कटकमसांडी में सांसद मनीष जायसवाल का सघन दौरा, शोकाकुल परिवारों से मिलकर बंधाया हौसला, विकास कार्यों का लिया जायजा

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड का सघन दौरा किया। जनसेवा ही जीवन का उद्देश्य के संकल्प के साथ निकले सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की पाँच पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक ओर विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया, वहीं दूसरी ओर कई शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बंधाई।सांसद मनीष जायसवाल के दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत डांड से हुई, जहाँ सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले स्व. उमेश यादव के परिजनों से मिलकर उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के निधन और उनके दो मासूम बच्चों की स्थिति को देख सांसद मनीष जायसवाल भावुक हो उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता से मृतक के परिवार को मिलने वाले सरकारी लाभों पर विस्तृत चर्चा की और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शोक संवेदनाओं का यह क्रम लुपुंग में भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री प्रदीप कुमार मेहता के पिता स्व. बंशी महतो, ग्राम जैलमा में भाजपा नेता अंतू साव के सुपुत्र स्व. अनिल कुमार साव और ग्राम गदोखर के मुखिया नारायण साव के भाई स्व. राम कुमार साव (जिनकी दुःखद हत्या कर दी गई थी) के परिजनों से मिलने तक जारी रहा। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।दुख की घड़ी में साथ निभाने के साथ ही सांसद मनीष जायसवाल समाज की खुशियों में भी साझीदार बने। सांसद लहंगा वितरण अभियान के तहत उन्होंने ग्राम डांड, बरगड्डा और गदोखर की 07 बहनों को उनके विवाह से पूर्व लहंगा भेंट किया। उन्होंने बेटियों को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

विकास और आस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने ग्राम पंचायत बरगड्डा में नवनिर्मित शिव मंदिर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के विशेष आग्रह पर उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु गेट और ग्रिल लगवाने का भरोसा दिया। वहीं लुपुंग पंचायत पहुँचने पर भारी बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने कुम्हार टोला में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया ।

मौके पर विशेषरूप से जिला सांसद सह-प्रतिनिधि जीवन मेहता, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, प्रेम प्रसाद, जिला महामंत्री रीतलाल यादव, अशोक राणा,दीपक मेहता, महावीर सिंह, बिजुल देवी, नरेश पासवान, दिलीप कुमार रवि , बबलू राणा, मिथलेश सिंह, बिना देवी, प्रदीप मेहता, मथुरी मेहता, अनिल कुशवाहा,अरविंद यादव,सरोज सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, लेखराज यादव, शंकर यादव, शिवकुमार यादव, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

विष्णुगढ़ के बनासो बुध बाजार में भीषण आंधी-तूफान का कहर, बिजली पोल गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो बुध बाजार में आई भीषण आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दी। ग्राम बकसपुरा निवासी सोहगी देवी, जो हाट-बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, इस प्राकृतिक आपदा की शिकार हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज आंधी और तूफान के बीच एक बिजली का पोल गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से सोहगी देवी की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अचानक आने वाली प्राकृतिक आपदाएं किस तरह गरीब और मेहनतकश लोगों पर सबसे ज्यादा असर डालती हैं।

हजारीबाग यूथ विंग 13 अप्रैल को लगाएगा भव्य रक्तदान शिविर, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

हजारीबाग - समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आगामी 13 अप्रैल दिन सोमवार को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में संस्था के उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल,मार्गदर्शक जयप्रकाश खण्डेलवाल एवं संजय कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान सदस्यों ने रक्तदान शिविर की तैयारियों और इसके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। संस्था ने इस वर्ष 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है,जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को संस्था की ओर से सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट भेंट देकर सम्मानित किया जाएगा, वही इस कार्यक्रम में हजारीबाग पुलिस विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने संस्था की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे इस सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान से किसी स्वस्थ व्यक्ति को कोई हानि नहीं होती, बल्कि यह शरीर के लिए लाभकारी होता है और समाज में सहयोग व एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। हजारीबाग यूथ विंग हर वर्ष इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष संस्था ने बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे पूरा करने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 13 अप्रैल को आयोजित इस शिविर में शामिल होकर रक्तदान करें और समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। संस्था को उम्मीद है कि समाज के सभी वर्गों का सहयोग इस आयोजन को सफल बनाएगा और यह अभियान मानवता की सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।

