उर्स मेले में बब्य तरीके से हुआ आयोजन पहुँच सासद लोगों की सुना फरियाद

विश्वनाथ प्रताप सिंह

मानपुर। प्रयागराज। क्षेत्र के मानपुर से सटा बडोखर गाँव में आयोजित हर साल सालिना उर्स मेले में सासद उज्जवल रमण सिंह शामिल हुए। उन्होंने मेले का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मेले के समापन के बाद सासद ने ग्रामीणों से बातचीत का हाल चाल जाना। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकृपाल कोल, ग्राम प्रधान नन्हें सिंह, प्रमोद पयासी, प्रमोद तिवारी, प्रभुनाथ भीम, विनोद कोल, रोहित शुक्ला आदि रहे।

दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत; हंगामा कर रहे लोगों से पुलिस की झड़प

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, कोरांव थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। नगर पंचायत में कोरांव-मेजा मार्ग पर स्थित स्कैनिंग सेंटर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारा। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय महिला फातिमा बेगम सड़क पर गिर गई और उसे कुचलते हुए वाहन आगे बढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बेटा सकुशल हैं।

सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में मारी टक्कर

घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी गांव निवासी मोहम्मद नौसे पत्नी फातिमा बेगम और 20 वर्षीय बेटे के साथ निमंत्रण में शामिल होने के लिए कोरांव जा रहे थे। कोरांव-मेजा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे फातिमा बेगम सड़क पर गिर गई और डंपर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा

हादसे में मोहम्मद नौसे और उनका बेटा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर कुछ देर के लिए झड़प की स्थिति भी बनी रही। बाद में पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने डंपर वाहन की पहचान कर ली है

इस संबंध में कोरांव थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर वाहन की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसका चालक पुलिस की हिरासत में होगा। कहा कि मृतक महिला के परिवार के लोगों की ओर से दी जा रही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विद्युत शवदाह का भूमि पूजन महापौर के द्वारा संपन्न हुआ

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, विद्युत शवदाह का डीपीएस स्कूल के सामने भूमि पूजन महापौर के द्वारा हुआ।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हम लोग को जमुनापार के नैनी क्षेत्र में शवदाह विद्युत का भूमि पूजन का अवसर प्राप्त हुआ।

पार्षद मयंक यादव ने कहा कि हम लोगों का सपना पूरा हो रहा है जो समस्या बहुत बड़ी जमुनापार के लोगों की थी

अपर आयुक्त अरविंद राय, चीप इंजीनियर विद्युत संजय कटिहार, चीफ इंजीनियर सिविल संजय सचान के द्वारा सभी पार्षदों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप महरा ने किया।

शवदाह विद्युत मे मुख्य भूमिका निभाने वाले जमीन दानदाता बबलू पांडे के पिता स्वर्गीय रामनरेश पांडे की स्मृति में जो जमीन दान दी है उन का महापौर एवं समस्त पार्षदों द्वारा उनका माल्यार्पण करके हार्दिक स्वागत अभिनंदन आभार व्यक्त किया और इस पुनीत कार्य को करने हेतु यमुनापार की समस्त जनता ऋणी रहेगी ।

इस अवसर पर पार्षद मयंक यादव, पार्षद रण विजय सिंह डब्बू,पवन यादव, अनूूप पासी,संजय पासवान,लाल बहादुर साहू, बलराज पटेल,राकेश जयसवाल, दिलीप केसरवानी,राकेश जयसवाल,भगवती प्रसाद पांडे,

सुविख्यात समाज सेवी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह,भाजपा नेता नर सिंह,शिव शंकर दीक्षित, भाजपा नेता प्रदीप तिवारी,कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, नैनी मंडल महामंत्री दिनेश सिंह,ओम प्रकाश मिश्र,मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडे, कार्तिकेय पुरी,बाबूजी यादव,सहित कई अतिविशिष्ट गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बंदर और नेवले ने संगम नगरी में बिजली व्यवस्था पर लगाया ब्रेक, कई मुहल्ले के उपभोक्ताओं की बढ़ाई मुश्किलें

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,शहर के रामबाग डिवीजन से संबंधित शिवाजी पार्क और मानसरोवर, विवेकानंद मार्ग क्षेत्र में बंदर और नेवले ने बिजली व्यवस्था पर ब्रेक लगा दिया। नेवला ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया, जिससे एचटी जंपर कट गया और तेज आवाज के साथ आपूर्ति बंद हो गई। नेवले की भी मौत हो गई। वहीं मानसरोवर चौराहे के पास एक बंदर ट्रांसफार्मर पर कूद गया, जिससे उसे करंट का जोर का झटका लगा और वह नीचे रखी पेटी पर आ गिरा। इससे बंदर मामूली रूप से जख्मी हो गया।

