परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की प्रत्येक जरूरत को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं* ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी
संजीव सिंह बलिया! शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ के समस्त परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों की स्कूल चलो अभियान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का संयुक्त रूप से आयोजन आज सहायता प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवजी शंकर जी रोहुआ पर आयोजित किया गया। रैली की शुरुआत बच्चों के प्रत्येक दिन स्कूल आने तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्घोष के साथ हुआ तथा बच्चों की रैली के साथ समस्त शिक्षकों द्वारा पूरी ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए ग्राम निवासियों का आह्वान किया गया कि वह अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालय में कराए । रैली के माध्यम से आह्वान किया गया कि परिषदीय विद्यालय वह स्थान होता है जहां पर प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है तथा बच्चों का संपूर्ण विकास परिलक्षित होता है। स्कूल चलो अभियान रैली में प्राथमिक विद्यालय मेघा मठ के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह द्वारा बच्चों को उल्लास एवं मनोरंजक नारों द्वारा सम्मोहित किया गया। रैली के समापन के उपरांत शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि बेलहरी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी बबलू रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव कुमार गंगवार रहे। संगोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रोहुआ की शिक्षिका अनामिका ओझा द्वारा अतिथियों का स्वागत संस्कृत में स्वागत गीत के साथ किया गया। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रोहुआ तथा प्राथमिक विद्यालय मिल्की के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों तथा ग्राम पंचायत के अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्राथमिक विद्यालय मिल्की के शिक्षक भानु प्रताप सिंह द्वारा बच्चों की प्रस्तुतियां की तैयारी की प्रशंसा सभी उपस्थित जनों द्वारा की गई। प्राथमिक विद्यालय मिल्की , कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रोहुआ, प्राथमिक विद्यालय मेघा मठ तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुतियों से यह सिद्ध कर दिया गया कि भारत के वास्तविक भविष्य का निर्माण परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चों में ही निहित है। शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मृत्युंजय तिवारी बबलू प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बेलहरी ने अपने उद्बोधन में परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की प्रशंसा करते हुए बताया गया कि यह बदलता हुआ भारत है जहां बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं एवं उनकी प्रस्तुतियों ने इस बात की गवाही प्रस्तुत करती हैं कि बच्चों को उत्साह प्रदान करने तथा सजाये जाने की आवश्यकता है , यह बच्चे किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों की किसी भी आवश्यकता की पूर्ति के लिए वह सदैव तैयार हैं। शैक्षिक संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार द्वारा अपने उद्बोधन में विश्वास व्यक्त किया गया कि पूरे जनपद में बेलहरी शिक्षा क्षेत्र अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है जिसका परिणाम पिछले दिनों निपुण आकलन में देखने को मिला है जहां पर जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए अपना परचम लहराया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई बलिया के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि परिषदीय विद्यालय में अध्यापन करने वाले शिक्षक प्रशिक्षित तथा योग्य हैं तथा बच्चों के भविष्य का निर्माण केवल इन्हीं अध्यापकों के हाथों में सुरक्षित है। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ब्रजेश बिहारी सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि निपुण आकलन के परिणाम सुखद एवं उत्साहवर्धक रहा है जिसमें बेलहरी शिक्षा क्षेत्र जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही पूरे प्रदेश में लगभग 840 शिक्षा क्षेत्र में 50 वें नंबर पर है जिस पर निश्चित रूप से हमें गर्व होना चाहिए। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन संत राज सिंह द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया कि बच्चों के भविष्य का निर्माण योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के कंधे पर दे देना भारत को विकासशील से विकसित बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्नयन गोष्ठी में अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत शिक्षक विद्यासागर दुबे द्वारा अपने उद्बोधन में विश्वास व्यक्त किया गया कि परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत नन्हे मुन्ने बच्चे उल्लास एवं भयरहित शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जो भारत के संविधान में उल्लेखित नियम का शानदार उदाहरण है। शैक्षिक संगोष्ठी में न्याय पंचायत बिगही के साथ-साथ बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के तमाम शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सेवानिवृत शिक्षिका उषा देवी की गरिमा मई उपस्थिति ने अध्यापकों में ऊर्जा का संचार किया तथा उनका सम्मान स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया।अतिथियों का स्वागत अभिनंदन शिवजी शंकर जी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पराज सिंह, अध्यापक सुधीर कुमार सिंह, विजयपाल सिंह पूरन जी तथा राघवेंद्र सिंह द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2025 में अपना परचम लहराने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के छात्र सत्यम को अतिथियों द्वारा प्रमोद कुमार कुंवर तथा जितेंद्र पांडे के सहयोग से सम्मानित किया गया ।इस छात्र के समस्त पठन-पाठन की जिम्मेदारी प्राथमिक विद्यालय मिल्की के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार उपाध्याय,भानु प्रताप सिंह तथा संतोष कुमार पाठक बखूबी निभाते हैं तथा उनका यह विश्वास रहता है कि यह छात्र जब तक पढ़ाई करता रहेगा उसका उत्साहवर्धन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दुबे, रवि रंजन यादव ,रतन कुमार वर्मा, अनामिका ओझा,प्रवीण कुमार सिंह,कुमकुम सिंह,बिंदु सिंह,प्राथमिक विद्यालय मिल्की के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार उपाध्याय जिनको पूरी ग्राम सभा समय अनुपालन के लिए जानती है तथा जिनका हमेशा से प्रयास रहता है कि संसाधन के अभाव में किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न होना पड़े , भानु प्रताप सिंह, बृज किशोर मिश्रा ,प्राथमिक विद्यालय मेघा मठ के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, संतोष पाठक , नीलम सिंह तथा मंजू सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों तथा बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के सैकड़ो शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर उत्साह वर्धन किया गया जिनमें प्रमुख रूप से रणजीत कुमार सिंह मंटू ,विनीत कुमार सिंह, ,राजेश कुमार तिवारी,मनोज कुमार पांडे, सुनील कुमार पांडे, ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव ,जीवेश कुमार सिंह,प्रमोद चंद तिवारी, अंकित दुबे, श्री राम चौबे, आशुतोष शुक्ला, बृजेश कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार चौबे, विजय मिश्रा ,रवि रंजन शर्मा ,संजय पांडे, स्वस्तिका मिश्रा ,रवि तिवारी ,दीप नारायण मिश्रा, प्रभात कुमार उपाध्याय ,रवि भारती, सतीश कुमार मिश्रा, अशोक जी, पंकज ठाकुर, शशिकांत रश्मि,पंकज सिंह, जयशंकर तिवारी, ग्राम सभा के नागरिक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जलेश्वर तिवारी, देव कुमार पांडे,भारतीय जनता पार्टी के नेता नारद सिंह, रणविजय सिंह ,अजय सिंह छोटू, मुन्ना सिंह ,अनिल सिंह ,तेजन सिंह, मकरध्वज सिंह ,छोटू सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, विकास गिरी क्षेत्र पंचायत सदस्य, अभू वर्मा, रमेश राजभर ,उमेश दुबे, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक लक्ष्मण जी वर्मा ,ढोढ़ा वर्मा ,निर्मल दुबे, गोपाल जी दुबे, बब्बन राम,योगेंद्र राजभर, सुधीर राजभर, मुंजी राजभर, राजेश राजभर, बृजेश राजभर ,कुलदीप राजभर राजेंद्र राजभर आदि की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी अतिथियों को वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पूर्व सह समन्वयक ,पूर्व अकादमीक रिसोर्स पर्सन तथा प्रधानाध्यापक डॉक्टर शशि भूषण मिश्र द्वारा किया गया।
नगरा ब्लॉक, बलिया में नामांकन व प्रमोशन पर BEOआरपी सिंह की सख्ती: सीडीओ की 15 अप्रैल को बैठक