मांडू-बरही में सांसद मनीष जायसवाल का दंड वितरण अभियान तेज, 1 दिन में 424 अखाड़ों तक पहुंचा परंपरा का संदेश

मांडू/बरही - हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी की पारंपरिक अस्त्र शस्त्र कला कौशल प्रदर्शन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बीते कुछ वर्षों से रामनवमी से पूर्व क्षेत्र के अखाड़ा धारियों के बीच दंड का वितरण किया जाता रहा है। सांसद दंड वितरण अभियान-2026 के तहत सांसद मनीष जायसवाल लगातार चौथे दिन इस अभियान में अहले सुबह से लेकर देर रात तक जुटे रहें। उन्होंने इसकी शुरुआत रविवार को अहले सुबह मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डूमर पंचायत के कोल्हू हनुमान मंदिर प्रांगण से किया और इसका समापन बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा में दंड वितरण के साथ हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को मांडू और बरही विधानसभा क्षेत्र के कुल 09 मंडलों में अलग-अलग जगहों पर सांसद दंड वितरण अभियान चलाकर कुल 424 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया। जिसमें टाटीझरिया मंडल में 50, विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल में 76, बरही पूर्वी मंडल में 29, बरही पश्चिमी मंडल में 45, चंदवारा मंडल में 38, चौपारण पूर्वी मंडल में 46, चौपारण मध्य मंडल में 43, चौपारण पश्चिमी में 48 और पदमा मंडल में 49 अखाड़ों तक सांसद मनीष जायसवाल ने यह भेंट पहुंचाया। सांसद मनीष जायसवाल के साथ बरही विधानसभा क्षेत्र में बरही के विधायक मनोज यादव सभी जगहों पर दंड वितरण अभियान में साथ रहें और सामूहिक रूप से नेताद्वय ने अखाड़ा धारियों को दंड भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सभी जगहों पर सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव का स्थानीय रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक गर्मजोशी से जबरदस्त स्वागत किया। बरसोत में पुराने रामभक्तों ने जब दंड पर अपने अभूतपूर्व कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया तो सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव ने खूब तालियां बजाई। 

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है। हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनिवामी की समृद्ध परंपरा में कला-कौशल का अहम योगदान है जिसके कारण इसे इतनी ख्याति मिली। पूर्व के समय में यहाँ रामनवमी में विशाल महावीर पताखे के साथ लोग शोभायात्रा में संयमित और अनुशासित होकर भक्तिभाव से शामिल होते थे लेकिन मौजूदा समय में स्थितियां बदली है और अब अस्त्र-शस्त्र का कला प्रदर्शन कम हुआ है। ऐसे में इसे जीवंत करने के उद्वेश्य से मैंने पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के करीब 3,000 से अधिक अखाड़ों तक पहुंचकर अखाड़ा धारियों का उत्साहवर्धन करते हुए दंड भेंट करने का अभियान चला रहा हूं ताकि रामनवमी के शोभायात्रा में दंड प्रदर्शन का खेल दिखे और हम अपनी परंपरा को अक्षुण्ण रखें। बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल का अपने धर्म एवं संस्कृति की परंपरा की रक्षा के लिए यह पहल बेहद ही कारगर है। उन्होंने कहा कि अगर अपनी संस्कृति को जीवंत रखना है परंपरा को भावी पीढ़ी तक पहुंचना है तो शास्त्र के ज्ञान के साथ शस्त्र का परिचयन अभ्यास भी बेहद जरूरी है। 

