अपने हक के लिए लड़े शिक्षक: NPS/UPS विरोध में अटेवा नगरा ने मनाया 'काला दिवस'
संजीव सिंह बलिया! वह जीवन ही क्या जो अपने हक के लिए भी लड़ा नही!" इस नारे के साथ अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने NPS/UPS और निजीकरण के विरोध में 'काला दिवस' मनाया। NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु जी के निर्देशानुसार, नगरा  में आज जिला संयोजक श समीर कुमार पाण्डेय एवं जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपने कार्यस्थल पर बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य किया।प्रदर्शनकारियों ने NPS/UPS को समाप्त कर सर्वहितकारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को अविलंब बहाल करने की सरकार से मांग की। ब्लैक डे को सफल बनाने में नगरा ब्लॉक के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षक साथियों और शिक्षिका बहनों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बुढ़ापे की लाठी के महत्व को समझा।अटेवा नगरा के अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, महामंत्री राजकुमार यादव, सुभाष जी, संगठन मंत्री निर्भय नारायण सिंह एवं समस्त संघर्षशील शिक्षकगण ने सभी का आभार जताया। आपके संघर्ष में हम सभी साथ हैं!
नगरा के प्राथमिक विद्यालय मेहराव में धूमधाम से नया सत्र शुरू, वार्षिकोत्सव अंकपत्र वितरण व कक्षा-5 का भावुक विदाई समारोह संपन्न
संजीव सिंह नगरा, बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालय मेहराव में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत धूमधाम से हुई। इस अवसर पर वार्षिकोत्सव के अंकपत्रों का वितरण किया गया तथा कक्षा-5 के छात्रों का भावुक विदाई समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव ने की। सहायक अध्यापकों राकेश प्रताप सिंह, श्रद्धानंद सिंह, राकेश कुमार सिंह तथा संध्या गुप्ता ने छात्रों को अंकपत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। कक्षा-5 के छात्रों को विदाई देते हुए सभी शिक्षकों की आंखें नम हो गईं।विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष शैल कुमारी ने नए सत्र के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं तथा अभिभावकों से शिक्षा के प्रति सक्रिय सहयोग की अपील की। प्रमुख समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि अखिलेश यादव ने विशेष रूप से शिरकत की तथा विद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों की सराहना की।इस आयोजन ने स्कूली परिवार में उत्साह का संचार किया तथा आने वाले सत्र के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया।
नगरा के प्राथमिक विद्यालय कोदई में धूमधाम से नया सत्र शुरू, स्कूल चलो अभियान में रैली निकाली गई; कक्षा-5 का भावुक विदाई समारोह भी संपन्न
संजीव सिंह नगरा (बलिया), 1 अप्रैल: बलिया जिले के नगरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोदई में बुधवार को 2026-27 सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में पूरे विद्यालय को गुब्बारों, झंडियों और फूलों से सजाया गया। नए सत्र के पहले दिन 'स्कूल चलो अभियान' के तहत गांव में रैली भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।सभी बच्चों का माथे पर टीका-रोली लगाकर स्वागत किया गया। नवीन प्रवेशित बच्चों को कॉपी, पेन व पेंसिल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कक्षा-1 से कक्षा-5 तक प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।समारोह की खासियत रही कक्षा-5 के बच्चों का भावुक विदाई समारोह। प्रकृति प्रेमी इन बच्चों को प्रत्येक को एक-एक पौधा, शील्ड व मेडल भेंट किया गया। सहायक अध्यापिका रंजना साहनी ने बच्चों को पौधा देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। पहले दिन सभी बच्चों को व पूड़ी, छोला व हलवा के रूप में विशेष पकवान वितरित किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका रंजना साहनी, संजीव कुमार गुप्ता सहायक अध्यापक, रुपा पांडेय (शिक्षामित्र), भवानी प्रसाद गुप्ता (शिक्षामित्र), शशिबाला सिंह व कुसुम सिंह (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती), वीरेश राम, कैलाश यादव, देवंती देवी व दसिया देवी उपस्थित रहीं।
गुणवत्तापूर्ण और अनुशासन प्रिय शिक्षा का स्थान होता है परिषदीय विद्यालय:बीईओ बेलहरी
