जौनपुर सदर सीट को लेकर समाजवादी पार्टी में तेज हुई हलचल
जौनपुर। यूपी में जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे हर विधानसभा सीट पर भावी प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं है। हर पार्टी में भावी प्रत्याशी अपने जुगाड़ में लगे हैं। सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दल विधानसभा चुनाव को तैयारियां शुरू कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी की बात करें तो जौनपुर सदर विधानसभा सीट से टिकट मांगने वालों की लंबी लिस्ट है, वहीं अगर सपा का गठबंधन कांग्रेस से हुआ तो कांग्रेस और सपा में जो समझौता होगा उसके हिसाब से जौनपुर की सीट तय होगी। हालांकि वर्तमान में दोनों दलों से भावी प्रत्याशी राजधानी की परिक्रमा और अपने चहेते नेताओं के सम्पर्क में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी नेता है जो सीधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलते जुलते रहते हैं। ऐसे में जौनपुर विधानसभा सीट को लेकर पार्टी क्या निर्णय लेगी यह तो समय के गर्भ में है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलाते हैं जो अपने काम की वजह से पहचाने जाते हैं। जी हां वो कोई और नहीं बल्कि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह जौनपुर सदर विधानसभा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। सौम्य स्वभाव और सादगी के धनी व्यक्तित्व वाले नेता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान की बात करें तो वह बेहद सौम्य स्वभाव और सादगी के धनी व्यक्तित्व वाले नेता हैं। वो समाजवादी विचारधारा के लिए ही जाने जाते हैं और समाजवादी पार्टी के भरोसेमंद नेता हैं इसलिए पार्टी उन्हें महत्व देती है वो अपने राजनीति के शुरुआती दिनों से समाजवादी पार्टी में हैं। वो उन नेताओं में हैं जो शोर नहीं मचाते बल्कि पार्टी और जनता के लिए लगातार काम करते रहते हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें कई  जिम्मेदारी दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा को मजबूती से रख रहे हैं वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी ने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में लंबे समय तक उनको प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी थी जिससे प्रदेश भर के मुसलमानों को समाजवादी पार्टी से जुड़ाव को और मज़बूत किया वो बेहद मिलनसार और सॉफ्ट स्पोकन हैं जिससे जनता से सीधे जुड़ने में कामयाब हैं।
इनकम टैक्स के वकील रहे हैं मोहम्मद आजम खान मोहम्मद आजम खान की शिक्षा दीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई है वो एमए और एलएलबी हैं और इनकम टैक्स के वकील रहे हैं। उन्होंने आईएएस जैसी परीक्षा में 4 बार प्रीलिम्स पास किया और इंटरव्यू भी दिया लेकिन सफल नहीं हो सके। मोहम्मद आज़म ख़ान जैसे समझदार, ईमानदार, मिलनसार और पढ़े-लिखे लोग अगर समाजवादी पार्टी से सदर विधानसभा सीट जौनपुर से प्रत्याशी बनते हैं तो समाज का हर व्यक्ति जाति-वर्ग और राजनीतिक निष्ठा से ऊपर उठ उनको वोट करेगा और समाजवादी पार्टी को सीट जीतना आसान होगा। बाकी टिकट किसे मिलेगा? यह फैसला शीर्ष नेतृत्व का है, लेकिन ऐसा लगता है इस बार सदर विधानसभा जौनपुर को इस बार पढ़ा लिखा प्रत्याशी मिलने वाला है।
सुमति श्रीवास्तव के द्वितीय संस्करण आखिर क्यूँ का हुआ विमोचन

जौनपुर । जनपद की साहित्यकार सुमति श्रीवास्तव के द्वितीय संस्करण "आखिर क्यों " का विमोचन रविवार 5 अप्रैल 2026 को जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ।अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर किया गया।प्रयागराज से आए कवि अमित आनंद ने "मां-बाप से ज्यादा कोई अपना नहीं होता "रचना पढ़कर आगाज किया।भदोही के रचनाकार संदीप बालाजी ने श्रीमती सुमति श्रीवास्तव को इन पंक्तियों से सम्मानित किया धवलधार लेखनी को गति दी है शारदा ,आखिर क्यों में ही निराकरण है आखिरी क्यों का ,सुमति को तो सही सहज ही सुमति दी है शारदा।" अजय विश्वकर्मा शान ने" उसे तो चलना था दरियाब की रवानी सा, सिमट के रह गया एक बूंद पानी सा।" सीतापुर के सिद्धांत अवस्थी ने  "हे ईश्वर मुझको तुझसे यह वरदान जरूरी है इंसान की पीर समझ जाए वह इंसान जरूरी है ।"रचना पढी। इसकी अतिरिक्त राजेश पांडे, संजय सागर ,सुशील दुबे ,गिरीश श्रीवास्तव गिरीश,नरेंद्र बहादुर पंकज,चंद्रकांत भ्रमर,रूपेश साथी अकेला,एस वी  उपाध्याय,डॉ प्रमोद वाचस्पति, रामजीत मिश्रा,सीमा सिंह, आलोक रंजन सिन्हा आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय जनार्दन प्रसाद अस्थाना तथा मुख्य अतिथि के रुप में वाराणसी की ऋतु दीक्षित,सुषमा मिश्रा सभाजीत द्विवेदी प्रखर उपस्थित थे। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने कायस्थ महासभा की तरफ से सुमति श्रीवास्तव को सम्मानित किया ।इस अवसर पर प्रवीणता श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, सुप्रीत श्रीवास्तव, डॉ विमला सिंह और अंश,कारवी  अपेक्षा, अनाहिता  तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
