कटकमसांडी में सांसद मनीष जायसवाल का सघन दौरा, शोकाकुल परिवारों से मिलकर बंधाया हौसला, विकास कार्यों का लिया जायजा
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड का सघन दौरा किया। जनसेवा ही जीवन का उद्देश्य के संकल्प के साथ निकले सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की पाँच पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक ओर विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया, वहीं दूसरी ओर कई शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बंधाई।सांसद मनीष जायसवाल के दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत डांड से हुई, जहाँ सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले स्व. उमेश यादव के परिजनों से मिलकर उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के निधन और उनके दो मासूम बच्चों की स्थिति को देख सांसद मनीष जायसवाल भावुक हो उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता से मृतक के परिवार को मिलने वाले सरकारी लाभों पर विस्तृत चर्चा की और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शोक संवेदनाओं का यह क्रम लुपुंग में भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री प्रदीप कुमार मेहता के पिता स्व. बंशी महतो, ग्राम जैलमा में भाजपा नेता अंतू साव के सुपुत्र स्व. अनिल कुमार साव और ग्राम गदोखर के मुखिया नारायण साव के भाई स्व. राम कुमार साव (जिनकी दुःखद हत्या कर दी गई थी) के परिजनों से मिलने तक जारी रहा। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।दुख की घड़ी में साथ निभाने के साथ ही सांसद मनीष जायसवाल समाज की खुशियों में भी साझीदार बने। सांसद लहंगा वितरण अभियान के तहत उन्होंने ग्राम डांड, बरगड्डा और गदोखर की 07 बहनों को उनके विवाह से पूर्व लहंगा भेंट किया। उन्होंने बेटियों को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विकास और आस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने ग्राम पंचायत बरगड्डा में नवनिर्मित शिव मंदिर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के विशेष आग्रह पर उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु गेट और ग्रिल लगवाने का भरोसा दिया। वहीं लुपुंग पंचायत पहुँचने पर भारी बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने कुम्हार टोला में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया ।
मौके पर विशेषरूप से जिला सांसद सह-प्रतिनिधि जीवन मेहता, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, प्रेम प्रसाद, जिला महामंत्री रीतलाल यादव, अशोक राणा,दीपक मेहता, महावीर सिंह, बिजुल देवी, नरेश पासवान, दिलीप कुमार रवि , बबलू राणा, मिथलेश सिंह, बिना देवी, प्रदीप मेहता, मथुरी मेहता, अनिल कुशवाहा,अरविंद यादव,सरोज सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, लेखराज यादव, शंकर यादव, शिवकुमार यादव, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड का सघन दौरा किया। जनसेवा ही जीवन का उद्देश्य के संकल्प के साथ निकले सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की पाँच पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक ओर विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया, वहीं दूसरी ओर कई शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बंधाई।सांसद मनीष जायसवाल के दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत डांड से हुई, जहाँ सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले स्व. उमेश यादव के परिजनों से मिलकर उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के निधन और उनके दो मासूम बच्चों की स्थिति को देख सांसद मनीष जायसवाल भावुक हो उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता से मृतक के परिवार को मिलने वाले सरकारी लाभों पर विस्तृत चर्चा की और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शोक संवेदनाओं का यह क्रम लुपुंग में भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री प्रदीप कुमार मेहता के पिता स्व. बंशी महतो, ग्राम जैलमा में भाजपा नेता अंतू साव के सुपुत्र स्व. अनिल कुमार साव और ग्राम गदोखर के मुखिया नारायण साव के भाई स्व. राम कुमार साव (जिनकी दुःखद हत्या कर दी गई थी) के परिजनों से मिलने तक जारी रहा। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।दुख की घड़ी में साथ निभाने के साथ ही सांसद मनीष जायसवाल समाज की खुशियों में भी साझीदार बने। सांसद लहंगा वितरण अभियान के तहत उन्होंने ग्राम डांड, बरगड्डा और गदोखर की 07 बहनों को उनके विवाह से पूर्व लहंगा भेंट किया। उन्होंने बेटियों को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो बुध बाजार में आई भीषण आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दी। ग्राम बकसपुरा निवासी सोहगी देवी, जो हाट-बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, इस प्राकृतिक आपदा की शिकार हो गईं।
हजारीबाग - समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आगामी 13 अप्रैल दिन सोमवार को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में संस्था के उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल,मार्गदर्शक जयप्रकाश खण्डेलवाल एवं संजय कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान सदस्यों ने रक्तदान शिविर की तैयारियों और इसके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। संस्था ने इस वर्ष 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है,जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को संस्था की ओर से सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट भेंट देकर सम्मानित किया जाएगा, वही इस कार्यक्रम में हजारीबाग पुलिस विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने संस्था की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे इस सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान से किसी स्वस्थ व्यक्ति को कोई हानि नहीं होती, बल्कि यह शरीर के लिए लाभकारी होता है और समाज में सहयोग व एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। हजारीबाग यूथ विंग हर वर्ष इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष संस्था ने बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे पूरा करने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 13 अप्रैल को आयोजित इस शिविर में शामिल होकर रक्तदान करें और समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संस्था को उम्मीद है कि समाज के सभी वर्गों का सहयोग इस आयोजन को सफल बनाएगा और यह अभियान मानवता की सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।