संजीव सिंह नगरा (बलिया), 13 अप्रैल 2026: जनपद बलिया के शिक्षा क्षेत्र नगरा के समस्त प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव द्वारा आज आयोजित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की समीक्षा बैठक में नामांकन, प्रोन्नति तथा निपुण प्रमाण पत्र वितरण में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई गई। इस गंभीर स्थिति के मद्देनजर सीडीओ द्वारा 15 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे खंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई है।खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने निर्देश जारी कर कहा कि सभी प्रधानाध्यापक निम्न बिंदुओं का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें:सभी अवशेष 64 विद्यालयों में प्रोन्नति कार्य कल (14 अप्रैल) दोपहर 12 बजे तक पूर्ण करें।20 शून्य नामांकन वाले और 79 विद्यालयों (5 से कम नामांकन) में प्रेरणा पोर्टल पर कम से कम 5 नामांकन कल दोपहर तक दर्ज करें।निपुण प्रमाण पत्र अभी तक वितरित न करने वाले विद्यालय तत्काल NBMC पोर्टल से डाउनलोड कर प्रिंट करें और कल वितरण करें।कक्षा 5वीं और 8वीं पास बच्चों की प्रेरणा पोर्टल पर मैपिंग करें।पीएम श्री विद्यालयों में कल तक कम से कम 50 छात्रों का प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन दर्ज हो।14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सभी विद्यालयों में मनाएं और फोटो ग्रुप में शेयर करें।
टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बलिया से बजी संघर्ष की मशाल, अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने निकाला विशाल मशाल जुलूस
संजीव सिंह बलिया!अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (A.I.J.T.F.) के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत जनपद बलिया में विशाल मशाल जुलूस निकालकर जोरदार विरोध दर्ज किया गया। मशाल जुलूस रेलवे स्टेशन बलिया के उत्तरी छोर से टाउन चौराहे तक निकाला गया, जिसके माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारी संगठनों ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए टेट अनिवार्यता वापस लेने की पुरजोर मांग की।जुलूस में शामिल सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह संघर्ष केवल शिक्षकों का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और समाज के अस्तित्व की लड़ाई है, जिसे हम सब मिलकर हर मोर्चे पर लড়ने के लिए संकल्पबद्ध हैं। सभी ने संकल्प लिया कि इस आंदोलन को सड़क से लेकर संसद तक व्यापक रूप से जारी रखा जाएगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त एवं टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 01/09/25 को टीईटी अनिवार्यता थोपने का आदेश, पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों एवं परंपरा के प्रतिकूल है। इस आदेश पर सरकार की चुप्पी के कारण वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों शिक्षकों, उनके परिवारों तथा नौनिहालों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि सरकार त्वरित प्रभाव से आवश्यक पहल करते हुए इस ‘तुगलकी’ आदेश को निरस्त कराने की दिशा में ठोस और सार्थक कदम उठाए।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक एवं कर्मचारी नेताओं ने जनपद बलिया से अनवरत संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया और टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, जनपद बलिया से प्रमुख रूप से समीर कुमार पाण्डेय (अटेवा), अजय कुमार सिंह (प्राथमिक शिक्षक संघ), विनय राय (अटेवा), सतीश सिंह (TSCT), घनश्याम चौबे (विशिष्ट बीटीसी), राजेश सिंह (RSM), राजेश पाण्डेय (राज्य कर्मचारी संघ), अविनाश उपाध्याय (श्रमिक समन्वय समिति), सुशील त्रिपाठी (विकास भवन संघ), संजीव कुमार सिंह (मीडिया प्रभारी), रामनाथ पासवान, शशिकांत तिवारी (मंत्री रेलवे संघ), कमलाकर पाण्डेय (सिंचाई), दूधनाथ सिंह (आयुर्वेद), अभिषेक राय, राकेश कुमार मौर्य (महामंत्री अटेवा), मलय पाण्डेय (महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), संजय पाण्डेय, राजीव कुमार गुप्ता, लाल साहब यादव (अध्यक्ष एकजुट), रेनु शर्मा (अध्यक्ष रसोइया संघ), विमला भारती (मंत्री), पंकज सिंह, गणेश सिंह, कुलभूषण त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, राज कुमार गुप्ता (एकजुट), अशोक राम (अध्यक्ष, रेलवे संघ), श्याम नारायण सिंह (L.A. संघ), धनंजय चौबे (XRAY संघ), वीरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, विनय विशेन, अजीत सिंह, राजेश सिंह, हरेराम सिंह, नित्यानंद पाण्डेय, अंजू देवी, N.K. सिंह, राजीव नयन पाण्डेय, ओमकार पाण्डेय, नागेन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह (अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी संघ), मनोज राय (अध्यक्ष LT), शंभू यादव (मंत्री), सुरेश वर्मा, कर्ण प्रताप सिंह, रितेश श्रीवास्तव, सत्य नारायण वर्मा, सुनील गुप्ता, नंदलाल मौर्य, संजय खरवार, रामाशीष यादव, पुष्पेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, अजीत पाठक, जुबेर अहमद, राम नारायण, सुनील गुप्ता (ARP), राम प्रकाश सिंह, कृष्ण नंद पाण्डेय, चंदन सिंह, निर्भय सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
