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार सफलता का परचम लहराते रहेंगे। खुशी और उत्साह का माहौल
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने छात्रों का मुँह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी और अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
आधुनिक शिक्षा का केंद्र बन रहा विद्यालय।उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। विद्यालय में विज्ञान,कला और वाणिज्य संकायों के साथ कक्षा 11 एवं 12 का सफल संचालन किया जा रहा है। आधुनिक संसाधनों,अनुभवी शिक्षकों और अनुशासित वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,अनुशासन और सतत मार्गदर्शन के बल पर आने वाले समय में भी छात्र सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे  !
आधुनिक भारत और समता मूलक समाज के शिल्पी थे डॉ भीमराव अंबेडकर _कपिल देव कनौजिया
समृद्धि साली विकसित बहुआयामी शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण डॉक्टर अंबेडकर की परिकल्पना _राकेश पाठक

रमेश दूबे
संत कबीर नगर जनपद के धनघटा स्थित श्रीमती शंकर देई महिला डिग्री कॉलेज में 'जयंती अभियान-2026' के अंतर्गत एक विशाल विधानसभा स्तर की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को आधुनिक भारत की आधारशिला बताया और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने का आह्वान किया।

मुख्य आकर्षण और विचार:
शिक्षित और संगठित समाज पर जोर: मुख्य अतिथि कपिल देव कन्नौजीया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर वर्ग के लिए जीने का मार्ग है। "शिक्षित बनो और संगठित रहो" के नारे को धरातल पर उतारना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

अम्बेडकर सरनेम का इतिहास: विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनघटा  राकेश पाठक ने बाबा साहेब के संघर्षों और उनके नाम के पीछे की प्रेरक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे गुरु के प्रति सम्मान ने उनके नाम को नया विस्तार दिया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
प्रशासनिक योजनाओं की पाठशाला: संगोष्ठी में वैचारिक चर्चा के साथ-साथ जन-कल्याण पर भी फोकस रहा।
एडीओ (समाज कल्याण) अखिलेश चौहान और उदय सिंह ने सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं और छात्रवृत्ति की जानकारी दी।
ग्रामीणों को स्वरोजगार योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और उपस्थिति:
अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में पौली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, रोहित प्रजापति समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
बेलहरकला थाने द्वारा कुल 03 अभियोगो से सम्बन्धित 02 किलो 750 ग्राम अवैध गाँजा को किया गया नष्ट*

रमेश दूबे

संतकबीरनगर , पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मादक पदार्थों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण हेतु चलाये जा रहे आपरेशन दहन के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक  अनिल कुमार के नेतृत्व में बेलहरकला थाना के मालखाना में लम्बे समय से कुल 03 अभियोग से सम्बन्धित जमा 02 किलो 750 ग्राम अवैध गाँजा को मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में MPCC (मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी) औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में इंसीनरेटर के माध्यम से नियमानुसार वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी कराते हुए नष्ट कराया गया ।
संविधान के महान शिल्पी थे डा. भीमराव अंबेडकर जी- नीलमणि
रमेश दूबे

समानता के अधिकारों के सच्चे प्रेणा रहे डा. भीमराव अंबेडकर-डॉ शिव कुमार पाण्डेय

बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-धीरेंद्र त्रिपाठी

शारदा सांइस एकेडमी में धूमधाम के साथ मनाया गया डा. भीम राव अम्बेडकर की जयंती

संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के शारदा साइंस एकेडमी मुंडेरा में मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत हैसर अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि,प्रबंधक डॉ शिव कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विद्यालय कैम्पस में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक डॉ शिव कुमार पाण्डेय व प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में आगे बढ़ रहा है,वो बिना थके बिना रुके बच्चों के साथ मेहनत करती है जिसका परिणाम है कि आज विद्यालय पूर्वांचल में अलग पहचान बना रहा है। उन्होने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है, डॉ अंबेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो भारत को लोकतंत्र समानता और न्याय की मजबूत नीव प्रदान करता है। बाबा साहब का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, उन्होंने सामाजिक भेदभाव छुआछूत असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया, वे समाज के शोषित पीड़ित और कामजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ,आज जब हम बाबा साहब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है ,कि हम केवल औपचारिकताएं ना करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारे। समता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांत को हमें समाज के हर स्तर पर स्थापित करना होगा। प्रबंधक शिवकुमार पाण्डेय ने अपने श्रेष्ठतम सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया है,उसी प्रकार हमारे शिक्षक भी राष्ट्र निर्माण में उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं। इस अवसर पर सुमन त्रिपाठी, संजू यादव, अंशिका पाण्डेय, माया यादव, रोशनी पाण्डेय, जया पाण्डेय, मेनिका यादव, प्रीती कुमारी, शलिनी प्रजापति, रागनी दूबे, मेहदी हसन, रूपलता यादव, शैलेन्द्र कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
सुपिरियर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट को ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेट मिला
रमेश दूबे

संतकबीरनगर , सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में समूह को प्रतिष्ठित “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि समूह की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, पारदर्शी नीतियों तथा कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत समूह की सभी इकाइयाँ—सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेज लिमिटेड, सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडो यूरोपियन बेवरेज लिमिटेड, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड—को यह सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
यह सर्टिफिकेशन कर्मचारियों के व्यापक फीडबैक, ऑनलाइन सर्वे, साक्षात्कार, समूह की कार्य संस्कृति तथा कर्मचारी लाभ से संबंधित डेटा के विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया है।
ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि सभी इकाइयों में ऑनलाइन माध्यम से कर्मचारियों का निष्पक्ष फीडबैक लिया गया, जिसके आधार पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। उन्होंने कंपनी की नीतियों एवं कार्यप्रणाली से कर्मचारियों के उच्च स्तर के संतोष पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस सर्टिफिकेशन प्रक्रिया का नेतृत्व मनी गुप्ता एवं मनीष मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्लांट निदेशकों, जीएम, एचओडी, प्लांट एचआर टीमों सहित कर्मचारियों एवं श्रमिकों का सराहनीय सहयोग रहा।
समूह के सीईओ आशीष शेट्टी ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों, प्रबंधन टीम एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सकारात्मक कार्य वातावरण का परिणाम है।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता रहेगा।
सुप्रिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट को ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेट मिला

रमेश दूबे

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में समूह को प्रतिष्ठित “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि समूह की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, पारदर्शी नीतियों तथा कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अंतर्गत समूह की सभी इकाइयाँ—सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेज लिमिटेड, सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडो यूरोपियन बेवरेज लिमिटेड, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड—को यह सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
यह सर्टिफिकेशन कर्मचारियों के व्यापक फीडबैक, ऑनलाइन सर्वे, साक्षात्कार, समूह की कार्य संस्कृति तथा कर्मचारी लाभ से संबंधित डेटा के विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया है।
ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि सभी इकाइयों में ऑनलाइन माध्यम से कर्मचारियों का निष्पक्ष फीडबैक लिया गया, जिसके आधार पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। उन्होंने कंपनी की नीतियों एवं कार्यप्रणाली से कर्मचारियों के उच्च स्तर के संतोष पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस सर्टिफिकेशन प्रक्रिया का नेतृत्व मनी गुप्ता एवं मनीष मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्लांट निदेशकों, जीएम, एचओडी, प्लांट एचआर टीमों सहित कर्मचारियों एवं श्रमिकों का सराहनीय सहयोग रहा।
समूह के सीईओ आशीष शेट्टी ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों, प्रबंधन टीम एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सकारात्मक कार्य वातावरण का परिणाम है।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता रहेगा।
जवाहर नवोदय और  अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

रमेश दूबे

  शिक्षा क्षेत्र पौली में सोमवार को पौली स्थित नवोदय एलिमेंट्री स्कूल के कैम्पस में नवोदय एवं अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को अभिभावकों एवं अध्यापकों ने माला पहनाकर  मिठाई खिलाते हुए खुशियों का इजहार करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया।
मौके पर उपस्थित नवोदय एलिमेंट्री के प्रबंधक मुकेश सर ने बताया की कड़ी मेहनत और लगन के साथ निष्ठा पूर्वक किया गया कार्य सफलता का प्रतीक होता है नवोदय विद्यालय एवं मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला लेकर अपने उज्वल भविष्य के साथ ये साबित कर दिया कि सफलता किसी की मोहताज नही होती है।
उन्होंने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में चयनित होने के लिए श्रम कार्ड धारक ही प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते थे जिसमें पूरे क्षेत्र के नंदनी शिवांगी, मुस्कान अयान, शिवांश यादव,गौरव, राजकुमार अभय, नंदनी  का चयन हुआ है जिनका  मण्डल स्तरीय अटल आवासीय स्कूल में दाखिला  पाकर अपने क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रौशन किया।
 इस मौके पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने वाले मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह,भुवनेश मणी त्रिपाठी,सर्वेश, महेंद्र, आकृति, संध्या, संजना, निकहत  सहित अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।
“सहारा  चैरिटेबल ट्रस्ट” ने नवसदस्यों का भव्य सम्मान समारोह

रमेश दूबे

संत कबीर नगर/खलीलाबाद। मानव सेवा और समाज उत्थान के संकल्प के साथ कार्यरत सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट “बेसहारों का सहारा” द्वारा खलीलाबाद स्थित कस्तूरी बेकर्स में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े नए सदस्यों का उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे माहौल उत्साह और प्रेरणा से भर उठा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अखलाक अहमद के मार्गदर्शन में हुई, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र दूबे, अनूप राय, भजुराम गुप्ता सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर माया गौड़, संध्या श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, रूपल विश्वकर्मा, ताबूसन अफजल, सुनबूल खातून, मीरा गौड़, सुनैना, ज्ञानमती दूबे, शांति देवी विश्वकर्मा, जयंती देवी, चांदमती देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, हरिश्चंद्र, आशुतोष दूबे, प्रकाश सहित अनेक लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की और समाज सेवा के इस अभियान से जुड़े।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अखलाक अहमद ने अपने संबोधन में संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ट्रस्ट का मुख्य लक्ष्य बेसहारा, जरूरतमंद और वंचित वर्ग को सहारा देना है, ताकि समाज में समानता और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सके।
वहीं मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र दूबे ने जानकारी दी कि संस्था का रजिस्ट्रेशन 16 जुलाई 2020 को हुआ था, जिसके बाद से संस्था ने निरंतर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सैनी ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर समर्पित भाव से कार्य कर रही है और आने वाले समय में और व्यापक स्तर पर जनसेवा के कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों और नवसदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समाज सेवा के इस मिशन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन न केवल नए सदस्यों के स्वागत का मंच बना, बल्कि समाज सेवा के प्रति समर्पण और एकजुटता का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।
श्रद्धा और विश्वास क़े बगैर नहीं मिलती भक्ति -कथा व्यास
रमेश दूबे
भक्ति की सरिता में डूबा खलीलाबाद, रामजन्म प्रसंग पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


पुराने रोडवेज परिसर में रामकथा के तीसरे दिन गूंजे भक्ति गीत, कथा और संगीत ने बांधा समां

संत कबीर नगर नगर के पुराने रोडवेज परिसर में आयोजित श्रीराम कथा का तीसरा दिन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कथा व्यास श्री गोरखनाथ मिश्र जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है।
महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीराम का अवतरण केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि यह मानव जीवन के लिए आदर्श और मर्यादा का संदेश है। उन्होंने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय का बोलबाला बढ़ता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। रामजन्म का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने अयोध्या नगरी की उस दिव्य छवि का ऐसा चित्रण किया कि श्रद्धालु स्वयं को उसी युग में उपस्थित महसूस करने लगे।कथा के दौरान कई बार ऐसा क्षण आया जब पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति की आभा और आंखों में आंसू स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण करते नजर आए।
कथा के उपरांत आयोजित भजन संध्या ने वातावरण को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया। प्रसिद्ध भजन गायक दीपक मिश्र और अवधेश जी ने अपने सुमधुर स्वरों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित जनसमूह भक्ति रस में सराबोर हो गया। “राम नाम की महिमा अपरंपार” और “अयोध्या में आज मंगल गान” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंजता रहा।
भजन संध्या में वाद्य यंत्रों की संगत ने कार्यक्रम की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया। ऑर्गन वादक रंजीत ने अपने सुरों से भजनों को जीवंत बना दिया, वहीं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाल वादक संतलाल ने अपनी अद्भुत ताल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने पूरे माहौल को दिव्यता से भर दिया और ऐसा प्रतीत हुआ मानो संगीत स्वयं प्रभु की आराधना कर रहा हो।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। प्रमुख रूप से सौरभ त्रिपाठी, आचार्य जनार्दन ओझा, श्याम सिंह, गणेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, अमरेश बहादुर पाल, किरण प्रजापति, रमाकांत यादव और सोनू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और प्रसाद वितरण की सुव्यवस्थित प्रणाली ने कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाया। साथ ही, साफ-सफाई और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रामकथा का यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनता जा रहा है। हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इस बात का संकेत है कि लोग इस आयोजन से गहराई से जुड़ रहे हैं और अपने जीवन में आध्यात्मिकता को स्थान दे रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में रामकथा के अन्य महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसके लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। खलीलाबाद की पावन धरती इन दिनों भक्ति के रंग में रंगी हुई है, जहां हर ओर राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है और श्रद्धालु इस आध्यात्मिक महोत्सव का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे
                
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2026 को अभियुक्तगण नाम पता 01. समशुद्दीन पुत्र स्व0 अनवर जयाल निवासी बरदहिया बाजार मस्जिद के पीछे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को औद्योगिक क्षेत्र श्मशान घाट के पास से 02. सचिन चौहान पुत्र हीरा लाल चौहान निवासी बगहिया शिवम होटल के सामने थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को जंगलकला नहर पुलिस जेल बाउण्ड्री के पीछे से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम समशुद्दीन के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम सचिन चौहान के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
 समशुद्दीन पुत्र स्व0 अनवर जयाल निवासी बरदहिया बाजार मस्जिद के पिछे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । (1000 मिली अवैध स्मैक)
 सचिन चौहान पुत्र हीरा लाल चौहान निवासी बगहिया शिवम होटल के सामने थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । (800 मिली अवैध स्मैक)

*बरामदगी का विवरणः-*
 कुल 1800 मिली अवैध स्मैक ।


*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
 उ0नि0 श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री सुर्यभान यादव, उ0नि0 श्री लाल बिहारी निषाद, हे0का0 छोटेलाल सिंह, का0 सत्येन्द्र कुमार यादव, का0 मो0 अलीम ।