मौके पर विशेषरूप से सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, रंजन चौधरी, टाटीझरिया में प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, टाटीझरिया बीजेपी मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, जिप सदस्य रामप्रसाद, पूर्व जिप सदस्य रवि सिंह, मुखिया शिबू प्रसाद सोनी, राजू यादव, महेश अग्रवाल, रजनीकांत चौधरी, विष्णुगढ़ में स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, विष्णुगढ़ महासमिति अध्यक्ष रवि पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, विनोद सिंह, सुनील सिंह, बरही विधानसभा में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, रामनवमी महासमिति अध्यक्ष भगवान केशरी, सांसद सह प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रंजीत चंद्रवंशी, मणिलाल यादव, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, बरही विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रितेश कुमार, मंडल सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी, सुखदेव साव, अजय मेहता, रिशु बर्णवाल, आशीष कुमार सिंह, सहदेव यादव, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक, नंदकिशोर सोनी, बाबूलाल मेहता, आरती कौशल, रेवा शंकर साव, मुकेश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, नारायण यादव, राजदेव यादव, गुरुदेव गुप्ता, सुरेंद्र रजक, अर्जुन साव, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, भुनेश्वर साव, मनोज साव, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, महेन्द्र केशरी, बिनोद सिंह, जयप्रकाश केशरी, संतोष सिंह, सुबोध केशरी, अशोक यादव, युगल किशोर यादव, पप्पू चंद्रवंशी, गौतम सिंह, नवलकिशोर सिंह, शिवा निषाद, राजेश केशरी, बिरेन्द्र कुमार, कपिल साव, राजकुमार साव, चौरंगीलाल गुप्ता, प्रो. हिरामन साव, ज्योतिष यादव, दिनेश साव, प्रमोद सिंह, उपेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, पंसस सुजीत कुमार, रामचंद्र टुड्डू, संतोष यादव, राजदेव यादव, बासुदेव यादव, रघु मोदी, कांति देवी, विनोद यादव, डिलो पासवान, अरविंद कुमार, सागर चंद्रवंशी, अर्जुन यादव, मनोज नाथ कर्णदेव, प्रकाश यादव, अनिल मण्डल, महेश मण्डल, प्रदीप यादव, ब्रह्मदेव यादव, मुकेश यादव, विकास यादव, रामदेव यादव, मंडल प्रतिनिधि दुखदेव साव, उपाध्यक्ष आनंद मोदी, द्वारिका राणा, राजू यादव, बिरेन्द्र यादव, सुरेश यादव, बिरेन्द्र यादव, खूबलाल साव, सुदीप यादव, नारायण पांडेय, मुन्ना बर्णवाल, रामदेव यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

विष्णुगढ़ में हाई मास्क लाइट का उद्घाटन, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शुभारंभ

विष्णुगढ़ - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के अनुशंसा पर ओएनजीसी, बोकारो ने मांडू विधानसभा क्षेत्रवके विष्णुगढ़ के सार्वजनिक मंदिर एवं थाना चौक बाजार टांड़ में हाई मास्क लाइट का अधिष्ठान कराया है। इसका विधिवत उद्घाटन रविवार की सुबह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नारियल फोड़कर, फीता काटकर और स्वीच ऑन करके किया। स्वीच ऑन होते ही तालियों से यहां गुंजायमान हो उठा ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में करीब 50 हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठान विभिन्न कंपनियों के सीएसआर के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें शहरी क्षेत्र में बिजली आधारित और ग्रामीण इलाके में सोलर आधारित लाइट का अधिष्ठान कराया जा रहा है। प्रथम फेज के बाद दूसरे फेज में भी छुटे हुए जगहों पर लाइट अधिष्ठान कराया जाएगा ताकि क्षेत्र रोशनी से पटा रहें। सांसद मनीष जायसवाल ने ओएनजीसी बोकारो के इस पहल की सराहना की और कहा कि सामाजिक जिम्मेवारी निर्वहन करते हुए ओएनजीसी बोकारो ने जनजीवन के हित का सदैव ख्याल रखा है जो अच्छी बात है। विष्णुगढ़ के रमुआ दुर्गा मंदिर सह बाजार प्रांगण अब रोशनी से पटा रहेगा और लोगों को रात्रि बेला में इसका लाभ मिलेगा ।

