सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गम्भीर
सीके सिंह(रूपम)
सीतापुर। बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बाइक अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में सीतापुर-गोला मार्ग पर निजामपुर व पारा के बीच में सोमवार की देर रात एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक काजीकमालपुर से इमलिया सुल्तानपुर की ओर आ रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सीतापुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये। बाइक के टकराने की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर खड़ी पीआरवी व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की मदद से घायलों को सड़क के किनारे किया गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ सुधीर पांडेय की हालत गम्भीर देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार तीन युवक एक ही बाइक यूपी 34 सीई 9157 पर सवार होकर खैराबाद से काजीकमालपुर होते हुए कचनार में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी ग्राम निजामपुर में बाइक चालक द्वारा अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर मार दी गयी। जिससे बाइक सवार अंकुल(22) पुत्र जयकिशोर गौतम निवासी दसई खेड़ा थाना खैराबाद व देवीदास (24) पुत्र प्रेम रैदास निवासी ग्राम भेलावा थाना सन्दना की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि विष्णु कुमार उर्फ राम जी पुत्र रामकिशुन निवासी दसई खेड़ा थाना खैराबाद घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया भेजा गया, जहाँ से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सीके सिंह(रूपम)

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। शासन द्वारा नामित नगर पालिका परिषद सदस्य उमेश मेहरोत्रा का किया गया भव्य स्वागत। रविवार को अपना दल यस के विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल ने उनके आवास पर पहुंचकर मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की मंशानुरूप कार्य करके लोगों की सेवा करें, और उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से जन-जन पहुंचने की का कार्य करें जिससे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मिल सके।इस मौके पर नव नामित सभासद उमेश मेहरोत्रा ने कहा कि शासन द्वारा जो मुझे जिम्मेदारियां सौंप गई हैं उस पर खरा उतरने का शत-प्रतिशत प्रयास करूंगा ।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मड़रवा से निकलने वाली साइकिल यात्रा को सपा विधायक अनिल वर्मा ने झंडी दिखाकर किया रवाना। रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मड़रवा से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर लखनऊ जा रही दो दिवसीय पीडीए साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर सपा विधायक अनिल वर्मा ने रवाना किया।
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। शासन द्वारा नामित सभासदों को एक भव्य समारोह में न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सिंह के द्वारा दिलाई गई शपथ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनील वर्मा थे। शुक्रवार को पालिका परिषद प्रांगण में एक भव्य समारोह में न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सिंह ने शासन द्वारा नामित सभासद उमेश मेहरोत्रा, सोनू रस्तोगी, विनीत गुप्ता, संजीव शुक्ला, देवेश अवस्थी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई सभी सदस्यों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k