लहरपुर नगर पालिका परिषद में पांच सदस्यों को नामित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका अधिनियम के तहत शासन द्वारा लहरपुर नगर पालिका परिषद में पांच सदस्यों को नामित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर, नामित सदस्यों का पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के आवास पर अबीर गुलाल लगाकर व फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत।
ज्ञातव्य है कि, सोमवार रात बहु प्रतिक्षित नामित सदस्यों के नामों की सूची सोशल मीडिया पर आते ही क्षेत्र में नामित सदस्यों को बधाई देने वालों का तांता लग गया नामित सदस्यों में उमेश मेहरोत्रा, सोनू रस्तोगी संजीव शुक्ला, विनीत गुप्ता, देवेश कुमार अवस्थी के आवासों पर लोगों ने पहुंचकर मुह मीठा कराकर और अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। पांच सदस्यों के नामित होने पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, श्री नारायन मेहरोत्रा, वीरेंद्र पुरी, रघुवंश अवस्थी, भगवानदीन त्रिवेदी, राजेश्वर दयाल रस्तोगी, मनोज गुप्ता, रमेश बाजपेई, प्रमोद बाजपेई , विशाल कपूर, सुरेश जायसवाल, भाजपा सभासद मनीष शुक्ला , प्राजंल मिश्रा, उमंग मेहरोत्रा, योगेश मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे, मनमोहन गुप्ता, प्रमोद कपूर, वीरेंद्र मिश्रा, अंकित अवस्थी, प्रदीप वाल्मीकि सहित पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने भी शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
1 hour and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1