गुलरा के हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ, हवन और भंडारा के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर महावीर का जन्मोत्सव रामचरित मानस पाठ, पूजन, हवन और भंडारे के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का निर्माण स्व गोरखनाथ पाण्डेय की स्मृति में वर्षों पूर्व उनके सुपुत्र भोपाल के बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ शिवपूजन पाण्डेय व ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया था। उक्त मंदिर पर हर साल महावीर जयंती पर रामचरित मानस पाठ,पूजन हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। पंडित अवधेश दूबे और गगन दूबे ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। इस मौके पर श्रीपाल पाण्डेय, राम आनंद पांडेय, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, सोनू तिवारी, प्रधान अवधेश तिवारी,डॉ ओम प्रकाश दुबे, त्रिभुवन तिवारी, समर सिंह, जितेंद्र पांडे, डॉ संजीव सिंह, सीए मनोज पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, कैलाश नाथ पांडेय,संजय दुबे,हरिश्चंद्र पांडे, रोशन पांडे, पत्रकार शिवपूजन पांडे, धनंजय पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, एडवोकेट राकेश पाण्डेय,देवेंद्र पांडे, जगदंबा पांडे, हरिहर पांडे, अखिलेश पांडे, वशिष्ठ नारायण, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित काली प्रसाद पाण्डेय, राजीव पांडे, सतीश, पूर्व प्रधान रमेश पांडे, मृदुल पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, अशोक पाण्डेय, लालमनि निषाद, दिलीप पांडे ,अरुण सिंह, जगदीश सिंह, संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
युवराज सिंह ने किया विद्यालय और परिवार का नाम रोशन
जौनपुर। जनपद में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान बनाने वाले स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह के पौत्र एवं संतोष सिंह ( मुंबई उपाध्यक्ष , शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र ) के पुत्र युवराज सिंह ने जनपद के हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल  कुल्हना मऊ की चौथी कक्षा में 94.88 अंक के साथ दूसरा स्थान पाकर स्कूल तथा परिवार  का सम्मान बढ़ाया है । स्कूल के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश सिंह, कार्यवाहक प्रबंधक अमित प्रकाश सिंह ,प्रेम प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापिका नन्दनी सिंह, कक्षा प्रभारी स्वीटी सिंह के साथ-साथ स्कूल के सभी अध्यापक, कर्मचारी , विद्यार्थी व उनके अभिभावक की उपस्थिति में स्कूल की संस्थापिका श्रीमती मधुलिका सिह द्वारा मेडल व प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। संतोष सिंह की पुत्री साक्षी सिंह ने भी 82.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम और सम्मान बढ़ाया है । युवराज सिंह के चाचा  अभिनेता आशुतोष सिंह (अजय दीक्षित,फेम बेटवा बाहुबली) ने मुंबई से फोन पर शुभकामनाएं दी। संतोष सिंह के मित्रगण व करीबी रिस्तेदार व युवराज सिंह के नाना कुंवर बीरेन्द्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जौनपुर, पूर्व राज्य मंत्री, एमएलसी, जिला परिषद अध्यक्ष), अरविंद कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, राजकुमार सिंह ,कुंवर प्रदीप सिंह के अलावा डॉ संजीव सिंह ( प्रधानाचार्य हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर), वीरेंद्र कुमार सिंह (पूर्वांचल विश्वविद्यालय),अरविंद सिंह (भंडारी रेलवे स्टेशन), कुंवर दीपक सिह. विपिन सिंह , डॉ यामिनी सिह, डॉ सुधीर सिह, रोशन सिह,संजय सिह , डॉ संजय सिह विवेक सिह समेत अनेक लोगों ने युवराज सिंह की शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों कुलपति प्रो.वंदना सिंह को मिला माटी सम्मान
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को पूर्वांचल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रतिष्ठित “माटी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 को पूर्वांचल महोत्सव माटी-9 कार्यक्रम के अवसर पर गांधी दर्शन परिसर राजघाट में प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन “माटी” संस्था एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित था। बुधवार को नई दिल्ली से विश्वविद्यालय आने पर कुलपति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को “माटी सम्मान” प्राप्त होने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन में निष्काम भाव अपने कार्य करते रहना चाहिए।
