आजमगढ़:-सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले में दौरा, डेरी का उद्घाटन तथा जनसभा को किया संबोधित
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद आजमगढ़ के कन्धरापुर क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित ग्राम मीरिया रेहड़ा में श्रीबाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के अवशीतन प्लांट का लोकार्पण कर अवलोकन किया, वहीं उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) का शुभारम्भ और Gausort एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का शुभारम्भ किया। प्लाण्ट से लाभान्वित 3 महिला लाभार्थियों और 3 लखपति दीदी महिला उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
  जनपद आजमगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री करीब सवा घंटे रहे जहां उन्होंने संबोधन के दौरान विकास को लेकर पूर्व की सरकारों को घेरा। उन्होंने मोदी सरकार योजनाओ को गिनाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट, पूर्वाचल एक्सप्रेस भाजपा ने दिया। जो किसान 4 गोवंश रखे हैं, उन्हें प्रत्येक को सरकार 1500 रुपये महीने दे रही है। सरकार ने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, वहीं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत 3 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान आजमगढ़ में हरिहरपुर गांव को कला संगीत की जननी बताया, संगीत विद्यालय भाजपा ने दिया। श्रमिकों के लिए अटल आवासीय विद्यालय, दिव्यांगो के लिए विद्यालय की स्वीकृत दी है। वहीं लालगंज में 100 बेड का अस्पताल की स्वीकृति मिली है। पीएम सौर ऊर्जा योजना का लाभ लेने की जनता से की सीएम ने अपील की है। संबोधन के दौरान उन्होंने गोबर गैस प्लांट लगाने पर सरकार सब्सिडी देनी की बात कही है। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की जनता ने सपा के दो-दो मुख्यमंत्री को जिताया लेकिन आजमगढ़ में कोई विकास नहीं हुआ।
आजमगढ़:-राष्ट्रीय महासचिव ने रालोद कार्यालय का फीता काटकर किया उदघाटन


वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। रविवार दोपहर करीब दो बजे दीदारगंज क्षेत्र में कालिका होटल के निकट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नए कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
मुख्य अतिथि अनिल दूबे ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए एक स्थायी कार्यालय का होना अत्यंत आवश्यक है। इससे कार्यकर्ताओं को एक मंच मिलता है, जहां वे संगठन की नीतियों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि “संघे शक्ति कलियुगे” का अर्थ है कि संगठन में ही शक्ति निहित होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां ने की, जबकि संचालन राम मिलन चौहान एडवोकेट ने किया। इस दौरान पतिराम यादव, वकील अहमद, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, चंद्र मोहन सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह (प्रदेश सचिव), मनोज कुमार सिंह चंद्रवंशी, डॉ. पृथ्वी राज सिंह, अकमल आजमी, राकेश सिंह, के.एन. शास्त्री, जय प्रकाश यादव एडवोकेट, अशोक यादव, अमित पाठक, सफदर खान, संतोष कुमार धरकार, चंद्रकेश यादव, दिनेश प्रजापति, तीर्थ राज चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आजमगढ़:-कटाई के दौरान अगलगी से बचाव को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, किसानों को दी सलाह
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई तेज़ी से चल रही है। पिछले वर्षों में कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसको देखते हुए विद्युत विभाग सतर्क हो गया है और अगलगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किसानों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन किसानों के खेतों के पास या खेत के अंदर ट्रांसफार्मर लगे हैं, वे उसके चारों ओर लगभग पांच फीट की परिधि में गेहूं की कटाई कर लें। इसी प्रकार जहां विद्युत पोल या डबल पोल लाइन सर्किट मौजूद हैं, वहां भी आसपास का गेहूं काटकर हटा देना चाहिए, ताकि शार्ट सर्किट या चिंगारी से आग लगने की आशंका कम हो सके।
एक्सईएन फूलपुर हरीश प्रजापति ने किसानों से अपील की कि कटाई के दौरान बिजली के तारों और पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं तार जर्जर अवस्था में हों, लटक रहे हों या कोई तकनीकी समस्या दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित लाइनमैन या उपखंड कार्यालय को दें।
उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर स्थिति होने पर किसान विद्युत विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके।
विद्युत विभाग की इस पहल का उद्देश्य कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और किसानों की मेहनत की फसल को सुरक्षित रखना

आजमगढ़:- कटाई के दौरान अगलगी से बचाव को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, किसानों को दी सलाह