मौके पर विशेषरूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, महासमिति अध्यक्ष रवि पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ,महासमिति के सभी पदाधिकारीगण,पूर्व महासमिति अध्यक्ष बिनोद सिंह जी,सुनील मिश्रा, शंकर वर्मन, शशि लहकर, राजू श्रीवास्तव, सुनील अकेला, लखन प्रसाद, राजेंद्र यादव, छोटेलाल प्रसाद, वकील सिंह, संदीप लहकर, बिनोद प्रसाद, सुरेश रजवार, संदीप कुमार, हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग के सचिव नरेश ठाकुर, अध्यक्ष उमा कुमारी, कोषाध्यक्ष संजय गोप, पंकज ठाकुर, रेनू कुमारी, गीता कुमारी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवीगण मौजूद रहे।

टाटीझरिया के कोल्हू गांव में भक्ति की गूंज, 401 कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ

टाटीझरिया - हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा अंतर्गत टाटीझरिया प्रखंड के डूमर पंचायत स्थित ग्राम कोल्हू में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ का श्रीगणेश रविवार की अहले सुबह दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस भव्य यात्रा की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने यज्ञ मंडप पर बजरंगबली सहित समस्त देवी-देवताओं की सविधि आराधना करने के उपरांत 401 कलश यात्रियों के माथे पर कलश रखकर कराई। गाजे- बाजे और डीजे पर थिरकते हुए और जय श्री राम के उद्घोष के बीच अनुशासित श्रद्धालु डूमर स्थित जलपना डैम से पवित्र जल भरने हेतु भक्तिभाव में झूमते हुए रवाना हुए। 

इस अवसर पर स्थानीय यज्ञ समिति द्वारा सांसद मनीष जायसवाल का जोरदार स्वागत फूल माला पहनाकर और भगवा वस्त्र ओढ़ाकर किया गया। यहाँ उमड़े जनसमूह संग सांसद मनीष जायसवाल ने सनातन धर्म की वर्तमान चुनौतियों पर उनसे गंभीर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म पर चौतरफा दबाव है, जहाँ एक वर्ग आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहा है तो दूसरा आबादी के असंतुलन का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए सजग किया कि आजादी के समय जो हिंदू आबादी लगभग 93% थी, वह अब घटकर करीब 65% रह गई है। सांसद मनीष जायसवाल ने आह्वान किया कि हिंदुओं को बांटने के बड़े षड्यंत्र को कुचलने के लिए हमें जातियों के भेदों को भुलाकर एक होना होगा। सनातनी आस्था तभी सुदृढ़ होगी जब हम एकजुट रहेंगे। 

22 मार्च से शुरू हुआ यह भक्तिमय अनुष्ठान आगामी 26 मार्च को विशाल भंडारे और पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा, जिसमें समूचे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। 

मौके पर विशेष रूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, टाटीझरिया प्रमुख संतोष मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, जिप सदस्य रामप्रसाद, पूर्व जिप सदस्य रवि सिंह, मुखिया शिबू प्रसाद सोनी, राजू यादव, रजनीकांत चौधरी, राजेश कुमार यादव, उपेंद्र पांडेय, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल, परमेश्वर प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, निखिल सिंह, सुशांत सिंह, संदीप गंझू, ज्योतिष पंडा, कृष्णा साव, अनिल प्रसाद, जीवाधन प्रसाद, संतोष राम, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। इस महायज्ञ की सफल बनाने में अध्यक्ष संतोष मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश मंडल, सचिव प्रकाश प्रसाद और सह सचिव अशोक प्रसाद कोषाध्यक्ष दिलेश्वर प्रसाद साहु सहित समिति के नारायण महतो, लालचंद प्रसाद, पंकज मंडल, शंकर प्रसाद, अमृत प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, अजित प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, फूलचंद मंडल, शंभू प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद, जगदेव प्रसाद, चिंतामन महतो, सुनील कुमार जुटे हुए हैं ।