मांडू/बरही - हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी की पारंपरिक अस्त्र शस्त्र कला कौशल प्रदर्शन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बीते कुछ वर्षों से रामनवमी से पूर्व क्षेत्र के अखाड़ा धारियों के बीच दंड का वितरण किया जाता रहा है। सांसद दंड वितरण अभियान-2026 के तहत सांसद मनीष जायसवाल लगातार चौथे दिन इस अभियान में अहले सुबह से लेकर देर रात तक जुटे रहें। उन्होंने इसकी शुरुआत रविवार को अहले सुबह मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डूमर पंचायत के कोल्हू हनुमान मंदिर प्रांगण से किया और इसका समापन बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा में दंड वितरण के साथ हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को मांडू और बरही विधानसभा क्षेत्र के कुल 09 मंडलों में अलग-अलग जगहों पर सांसद दंड वितरण अभियान चलाकर कुल 424 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया। जिसमें टाटीझरिया मंडल में 50, विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल में 76, बरही पूर्वी मंडल में 29, बरही पश्चिमी मंडल में 45, चंदवारा मंडल में 38, चौपारण पूर्वी मंडल में 46, चौपारण मध्य मंडल में 43, चौपारण पश्चिमी में 48 और पदमा मंडल में 49 अखाड़ों तक सांसद मनीष जायसवाल ने यह भेंट पहुंचाया। सांसद मनीष जायसवाल के साथ बरही विधानसभा क्षेत्र में बरही के विधायक मनोज यादव सभी जगहों पर दंड वितरण अभियान में साथ रहें और सामूहिक रूप से नेताद्वय ने अखाड़ा धारियों को दंड भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सभी जगहों पर सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव का स्थानीय रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक गर्मजोशी से जबरदस्त स्वागत किया। बरसोत में पुराने रामभक्तों ने जब दंड पर अपने अभूतपूर्व कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया तो सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव ने खूब तालियां बजाई।


विष्णुगढ़ - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के अनुशंसा पर ओएनजीसी, बोकारो ने मांडू विधानसभा क्षेत्रवके विष्णुगढ़ के सार्वजनिक मंदिर एवं थाना चौक बाजार टांड़ में हाई मास्क लाइट का अधिष्ठान कराया है। इसका विधिवत उद्घाटन रविवार की सुबह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नारियल फोड़कर, फीता काटकर और स्वीच ऑन करके किया। स्वीच ऑन होते ही तालियों से यहां गुंजायमान हो उठा ।
टाटीझरिया - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा अंतर्गत टाटीझरिया प्रखंड के डूमर पंचायत स्थित ग्राम कोल्हू में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ का श्रीगणेश रविवार की अहले सुबह दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस भव्य यात्रा की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने यज्ञ मंडप पर बजरंगबली सहित समस्त देवी-देवताओं की सविधि आराधना करने के उपरांत 401 कलश यात्रियों के माथे पर कलश रखकर कराई। गाजे- बाजे और डीजे पर थिरकते हुए और जय श्री राम के उद्घोष के बीच अनुशासित श्रद्धालु डूमर स्थित जलपना डैम से पवित्र जल भरने हेतु भक्तिभाव में झूमते हुए रवाना हुए।
गत वर्षों की भांति हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी महापर्व के पूर्व सांसद दंड वितरण अभियान की परंपरा को बरकरार रखते हुए साल 2026 में भी रामनवमी के पहले पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद दंड वितरण अभियान युद्धस्तर पर चला रहें हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के 261 अखाड़ा में दंड भेंटकर किया ।
हजारीबाग - समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस महाअभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण सौंपा। इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चन्द्र भूषण शर्मा से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। अधिकारियों ने इस सामाजिक पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से भी भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाने की अपील की। आयोजन में हजारीबाग पुलिस विभाग का विशेष सहयोग मिल रहा है। रक्त संग्रह की प्रक्रिया रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल, हजारीबाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस मानवीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और इस बार भी बड़े स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष करण जायसवाल ने जानकारी दी कि शिविर का आयोजन सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। रक्तदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शिविर स्थल पर अनुभवी चिकित्सकीय टीम, स्वच्छता, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार आज 20 मार्च को हजारीबाग स्थित ईवीएम वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण में सम्मिलित हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k