कुलसचिव केशलाल ने कहा कि यह सम्मान कुलपति के उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार का प्रतीक है। परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षकों, प्राचार्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने सभी की ओर से आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर,  प्रो. अजय प्रताप सिंह,  प्रो. देवराज सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार,  प्रो. गिरधर मिश्रा, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. राम नारायण, डॉ. अमरेंद्र सिंह,  डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,  डॉ. सुनील कुमार,  डॉ. श्याम कन्हैया सिंह,  डॉ. मनीष गुप्ता, , डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. मंगला यादव, डॉ. अनुराग मिश्र, उप कुलसचिव अजीत कुमार सिंह एवं बबीता सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
समरस फाउंडेशन ने वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह को दिया जौनपुर गौरव सम्मान
जौनपुर। समरस फाउंडेशन, मुंबई के बैनर तले कैलाशपति गोधना में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह को उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए जौनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि महामना व्यक्तित्व के धनी, अपरिमित विभूति होने के बाद भी जिनके नस-नस में सहजता की सीख मिलती है, ऐसे समाजसेवी और समाज के युग पुरुष ज्ञान प्रकाश सिंह को सम्मानित करने से ऐसा लग रहा है कि जैसे सम्मान स्वयं सम्मानित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती के जो साधक हैं उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है और जो मां लक्ष्मी के साधक हैं उन्हें मां सरस्वती की कृपा नहीं मिलती, विरले ऐसे लोग होते हैं जिन पर दोनों की कृपा होती है, उनमें से एक ज्ञान प्रकाश सिंह हैं। श्री सिंह एक अच्छे रचनाकार भी हैं। जिस व्यक्ति में व्यथा है, दर्द है वहीं व्यक्ति समाज के लिए कुछ कर सकता है। श्री सिंह ने अपने शरीर को परोपकार के लिए ढाल दिया है। जो लोग वादा करके आते हैं वह पिछड़ जाते हैं लेकिन श्री सिंह कभी पीछे नहीं हुए। सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार और न जाने कितने लोगों की श्री सिंह ने मदद की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी पं. राधेश्याम तिवारी ने कहा कि मुंबई से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में ज्ञान प्रकाश सिंह ने जो कार्य किए हैं उसकी गिनती नहीं की जा सकती है। मुंबई में भी कई क्षेत्रों में उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से काम किया है। जब वह वहां नहीं होते तो हम सब उन्हें मिस करते हैं और यह चर्चा करते हैं कि देखिए उत्तर प्रदेश में ज्ञान प्रकाश सिंह कितना अच्छा कार्य कर रहे हैं। अखबार की सुर्खियों में वह अपने नेक कार्यों के लिए बने रहते हैं।
आयोजक समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि यह सम्मान लगभग एक वर्ष से सत्कार मूर्ति की प्रतीक्षा कर रहा था। आज एकादशी के पावन अवसर पर समरस फाउंडेशन अपने सत्कारमूर्ति ज्ञान प्रकाश सिंह को जौनपुर गौरव सम्मान से सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने सम्मान पत्र में अंकित एक-एक शब्द का वाचन किया और यह भी कहा कि आपके तमाम प्रेरणादायक कार्यों को किसी सम्मान पत्र में अंकित नहीं किया जा सकता है। आप जो कार्य कर रहे हैं, उसके लिए तो डायरी के पन्ने भी कम पड़ जाएंगे। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे, डॉ मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी, डॉ.मधुकर तिवारी, पत्रकार रामदयाल द्विवेदी, पत्रकार देवी सिंह, पत्रकार चंद्रकांत दुबे, पत्रकार अंकित जायसवाल, शिवा सिंह, अजय शुक्ला, विवेक मिश्रा, विनीत तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रमोद पांडे ने किया।
जिम्मेदार और अनुशासित युवा ही राष्ट्र के सच्चे निर्माणकर्ता : प्रोफेसर राजेश सिंह