ीडिया टीम – अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (A.I.J.T.F.), बलिया
डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ‘निराला शब्द श्री’ से विभूषित, साहित्य जगत में हर्ष की लहर
ंजीव सिंह (बलिया)! महात्मा बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर के पडरौना में आयोजित निराला शब्द-संवाद मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में जनपद बलिया के प्रख्यात दार्शनिक, मनीषी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को संस्था के सर्वोच्च अलंकरण निराला शब्द श्री 2025 से सम्मानित किया गया। भारत के विभिन्न राज्यों एवं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आए लब्धप्रतिष्ठ विद्वानों, भाषाविदों और शब्द-शिल्पियों की उपस्थिति में यह गरिमामयी अलंकरण डॉ. उपाध्याय के विराट साहित्यिक और दार्शनिक अवदान को समर्पित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. जयप्रकाश नारायण द्विवेदी, निदेशक संस्कृत एवं प्राच्य विद्या शोध संस्थान, द्वारका, गुजरात, विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर प्रसाद पाण्डेय, अध्यक्ष, भोजपुरी विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, बिहार एवं विनय जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पडरौना ने डॉ. उपाध्याय को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र भेंट कर अलंकृत किया। मंच की अध्यक्षता कर रहे डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम एवं अन्य वक्ताओं ने डॉ. उपाध्याय द्वारा रचित 23 कृतियों और उनके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्याख्यानों की चर्चा करते हुए उन्हें दर्शन और काव्य का अनूठा संगम बताया। समारोह में प्रोफेसर डॉ. वैद्यनाथ मिश्र, अध्यक्ष, संस्कृत विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, बिहार, डॉ. गौरव तिवारी, आचार्य हिन्दी विभाग बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर और डॉ. प्रेम चन्द्र सिंह, कुल आचार्य, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज जैसे विद्वानों ने डॉ. उपाध्याय की लेखनी को आधुनिक युग में भारतीय वाङ्मय का गौरव बताया। सम्मान से अभिभूत डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्नेह मात्र एक अलंकरण नहीं, अपितु मेरी लेखनी और वाणी को समाज व राष्ट्र के प्रति और अधिक उत्तरदायी, समर्पित एवं सार्थक बनाने का एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने इस सम्मान के लिए चयन समिति और आयोजक मंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. उपाध्याय की इस उपलब्धि पर जनपद के साहित्यिक गलियारों में हर्ष का वातावरण है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय, अवध बिहारी चौबे, डॉ. जैनेन्द्र पाण्डेय, डॉ. विजय प्रताप आर्य, हरेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. गणेश पाठक, डॉ सुनील ओझा, राजेश सिंह श्रेयश, लल्लन पाण्डेय, संजय मिश्रा, डॉ. मदन राम, नियामुल हक खान, उमाशंकर राम, मृत्युंजय शुक्ला, आकाश तिवारी, संतोष गुप्ता, नीरज कुमार मिश्र, राम कृष्ण मौर्य, रामदरश यादव क्रांति, पवन कुमार तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह सोनू एवं अजय पाण्डेय सम्मिलित हैं। सभी ने इसे जनपद बलिया की साहित्यिक परंपरा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
संजीव सिंह बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी नेताओं ने उनके सामाजिक योगदान और स्पष्टवादी व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।शोक व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि हरिनारायण राजभर जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। स्पष्टता उनका गुण था और समाजसेवा उनकी आदत। राजनीति में हम लोगों ने कुछ समय एक साथ भी काम किया। उनके व्यक्तित्व में बनावटीपन बिल्कुल नहीं था।सांसद सनातन पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण राजभर आम जनमानस की बात करने वाले नेता थे। वे गरीबों और कमजोरों की आवाज थे।समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि स्व. हरिनारायण राजभर जी कुछ समय समाजवादी पार्टी में रहे। उस दौरान उनके साथ काम करने का अवसर मिला। वे कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानते थे और किसी भी विषय पर स्पष्टता से बोलने का साहस रखते थे।समाजवादी पार्टी बलिया उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है और ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस कठिन समय में साहस प्रदान करें।
नगरा नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प
