दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में पर्सनालिटी डेवलपमेंट और प्रभावी शिक्षण कार्यशाला का आयोजन
मोनू भाटी मेरठ।
रामराज की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था दशमेश पब्लिक स्कूल में*“पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं प्रभावी शिक्षण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रख्यात पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विशेषज्ञ एवं टीचर ट्रेनर *सुश्री शै‍ली तिवारी* द्वारा संचालित की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल असेंबली में कविता पाठ, भाषण ,समाचार पढ़ने के अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने बच्चों में कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाने पर  भी जोर दिया तथा बच्चों की शिक्षा को सरल बनाने के अनेकों टिप्स दिए ताकि बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई को आसान तरीके से पढ़ सके।
सुश्री शै‍ली तिवारी को शिक्षा क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है तथा उन्होंने मुंबई, दिल्ली और मेरठ के प्रतिष्ठित विद्यालयों में कार्य किया है। कार्यशाला में शिक्षकों को आत्मविश्वासपूर्ण व्यक्तित्व और प्रभावी शिक्षण के लिए उपयोगी टिप्स दिए गए।

कार्यक्रम में निदेशक डॉ सिम्मी सहोता प्रधानाचार्य आमिर खान कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा एवं मनजोत कौर तथा समस्त स्टाफ ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। इस कार्यशाला में समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कृष्ण किड्स प्ले स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मोनू भाटी।  मेरठ/ हस्तिनापुर: स्थानीय 'कृष्ण किड्स प्ले स्कूल' (नियर रिया स्टील वेल्डिंग) में हर्षोल्लास के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, अंबेडकर जयंती और नवीन शिक्षण सत्र के शुभारंभ पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेपी बैंसला, मनोज अहलावत, संजय मनचंदा और अनुज शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। पूरे विद्यालय में 14 विद्यार्थियों ने प्रथम, 11 विद्यार्थियों ने द्वितीय और 9 विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले राज सैनी को 'स्कूल फर्स्ट टॉपर' घोषित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से राज सैनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी पूरे वर्ष की फीस माफ करने की घोषणा की गई, जिसका अभिभावकों ने तालियों से स्वागत किया।साथ ही, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई और नए सत्र की सुखद शुरुआत के लिए विधि-विधान से हवन किया गया। प्रधानाचार्य दामिनी, अतुल कुमार  व अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
रामराज में शिक्षण का नूतन अध्याय — दशमेश पब्लिक स्कूल में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित
मेरठ।बहसुमा।रामराज की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था दशमेश पब्लिक स्कूल में “पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं प्रभावी शिक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस ज्ञानवर्धक सत्र का संचालन प्रख्यात विशेषज्ञ शैली तिवारी द्वारा किया गया, जिनका शिक्षा क्षेत्र में दो दशकों का समृद्ध अनुभव रहा है।

कार्यशाला के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष बल देते हुए कहा कि अनुशासन के साथ आत्मविश्वास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालयी असेंबली में बच्चों को कविता पाठ, भाषण एवं समाचार वाचन जैसे अवसर प्रदान किए जाएं, जिससे उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके।

उन्होंने शिक्षकों को यह भी बताया कि किस प्रकार सरल एवं रोचक तरीकों से पढ़ाई को बच्चों के लिए आनंददायक बनाया जा सकता है। कम्युनिकेशन स्किल के विकास पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने अनेक व्यावहारिक टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक डॉ सिम्मी सहोता, प्रधानाचार्य आमिर खान, कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा एवं मनजोत कौर सहित समस्त स्टाफ ने अतिथि का स्वागत किया।

कार्यशाला को लेकर शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में निदेशक डॉ. सिम्मी सहोता ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
रालोद कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई
मोनू भाटी।

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।
रालोद के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हाजी ज़हीर अब्बासी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई और देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा, समानता और न्याय को बढ़ावा देना चाहिए।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।इस दौरान
सुनील रोहटा विनय प्रधान, दिलप्रीत कौहली रणवीर सिंह दहिया आतिर रिजवी अरशद अल्वी, अभिमन्यु लालसाना, अभिषेक चौधरी,समीर चौहान, वक़ीलअब्बासी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे
रामराज में श्री नगली धाम आश्रम पर भव्य भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन
मोनू भाटी। मेरठ ,बहसूमा। क्षेत्र के रामराज में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नगली धाम आश्रम में रविवार को भव्य भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का वार्षिक आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए।
आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रात में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था आश्रम समिति एवं स्थानीय सहयोगियों द्वारा सुचारू रूप से की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
आश्रम के संत राघवा महाराज ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना और आपसी भाईचारा बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस मौके पर कार्तिक मक्कड़, सुरेंद्र छाबड़ा,नींव नारंग,मंजू खेड़ा, अशोक खेड़ा, प्रमोद गर्ग, प्रवीण उपाध्याय, एडवोकेट शुभम अरोड़ा, विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि रोहित बंसल जिला अध्यक्ष भाजपा, विपिन मनचंदा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामराज, सलोनी प्रजापति, आचल ठाकुर, ज्योति ग्रोवर, शालू दुआ, रानी मक्कड़, विनीता छाबड़ा, रीता छाबड़ा वीणा छाबड़ा, सारिका छाबड़ा, बबीता फुटेला, सुनीता नारंग, सुनीता उपाध्याय, सुनीता ग्रोवर, राखी राणा,अनीता फुटेला,नेहा टुटेजा,शांति बटला, सुदेश गुंबर, आशा मल्होत्रा स्वामी मल्होत्रा सविता बटला, बिल्लू ग्रोवर सोनू तनेजा, मोंटू तनेजा, अमित दुआ, अमन छाबड़ा, अरविंद छाबड़ा, राजकुमार छाबड़ा, दीपक छाबड़ा, आकाश उपाध्याय, विक्की उपाध्याय, रामदत्त उपाध्याय, राजेंद्र गुंबर, मुकेश खेड़ा, विपिन मनचंदा, विजय फुटेला, विजय चुग, सतीश बटला, नितिन मल्होत्रा, काका मल्होत्रा, विनोद बटला, प्रदीप बटला इत्यादि लोग मौजूद रहे।
डी मोनफोर अकादमी के छात्र अक्षांत पवार बने लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया 183वीं रैंक हासिल
परविंदर

विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि डी मोनफोर अकादमी के छात्र अक्षांत पवार ने भारतीय थल सेना में चयनित होकर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 183वीं रैंक प्राप्त करते हुए लेफ्टिनेंट पद पर चयन पाया है।

अक्षांत पवार, पुत्र श्री प्रताप सिंह, ने वर्ष 2024-25 में डी मोनफोर अकादमी से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही वे अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि
“अक्षांत पवार की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी लगन, परिश्रम और अनुशासन से यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”

विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा,
“यदि विद्यार्थी लक्ष्य के प्रति समर्पित हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। अक्षांत की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।”

निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि
“अक्षांत भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर देश का नाम रोशन करेंगे।”

वहीं, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रितु चिकारा ने कहा कि
“यह सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है।”

विद्यालय परिवार ने अक्षांत पवार और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेरठ की रहस्यमयी मौत: 4 महीने तक शव के साथ घर में रहा पिता, हरिद्वार-आवागमन और मोबाइल कॉल्स ने खोला नया राज

मेरठ। मेरठ के तेली मोहल्ला निवासी प्रियंका विश्वास की मौत का मामला अब और अधिक रहस्यमय और सनसनीखेज होता जा रहा है। चार महीने से अधिक पुराने इस केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतका के पिता उदयभानु विश्वास अपनी बेटी के शव के साथ लंबे समय तक घर में ही मौजूद रहे और बीच-बीच में हरिद्वार जाकर लौटते रहे। हैरानी की बात यह है कि वह घर में अंधेरा होने के बाद ही अंदर जाते थे और सुबह होने से पहले निकल जाते थे, ताकि किसी को भनक न लगे।

सूत्रों के अनुसार, उदयभानु हरिद्वार के एक गेस्ट हाउस में भी ठहरे हुए थे और वहां से भी दो बार मेरठ आकर वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने घर को बंद रखकर किसी से कोई संपर्क नहीं रखा। स्थानीय लोगों को केवल कभी-कभार उन्हें बाजार में देखा गया, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया।

पुलिस को जांच के दौरान प्रियंका का मोबाइल फोन भी मिल गया है, जिसे हरिद्वार से बरामद किया गया है। फोन में अंतिम कॉल 19 नवंबर की दर्ज है, जबकि 14 नवंबर को भी एक कॉल डिटेल मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन कॉल्स का इस्तेमाल किसने किया।

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि प्रियंका के पास मोबाइल था, लेकिन परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं मौत के बाद मोबाइल का इस्तेमाल तो नहीं किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि शव चार-पांच महीने पुराना होने के कारण पूरी तरह डीकंपोज हो चुका था। अब मौत के कारण का पता लगाने के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, उदयभानु ने पूछताछ में दावा किया है कि प्रियंका को पीलिया था और उसने कई बार झाड़-फूंक भी करवाई थी, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बाद में उसकी मौत हो गई और वह शव को घर में ही छोड़कर हरिद्वार चला गया।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर प्रियंका की मौत कब और कैसे हुई, और पिता ने इतने महीनों तक यह राज क्यों छिपाए रखा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
ग्राम चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क, विकास कार्यों की दी जानकारी
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी हस्तिनापुर मंडल, जिला मेरठ के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर मोरना, निडावली, किशोरपुर और मकदूमपुर में ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों से संबंधित पत्रकों का वितरण कर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य हरिओम शर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हस्तिनापुर मंडल, उपस्थित रहे। उन्होंने देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्रों के संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

अभियान में प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार, सतपाल सिंह, हरेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
व्यापार संघ प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से की मुलाकात, अपराध उन्मूलन का मिला भरोसा
मेरठ/बहसूमा, 12 अप्रैल। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना बहसूमा में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी बेगुनाह को परेशान नहीं किया जाएगा और थाना परिसर के दरवाजे 24 घंटे आम जनता के लिए खुले हैं।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यापारी वर्ग निडर होकर अपने कार्य करें, प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र से अपराध को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष अमन गोयल, महामंत्री विपुल गोयल, संगठन मंत्री अमित गोयल, कोषाध्यक्ष पीयूष सिंघल, संरक्षक प्रमोद गर्ग, वीरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष निशु उर्फ राजा रस्तोगी,  डॉ. उदयवीर, दीपक, राहुल खुराना, सोनू उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया
मेरठ/बहसुमा/रामराज। दशमेश पब्लिक स्कूल, रामराज में बैसाखी पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुतियों में सीरत, गुरताज, विक्रमवीर, हरजस, हरकिरत, गुनिका, समृद्धि, रोज़लिन, मनप्रीत, प्रभलीन एवं मन्नत ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में भूमि, ऐश्वी एवं शिवांशी ने बैसाखी पर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त किए।

कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका, गुरजीत, गुरविंदर, ज्योति, स्वाति सुधा, साक्षी, अनिकेत, धनवीर, विजय, निखिल एवं अशोक का विशेष योगदान रहा।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।