रामनवमी पूर्व सांसद दंड वितरण अभियान तेज, बड़कागांव में 490 अखाड़ों को दंड भेंट

गत वर्षों की भांति हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी महापर्व के पूर्व सांसद दंड वितरण अभियान की परंपरा को बरकरार रखते हुए साल 2026 में भी रामनवमी के पहले पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद दंड वितरण अभियान युद्धस्तर पर चला रहें हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के 261 अखाड़ा में दंड भेंटकर किया ।

दूसरे दिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भाजपा मंडलों का अहले सुबह से लेकर देर रात तक सघन दौरा कर कुल 490 अखाड़ा धारियों को दंड भेंट किया और उनसे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक रामनवमी परंपरा में लुप्त होते पारंपरिक कला-कौशल को जीवंत करने का अपील किया ।

सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे की शुरुआत पिपरवार भाजपा मंडल के बचरा दक्षिणी पंचायत के चार नंबर चौक स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद पिपरवार मंडल के 50 अखाड़ा को दंड भेंटकर किया। तत्पश्चात केरेडारी मंडल के 48 अखाड़ा, बेलतू मंडल के 53 अखाड़ा, बड़कागांव मंडल के 75 अखाड़ा, उरिमारी मंडल के 95 अखाड़ा, भुरकुंडा मंडल के 35 अखाड़ा, पतरातु मंडल के 74 अखाड़ा और भदानीनगर मंडल के 60 अखाड़ा को दंड भेंट किया ।

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल केरेडारी प्रखंड के ग्राम पेटो स्थित प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर में आयोजित मंदिर अधिष्ठान सह 11 शतचंडी महायज्ञ के आगाज़ के अवसर पर शामिल हुए और ग्राम बेलतू में शिव मंदिर स्थित क्षेत्र के कई मंदिरों का दर्शन किया। बड़कागांव के शिवाडीह फुटबॉल मैदान में इस क्षेत्र के रामनवमी महुदी मार्ग विवाद को लेकर आयोजित महापंचायत में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के साथ शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया ।

दंड वितरण के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पुराने हजारीबाग जिला से ही रामनवमी जुलूस की परंपरा की शुरुआत हुई। पूर्व के समय में रामनवमी जुलूस में विशाल महावीर पताखें के साथ अस्त्र-शस्त्र के जरिए कला- कौशल का विहंगम प्रदर्शन होता था। लेकिन कालांतर में रामनवमी के स्वरूप में परिवर्तन हुआ और अब कला-कौशल का प्रदर्शन लुप्त होता जा रहा है। ऐसे में परंपरागत रामनवमी के स्वरूप को यथावत रखने के उदेश्य से लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक अखाड़ा धारी तक दंड पहचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सांसद मनीष जायसवाल ने अखाड़ा धारी से आग्रह किया कि आप इस दंड से भाभी पीढ़ी को प्रशिक्षित करें और रामनवमी में परंपरागत कला कौशल प्रदर्शन को जीवंत करें। उन्होंने रामनवमी जुलूस में नशा मुक्ति होकर संयमित तरीके से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन करते हुए रामनवमी मनाने का अपील भी किया ।