राम ईश्वर प्रजापति नगरा (बलिया), 10 अप्रैल 2026: आदर्श नगर पंचायत नगरा में मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह समारोह नगरा के विकास और जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करने का प्रतीक साबित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की। उनके आगमन पर नगर पंचायत के पदाधिकारियों, सभासदों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में नवमनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कैलाश बिहारी सिंह, जयप्रकाश जायसवाल तथा रविंद्र प्रसाद राजभर को औपचारिक रूप से मनोनीत सभासद बनाए जाने की घोषणा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक स्वर में आशा व्यक्त की कि ये नवमनोनीत सभासद नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता अभियान, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नगरा नगर पंचायत को आदर्श बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इन्दु देवी, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, पूर्व प्रत्याशी छठ्ठु राम, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय, सूर्य प्रकाश सिंह, महामंत्री आलोक शुक्ला, प्रोफेसर समरजीत सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, कृष्णा कुशवाहा, राजू सोनी, राजू चौहान, सोनू यादव सहित नगर पंचायत के सभी सभासद, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक अरविंद नारायण सिंह ने किया।अंत में, नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए सभी ने नगर के सर्वांगीण विकास तथा जनहित के कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में स्थानीय निवासियों की भी अच्छी-खासी भीड़ जुटी, जो नगरा के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उत्साह को दर्शाता है। यह आयोजन न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा था, बल्कि स्थानीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक भी बना।
सुखपुरा में प्यार का फिल्मी ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमवती, प्रेमी पकड़ाए तो उतरी
संजीव सिंह बलिया!सुखपुरा कस्बा:7 अप्रैल 2026: सिनेमा हॉल के पास मंगलवार को ऐसा फिल्मी नजारा देखने को मिला, मानो कोई बॉलीवुड मूवी चल रही हो। प्यार में पागल 23 वर्षीय युवती ने अपने 19 वर्षीय प्रेमी से शादी की जिद पकड़ ली और लगभग 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।बताया जाता है कि सुखपुरा क्षेत्र की युवती दूसरे गांव के युवक से प्रेम करती है। उसने फोन कर युवक को बुलाया और शादी की मांग की। युवक ने इनकार कर दिया तो युवती ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। थाने ले जाकर पुलिस ने दोनों को समझाया। युवक ने कहा कि वह तब शादी करेगा जब उसके बड़े भाई की शादी हो जाएगी। दोनों को घर भेज दिया गया, लेकिन युवती को यह बात नागवार गुजरी।गुस्से में वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने सुखपुरा पुलिस को खबर दी। पुलिस ने चारों ओर जाल लगाकर युवती को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार शादी की मांग करती रही। आखिरकार पुलिस ने उसके प्रेमी को पकड़कर ला दिया। करीब डेढ़ घंटे के ड्रामे के बाद युवती टावर से उतरी। दोनों को थाने ले जाया गया।थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया, "दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत चल रही है। जल्द ही मामले का समाधान कर लिया जाएगा।" स्थानीय लोगों ने इसे प्रेम की अंधी दौड़ का उदाहरण बताया।
मऊ जिलाध्यक्ष जंगशेर बहादुर राणा के पिता श्री इंद्रदेव यादव जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
संजीव सिंह बलिया मऊ: 5 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ (UPPSMS) के मऊ जिले के  के क्रांतिकारी जिलाध्यक्ष जंगशेर बहादुर राणा के पूज्य पिता श्री इंद्रदेव यादव जी का 26 मार्च 2026 को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की दुखद सूचना ने समस्त परिवार, संघ परिवार और पूरे समुदाय में गहन शोक की लहर पैदा कर दी है। श्री इंद्रदेव यादव जी एक सादगीपूर्ण और सम्मानित जीवन जीने वाले व्यक्ति थे, जिनकी स्मृतियां हमेशा सबके दिलों में जीवित रहेंगी।श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन उनकी पावन स्मृति में एक गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक उनके पैतृक गांव स्थित डॉ. लोहिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर डोड़हरा (अकोल्ही मुबारकपुर), डाकघर- बीबीपुर, घोसी, जनपद मऊ में किया गया। सभा में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र बंधु, पदाधिकारी और सम्मानित जनों ने भाग लिया। सभी ने सादगी और भावुकता के साथ उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह आयोजन न केवल शोक व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि संघ के एकजुट स्वरूप को भी दर्शाया।