जौनपुर। किसी भी राष्ट्र के विकास की वास्तविक शक्ति उसके युवा होते हैं। जब युवा वर्ग अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करता है, तब समाज में प्रगति और सशक्तता का मार्ग प्रशस्त होता है। युवाओं की ऊर्जा यदि सही दिशा में प्रयुक्त हो, तो वह राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामर्थ्य रखती है।ये विचार राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमुहाई, जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा विविध सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के क्रम में स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसीय शिविर के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियों एवं अन्य गतिविधियों का उल्लेख किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश  पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें व्यवहारिक जीवन के लिए तैयार करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा-भाव एवं समर्पण के साथ किया गया कार्य ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता एवं सामूहिकता की भावना को विकसित करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा किया गया, जबकि आभार ज्ञापन कार्यक्रमाधिकारी डॉ. तेजप्रताप सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल समापन के साथ स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा एवं सहयोग की भावना को आत्मसात करते हुए भविष्य में भी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
बीजेपी नेता देवी प्रसाद उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। उत्तर भारतीय मोर्चा, मीरा भायंदर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित उनके पैतृक गांव सरायभानी में अखंड रामचरितमानस पाठ ,हवन एवं प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को याद किया। स्व. उपाध्याय के बड़े पुत्र आचार्य पंडित महेंद्र प्रसाद उपाध्याय तथा छोटे पुत्र प्रख्यात भवन निर्माता सुरेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने परिवार की तरफ से आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर उपस्थित मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी शैलेंद्र उपाध्याय, पत्रकार अमित पांडे, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, विपिन उपाध्याय आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।उपस्थित लोगों ने मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में भारी मतों से जीत कर बीजेपी नगरसेवक बनने वाले स्व.देवी प्रसाद उपाध्याय के पौत्र विवेक उपाध्याय को बधाई दी। कल घर आगमन के समय विवेक उपाध्याय का लोहिंदा चौराहा से लेकर कोल्हूवा बाजार तक क्षेत्रवासियों की तरफ से जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।
पत्रकार संजय कुमार दुबे के चाचा राजनाथ दुबे का आकस्मिक निधन
जौनपुर। दैनिक जागरण, महाराजगंज से पत्रकार संजय कुमार दुबे के चाचा का बीती रात असामयिक मौत हो जाने से शोक की लहर फैल गई है।चाचा राजनाथ दुबे लखनऊ में निवास करते थे और काफी दिनों से स्वास्थ ठीक नहीं था।पूर्व में राजकीय सेवा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत थे ।उनको एक पुत्र अजय कुमार दुबे है जो वोल्टास कंपनी में रीजनल मैनेजर उत्तर प्रदेश और उत्तरा खंड प्रांत में तैनात है।इनका दाह संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक बाबा दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, पत्रकार अमित पांडे,राजीव दुबे ,श्रेयांस दुबे ,अथर्व दुबे,स्वतंत्र कुमार दुबे, अंकित दुबे समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
खेलकूद, समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करता है : रमेश सिंह, खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत  खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच पर बल्लेबाजी कर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह समाज में भाईचारा और एकता को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

उद्घाटन मैच मेजबान टीम और जमालुद्दीनपुर के बीच खेला गया। खालसापट्टी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 125 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जमालुद्दीनपुर की टीम 6 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह शो मैच में खालसापट्टी ने शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला पोटरिया और समोधपुर के बीच हुआ।

समोधपुर के ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पोटरिया की टीम सभी ओवर खेलकर 69 रनों पर ढेर हो गई। प्रतियोगिता में