समाज के संगठित होने से ही प्रगति संभव : ज्ञान प्रकाश सिंह
जौनपुर। जनपद के ग्रामसभा गोधना में जय सोलंकी सेवा समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सोलंकी परिवार के सदस्य ज्ञानप्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम में सोलंकी परिवार के सदस्यों, अभिभावकों एवं युवा साथियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत और विकसित बनाने के लिए एकजुटता और सद्भाव सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। जब समाज एकजुट होता है तो सच्चे अर्थों में प्रगति संभव होती है। एकजुट समाज में सहयोग, विश्वास और भाईचारा बढ़ता है, जिससे समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाता है। हमें चाहिए कि हम प्रेम, सहिष्णुता और आपसी समझ को बढ़ावा दें तथा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास, जैसे मिल-जुलकर त्योहार मनाना और जरूरतमंदों की मदद करना, समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
मुख्यअतिथि के रूप में श्रीप्रकाश सिंह (आईएएस, पूर्व प्रमुख सचिव, नगर विकास, उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा कि एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब उसमें रहने वाले सभी लोग आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को अपनाएं। विविधताओं के बावजूद यदि लोग एक-दूसरे को समझने और स्वीकार करने का प्रयास करें, तो सामाजिक समरसता स्वतः विकसित होती है। उन्होंने कहा कि हमें नफरत और भेदभाव से दूर रहकर समानता, करुणा और सम्मान के मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए। जब समाज एकजुट होता है तो विकास की गति तेज होती है। आपसी संवाद, सहयोग और विश्वास के जरिए हम एक ऐसा वातावरण बना सकते हैं, जहां हर व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। इस अवसर पर जनपद के 16 गांवों से आए सोलंकी परिवार के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों का स्मरण किया गया तथा युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। होली मिलन का आयोजन हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योगेंद्र नाथ सिंह (सलाहकार समिति अध्यक्ष), वंशलोचन सिंह (संयोजक) एवं जीतेन्द्र प्रताप सिंह (कार्यकारिणी अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता का श्रेय सोलंकी राजपूत वंश की कुलदेवी माँ क्षेमंकरी की कृपा, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन तथा युवा साथियों के समर्पित प्रयास को दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करना, राष्ट्र के गौरवों का स्मरण करना तथा युवाओं को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में दीपक सिंह, पंकज सिंह, वेद प्रकाश सिंह 'बेदी', राजन सिंह, सुनील सिंह 'मुन्ना', इन्द्रबहादुर सिंह, सुनील सिंह 'प्रधान', सुशील सिंह (पहलवान), अजय सिंह, इंद्रसेन सिंह, विद्याप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, सत्यम सिंह (भोले), विमल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
शिक्षक नेता श्याम नारायण मिश्र की मां वंशा देवी का निधन
जौनपुर। शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र की मां वंशा देवी का 94 वर्ष की उम्र में उनके गांव सिंघावल, सिंग़रामऊ में निधन हो गया। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह चौहान, कार्याध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मिश्र, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पाठक, सचिव अशोक कुमार सिंह, रामजनम  मिश्र, गोपाल निषाद, अरविंद तिवारी, दिनेश मिश्र, पूर्व प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्राध्यापक इंदु प्रकाश सिंह, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, रमेश दुबे, अंजनी प्रसाद मिश्र, रामकुमार तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। श्याम नारायण मिश्र के अलावा उनके  भाई राम नारायण मिश्र, रामचंद्र मिश्र, कृष्ण चंद्र मिश्र, उदय नारायण मिश्र समेत परिवार के सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल रहे।
कैलाशपति पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया सम्मान