250 केवी ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था नेवला

शिवाजी पार्क स्थित 250 केवी ट्रांसफार्मर पर एक नेवला चढ़ गया। जैसे ही एचटी लाइन के संपर्क में वह आया तेज आवाज के साथ एचटी जंपर उड़ गया। नेवला की करंट से झुलस कर मौत हो गई। करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत नेवला को हटवाते हुए एचटी जंपर को ठीक किया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई।

400 केवी के ट्रांसफार्मर पर बैठने से उड़ा जंपर

इसी प्रकार मानसरोवर चौराहे के पास लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर पर अचानक एक बंदर जैसे ही बैठा तेज आवाज के साथ जंपर उड़ गया। इससे बंदर नीचे रखी पेटी पर आकर गिर गया, जिससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गया। कर्मचारी पहुंचे और बंदर को पेटी से नीचे उतारा। इसके बाद जंपर को ठीक कर करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। खुशहाल पर्वत क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली

कल्याणी देवी उपकेंद्र से संबंधित खुशहाल पर्वत मुहल्ले में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। कर्मचारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बहाल होगी। यही नहीं, यह भी बताया गया कि कटौती की सूचना एक दिन पहले दी गई थी।

कटौती की नहीं दी गई सूचना

हालांकि लोगों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।कटौती की कोई सूचना नहीं दी गई थी। इसी प्रकार दरियाबाद, ककरहा घाट, अटाला में भी बिजली की आवाजाही से लोग काफी परेशान हुए। करैलाबाग उपकेंद्र से संबंधित कई मुहल्लों में भी बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान किया।

होलागढ़ के ब्लॉक प्रमुख राम फकीर का निधन, नाजरेथ अस्पताल में ली अंतिम सांस

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। गंगापार में होलागढ़ के ब्लॉक प्रमुख राम फकीर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने प्रयागराज के नाजरेथ अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

25 जुलाई 2021 को ब्लॉक प्रमुख बने थे

बताया जाता है कि राम फकीर ने 25 जुलाई 2021 को ब्लॉक प्रमुख के रूप में शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला था। वह पिछले काफी समय से शुगर, हृदय रोग और लकवा की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एक सप्ताह पूर्व नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

शृंगवेरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार होगा

उनका अंतिम संस्कार रविवार पांच अप्रैल को ही शृंगवेरपुर धाम स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा। राम फकीर के पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी का निधन करीब तीन वर्ष पूर्व ही हो चुका था। ब्लॉक प्रमुख के निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों में शोक व्याप्त है।

डॉ. आदित्य की संदिग्ध मौत मामले में हार्ट व बिसरा प्रिजर्व, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की उमड़ी भीड़

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के सर्जरी विभाग में पीजी द्वितीय वर्ष के रेजिडेंट 35 वर्षीय डॉ. आदित्य की रविवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। जॉर्जटाउन स्थित फ्लैट में डॉ. आदित्य अचेत हो गए थे। देर रात सूचना मिलने पर डॉक्टर आदित्य को उनके साथी, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय लाये थे लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर डॉक्टरों में खलबली मच गई। शव का मोस्टमॉर्टम कराने पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, इसलिए बिसरा प्रिजर्व किया साथ ही हृदय गति रुकने से मौत की आशंका पर हार्ट भी प्रिजर्व कर लिया गया है। जॉर्जटाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉक्टर आदित्य भरद्वाज पुरम (अल्लापुर) के मूल निवासी थे। पढ़ाई के सिलसिले में जॉर्जटाउन में किराए का फ्लैट लेकर रहते है। उनके पिता दिलीप दवा कारोबारी हैं। बताया गया है कि रविवार रात डॉ. आदित्य एक महिला मित्र से मिलने गए थे। इसी बीच बाथरूम में पैर फिसलने से वह गिर पड़े और अचेत हो गए। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जान बचाने का प्रयास हुआ लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आदित्य को मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल के डॉक्टरों के बीच चर्चा है कि आदित्य ने आत्महत्या की है। हालांकि डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि डॉक्टर अपने महिला मित्र डॉक्टर से मिलने गए थे, जहां चोट लगने से घायल हुए। अस्पताल में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जय भीम शोभा यात्रा की बैठक कोसफ़रा कला में संपन्न हुई

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, आप सभी को बता दें लगातार तीन वर्ष की तरह इस वर्ष भी संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के पूर्व दिन 13 अप्रैल को जय भीम शोभा यात्रा बड़ोखरा रतेवरा से निकाली जाएगी और तराँव कोरांव के सी एन सिंह गेस्ट हाउस में गोष्ठी कर समापन किया जाएगा शोभा यात्रा को संपन्न बनाने के लिए कई पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे संस्थापक दिनेश चौधरी अध्यक्ष पवन सिंघाल पटेल व एडवोकेट लवकुश कोल आयोजक अमित जैसल उपाध्यक्षगण सत्येंद्र पाल नीरज मौर्य राजेश गौतम कृपा शंकर पटेल कोषाध्यक्ष डॉ कमलेश गौतम महासचिवगण विनय चौधरी राजेश कनौजिया कृष्णकांत बौद्ध धर्मराज उर्फ पप्पू धरकार बनाये गए इस दौरान दिनेश चौधरी ने कहा यह यात्रा बुद्ध जी के शांति का संदेश देता है और पवन सिंघाल ने कहा कि यह यात्रा अम्बेडकर जी के क्रांतिकारी मिशन को समाज में जागरुकता को लेकर उत्साहित करता है