पहले दिन कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता टीम को नई रेंजर साइकिल, द्वितीय पुरस्कार फर्राटा फैन तथा मैन ऑफ द सीरीज को आकर्षक कलर टीवी दिया जाएगा। निर्णायक मोहम्मद हबीबुल्लाह और कमेंट्री मोहम्मद वारिस द्वारा की गई। आयोजक पूर्व बीबीसी राजेश यादव गुड्डू ने आगतो का स्वागत किया।
सामाजिक क्रांति के नायक रामाश्चर्य यादव नेताजी का निधन, देश के बड़े नेताओं से रहा संबंध
जौनपुर। सामाजिक क्रांति के नायक रहे बदलापुर तहसील अंतर्गत देवरामपुर ग्राम निवासी रामाश्चर्य यादव नेताजी का 80 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुंशी गणेशाराम इंटर कॉलेज, बताऊवीर के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे नेताजी ने काफी वर्षों तक शिक्षण कार्य भी किया था। पूर्व राज्यपाल मोतीलाल बोरा से लेकर जॉर्ज फर्नांडीज के बेहद करीबी रहे नेताजी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। मृत्यु भोज के खिलाफ उन्होंने बड़ा आंदोलन किया, जिसके चलते अनेक लोगों ने मृत्यु भोज की जगह शोक सभा का आयोजन करना शुरू किया। वह अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके पुत्र चंद्रकांत यादव तथा डॉ कृष्णकांत यादव शिक्षक के रूप में कार्यरत है जबकि सूर्यकांत यादव उत्तराखंड में सर्विस करते हैं। पूर्व विधायक बाबा दुबे,पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व सांसद श्यामसिंह, चन्द्रभूषण यादव, लाल रत्नाकर, डीके यादव, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विद्यायक लाल बहादुर यादव , एड. बिजय शंकर यादव, एड. हीरालाल यादव, श्याम नारायण बिन्द,  क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू यादव  डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, रामसुख यादव, पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव, सपा नेता अशोक दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, लक्ष्मी नारायण यादव, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रामफेर यादव,  समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रांतिकारियों की मूर्तियों को तोड़ने के खिलाफ बदलापुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन
जौनपुर।  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर निगम परिसर में स्थापित आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी व काकोरी ऐक्शन के  अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान व रोशन सिंह की प्रतिमाओं को रात के 3 बजे नगर निगम प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया और अपमानित तरीके से कूड़ेदान में डाल दिया गया। जो बेहद निन्दनीय व आपराधिक कृत्य है। इस घटना से पूरे प्रदेश भर के आजादी पसंद लोगों में रोष व्याप्त है।
       आज दिनांक 24 मार्च 2026 को काकोरी ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति जौनपुर की तरफ से बदलापुर के इंदिरा चौक पर उक्त घटना के खिलाफ एक जोरदार प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन शुरू होने के पहले जौनपुर रोड स्थित सब्जी मंडी से एक जोरदार जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में तमाम छात्र नौजवान व महिलाएं शामिल हुए। सभी ने जोरदार नारे लगाते हुए मांग किया कि- शाहजहांपुर नगर निगम परिसर में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह की प्रतिमाओं को पुनः स्थापित किया जाए और उनकी मूर्तियों को तोड़ने वाले दोषियों को उदाहरणमूलक सजा दी जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता- काकोरी ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समिति के जौनपुर जिला सचिव- श्री प्रमोद कुमार शुक्ल व संचालन- जिला उपाध्यक्ष- दिलीप कुमार खरवार ने किया। इन्दुकुमार शुक्ल, मिथिलेश कुमार मौर्य, संतोष कुमार प्रजापति, अंजली सरोज व अपर्णा शुक्ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित किए। इस अवसर पर लालताप्रसाद यादव, मनोज कुमार विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, विजय प्रकाश गुप्ता, लालता प्रसाद मौर्य, शिवभवन सिंह, शैलैन्द्र कुमार, अनुष्का शुक्ला, विनोद मौर्य, राकेश मौर्य, राकेश निषाद, सुविता, इदरीश अहमद, आजाद गुप्ता, अरविंद तिवारी, अंबुज खरवार, छोटेलाल मिश्र, धनन्जय सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।