जौनपुर। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास 'कैलाशपति' पर अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे जहां उनका ज्ञान प्रकाश सिंह ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष / संस्थापक, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिया जा रहा है।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा न होने के कारण सिर्फ गलत बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त है और बहन बेटियां सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने विकास कार्य करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से निवेश कराने के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं। अभी हाल में उन्होंने सिंगापुर, जापान की यात्रा इसी उद्देश्य से किए थे, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पूरे देश में एक नजीर बनकर उभरेगा।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर हमारे कैलाशपति गोधना आवास पर आए इसके लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं और यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर भारी संख्या में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित
जौनपुर। जनपद में बहुप्रतीक्षित आराध्य भगवान परशुरामजी की भव्य प्रतिमा की स्थापना कर दी गई है। यह प्रतिमा पूर्व में तय स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के बाईपास ग्राम कुल्हनामऊ तहसील सदर में लगी है। जयपुर से ट्रक द्वारा लाई गई इस प्रतिमा को गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के दिन कुशल इंजीनियरों और वास्तुकारों ने अपने निर्देशन में स्थापित कर दिया है। इस मूर्ति स्थापना में अपना सम्पूर्ण सहयोग देने वाले पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी उद्योगपति प्रमोद पाठक ने बताया भगवान श्री परशुराम के मूर्ति स्थापना के प्रेरक और सूत्रधार बदलापुर के लोकप्रिय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मूर्ति स्थापना के पूर्व मूर्ति के आधार स्तम्भ की विधिपूर्वक पूजन अर्चन किया। उन्होंने आराध्य भगवान श्री परशुराम के मूर्ति के पद पर तिलक लगाकर पुष्पहार अर्पण कर विधिवत पूजन करने बाद जयघोष के साथ मूर्ति को स्थापित कर दिया। मूर्ति को आधार स्तम्भ पर स्थापित करने के बाद भगवा रंग के कपड़े से ढक दिया गया है।
मूर्ति का 19 अप्रैल अक्षय तृतीया को परशुराम जन्मोत्सव पर 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद मूर्ति को आम दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा। इसका भव्य लोकार्पण समारोह बाद में तय तिथि पर किया जाएगा।
श्री पाठक ने इस पुनीत कार्य की अनुमति के लिए देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को विशेष रूप से आभार प्रकट किया। इसके साथ ही इस भव्य मूर्ति को स्थापित करने के लिए विशेष रूप से प्रयास करने वाले बदलापुर के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रमेशचंद्र मिश्र प्रति सादर आभार जताया है। मूर्ति स्थापना में अपना सहयोग देने वाले पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से मूर्ति स्थापना कार्य के लिए विशेष सहयोगी राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
एमसीसी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से दिया गया जागरुकता का संदेश
जौनपुर। एमसीसी स्कूल, बदलापुर के प्रांगण में आज एक भव्य एवं प्रेरणादायक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक नई किरण जगाई। इस विशेष अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार यादव (एम्स, नई दिल्ली) तथा प्रख्यात डेंटल विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बच्चों का अत्यंत सूक्ष्मता एवं स्नेहपूर्ण ढंग से स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु उपयोगी सुझाव प्रदान किए। शिविर के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह ने न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों को भी स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक शशि यादव, अनिल यादव, प्रिंसिपल (हेड ब्रांच बदलापुर) आस्था जायसवाल, प्रिंसिपल (सरोखनपुर) सच्चिदानंद यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप यह आयोजन अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा। अंत में, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने उपस्थित सभी अभिभावकों, डॉक्टरों एवं सम्मानित जनों का हृदयपूर्वक अभिनंदन किया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
हिमालय सिंह के नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर शिक्षकों ने किया सम्मान