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। वर्तमान समय में क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। बीते वर्षों में अगलगी की कई घटनाओं के चलते फसलों के नुकसान की सूचनाएं मिलती रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग भी सतर्क हो गया है और अपने स्तर से आवश्यक कदम उठा रहा है।
अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख रूप से कुछ बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा जिन उपभोक्ताओं के खेतों के समीप या खेतों में ट्रांसफार्मर हैं वे लोग लगभग 5 फीट की परिधि में वहां का गेहूं काट दें।  जहां पर खेतों में पोल लगे हो वहां के आसपास का गेहूं काट दें। जहां पर डबल पोले लाइन सर्किट बनी हो वहां के आसपास के गेहूं को लगभग 5 फीट की परिधि में काट के हटा ले। जिससे की शार्ट सर्किट जैसी समस्या एवं गेहूं में आग लगे समस्या एवं किसी भी अप्रिय घटना दुर्घटना से बचा जा सके।
एक्सईएन फूलपुर हरीश प्रजापति ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे कटाई के दौरान विद्युत पोल और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं पर बिजली का तार जर्जर अवस्था में हो, लटक रहा हो या किसी प्रकार की तकनीकी समस्या दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित लाइनमैन या उपखंड कार्यालय को दें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी स्थान पर स्थिति ज्यादा गंभीर हो, तो किसान लिखित रूप में विद्युत विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जा सके।
विद्युत विभाग की इस पहल का उद्देश्य कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और किसानों की फसल को सुरक्षित रखना है।

आजमगढ़:- कटाई के दौरान अगलगी से बचाव को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, किसानों को दी सलाह
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। वर्तमान समय में क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। बीते वर्षों में अगलगी की कई घटनाओं के चलते फसलों के नुकसान की सूचनाएं मिलती रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग भी सतर्क हो गया है और अपने स्तर से आवश्यक कदम उठा रहा है।
अवर अभियंता सुदनीपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख रूप से कुछ बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा जिन उपभोक्ताओं के खेतों के समीप या खेतों में ट्रांसफार्मर हैं वे लोग लगभग 5 फीट की परिधि में वहां का गेहूं काट दें।  जहां पर खेतों में पोल लगे हो वहां के आसपास का गेहूं काट दें। जहां पर डबल पोले लाइन सर्किट बनी हो वहां के आसपास के गेहूं को लगभग 5 फीट की परिधि में काट के हटा ले। जिससे की शार्ट सर्किट जैसी समस्या एवं गेहूं में आग लगे समस्या एवं किसी भी अप्रिय घटना दुर्घटना से बचा जा सके।
एक्सईएन फूलपुर हरीश प्रजापति ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे कटाई के दौरान विद्युत पोल और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं पर बिजली का तार जर्जर अवस्था में हो, लटक रहा हो या किसी प्रकार की तकनीकी समस्या दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित लाइनमैन या उपखंड कार्यालय को दें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी स्थान पर स्थिति ज्यादा गंभीर हो, तो किसान लिखित रूप में विद्युत विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जा सके।
विद्युत विभाग की इस पहल का उद्देश्य कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और किसानों की फसल को सुरक्षित रखना है।

आजमगढ़:-बिजली बकायेदारों को फिर राहत, मार्च में भी मिलेगी छूट का लाभ
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। विद्युत बिल राहत योजना की अवधि समाप्त होने के बाद सरकार ने उपभोक्ताओं को एक बार फिर राहत देने का फैसला लिया है। अब मार्च माह में भी उन उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने पूर्व निर्धारित अवधि (1 दिसंबर से 28 फरवरी) के दौरान पंजीकरण कराया था, लेकिन किसी कारणवश बकाया बिल जमा नहीं कर सके। सरकार के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि ऐसे उपभोक्ताओं से उनके पंजीकरण के महीने के अनुसार ही छूट का लाभ देकर बकाया बिल जमा कराया जाए। इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड फूलपुर के अंतर्गत सभी अवर अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारी गांव-गांव जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहे हैं और बकाया जमा कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तहसील मुख्यालय के अंतर्गत सुदनीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ नगर पंचायत फूलपुर और ग्राम पंचायत चमावा में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1 लाख 15 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। अभियान के दौरान बिजली की अनियमितता करते पाए गए तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि तीन अन्य उपभोक्ताओं का भार (लोड) बढ़ाया गया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत वितरण खंड फूलपुर के सभी उपकेंद्रों और कैश काउंटरों को सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी खोले जाने का निर्णय लिया गया है। अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़:- 26 और 27 मार्च को भी खुलेंगे बिजली बिल के कैश काउंटर
