आजमगढ़: वीनापरा गांव में विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति विद्युत आपूर्ति बाधित,चार सौ घरों में छाया अंधेरा
आजमगढ़। जनपद के मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले बीना पारा गांव में विद्युत पोल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसमें लगभग चार सौ घरों में जहां लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रहीं वहीं लोग भौतिक सुख सुविधाओं से वंचित हैं। निजामाबाद तहसील के मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले वीनापारा गांव में विद्युत की आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र मजीद पट्टी से होती है।चार दिन पूर्व वीनापारा गांव में जर्जर दो विद्युत पोल टूट गया। तबसे विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लगभग चार सौ घरों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं लोग भौतिक सुख सुविधाओं से वंचित हैं। वीना पारा गांव निवासी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अजमल ने बताया कि सूचना के बावजूद अभी तक विद्युत पोल बदला नहीं गया। गांव के तुफेल अहमद, नियाज़ अहमद,बेलाल अहमद , सलीम,वसीम खान,इसतेफाक अहमद आदि ने विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टूटे पोल को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायें जाने की मांग किया है।
आजमगढ़: शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से से मिला, दिया ज्ञापन, जाने क्या मामला
आजमगढ़ ।उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति का एक प्रतिनिधिमंडल के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात किया और जनगणना के संबंध में अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्रारम्भिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष डाक्टर राम उजागिर शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। संगठन ने मांग किया कि जनगणना में गर्भवती महिलाओं को ड्यूटी से मुक्त किया जाए।जिन कार्मिकों की सेवानिवृत्ति में पांच वर्ष या उससे कम का समय बचा है, उन्हें भी इससे मुक्त रखा जाय।जो भी शिक्षक या कर्मचारी शारीरिक रूप से अशक्त हों उन्हें ड्यूटी से ढील दी जाए। जनगणना कार्य में लोगों की ड्यूटी विद्यालय सेवित गांव या आस -पास के मज़रों में लगाई जाए। प्रतिनिधि मंडल में राम अवध यादव, रविशंकर यादव, जमुना प्रसाद दूबे, सूबेदार यादव, दरोगा प्रसाद यादव,उदय प्रताप राय,विनय प्रकाश दूबे, कमलेश यादव आदि शामिल रहे।
आजमगढ़: निजामाबाद में एम एल सी के प्रयास से बनेगा अधिवक्ता भवन , अधिवक्ताओं को मिलेगा सहूलियत
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार राय रहें । बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए एक हाल के निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 38 लाख 16 हजार रुपए स्वीकृति किया गया है । जिसमें 16 लाख रुपए अवमुक्त कर दिया गया है। आज सभी अधिवक्ताओं ने विजय बहादुर पाठक का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है। सभी अधिवक्ताओं ने आपस में विचार विमर्श कर मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर नया अधिवक्ता भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया है। और उक्त स्थान का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मंत्री कमलेश यादव नहीं है। इस अवसर पर सूर्यभान गिरी , कमलेश यादव, महेंद्र पाण्डेय, वीर बहादुर राना,देवेंद्र राय उर्फ दीपू, अनिल कुमार, दयाराम यादव, संतोष गौड़,अखिलेश राय, हरीश चंद्र यादव, मितई यादव, राम आसरे चतुर्वेदी, खालीकुज्जमा ,अवधेश यादव, अभिषेक राय, विनोद कुमार यादव, लालमन यादव आदि लोग मौजूद रहे
आजमगढ़: निजामाबाद में एम एल सी के प्रयास से बनेगा अधिवक्ता भवन , अधिवक्ताओं को मिलेगा सहूलियत