मौके पर विशेषरूप से सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय साहू, जुगनू सिंह, पूनम साव, उमेश दांगी, रंजन चौधरी, रवींद्र सिंह, लक्ष्मण मंडल, माइकल मिश्रा, महेंद्र सिंह, नकुल साव, प्रकाश गुप्ता, नरेश महतो, शिबू मेहता, रंजीत मेहता, मनीष पांडेय, विजय यादव, बेचन साव, महेंद्र महतो, योगेश दांगी, अनमोल सिंह, विजय जायसवाल सतीश मोहन मिश्रा, अजय पासवान, समरेश सिंह, संतोष शर्मा, राजाराम प्रजापति, राधेश्याम अग्रवाल, पंकज कुमार, कोमल उरांव, सन्नी दांगी, सोनू कुमार शौर्य, सुरेंद्र करमाली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

बहोरनपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सरहुल, मुन्ना सिंह ने ग्रामीणों संग किया नृत्य

हजारीबाग - समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल सभागार में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इस महाअभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण सौंपा। इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चन्द्र भूषण शर्मा से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। अधिकारियों ने इस सामाजिक पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से भी भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाने की अपील की। आयोजन में हजारीबाग पुलिस विभाग का विशेष सहयोग मिल रहा है। रक्त संग्रह की प्रक्रिया रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल, हजारीबाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस मानवीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और इस बार भी बड़े स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष करण जायसवाल ने जानकारी दी कि शिविर का आयोजन सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। रक्तदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शिविर स्थल पर अनुभवी चिकित्सकीय टीम, स्वच्छता, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ईवीएम वेयरहाउस, हजारीबाग के त्रैमासिक निरीक्षण में शामिल हुए, निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रहे मौजूद

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार आज 20 मार्च को हजारीबाग स्थित ईवीएम वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण में सम्मिलित हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मां देव प्रिया, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप संतोषजनक पाया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन संसाधनों एवं अभिलेख संधारण की भी समीक्षा की।

मौके पर वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त सभी 5 सुरक्षा कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने एवं समय-समय पर आवश्यक समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया। 

मौके पर राजनीतिक दलों में आम आदमी पार्टी से श्री शशि सिंह, बहुजन समाज पार्टी से राजेश उत्तम,भारतीय जनता पार्टी से श्री जयनारायण महता, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया(मा0) से श्री गणेश कुमार सीटू, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री निसार खान, आजसू से श्री परमेश्वर महतो, आम आदमी पार्टी से श्री शशि कुमार सिंह, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से श्री सुनील कुमार तथा राष्ट्रीय जनता दल से श्री हीरामन यादव उपस्थित थे।

बहोरनपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सरहुल, मुन्ना सिंह ने ग्रामीणों संग किया नृत्य

हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत गुरहेत पंचायत के बहोरनपुर गांव में प्रकृति पर्व 'सरहुल' बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए और स्थानीय ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के महेश तिग्गा मुखिया गुरहेत पंचायत), सुरेश तिग्गा, प्रीतम तिग्गा, बसंत केरकेट्टा सहित अन्य सदस्यों ने मुन्ना सिंह का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

मुख्य पहान ने उन्हें सरहुल का पवित्र फूल भेंट किया, जो इस पर्व की विशिष्ट परंपरा है।

उत्सव के दौरान मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर स्थानीय भाई-बहनों के साथ कदम से कदम मिलाकर पारंपरिक नृत्य किया। आदिवासी संस्कृति की इस जीवंत झलक का उन्होंने भरपूर आनंद लिया।

अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा, "सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी अटूट आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता का प्रतीक है।" उन्होंने लोगों से प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की और सभी क्षेत्रवासियों को सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर बैहरी पंचायत के मुखिया पवन यादव विक्की कुमार धान, दिनेश यादव शंभू केरकेट्टा, सुभास्तम केरकेट्टा, प्रसन केरकेट्टा, सुनील तिग्गा, अरुण केरकेट्टा, नितेश केरकेट्टा, विक्रम केरकेट्टा, सुरेश केरकेट्टा, नीरज कुमार एवं मधु केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।