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 26 और 27 मार्च को भी कैश काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड फूलपुर के अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति ने दी।
उन्होंने बताया कि चल रही बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा लिया है, वे इन अतिरिक्त तिथियों पर भी अपने बिल जमा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपखंड कार्यालयों और खंड कार्यालयों के सभी कैश काउंटर सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस योजना का लाभ लें और साथ ही अपनी बिजली संबंधी अन्य समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण कराएं।
विद्युत विभाग का कहना है कि यह पहल उपभोक्ताओं की भीड़ को कम करने और अधिक से अधिक लोगों तक राहत योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
आजमगढ़:-एकांकी के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण के प्रति किया सचेत, कंपोजिट विद्यालय अंबारी में हुआ आयोजन
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। कंपोजिट विद्यालय अंबारी में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा। इस दौरान बच्चों ने एकांकी प्रस्तुत कर जल संरक्षण, वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने कहा कि जल और जंगल दोनों ही जीवन के आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा जल की बचत करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि पेड़ लगाना और जल संरक्षण करना हमारी परंपरा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने बताया कि अंधाधुंध विकास के कारण पेड़ों की कटाई, नदियों का क्षरण और जलाशयों का अतिक्रमण बढ़ा है, जिसके दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। असमय वर्षा, मौसम चक्र में बदलाव और बीमारियों का बढ़ना इसी का परिणाम है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकांकी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक राजेश यादव द्वारा किया गया, जबकि संचालन दिनेश यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज मेजवा की वंदना मिश्रा सहित सौरभ सिंह यादव, विवेक विश्वकर्मा, विवेक यादव, सत्यप्रकाश यादव, भरद्वाज सिंह, मधुसूदन यादव आदि उपस्थित रहे।
आजमगढ़:-बैंक में ताला लगाकर लंच करने से व्यापारियों में आक्रोश,बोले प्रबंधक नियमो के अनुसार लंच के समय किया जाता है बन्द
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। माहुल नगर के पवई रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर सोमवार दोपहर लंच के समय गेट पर ताला लटकता देख व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आशु के नेतृत्व में व्यापारी बैंक के बाहर एकत्र हो गए और बैंक कर्मचारियों पर ग्राहकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
नगर पंचायत माहुल के पवई रोड पर स्थित इस बैंक शाखा से क्षेत्र के करीब 100 गांवों के किसान, व्यापारी और छात्र लेन-देन करते हैं। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार यह नगर का प्रमुख व्यावसायिक बैंक है। आरोप है कि बैंक कर्मचारी दोपहर करीब दो बजे सुरक्षा कर्मी से बाहरी गेट पर ताला लगवा देते हैं और करीब आधे घंटे तक लंच करते हैं। इस दौरान बाहर खड़े ग्राहकों को गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
व्यापारियों का कहना है कि जब से शाखा में नए प्रबंधक ने कार्यभार संभाला है, तब से यह व्यवस्था शुरू हुई है। इससे ग्राहकों को असुविधा हो रही है और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक Faizan Ahmad ने बताया कि बैंक के नियमों के अनुसार लंच के समय शाखा को बाहर से बंद कर कर्मचारी भोजन करते हैं। लंच समाप्त होने के बाद ग्राहकों को सामान्य रूप से बैंकिंग सेवाएं दी जाती हैं।
आजमगढ़:-नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन युवक गिरफ्तार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को थाना फूलपुर में प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 8 मार्च को क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर कुछ युवक एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 90/2026 के तहत संबंधित धाराओं में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 12 मार्च की रात लगभग 1:05 बजे पुलिस ने टेऊगा पावर लोहिया मैदान के पास नोना बस्ती जाने वाले मार्ग के मोड़, ग्राम टेऊगा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।