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार राय रहें । बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए एक हाल के निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 38 लाख 16 हजार रुपए स्वीकृति किया गया है । जिसमें 16 लाख रुपए अवमुक्त कर दिया गया है। आज सभी अधिवक्ताओं ने विजय बहादुर पाठक का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है। सभी अधिवक्ताओं ने आपस में विचार विमर्श कर मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर नया अधिवक्ता भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया है। और उक्त स्थान का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मंत्री कमलेश यादव नहीं है। इस अवसर पर सूर्यभान गिरी , कमलेश यादव, महेंद्र पाण्डेय, वीर बहादुर राना,देवेंद्र राय उर्फ दीपू, अनिल कुमार, दयाराम यादव, संतोष गौड़,अखिलेश राय, हरीश चंद्र यादव, मितई यादव, राम आसरे चतुर्वेदी, खालीकुज्जमा ,अवधेश यादव, अभिषेक राय, विनोद कुमार यादव, लालमन यादव आदि लोग मौजूद रहे
आजमगढ़: प्राथमिक विद्यालय देवरिया में मनाया गया वार्षिकोत्सव , बच्चों ने किया मनमोहक प्रस्तुति
्राथमिक विद्यालय देवरिया में मनाया गया वार्षिकोत्सव , बच्चों ने किया मनमोहक प्रस्तुति आजमगढ़ । शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के प्राथमिक विद्यालय, देवरिया में विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता चन्दन प्रसाद भारती विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव व डायट मेंटर अनुराग यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। विद्यालय में परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र यादव की विदाई की गयी। मुख्य अतिथि चन्दन प्रसाद भारती ने कहा कि स्कूल चलो अभियान 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में करायें। खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने कहा कि परिषदीय विद्यालय किसी कान्वेंट से कम नहीं है। हम सभी मिलकर बच्चों के सर्वांगीण के लिए कार्य करना है। डायट मेंटर अनुराग यादव ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप बच्चों को निपुण बनाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चन्द्र यादव एवं संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर संत प्रसाद यादव, नर्वदेश्वर उपाध्याय, सूबेदार यादव, उदय प्रताप राय, ममता राय,संदीप राय, शिल्पी सिंह, राजकुमार यादव, रणधीर यादव, बृजेश राय, लल्लन यादव, लालचंद राम, सुभाषचन्द्र प्रजापति, अशोक राय, मनोज कुमार त्रिपाठी, रमेश यादव, रुद्र प्रताप भारती, हेमंत राय,ममता राय, मनोज राय, घनश्याम मौर्य,सूर्यभान चौहान, , गुरु प्रकाश यादव, सतीश चन्द्र यादव, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, भाष्कर राय,पूनम यादव, सीमा राय, शिल्पी सिंह,नागेन्द्र मौर्य, घनश्याम शर्मा, सुनील राय, दिनेश यादव, रवीन्द्र राय, सुरेश प्रसाद,,, , कमलाकांत, ,त्रिपुरारी वर्मा,जायसवार प्रेमशंकर,अजय राय,अंशदार यादव, जयप्रकाश यादव, रमेश यादव, , राजबहादुर यादव, राजेश यादव शिवराम गौड़, चन्द्रशेखर सिंह, अमित सिंह, बृजभान यादव, ,सूरज राय, दिनेश कुमार, , शैलेन्द्र सिंह,, शुभम् पांडेय,सतीश चन्द्र यादव, , हरिश्चन्द्र यादव, ,मनोज त्रिपाठी, अनिल पाठक,, हनुमान यादव, उमेश वर्मा, आनंद कुमार, सुशील यादव, अजीत राय,, आनंद उपाध्याय, मनोज राय, अवधेश कुमार रिंकू, दिनेश यादव, सूर्यभान चौहान, प्रशांत कुमार गुप्ता, ममता राय, सिम्पल सिंह,गरीब राम, राजेश यादव, दिनेश पाल, लालजी यादव, जयप्रकाश यादव, , , संजय कुमार मौर्य महेन्द्र कुमार मौर्य,, , सबरजीत यादव, प्रेमप्रकाश राय, रामप्रवेश यादव,, वीरेन्द्र यादव,, चन्द्रशेखर यादव, कृष्ण मोहन उपाध्याय, रुद्र प्रताप भारती, लालजीत,अंकुरमणि,मनोज शर्मा, सुनील राय,संजय सिंह, शिवशंकर राय,, सन्तोष राय फौजी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश यादव, रंजन प्रसाद यादव, अरुण कुमार चौहान, संतोष यादव, दिनेश यादव, बालगोविंद, रामचेत यादव, सूर्य प्रकाश, रामकृष्ण,, घनश्याम शर्मा (महराजगंज ब्लाक), , अखिलेश कुमार (मिर्जापुर ब्लाक), राकेश शर्मा ( सठियांव ब्लाक),शिल्पी सिंह, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
आजमगढ़: सेन्टरवा शिशु ज्ञापन निकेतन में मेंधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