प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति और श्रद्धांजलि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति से सभा को विशेष गरिमा प्रदान की। लखनऊ से पधारे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के लोकप्रिय प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने दिवंगत आत्मा की प्रशंसा करते हुए उनके त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। काशी की धरती से आए जाबांज प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वाराणसी जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह व लखनऊ जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह ने संघ के सिद्धांतों के अनुरूप श्रद्धांजलि दी।आजमगढ़ मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, महामंत्री भरत यादव, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंडल संरक्षक सरल यादव, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप प्रसाद, मंडल संगठन मंत्री हरिकेश मौर्य, आजमगढ़ जिला अध्यक्ष देवसी यादव तथा महामंत्री हीरालाल सरोज शामिल थे।मऊ जिले से संरक्षक रामकवल यादव महामंत्री विद्यासागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव, कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अशोक यादव, संजीव यादव, महेश यादव, ओमप्रकाश चौहान, हरिगोविंद, रमेश चौहान तथा लालबहादुर यशवंत समेत अन्य सभी सम्मानित जनों ने भी सादगीपूर्वक भागीदारी की। सभी ने एक स्वर में शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार के प्रति एकजुटता दिखाई।शोक संदेश और प्रार्थनासभा के अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत श्री इंद्रदेव यादव जी की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। यह आयोजन UPPSMS के सौहार्दपूर्ण और संघर्षपूर्ण चरित्र को एक बार पुनः रेखांकित करता है।
अपने हक के लिए लड़े शिक्षक: NPS/UPS विरोध में अटेवा नगरा ने मनाया 'काला दिवस'
संजीव सिंह बलिया! वह जीवन ही क्या जो अपने हक के लिए भी लड़ा नही!" इस नारे के साथ अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने NPS/UPS और निजीकरण के विरोध में 'काला दिवस' मनाया। NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु जी के निर्देशानुसार, नगरा  में आज जिला संयोजक श समीर कुमार पाण्डेय एवं जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपने कार्यस्थल पर बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य किया।प्रदर्शनकारियों ने NPS/UPS को समाप्त कर सर्वहितकारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को अविलंब बहाल करने की सरकार से मांग की। ब्लैक डे को सफल बनाने में नगरा ब्लॉक के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षक साथियों और शिक्षिका बहनों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बुढ़ापे की लाठी के महत्व को समझा।अटेवा नगरा के अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, महामंत्री राजकुमार यादव, सुभाष जी, संगठन मंत्री निर्भय नारायण सिंह एवं समस्त संघर्षशील शिक्षकगण ने सभी का आभार जताया। आपके संघर्ष में हम सभी साथ हैं!
नगरा के प्राथमिक विद्यालय मेहराव में धूमधाम से नया सत्र शुरू, वार्षिकोत्सव अंकपत्र वितरण व कक्षा-5 का भावुक विदाई समारोह संपन्न
संजीव सिंह नगरा, बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालय मेहराव में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत धूमधाम से हुई। इस अवसर पर वार्षिकोत्सव के अंकपत्रों का वितरण किया गया तथा कक्षा-5 के छात्रों का भावुक विदाई समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव ने की। सहायक अध्यापकों राकेश प्रताप सिंह, श्रद्धानंद सिंह, राकेश कुमार सिंह तथा संध्या गुप्ता ने छात्रों को अंकपत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। कक्षा-5 के छात्रों को विदाई देते हुए सभी शिक्षकों की आंखें नम हो गईं।विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष शैल कुमारी ने नए सत्र के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं तथा अभिभावकों से शिक्षा के प्रति सक्रिय सहयोग की अपील की। प्रमुख समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि अखिलेश यादव ने विशेष रूप से शिरकत की तथा विद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों की सराहना की।इस आयोजन ने स्कूली परिवार में उत्साह का संचार किया तथा आने वाले सत्र के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया।