किसान दिवस में गूंजा अडानी के थर्मल पॉवर प्लांट को लेकर विरोध
![]()
*खेती-किसानी से लेकर जल-जंगल, पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को किया रेखांकित
किसान दिवस में आए कृषकों की डीएम ने सुनी समस्याएं
*निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश
मीरजापुर। विकास भवन सभागार किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में किया गया। सर्व प्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक की आख्या से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया। तदुपरान्त विकास खण्ड सदर के किसान श्री श्यामलाल मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सामनें गड्ढा व गंदा नाला बहता है, पंचतला होटल से शेरनाथ मंदिर तक सड़क क्षतिग्रस्त है, और गड्ढा बना रहता है। दौलत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी द्वारा अवगत कराया गया है कि चुनार तहसील के अन्तर्गत आनें वाले गांवों यथा, नियामतपुर कला, दर्रा, बघेड़ा, बघेड़ी, शेरपुर, बहादुरपुर, हथेडा मौजों मेें स्थित नालों पर अतिक्रमण हो जानें के कारण खरीफ में धान की फसल क्षतिग्रस्त हो गयी है, यदि वर्षा के पूर्व इन गावों के नाले की खुदायी नहीं करायी गयी तो, आगामी वर्षा सीजन में फसल क्षतिग्रस्त हो सकती है। ओमप्रकाश सिंह, तहसील उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, (टिकैत) लालगंज द्वारा गेहूॅ की खरीदारी सुचारू रूप से चालू करानें हेतु सभी क्रय केन्द्र को निर्देशित करनें हेतु अनुरोध किया गया है। श्रीमती उपासना सिंह, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बबुरा रघुनाथ सिंह, विकास खण्ड हलिया द्वारा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन गौशाला का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करानें हेतु अनुरोध किया गया, जिससे मवेशियों को आश्रय प्राप्त हो सके, तथा छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाया जा सके। संतोष दूबे, विकास खण्ड लालगंज द्वारा बाणसागर खण्ड-5 द्वारा निर्मित नहर अदवा बैराज से मेजा डैम को जोड़नें वाली बड़ी नहर जिसकी लम्बाई लगभग 10 किमी है। जनहित में ध्यान में रखते हुए नहर की पटरी को पक्की सड़क बनवाया जाए। धर्मदेव उपाध्याय, अघ्याक्ष, भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) मीरजापुर द्वारा विकास खण्ड पहाड़ी स्थित ददरी खुर्द पावर प्लांट अडानी ग्रुप द्वारा पुलिस प्रशासन के मदद से स्थानीय किसानों को धौस दिखाकर वहां के ग्रामीण कृषकों के पट्टे की जमीन को वेलप्सन कम्पनी द्वारा उनकी जमीन को अधिग्रहण कर उनके जीवकोपार्जन के आधार को समाप्त कर दिया। तथा वन विभाग के हरे-भरे जंगल काटकर वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। अनिल कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मीरजापुर द्वारा तहसील चुनार में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना हेतु अनुरोध किया गया है। अरूण कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मीरजापुर द्वारा विगत 30 वर्षों से अधूरी पड़ी रामपुर कामता माइनर को पूर्ण करानें कलवारी सम्पर्क मार्ग से निकली रामपुर कामता सम्पर्क मार्ग में क्षतिग्रस्त पुलिया के मरम्मत एवं रामपुर कामता प्रसाद के खेल-कूद मैदान का सुन्दरीकण व बाउड्रीवाल करानें की मांग किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकास खंडों व तहसीलों से आए कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके तुरंत समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषक हमारे अन्नदाता है अतएव सभी अधिकारी उनकी शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। किसान दिवस में विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर, विकेश कुमार, उप कृषि निदेशक, मीरजापुर, अधिशासी अभियंता मीरजापुर नहर प्रखण्ड, अधिशासी अभियंता, सिरसी बांध, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड चुनार एवं अन्य अधिकारी, कृषकगण उपस्थित रहे।![]()


*खेती-किसानी से लेकर जल-जंगल, पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को किया रेखांकित

मिर्जापुर। जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी गांव स्थित अडानी की कंपनी के निर्माणाधीन पावर प्लांट में पानी की आपूर्ति के लिए खुदाई करते समय पत्थर से निकली चिंगारी से बांस के प्लांटेशन में आग लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद के जन्मदिन पर वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में आयोजित किया गया था कैंप
लालगंज, मीरजापुर । भारत रत्न, संविधान निर्माता, गरीबों के मसीहा तथा नारी को सम्मान दिलाने वाले डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही धूम धाम से शांति उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय पांडेपुर लहंगपुर में मंगलवार को मनाया गया। कालेज की छात्राओं ने बाबा साहब के कृत्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बालिकाओं द्वारा गीत के माध्यम से नारी शिक्षा पर बाबा साहब का गुणगान किया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सुभाष चंद ने बताया कि बाबा साहब सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं, जिन्होंने अटूट संघर्ष, अगाध ज्ञान और साहस से राष्ट्र को नई चेतना प्रदान की। उन्होंने हमें यह अमूल्य सीख दी कि शिक्षा ही उन्नति का सबसे सशक्त मार्ग है और समानता प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है। उन्होंने नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया । समान अधिकार का संविधान में प्राविधान किया। जिसकी बदौलत आज हमारे देश की महिलाएं सर्वोच्च पद पर आसीन है। शिक्षा की अदालत आज हमारी बिटिया है क्षेत्र में सबसे आगे जा रही है । कार्यक्रम में उप प्रबंधक अवधेश कुमार, प्रवक्तगणों में राकेश कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, राकेश कुमार, धीरज दुबे , लवकुश पटेल, इंद्रेश मौर्य, राकेश गौतम, श्रीमती चांदनी मौर्य, कमलेश कुमार, नरेंद्र सिंह इत्यादि ने अपने अपने विचार रखे।
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक संघ मीरजापुर के तत्वावधान में सेवारत शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में विशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए प्राथमिक शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर नगर के बरियाघाट से मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में महिला शिक्षकों सहित जिले के कोने-कोने से आए हुए शिक्षकों ने मशाल जुलूस में भाग लिया। बरियाघाट से चलकर वासलीगंज, रामबाग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को पुराने शिक्षकों का अपमान करार देते हुए कहा इसे नहीं सहेंगे। शिक्षकों ने कहा इन्हीं शिक्षकों द्वारा पढ़ाए लिखाए गये लोग आईएएस पीसीएस अफसर बने तो क्या वह गलत रहा। कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के ऊपर काला क़ानून लागू किया गया है। सरकार से मांग किया कि सरकार शिक्षकों की समस्यायों और सम्मान हित में कदम उठाए और इस कालू कानून को वापस कराने में पहल करें। इस दौरान मुख्य रूप से
मीरजापुर। ड्रम़डगंजक्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी सुशीला चौरसिया पत्नी उमाशंकर चौरसिया ने क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो वर्ष पूर्व 15 हजार रूपए ऐंठने का आरोप लगाया। सोमवार शाम को ड्रम़डगंज थाने पहुंची महिला ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई नही करने का पुलिस पर आरोप लगाया।गत पांच अप्रैल को महिला ने शिक्षक के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व शिक्षक ने जल निगम में नौकरी का झांसा देकर आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 15 हजार रूपए लिया था। नौकरी नही मिलने पर शिक्षक को दिए गए रूपए की मांग की तो शिक्षक ने दस हजार रूपए वापस किया लेकिन पांच हजार रूपए नही दिया। महिला ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शिक्षक रूपए मांगने पर एससी एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि नौकरी के नाम पर शिक्षक को दो वर्ष पूर्व पंद्रह हजार रूपए दिए थे जिसमें दस हजार रूपए वापस कर दिया है लेकिन पांच हजार रुपए नही दिया।इस संबंध कई बार थाने पर आ चुकी लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नही कर रही है।बल्कि पुलिस कहती हैं कि नौकरी के चक्कर में पैसे क्यों दिया।इस संबंध में शिक्षक प्रवीण कुमार सरोज ने बताया कि महिला का पंद्रह हजार रूपए वापस कर दिया गया है।थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
मीरजापुर। बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड के दूसरे आरोपी व 25 हजार के इनामियां को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसे घायलावस्था में जिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीरजापुर। हिन्दुस्तान की मशहूर स्वर कोकिला, संगीत क्षेत्र के सुरों की मल्लिका, लगभग 20 भाषाओं में बारह हजार से अधिक गीतों को अपनी सुरीली आवाज़ में देश को समर्पित करने वाली पद्मविभूषण आशा भोसले जी के निधन से संगीत प्रशंसकों व देश के लिए के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन पर जिले के लोगों खासकर कला साहित्य के क्षेत्र से लेकर विभिन्न सामाजिक राजनैतिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने भी शोक जताया है।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1