जमगढ़ । निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शिशु ज्ञान निकेतन टुनडवल (सेन्टरवा) के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिक उत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया । इस समारोह में स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राम प्रकाश मौर्य ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह के मुख्य अतिथि मंजू बौद्ध ने मेधावी छात्र छात्राओं को मैडल व पुरस्कार वितरीत कर सम्मानित किया। समारोह के अध्यक्षता भीम आर्मी उधमसिंह फाउंडेशन के प्रांतीय स्थापक बलिराम आजाद व संचालन शिशु ज्ञान निकेतन के प्रधानाचार्य सुन्दर लाल ने किया। पुरस्कृत छात्र छात्राओं मे सुहानी, अर्पिता यादव, उज्ज्वला मौर्य, अभिनव पांडेय, अराध्या, सध्या यादव, आकांक्षा, निधि, सलोनी, पल्वी सहित कई ने मनमोहक एंव उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं के अभिभावको को का माल्या र्पण कर स्वागत किया। समाज सेवी मिठाई लाल बौद्ध ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, आए सभी ने संस्था के छात्रों और शिक्षकों की कार्य प्रणाली की सराहना किया।अन्त में विद्यालय संस्थापक राम प्रकाश मौर्य ने सभी आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित एवं अभिभावक भारी संख्या में मौजूद रहे।
आजमगढ़ : नेहरू हाल में आभार एवं अभिनन्दन समारोह ३० मार्च को
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के एक साल बेमिसाल बीतने पर 30 मार्च सोमवार को दिन में 11 बजे से नेहरू हाल में आभार एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है। आभार एवं अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल , विशिष्ट अतिथि  प्रदेश उपाध्यक्ष  विश्वविजय सिंह एवं  राघवेंद्र सिंह होंगे। 
इस आशय की जानकारी देते हुए मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष अजमल व उपाध्यक्ष संत लाल त्यागी ने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनायें जाने की अपील किया है।
आजमगढ़ : निजामाबाद में तीन दिवसीय गुरुमत समागम भंडारे के साथ हुआ समापन, सम्मानित लोगों को सरोपा भेंट कर किया गया सम्मानित
जमगढ़।निजामाबाद कस्बे के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सालाना गुरु मत समागम तीसरे दिन विशाल लंगर के बाद समाप्त हुआ । गुरु द्वारा चरण पादुका साहिब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सालाना गुरूमत समागम में श्रद्धालुओ ने गुरु के दरबार में पहुंचकर मत्था टेके और विशाल लंगर में प्रसाद ग्रहण किए।तीन दिवसीय गुरुमत समागम का रविवार को देर शाम समापन हो गया । गुरु मत समागम में तीसरे दिन सुबह से दरबार साहिब एवं तमसा तट के गुरु नानक घाट गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई देश के विभिन्न भागों से आए सिख श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई प्रसाद वितरित करने के बाद संगतो एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर भजन कीर्तन करते हुए दीवान हाल में स्थित फूलों से सजी पालकी में रखा गया दीवान हाल में संतों ने प्रवचन और रागी जत्था ने कीर्तन गाकर लोगों का मन मोह लिया। दीवान हाल में रखे गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने वालों का तांता दिन भर लगा रहा। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दरबार में हाजिरी लगाकर ऐतिहासिक स्थल के परिसर में स्थित अकाल बूंगा साहिब, दुख भंजन कुआ, गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर सिंह ,बाबा श्री चंद जी महाराज की तपस्थली, हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु साहिबान की खड़ाऊ, खुदाई में मिले प्राचीन अस्त्र-शस्त्र सहित अन्य धरोहरों का भी दर्शन किया। लंगर हाल में दिनभर गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। जहां सभी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लंगर का प्रसाद छका तो वहीं आए लोगों ने गुरु द्वारा परिसर में लगे मेले से ब्लैक पॉटरी बर्तनों की भी खूब खरीददारी की।गुरु का ताल आगरा के संत बाबा प्रीतम सिंह और गुरु द्वारा के मुख्य ग्रंथि बाबा सतनाम सिंह ने आए हुए अतिथियों सिख संगठनों के प्रधान एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों,सहित समाज के सम्मानित लोगो को सरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए ।गुरुद्वारा परिसर के लंगर हाल में दिनभर गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। लंगर हाल में दिनभर गुरु प्रसाद की आवाज गूंजती रही ।