महिला अस्पताल में एच.पी.वी. टीकाकरण का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
*गोण्डा 06 अप्रैल,2026*।
जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के करकमलों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में सरवाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान अगले तीन माह तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में वो किशोरी जिन्होंने 14 वा जन्मदिन मना लिया हो और 15वां अभी नहीं आया हो, वही टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। टीकाकरण के दौरान केवल एक डोज ही लगाई जाएगी जो कि जीवन भर पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेगी। जनपद में सभी 16 ब्लॉक मुख्यालय (CHC) और मुख्यालय पर जिला महिला चिकित्सालय में एक टीकाकरण सत्र सहित कुल 17 टीकाकरण सत्र का संचालन किया जाएगा।
इस अभियान के दौरान कुल लगभग 40000, चालिस हजार बच्चियों के टीकाकरण अपेक्षित है। अभियान के उपरांत इस HPV वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर ली जाएगी और अपेक्षित आयु की बच्चियों के लिए टीकाकरण जारी रहेगा। इस अभियान में सभी ऐसे विद्यालय जहां पर इस आयु वर्ग की बच्चियां शिक्षण हेतु अध्ययनरत है की अहम भूमिका है। सभी ऐसे विद्यालय से अपेक्षा है कि अपने यहां पात्र लाभार्थी की सूची ( सहमति प्राप्त करने के उपरांत) तैयार कर ब्लॉक स्वास्थ्य इकाई को उपलब्ध कराते हुए टीकाकरण हेतु दिवस का आवंटन करा लें।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर अपर निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देवीपाटन मंडल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, समस्त उप/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एम ओ आई सी, UPHC, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी, डी.पी.एम, डी.सी.पी.एम, एन.एच.एम, समस्त डी.ए.आई.ओ, सी.एम.एस, महिला चिकित्सालय सहित समस्त जनपद स्तरीय प्रतिनिधि WHO, UNDP, PHFI, JSI etc समस्त अन्य उपस्थित रहे।![]()
![]()
![]()
![]()
![]()

*गोण्डा 06 अप्रैल,2026*।

*आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर कार्रवाई
*पुलिस कार्यवाही के बाद आरोपियों ने किया हमला
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछडे जोड़ों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
*मूलधन चुकाने के बाद भी युवक से लाखों की वसूली
गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस अवसर पर एण्टी रोमियो स्क्वायड टीमों एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिरों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
गोंडा।जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्नीचर आपूर्ति के नाम पर रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामले में जिला समन्वयक प्रेम शंकर मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायमूर्ति नित्या पांडेय ने देवरिया निवासी प्रेम शंकर मिश्रा के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद जमानत के लिए कोई ठोस आधार न मिलने के कारण खारिज कर दिया।प्रेम शंकर मिश्रा 30 मार्च से मंडलीय कारागार में निरुद्ध हैं।बताते चलें कि 4 नवंबर को मोतीगंज थाना क्षेत्र के किनकी गांव निवासी मनोज कुमार पाण्डेय ने एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर प्रेम शंकर मिश्रा के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।आरोप है कि 15 करोड़ रुपए के फर्नीचर आपूर्ति टेंडर के लिए प्रेम शंकर मिश्रा,तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (वर्तमान में निलंबित) अतुल कुमार तिवारी और जमानत पर बाहर आए जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा ने 15 प्रतिशत कमीशन की मांग किया।तीनों पर 50 लाख रुपए एडवांस और 26 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर लिए जाने का भी आरोप है।प्रेम शंकर मिश्रा पर दो लाख रुपये अतिरिक्त रिश्वत लेने और एक लाख रूपए वापस करने का भी आरोप है।न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था।मामले में फरार चल रहे प्रेम शंकर मिश्रा को पुलिस ने 30 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था जहाँ से उनको जेल भेज दिया गया था।सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अभिनव चतुर्वेदी ने जमानत याचिका खारिज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि याचिका में कोई ठोस आधार नहीं मिला है।इस पूरे मामले में जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा को भी नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।हालांकि वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
*इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक का काम कर देता था पैसे
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1