कोरांवशार्ट सर्किट से हार्डवेयर गोदाम में भीषण आग लगी, लाखों का सामान जलकर राख

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,कोरांव नगर पंचायत में दोपहर एक हार्डवेयर गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान चलकर राख हो गया। बस्ती वाले इलाके में गोदाम होने के कारण आसपास के लोगों में खलबली मच गई।

चमनगंज के हार्डवेयर की दुकान में आग

कोरांव नगर पंचायत के कोरांव-मांडा मार्ग पर नगर पंचायत कोरांव निवासी आशीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार का चमनगंज मुहल्ले में हार्डवेयर का गोदाम स्थित है।वह पीवीसी पाइप के थोक विक्रेता है। गुरुवार दोपहर अचानक गोदाम में धुआं निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी गोदाम मालिक को दी। तब तक मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।

दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई

सूचना पर दमकल की गाड़ी व कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके । पीड़ित दुकानदार आशीष कुमार ने बताया कि गोदाम में रखा सामान जल जाने से लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बुजुर्ग की धारदार हथियार से की गई हत्या

70 वर्षीय बुजुर्ग हजारी लाल भारतीय की हत्या से फैली सनसनी

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,घर से कुछ दूरी पर बालू और गिट्टी के ठेके पर चौकीदारी का करता था काम,

सुबह देर तक सोकर न उठने पर बेटा गंगा भारतीय गया जगाने,

बेटे को खून से लथपथ चारपाई पर मिला शव,

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,

फील्ड यूनिट,डॉग स्क्वायड के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं,

पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट सहित हर एंगल से मामले की जांच कर रही है,

मृतक की छाती,आंख और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं,

यमुनानगर जोन के नैनी थाना क्षेत्र के धनुआ का है मामला।

प्रयागराज में पीएम आवास योजना के फ्लैटों में PNG की होगी सप्लाई, LPG सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। शहर के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत बने फ्लैटों में रहने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इन्हें एलपीजी सिलेंडर के लिए अब लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इन्हें सीएनजी सप्लाई की सुविधा दी जाएगी।

पीडीए ने पीएनजी आपूर्ति को बिछवाई पाइप लाइन

गरीब परिवार की सहूलियत के लिए पीएम आवास योजना के तहत लूकरगंज में बनाए गए सभी 76 फ्लैटों में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से पूरे अपार्टमेंट में पीएनजी की आपूर्ति के लिए लाइन बिछवा दी थी। जल्द ही कैंप लगाकर आवंटियों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

पीपल गांव स्थित फ्लैटों में भी मिलेगी पीएनजी सुविधा

पीडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस सुविधा का लाभ आवंटियों को जुलाई से अगस्त के बीच मिलने लगेगी। लूकरगंज पीएम आवास योजना में सप्लाई शुरू होने के बाद पीपल गांव में पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए 556 फ्लैटों में भी यह सुविधा शुरू होगी।

पीडीए की आवासीय योजनाओं में भी शुरू होगी सुविधा

पीएनजी की सुविधा पीडीए की आवासीय योजनाओं के फ्लैटों में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा को लेकर जल्द ही आवासीय योजनाओं में कैंप लगाया जाएगा। पीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पीएनजी की सप्लाई करने वाले कंपनी के साथ 6 अप्रैल को बैठक की जाएगी।

खास-खास

30 हजार जिले में पीएनजी के उपभोक्ता वर्तमान में हैं

600 किलोमीटर तक पीएनजी पाइप लाइन बिछाई गई है।

25 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन है

एलपीजी का संक्षिप्त विवरण

22 से 28 हजार सिलिंडर की आपूर्ति प्रतिदिन होती है

144 गैस एजेंसियां हैं।

14.79 लाख एलपीजी के उपभोक्ता हैं।

7.39 लाख के आसपास प्रतिमाह बुकिंग होती है।

क्या कहते हैं पीडीए के उपाध्यक्ष?

पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज का कहना है कि पीएम आवास योजना के तहत लूकरगंज में बनाए गए फ्लैटों में पीएनजी की सुविधा जल्द शुरू कराई जाएगी। इसको लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। सोमवार को पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी के पीडीए के अधिकारी बैठक करेंगे सब कुछ सही रहा तो पीएम आवास योजना के फ्लैटों में जुलाई से अगस्त तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।