गरीब अमीर जात पात को धता बताते हुए श्रद्धालु एक साथ जमीन पर बैठकर अटूट लंगर छका। प्रसाद का भागीदार बनने के लिए दिनभर श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। इस मौके पर जगह जगह पुलिस की गश्ते रही। थाना प्रभारी हिरेंद्र प्रताप सिंह, अपने हमराहियों सहित सुरक्षा में लगे रहे। इस अवसर पर आगरा के ताल संत बाबा प्रीतम सिंह जी सतनाम सिंह जी जगदीश सिंह जी गुरविंदर सिंह महंत हरपाल सिंह ज्ञानी केवलसिंह, जोगा सिंह,रंजीत सिंह जहाजी, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह ने आए हुए सभीआगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
आजमगढ़ : मां सिद्धेश्वरी धाम सिधौना में मां के दरबार में लोगों ने लगाई हाजिरी,लगा मेला
आजमगढ़।चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर सिद्धेश्वरी धाम पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आकर मां का दर्शन पूजन अर्चन किये एवं मेले का आनंद लिए। बताते चले कि आज सिद्धेश्वरी धाम पर सुबह से ही मेला लगाने वाले दुकानदारों की भीड़ रही धाम पर अनेक प्रकार के दुकान सजे हुए दिखाई दिए मेले में आए हुए लोगों ने पहले मां सिद्धेश्वरी जी का पूजन अर्चन बंधन करके मेले में लगे झूले व सर्कस का आनंद लिए छोटे-छोटे बच्चे हाथ में माटी के बने हुए खिलौने हाथी घोड़ा रंग बिरंगे गुब्बारे लेकर आनंदित दिखे। सर्कस व झूले पर नाचते कूदते उछलते दिखे ।मेले के प्रति लोगों में अदम्य उत्साह दिखाई दिया। बच्चे बूढ़े नौजवान सभी मेले से उत्साहित दिखे। बताते चलें कि श्री सिद्धेश्वरी सिधौना एक सिद्ध पीठ है। यह सिधौना बाजार से लगभग 1 किलोमीटर दक्षिण ग्राम सभा सिधौना खास ग्राम में अपनी प्राचीनता को समेटे स्थित है। जहां दूर दरार से लोग मेला देखने के लिए आते हैं धाम पर जाने के लिए बीच रोड सिधौना बाजार से बना हुआ है जिस पर दो पहिया चार पहिया वाहनों से भक्तगण दूर दराज स्थान से आकर मां के दरबार में माथा टेकते हैं कढ़ाई चढ़ाते हैं मूंडन संस्कार कराते हैं। उक्त धाम पर शादी विवाह का संस्कार भी संपन्न होता है नवरात्रि के दिन तो यहां अपार भीड़ होता है हर दिन मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है इस ऐतिहासिक धाम पर मैंना पोखरा नामक जलाशय है जहां छठ माता जी का मंदिर बना हुआ है जो छठ पूजा में आकर्षण का केंद्र बना रहता है जो भक्तगण मां के दरबार में आते हैं मां उनका मनोरथ पूरा करती है चारों तरफ हरे भरे पेड़ों से भरा मंदिर और परिसर में लगा आकर्षक उक्त धाम को और भी आकर्षक बना दिया । मेले में लोगों के रंग-बिरंगे कपड़े रंग बिरंगी दुकने एवं चमकीले झालर मोतियों से सजा मंदिर मेले के आकर्षण को और बढ़ा दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के चारों तरफ घूमते हुए नजर आए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। |
आजमगढ़ : ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में तीन दिवसीय गुरुमत संमागम शुरू
आजमगढ़ । निजामाबाद नगर के एतिहासिक चरण पादुका साहिब गुरुद्वारा द्वारा आयोजित 3 दिवसीय गुरुमत समागम का प्रारंभ गुरु नानक घाट पर अखंड पाठ साहिब से शुरू हुआ।तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेला के पहले दिन संगतों के आने का क्रम शुरू हुआ।एक के बाद एक जत्थे का नगर प्रवेश और उसमें शामिल सभी के कदम चल पड़े है ।ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब की ओर दिल में आस्था और जुबां पर "जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह ,जो इस दर पर आवे सो राजी जावे के बोल से पूरा निजामाबाद कस्बा शुक्रवार की सुबह से ही गूंजने लगा। ।दरबार में पहुंचने के बाद बाहर से आने वाली संगतों में दुख भंजन कुएं के जल से स्नान कर गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश झुकाने की होड़ लगी थी ।मौका था ऐतिहासिक गुरु चरण पादुका साहिब में आयोजित गुरु मत समागम (सालाना जोड़ मेला) के पहले दिन का अखंड साहिब पाठ के साथ तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेला व गुरु मत समागम प्रारंभ हुआ हो गया।, वहीं स्थानीय लोग भी गुरुद्वारा में हाजिरी लगाने में पीछे नहीं दिखे। गुरुद्वारा दरबार साहिब और गुरु नानक घाट पर अखंड पाठ साहिब का पाठ शुरू हो गया।