संजीव सिंह बलिया! शैक्षणिक सत्र 2026 27 के प्रथम कार्य दिवस पर बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रोहुआ पर आज प्रगति पत्र/ अंक पत्र वितरण एवं पुस्तक वितरण तथा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का आगाज भी हुआ। इस उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव कुमार गंगवार रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव रहे। इस उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम बच्चों को तथा उनके अभिभावकों को एवं उपस्थित अतिथियों को विद्यालय की अध्यापिका अनामिका ओझा द्वारा माथे पर तिलक लगाकर किया गया। अनामिका ओझा द्वारा अभिभावकों का आह्वान किया गया कि बच्चों को विद्यालय में निर्धारित गणवेश में भेजने का पूरा प्रयास करें ताकि अनुशासन को बनाए रखने में मदद मिल सके। तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत अभिनंदन उनको नवीन पुस्तक प्रदान कर किया गया। बच्चों को उनके अभिभावकों के समक्ष प्रगति प्रपत्र प्रदान कर किया गया जिसके परिणाम स्वरूप अभिभावकों के चेहरों पर अत्यंत खुशी और उत्साह परिलक्षित हो रहा था। ग्राम सभा रोहुआ के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गोंड द्वारा उपस्थित अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया तथा ग्राम सभा में परिषदीय विद्यालय की प्रशंसा करते हुए बताया गया कि यह विद्यालय इस ग्राम सभा तथा क्षेत्र का प्राचीनतम विद्यालय है जहां पर हमेशा से उत्तम प्रकार की शिक्षा दिए जाने की परंपरा रही है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि इतना उत्साह का माहौल और इस तरह से अभिभावकों का विद्यालय के कार्यक्रम में प्रतिभाग करना इस बात का द्योतक है कि विद्यालय के प्रति जनमानस का लगाव है। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार गंगवार द्वारा परिषदीय विद्यालय की महत्व को बताते हुए अपने उद्बोधन में विश्वास व्यक्त किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा बदले हुए भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को पूरी तरह से तैयार है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा पूर्व सह समन्वयक एवं पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉक्टर शशि भूषण मिश्रा की तारीफ करते हुए आशा व्यक्त किया गया कि प्रत्येक विद्यालय को इस तरह के उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करते हुए नामांकन में वृद्धि लाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूरे विकासखंड में शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 में सबसे अधिक नामांकन करने के लिए प्राथमिक विद्यालय रोहुआ को सम्मानित करने की बात की गई और आशा व्यक्त की गई कि विद्यालय के उच्च कोटि के प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करते रहेंगे।उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार कुंवर द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन वंदन किया गया तथा अवगत कराया गया कि शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिकतम नामांकन किए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय मिल्की के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार उपाध्याय जो अपने विद्यालय को आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ ही समय पालन तथा लगनशीलता के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं द्वारा आशा व्यक्त की गई थी रोहुआ ग्राम पंचायत में गैर नामांकित एक भी बच्चा ना रहे इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं तथा वाल वाटिका का संचालन भी व्यवस्थित तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व में लेखपाल के पद पर सेवारत रहे तथा वर्तमान में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत संतोष कुमार पाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाए जाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए आशा व्यक्त की गई कि हम भविष्य निर्माण में बच्चों की हर कदम पर मदद करने को तैयार हैं ,आवश्यकता केवल इस बात की है कि अभिभावक अपना अल्प सहयोग भी हमें प्रदान कर दें तो यह हमारे लिए वरदान साबित होगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अध्यापक भानु प्रताप सिंह द्वारा टी एल एम की महत्ता को बच्चों के विकास में अति आवश्यक बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्राथमिक विद्यालय मेघामठ के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि नवीन पाठ्य पुस्तक जो परिषदीय विद्यालय के बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही हैं , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में तैयार की गई है तथा उनके पठन-पाठन से बच्चों को उत्तम नागरिक बनाने में सहयोग मिलता है। शिक्षक रतन कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि गणित की शिक्षा छोटे बच्चों में दिमागी नियंत्रण प्रदान करती है। शिक्षक बृज किशोर मिश्र द्वारा अंग्रेजी विषय के महत्व की बात को बताया गया। विद्यालय के कर्मठ साथी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया गया कि वर्तमान सुविधाओं के कारण विद्यालय के प्रति बच्चों का लगाव बढ़ा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के अध्यापक जितेंद्र पांडे द्वारा बच्चों में विज्ञान की समझ के विकास की बात की गई। प्राथमिक विद्यालय मठिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्वस्तिका मिश्रा द्वारा शानदार आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी गई।कार्यक्रम में कुमकुम सिंह ,बिंदु सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती खुशबू सिंह आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दुबे द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन तथा संचालन की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन डॉ शशि भूषण मिश्र द्वारा किया गया।।