जौनपुर। सच्चा प्रतिभाशाली व्यक्ति विपरीत हालात में भी धैर्य, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अपनी पहचान बनाता है। विषम परिस्थितियाँ अक्सर प्रतिभा को निखारने वाली कसौटी साबित होती हैं, जहाँ आत्म-विश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण से सफलता प्राप्त की जा सकती है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित बेसहूपुर, घनश्यामपुर निवासी अजय सिंह के सुपुत्र हिमालय सिंह ने पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का सम्मान बढ़ा दिया। पिता अजय कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं जबकि मां साधारण गृहणी हैं। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद श्री बजरंग इंटर कॉलेज ,घनश्यामपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके हिमालय सिंह हमेशा से ही विनम्र ,अनुशासित और कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थी रहे। प्रथम प्रयास में ही नायब तहसीलदार के पद पर पहुंचने वाले हिमालय सिंह का लक्ष्य आईएएस बनना है। सेवानिवृत शिक्षक तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज उनके घर पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी,प्रवक्ता हृदय प्रकाश तिवारी, पुष्यमित्र दुबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के बदलापुर अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव, शशिधर तिवारी तथा डॉ जेपी शर्मा उपस्थित रहे। अजय सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित दिया।
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट जौनपुर इकाई द्वारा मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न
जौनपुर। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार 29 मार्च 2026 को जौनपुर इकाई द्वारा मासिक विशेष काव्यगोष्ठी संपन्न हुआ।उत्तर प्रदेश सचिव डॉ संजय सिंह "सागर" के निजी आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कवयित्री विभा तिवारी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में  संस्था की राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह उपस्थित थीं।गोष्ठी का शानदार संचालन जौनपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सीमा सिंह ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य की अनेक विधाओं में पारंगत डॉक्टर रामजीत मिश्र की उपस्थित रहे।मिश्र जी की दो पुस्तकें विविधा और लघुकथा का लोकार्पण भी हुआ।उपस्थित साहित्यकार में कवयित्री सारिका श्रीवास्तव,सुमति श्रीवास्तव, रूपेश अकेला,राजेश पांडे,डॉ सीमा सिंह,डॉक्टर संजय सिंह "सागर" कार्यक्रम अध्यक्ष विभा तिवारी,रामजीत मिश्र ने काव्यपाठ किया।मुंबई की अध्यक्ष सत्यभामा सिंह का भव्य स्वागत उपस्थित साहित्यकारों द्वारा माल्यार्पण,शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया गया।उपस्थित श्रोताओं ने सभी की रचनाओं की प्रशंसा की। संजय सिंह की धर्मपत्नी रीना सिंह और माताजी के आतिथ्य की तारीफ के साथ राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी के बीच आत्मीयता का अनुभव किया। एक पारिवारिक वातावरण में धन्यवाद ज्ञापन और आभार प्रदर्शन के बाद गोष्ठी का समापन हुआ।
गुलरा के हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ, हवन और भंडारा के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर महावीर का जन्मोत्सव रामचरित मानस पाठ, पूजन, हवन और भंडारे के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का निर्माण स्व गोरखनाथ पाण्डेय की स्मृति में वर्षों पूर्व उनके सुपुत्र भोपाल के बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ शिवपूजन पाण्डेय व ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया था। उक्त मंदिर पर हर साल महावीर जयंती पर रामचरित मानस पाठ,पूजन हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। पंडित अवधेश दूबे और गगन दूबे ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। इस मौके पर श्रीपाल पाण्डेय, राम आनंद पांडेय, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, सोनू तिवारी, प्रधान अवधेश तिवारी,डॉ ओम प्रकाश दुबे, त्रिभुवन तिवारी, समर सिंह, जितेंद्र पांडे, डॉ संजीव सिंह, सीए मनोज पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, कैलाश नाथ पांडेय,संजय दुबे,हरिश्चंद्र पांडे, रोशन पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, धनंजय पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, एडवोकेट राकेश पाण्डेय,देवेंद्र पांडे, जगदंबा पांडे, हरिहर पांडे, अखिलेश पांडे, वशिष्ठ नारायण, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित काली प्रसाद पाण्डेय, राजीव पांडे, सतीश, पूर्व प्रधान रमेश पांडे, मृदुल पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, अशोक पाण्डेय, लालमनि निषाद, दिलीप पांडे ,अरुण सिंह, जगदीश सिंह, संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।