अटेवा ने NPS-UPS के विरोध में मनाया 'काला दिवस', पुरानी पेंशन बहाली की मांग
ंजीव सिंह बलिया। NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु जी के निर्देश पर अटेवा पेंशन बचावो मंच, बलिया के तत्वावधान में जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय और कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था (NPS) व यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था (UPS) के विरोध में 'काला दिवस' मनाया।कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर काम करते हुए प्रदर्शनकारियों ने NPS-UPS समाप्त कर सर्वहितकारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल बहाल करने की मांग सरकार से की।कार्यक्रम को सफल बनाने में अटेवा जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक पदाधिकारियों और सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संजीव कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी, अटेवा
प्राथमिक विद्यालय लोहरइया के बच्चों का ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण: वन विहार और खाकी बाबा खनवर का दौरा
संजीव सिंह बलिया, 31 मार्च 2026: प्राथमिक विद्यालय लोहरइया के बच्चों को आज ज्ञानवर्धक और रोचक शैक्षिक भ्रमण के लिए सामाजिक वानिकी प्रभाग (वन विहार), बलिया तथा खाकी बाबा खनवर ले जाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को वनों के जीवन में महत्व, खेल-कूद से मांसपेशियों व मस्तिष्क के विकास, यात्रा के दौरान अपनाने योग्य सावधानियों तथा खाकी बाबा के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व जैसी उपयोगी जानकारियां दी गईं।बच्चे पूरे उत्साह और आनंद के साथ वन विहार व खाकी बाबा स्थल पर खेले-कूदे तथा वहां के मनमोहक दृश्यों का अवलोकन किया। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप राही, प्रदीप कुमार, सुधा चौहान, पूजा, तारा चौहान, अर्चना श्रीवास्तव तथा अजय कुमार श्रीवास्तव की देखरेख एवं सान्निध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बलिया:फर्जी अंकपत्र से 20 साल की नौकरी: बीएसए ने प्रधानाध्यापक को बर्खास्त कर FIR के आदेश दिए
संजीव सिंह बलिया। फर्जी स्नातक अंकपत्र के आधार पर नौकरी हथियाने वाले प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। लगभग 20 वर्षों से बेसिक शिक्षा परिषद में जमे ध्रुवनाथ यादव की नियुक्ति को नियुक्ति तिथि से शून्य घोषित करते हुए वेतन वसूली और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। मामला शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय नोनियापुरा (बाछापार) से जुड़ा है।गौरी सिकंदरपुर निवासी ध्रुवनाथ यादव इसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। उनके खिलाफ दिनेश कुमार यादव ने सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ के माध्यम से शपथ पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच में स्नातक अंकपत्र में हेराफेरी का खुलासा हुआ। वास्तविक अंक 445 होने के बावजूद उन्होंने 504 अंकों वाला फर्जी प्रमाणपत्र जमा कर नौकरी प्राप्त की थी, यानी 59 अंकों की बढ़ोतरी की गई थी।श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर के प्राचार्य से सत्यापन कराया गया, जिसमें अंकपत्र फर्जी साबित हुआ। मानव संपदा पोर्टल पर भी गलत विवरण अपलोड मिले। विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।बीएसए मनीष कुमार सिंह के आदेश में कहा गया है कि फर्जी दस्तावेजों से प्राप्त नियुक्ति अवैध है, इसलिए इसे निरस्त किया जाता है। वित्त एवं लेखाधिकारी को अब तक के वेतन-भत्तों की रिकवरी करने और खंड शिक्षा अधिकारी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बलिया की दो बेटियों ने यूपीपीसीएस में चमकाया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर
संजीव सिंह बलिया, 30 मार्च 2026: बलिया जनपद के लिए गर्व और खुशी का पल है, जहां दो बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी निर्भय नारायण सिंह की भतीजी आकांक्षा सिंह का चयन यूपीपीसीएस परीक्षा में हुआ है। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।वहीं, बांसडीह इण्टर कॉलेज, बांसडीह के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार पाण्डेय जी की पुत्री निधि पाण्डेय का चयन भी यूपीपीसीएस में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से बांसडीह क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।दोनों बेटियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है!
जनगणना 2026 में शिक्षा क्षेत्र नवानगर के शिक्षा मित्रों को प्रगणक बनाने की मांग तेज
संजीव सिंह बलिया! सिकंदरपूर:30 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ नवानगर ने जनगणना 2026 में शिक्षा मित्रों को प्रगणक (Enum erator) पद पर नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी, सिकंदरपुर (बलिया) को संबोधित पत्र में यह मांग प्रमुखता से उठाई। फैसल अजीज, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने ज्ञापन सौंपा। महामंत्री मुकेश कुमार राय ने कहा कि आगामी जनगणना 2026 का पहला चरण अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन शिक्षा मित्रों की ड्यूटी न लगाने से उनमें निराशा का माहौल है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शिक्षा मित्र पहले बीएलओ, SIR और अन्य सरकारी कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जहां उन्हें कम मानदेय मिलता है, फिर भी वे निष्ठा से कर्तव्य निभाते हैं। 2011 की जनगणना में भी उन्होंने प्रगणक के रूप में सफल कार्य किया था। ऐसे में उन्हें इस राष्ट्रीय कार्य से अलग रखना उनके मनोबल को ठेस पहुंचाएगा और प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं।संघ ने विनम्र अनुरोध किया कि शिक्षा मित्रों के अनुभव और सेवा भाव का उपयोग हो। आशा जताई कि प्रशासन सकारात्मक विचार करेगा।सक्रिय सहभागी: रामेश्वर अब्दुल्लाह अंसारी, अरविंद यादव, मुकेश राय, नागेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार, हरिओम मोर्य, नरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी, पुष्पा यादव, सुमन वर्मा, बृजेश तिवारी, हरिंदर वर्मा, सुनील कुमार, लियाकत खान, अजय कुमार वर्मा।
जनगणना 2026 में शिक्षा क्षेत्र नवानगर के शिक्षा मित्रों को प्रगणक बनाने की मांग तेज
संजीव सिंह बलिया! सिकंदरपूर:30 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ नवानगर ने जनगणना 2026 में शिक्षा मित्रों को प्रगणक (Enum erator) पद पर नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी, सिकंदरपुर (बलिया) को संबोधित पत्र में यह मांग प्रमुखता से उठाई। फैसल अजीज, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने ज्ञापन सौंपा। महामंत्री मुकेश कुमार राय ने कहा कि आगामी जनगणना 2026 का पहला चरण अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन शिक्षा मित्रों की ड्यूटी न लगाने से उनमें निराशा का माहौल है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शिक्षा मित्र पहले बीएलओ, SIR और अन्य सरकारी कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जहां उन्हें कम मानदेय मिलता है, फिर भी वे निष्ठा से कर्तव्य निभाते हैं। 2011 की जनगणना में भी उन्होंने प्रगणक के रूप में सफल कार्य किया था। ऐसे में उन्हें इस राष्ट्रीय कार्य से अलग रखना उनके मनोबल को ठेस पहुंचाएगा और प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं।संघ ने विनम्र अनुरोध किया कि शिक्षा मित्रों के अनुभव और सेवा भाव का उपयोग हो। आशा जताई कि प्रशासन सकारात्मक विचार करेगा।सक्रिय सहभागी: रामेश्वर अब्दुल्लाह अंसारी, अरविंद यादव, मुकेश राय, नागेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार, हरिओम मोर्य, नरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी, पुष्पा यादव, सुमन वर्मा, बृजेश तिवारी, हरिंदर वर्मा, सुनील कुमार, लियाकत खान, अजय कुमार वर्मा।